Home Blog Page 538

*➡️छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 जिला मुंगेली में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में लगे पुलिस विभाग के स्टॉल को मिला द्वितीय स्थान*

0

*➡️साइबर जागरूकता,यातायात जागरूकता एवं हथियारों की प्रदर्शनी के संबंद्ध में लगाया गया था स्टॉल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 05.11.2024 को शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम मुंगेली में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें जिले में पुलिस एवं प्रशासन के 28 विभागों के स्टॉल लगाये गये थे जिसमें विभाग से संबंधित जानकारियां दी जा रही थी। मुंगेली शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में आम जनता इस कार्यक्रम में शामिल होकर शासन के योजनाओं के संबंध में जानकारियां विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से सीधे प्राप्त कर रहे थे। इस तारतम्य में पुलिस विभाग द्वारा भी अपना स्टॉल लगाया गया था जिसमें साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध के संबंध में जानकारी एल0ई0डी0 में फोटो वीडीयो के माध्यम से एवं पॉम्प्लेट वितरण कर लोगों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी दी गई। यातायात शाखा द्वारा भी यातायात संबंधी जानकारी पाम्प्लेट एवं इन्टूमेंट के माध्यम से दी जा रही थी। रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा के नेतृत्व में पुलिस विभाग के शस्त्रों एवं बॉडीगार्ड, जाली हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जानकारी प्रर्दशनी के माध्यम से दी जा रही थी। जिसका आम जनता द्वारा अच्छा प्रतिषाद मिला। उपरोक्त स्टॉलों में पुलिस विभाग के स्टॉल द्वितीय उत्कृष्ट स्टॉल हेतु चुना गया। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सी0ई0ओ0 प्रभाकर पाण्डेय एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति में जिले के निरीक्षक श्री एन0बी0सिंह0, संजय सिंह राजपूत एवं आरक्षक अब्दुल रियाज, भेसज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह ठाकुर को अच्छे कार्य पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

*➡️पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस की अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही लगातार जारी*

0

*➡️सिटीकोतवाली मुंगेली थाना अंतर्गत बड़ा बाजार में कबाड़ी विजय निषाद पर की गई कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला,अति०पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत छाबड़ा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस०एस०आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना मुंगेली क्षेत्र में चल रहे अवैध कबाडी दुकानो की लगातार निगरानी किया जा रहा है कि दिनांक 05.11.2024 मुखबीर की सूचना के आधार पर विजय निषाद पिता पुन्नी राम निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन सुभाष वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के ग्राम कामता रेहुंटा तिराहा के घर बाड़ी में जाकर चेक करने पर एक पुराना मो०सा० किमती 10,000 रूपये, ट्रांस्फार्मर का कटे-फटे सामान, लोहे का एंगल, छड, सटर, ऑटो पार्ट्स का सामान, लोहा एवं अन्य कबाड़ी सामान कुल अनुमानित वजनीय 8-9 क्वींटल जुमला अनुमानित किमती 28,000 रूपये एवं 40 नग इस्तेमाली टायर अनुमानित किमती 3,500 रूपये कुल जुमला किमती 41,500 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एवं धारा 106 (1) बी.एन.एस.एस के अन्तर्गत इस्तगाशा कायम कर जांच में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह राजपूत ,सउनि मधुकर रात्रे, सउनि कमलफूल साहू, प्रधान आर. दयाल गावस्कर, आर.अजय चंद्राकर,आर. टेक साहू की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*दीपावली में धमतरी पुलिस के 03 आरक्षको को मिली दोहरी खुशी,पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं पीसी.में हुआ चयन*

0

*दीपावली में धमतरी पुलिस के 03 आरक्षको को मिली दोहरी खुशी,पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं पीसी.में हुआ चयन*

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने तीनों चयनित आरक्षकों मुंह मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए दी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

*जिन अपराधियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया आज भाजपा सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है : भावना बोहरा*

0

0.अपनी ही पार्टी की महिला प्रवक्ता से हुई बदसलूकी पर मौन रहने वाले दीपक बैज, महिला सुरक्षा की बात कर रहें हैं:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साड़ी व चूड़ी वाले बयान पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक अपराधियों को पोषित और जनता को शोषित करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता आज छत्तीसगढ़ में अपराध को लेकर चिंता व्यक्त कर रहें हैं भावना बोहरा ने कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है और आज उसी का नतीजा है कि उनके हौसले बुलंद हैं लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार है जहाँ अपराध करने वाले और अपराधियों को संरक्षण देने वाले दोनों पर नकेल कसी जा रही है जिसे देखकर दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी को पीड़ा हो रही है उन्होंने कहा कि जो बबूल का पेड़ पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने बोया है वो कांटे आज दिख रहें हैं और लगातार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार उनपर कार्यवाही कर रही है थो कहीं न कहीं कांग्रेस में तिलमिलाहट दिखाई दे रही है क्योंकि उनके करीबियों की संलिप्तता उसमें उजागर हो रही है भावना बोहरा ने कहा कि आज एक तरफ हमारे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस का राज्योत्सव चल रहा है तो दूसरी तरफ अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस विपक्ष की मर्यादा लांघ रही है दीपक बैज कहते हैं कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को साड़ी और चूड़ी पहन कर बैठ जाना चाहिए मैं एक महिला होने के नाते उनसे यह पूछना चाहती हूं कि जब 5 साल तक प्रदेश में चाकूबाजी की घटनाएं हुई तब क्या आप सब भी साड़ी और चूड़ी पहनकर बैठे थे जब भिलाई में मलकीत की हत्या हुई सिलगेर में गोलीकांड हुआ और पूरे प्रदेश में अपराधियों ने हाहाकार मचाया हुआ था तब क्या आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी साड़ी और चूड़ी पहनकर सिर्फ महादेव सट्टा खेल रही थी? कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जब रायपुर आईं थी और उन्ही की पार्टी के प्रवक्ता द्वारा उनसे बदसलूकी की गई तब आखिर दीपक बैज और उनके शीर्ष नेता क्यों मौन थे ?और जहां तक साड़ी और चूड़ी की बात है तो मैं दीपक बैज से यह पूछना चाहती हूं कि वह हम महिलाओं के वस्त्र और हमारे श्रृंगार को हीन भावना से क्यों देखते हैं? क्या दंतेश्वरी माता को साड़ी और चूड़ी का श्रृंगार नहीं चढ़ता? क्या शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और संघार की प्रतीक मां काली साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती? क्या यही साड़ी और यही चूड़ी पहन कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गोंडवाना की रानी दुर्गावती ने दुश्मनों से लड़ाई नहीं लड़ी थी? क्या पूर्व प्रधानमंत्री स्व इदिरा गांधी ने साड़ी नहीं पहनी? क्या आपके दल की प्रमुख सोनिया और प्रियंका जी भी साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती हैं आज पूरे प्रदेश में हम छत्तीसगढ़ महतारी की जो प्रतिमा देखते हैं उस प्रतिमा में भी हमारी छत्तीसगढ़ महतारी ने साड़ी और चूड़ी पहन रखी है लेकिन उनके हाथ में धान है तो हंसिया भी है भावना बोहरा ने आगे कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग इस साड़ी और चूड़ी को कमजोरी का प्रतीक नहीं मानते हम इस भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और आज इसी साड़ी और चूड़ी वाली महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण का भी प्रावधान किया है इसी साड़ी और चूड़ी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान कर रहे हैं इसीलिए अपनी 5 साल की बोई हुई अपराध की उपज पर आप हम महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए हम महिलाएं किसी भी तरह कमजोर नहीं है पर ना ही हमारी साड़ी और चूड़ी किसी कमजोरी का प्रतीक है।

*➡️मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल व जिला प्रशासन द्वारा लोरमी में आयोजित किया गया कोटवारो का सम्मेलन व साइबर वर्कशाप का कार्यक्रम*

0

*➡️”मोर पहचान मोर सम्मान” के बैनर तले कोटवारो को किया गया सम्मानित*

*➡️कोटवार सम्मेलन में कोटवारों को ‘सूचना मितान’ के नाम से किया गया संबोधित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आज लोरमी विकासखंड में लोरमी कबीर भवन में मोर पहचान मोर सम्मान के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया जिसमें कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का *सक्रिय सहयोग* करने के लिए बताया गया पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके अधिकार ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया व साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सके और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें।

और बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है आप सभी जुड़े और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही, एसडीएम लोरमी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

*पेड़ में लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव,मृतक की नहीं हुए पहचान आत्महत्या का कारण अज्ञात*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा  जिले के ग्राम कोसमंदा नाला के पास पेड़ में फांसी लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है,वहीं शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं पहना हुआ है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम कोसमनदा गांव के नाला के पास पेड़ में एक व्यक्ति की फांसी के फंदे से लटका शव होने की सूचना पर पुलिस टीम और fsl की टीम पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतरा गया मृतक के मुंह से लार निकाला हुआ था। वही fsl की टीम को कोई अन्य प्रकार के संदेह जैसे वस्तु नहीं मिली है। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या होना सामने आया है मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था नग्न अवस्था में फांसी पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल को भेजा गया है। मृतक की पहचान के लिए फोटो आस पास के थाना क्षेत्र को भेजा गया है। ताकि पहचान हो सके वही मृतक के कपड़े नहीं मिले है।

*छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव समारोह का हुआ आयोजन*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है – विधायक श्री राजेश मूणत*

*जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों की हुई रंगारंग प्रस्तुति एवं प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान जांजगीर में भव्य एवं गरिमामय ढंग से जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के मुख्य आतिथ्य मे दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आज हाईस्कूल मैदान परिसर में लोक झंकार (छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था), लोकरंजनी (लोक कला सांस्कृतिक समिति की प्रस्तुति, विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी और शालेय छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मुणत ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हाने एवं 25 वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों का गठन हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य की अलग पहचान बनी है यह पहचान आपकी मेहनत और परिश्रम से बना है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया। हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का हर वादा पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। 18 लाख जरूरतमंद परिवार को हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया है। इसके साथ केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति दी गई है। हमारे विष्णु के सुशासन की सरकार मे प्रदेश की विकास बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा, हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे।
कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत गर्व की बात है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मना रहे है। छत्तीसगढ़ के मान सम्मान के लिए तमाम प्रदेशवासियों ने मिल जुलकर काम किया। छत्तीसगढ़ निर्माण में अहम भूमिका हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के है। छत्तीसगढ़ राज्य देश में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। जांजगीर चांपा जिला का गठन पहले 1998 में हो गया था। परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जांजगीर-चांपा जिला हर क्षेत्र में अग्रणी हुआ है। उन्होंने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को हम त्यौहारों की तरह परंपरा एवं संस्कृति की तरह मानते हैं जो छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि प्रदेश वासियों के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होंने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जांजगीर की पहचान कोसा कांसा कंचन के साथ खेती, उद्योग में भी आगे बढ़ा है। युवा छत्तीसगढ़ को नक्शा मुक्ति से मुक्त करना है ताकि छत्तीसगढ़ के युवा और आगे बढ़े। कार्यक्रम को श्री गुलाब सिंह चंदेल ने संबोधित करते हुए सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


राज्योत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने छत्तीसगढ़ राज्य का हम 24 वां स्थापना दिवस सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में हमनें 1 लाख 75 हजार आयुष्मान कार्ड और स्कूल में शिविर लगाकर 37 हजार 639 स्कूली छात्र-छात्राओं का विद्यालय में ही जाति प्रमाण पत्र बनाया गया है। इसी तरह इस जिले में पीमए विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 13 हजार से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है, जो राज्य में सर्वाधिक है। श्रम विभाग में भी असंगठित श्रमिक श्रेणी अंतर्गत 33 हजार नवीन पंजीयन किये गये हैं। जिससे श्रमिक बंधु प्रसुति सहायता योजना जैसे योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जिले में प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत 17 हजार किसानों का नवीन पंजीकरण किया गया है तथा 27 हजार किसानो का किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम अपनी लोक संस्कृति को भी सहेजने का प्रयास इस मंच के माध्यम से कर रहें है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोक कलाकारों को यह मंच प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं अतिथियों द्वारा विभिन्न विभाग के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें एसआई पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त करने पर रोहन कुमार व शिवानी धु्रव को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रश्मि, गौरी चौहान को जाति प्रमाण पत्र, शोभाराम देवांगन, प्रमोद देवांगन को आयुष्मान कार्ड, अजय कुमार व संजय कुमार को यूडीआईडी कार्ड, यशोदा बाई केन्वट व इनरा बाई को श्रमिक श्रम कार्ड, बांशीधर देवांगन व श्रीमती गीता कुम्हार को पीएम विश्वकर्मा कार्ड, राजकुमारी गोंड, रुखमणी साहू, देवचरण चौहान, छतराम को पीएम आवास की चाबी प्रदान किया एवं विभिन्न हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्री भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री जय थावाईत, नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री अमर सुलतानिया, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित जिला पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

दो साल से जिला जेल में निरुद्ध आरोपी को मिला न्याय ।

0

कोरबा – श्यांग थाना क्षेत्र की रहने वाले एक नाबालिक बालिका दिनांक 15-5- 2022 से गुमशुदा थी ।जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने धारा 363 भ.दं.वि का अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू किया इसी जांच के दौरान दिनांक 21.08.2024 को जिला रीवा मध्य प्रदेश के एक गांव से बालिका को बरामद किया गया और अभियुक्त जितेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विशेज न्यायाधीश(पोक्सो) कोर्ट में पेश कर भ. द.वि की धारा 363,366, 376( 2) एवं धारा 4 से 5 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत पेश कर मामले की सुनवाई शुरू हुई, लगभग 2 साल चले केस में संपूर्ण सबूत और गवाह को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) ने आज दिनांक 05/11/2024 को आरोपी को दोष मुक्त कर दिया । अभियुक्त की ओर से श्री अनुराग मोहित नाथ अधिवक्ता ने पैरवी की।

*दो साल से जिला जेल में निरुद्ध आरोपी को मिला न्याय – हुआ दोष मुक्त।*

0

कोरबा – श्यांग थाना क्षेत्र की रहने वाले एक नाबालिक बालिका दिनांक 15-5- 2022 से गुमशुदा थी ।जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने धारा 363 भ.दं.वि का अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू किया इसी जांच के दौरान दिनांक 21.08.2024 को जिला रीवा मध्य प्रदेश के एक गांव से बालिका को बरामद किया गया और अभियुक्त जितेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विशेज न्यायाधीश(पोक्सो) कोर्ट में पेश कर भ. द.वि की धारा 363,366, 376( 2) एवं धारा 4 से 5 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत पेश कर मामले की सुनवाई शुरू हुई, लगभग 2 साल चले केस में संपूर्ण सबूत और गवाह को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) ने आज दिनांक 05/11/2024 को आरोपी को दोष मुक्त कर दिया । अभियुक्त की ओर से श्री अनुराग मोहित नाथ अधिवक्ता ने पैरवी की।

*आम आदमी से दूर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना,बिना रिश्वत दिए नहीं बनवा सकते लाइसेंस,*

0

 

लाइसेंस नहीं होने पर ट्रैफिक विभाग को दो,यही है सच्चाई,

जनता मजबूरी में देती है रिश्वत,
बिना रिश्वत दिए परिवहन विभाग से नहीं करा सकते कोई काम,

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर,देश की जनता से सरकारें बड़े बड़े दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने देखने को मिलता है,जी हां ऐसा कुछ नजारा देखने को मिला,राजधानी रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर में लाइसेंस बनाने को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार लोग एक साथ यह शिकायत कर रहे हैं कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए हमसे एक ₹1000 की रिश्वत मांग रहे हैं और नहीं देने पर अधिकारी से बात करो या फिर पैसे दो इसी शर्त पर लाइसेंस बनेगा अब देखने वाली बात ये है कि परिवहन विभाग ने जब ऑनलाइन का सिस्टम बनाया है तो फिर इन रिश्वतखोरों का यहां पर दुकान किस तरह से लग रही है सूत्रों की माने तो हर रोज इन रिश्वतखोरों को लाखों रुपए का चढ़ावा चढ़ाया जाता है और जो चढ़ावा चढ़ाते हैं उससे कोई भी सवाल जवाब नहीं किया जाता नहीं उसे ट्रायल लिया जाता है,साफ शब्दों में कहा जाए तो रिश्वत दो लाइसेंस लो,का फार्मूला फिट बैठता है,जो रिश्वत नहीं देते उसे ट्रायल में फेल कर दिया जाता है या फिर कोई ना कोई कमी निकाल कर परेशान किया जाता है इन सब का चक्कर काट काट कर भोली भाली जनता परेशान होकर चढ़ावा चढ़ाने को मजबूर हो जाता है,आप को बता दूं कि लाइसेंस नहीं होने पर आए दिन ट्रैफिक विभाग परेशान करता है,जिसे

लेकर जनता मजबूर होकर रिश्वत देकर लाइसेंस बनवाने के लिए मजबूर होते है,भाजपा शासित राज्य में परिवहन विभाग का कारनामा घोर निंदनीय है क्योंकि भाजपा का यह नारा था ना हम खाएंगे ना खाने देंगे फिर भाजपा शासित राज्य में ही इस तरह का रिश्वतखोरी देखने को मिल रहा है परिवहन विभाग में यह बात कोई नई नहीं है इससे पहले भी आप सब ने कई खबर पढ़ी होगी कि लाइसेंस बनाने के नाम पर लोगों को किस तरह से लूटा जाता है लोग चक्कर काट कर किस तरह परेशान हो जाते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है,सिर्फ लाइसेंस की बात नहीं है परिवहन विभाग में बिना रिश्वत दिए आप कोई काम नहीं करा सकते आप सब अच्छे से जानते है,अब देखने वाली बात होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा की विष्णुदेव सरकार जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करती है।