Home Blog Page 532

*मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़ रुपए*

0

*सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना को किया जाएगा मजबूत*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मिलकर राशि स्वीकृत करने का किया था अनुरोध*

रायपुर. /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और ज्यादा पुख्ता तथा टिकाऊ होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के इस सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से शहरों में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को नया आयाम मिलेगा। यह राज्य के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस राशि से प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर और स्थाई बनाया जाएगा। इससे राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक तकनीकी, भौतिक और मानव संसाधन जुटाए जाएंगे, जिससे न केवल स्वच्छता की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने विगत दिनों अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया था। उन्होंने राज्य के शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा प्रभावी बनाने केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया था। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावों के आधार पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 230 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि इस पहल से छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता को हर नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संपूर्ण स्वच्छता के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

*बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देना भी महत्वपूर्ण – कलेक्टर*

0

*बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर, बच्चों को दी बधाई*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम जरेली(पेंड्री) स्थित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल के नन्हें बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं, जिनमें टॉपर्स और नीट क्वालीफाइड बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने बाल दिवस की बधाई दी और कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देना भी महत्वपूर्ण है, जिससे बच्चे सही मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने अपने बचपन के दिन को याद किया और कहा कि हम कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन अपने दिल को बचपना को जीवित रखना चाहिए, इससे हर छोटी-छोटी चीजों में आनंद मिलेगा और दुनिया बहुत खूबसूरत हो जाएगी।
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि ऐसा कार्य करें, जिससे आपके माता-पिता आप पर गर्व करें। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए पूरा प्रयास करें। अनुशासन में रहकर लगन से मेहनत करें। जिस तरह मछली को पानी से निकालने पर उसमें पानी में जाने के लिए जो तड़प होती है, वैसे ही हमारे जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर तड़प होनी चाहिए। यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसका सही उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने पेरेंट्स को भी अपने बच्चों के ऊपर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ाने प्रोत्साहित किया।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने विद्यालय और पूरी टीम को आयोजन लिए बधाई दी और कहा कि हमारे भारत में यह मान्यता है, कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम बच्चों को भगवान के रूप में देखें और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें। पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतना बड़ा विद्यालय संचालित है, यह पालकों के सहयोग से ही संभव है। आज सभी पालक ये ठान ले कि हमारे भी बच्चे भी अच्छा प्रदर्शन करें, तो निश्चित ही बच्चों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा ने कहा कि यहां के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान है। यदि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनका पथ-प्रदर्शक करें तो, बच्चे कई क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य श्री समीर मंडन ने स्वागत भाषण दिया।

*कलेक्टर ने बाल दिवस मेला का किया उद्घाटन*

कलेक्टर ने विद्यालय में बाल मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए वॉटर प्युरीफिकेशन प्रोजेक्ट, वाटर लेवल इंडिकेटर, साइंस मॉडल सहित कई कलात्मक प्रदर्शनी, ट्रिग्नोमेट्री टेबल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चखा और सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से विविधता में एकता का संदेश दिया गया।

*कलेक्टर ने कक्षा 11वीं की शिखा यादव द्वारा बनाई गई ड्राइंग की सराहना की*

कलेक्टर ने बाल मेला में कक्षा 11वीं की शिखा यादव द्वारा बनाई गई ड्राइंग का अवलोकन किया। शिखा यादव ने गणेश, हनुमान, राधा कृष्ण और प्रकृति से संबंधित बहुत सुंदर ड्राइंग बनाई थी, जिसका कलेक्टर ने खुलकर सराहना की और जिला शिक्षा अधिकारी को बच्ची के हुनर को देखते हुए पढ़ाई में हर संभव मदद करने कहा। कलेक्टर ने बच्ची से कुछ पेंटिंग भी खरीदी और प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपए दिए। उन्होंने विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट में फोटो भी खिंचाई। कार्यक्रम के समापन में स्कूल प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और उनके पालकगण मौजूद रहे।

 

*कलेक्टर ने सिलतरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का किया अवलोकन*

0

*शीघ्र प्रारंभ करने दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने जिला कोआर्डिनेटर को प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन हेतु समूह का चिन्हांकन करने और सभी विकासखण्डों में स्थापित यूनिट को शीघ्र प्रारंभ करने कहा।
बता दें कि शासन के निर्देशानुसार सभी विकासखण्डों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई प्रारंभ होना है। इसके तहत ग्रामों से प्लास्टिक वेस्ट का कलेक्शन किया जाएगा और इसे प्रोसेसिंग के लिए इन यूनिटों में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यकर्ता व सहायिका सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज दिनांक 13/11/24 को परियोजना तरेगाव जंगल में कार्यकर्ता व सहायिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के विशेष अथिति काशीराम उइके (अध्यक्ष मंडल भाजपा बोड्ला) नरेश चन्द्रवंशी ( जनपद सदस्य बोड्ला)
बजरहा पटेल ( जनपद सदस्य बोड्ला) मोहन धुर्वे ( जनपद सदस्य बोड्ला) मनोज नायक, तिहारी साकत ( शक्ती केंद्र प्रभारी) नारायण यादव ( पूर्व सरपंच चेन्द्रादादर) लालाराम धुर्वे नर्बदीया ( जनपद सदस्य बोड्ला) – सम्मिलित हुये समारोह की शुरुवात अथितियो के स्वागत फूल माला व तिलक के साथ हुआ साथ ही सुगंधित पुष्प गुच्छ से परियोजना अधिकारी तरेगांव जंगल जागेश्वर सोरी ने सभी अथितियो का सत्कार किया साथ ही सभी सेक्टर पर्यवेक्षको के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया जन प्रतिनिधिअतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य गीत आंगनवाड़ी बच्चों के द्वारा गाया गया सभी ससम्मान राज्य गीत में शामिल हुए जनपद सदस्य एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंद्रवंशी जी ने संबोधित कर राष्ट्र के भविष्य के नागरिक को गढ़ने वाली और महिला जागरुकता के लिए कार्यरत सभी आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त कर शुभकामना प्रदान की जनपद सदस्य और भाजपा के मंडल अध्यक्ष कांसीराम उयके जी ने अपने संबोधन में बच्चो और महिलाओं की सेवा कार्य में लगी हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के प्रति नम्र और सहयोगात्मक रुख से मार्गदर्शन की अपेक्षा परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर से किया गया ,इस सम्मान कार्यक्रम की सराहना की गई चारो सैक्टर की कार्यकर्ता- शिवकुमारी (बाटिपथरा 1), दसिया परते ( कुकरापानी 1), उषा चन्द्रवंशी (छाटा 3) , केशरिया ( बैजलपुर 2) एवं सहायिका बेदीया मरकाम (बाटिपथरा 1), सोहना (दलदली), दुजा बाई (बैजलपुर), द्रोपति पटेल (छाटा 3) – का सम्मान जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रशस्ति पत्र उपहार एवं श्रीफल देकर मंच में किया गया व उनके कर्यो की सराहना की गई।आंगनबाड़ी बच्चो द्वारा कविता पाठन व बालगीत के साथ नृत्य प्रदर्शित किया गया जिला पंचायत सदस्य मुखिराम मरकाम दोपहर में कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर शोभा बढ़ायी व कर्यकर्ता-सहायिकाओ में उत्साह बढ़ाया मुखीराम मरकाम द्वारा प्रतिभागियो को राशि पुरस्कृत किया गया कार्यकर्ताओ द्वारा आंगनबाड़ी में ECCE के तहत बनाये गये TLM (teaching and learning material) जिसमे कागज और पुट्ठे के बनाये घर, फूल, खिलौने, एवं बच्चो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के बरतन व खिलौने इत्यादी की प्रदर्शनी लगाई गई प्रदर्शनी का बच्चो के पालक, जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा अवलोकन एवं सराहना की गई ECCE के अन्तर्गत ही आंगनबाड़ी बच्चो के द्वारा फैंसी ड्रेस किया गया जिसमे में कोई पुलिस अफसर तो कोई डॉक्टर बना किसी ने पूर्व-काल आदिवासी ग्रामीण का वेश धरा तो किसी ने बैगा महिला के वेश में सबकी सराहना बटोरी चारों सैक्टर की कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण आहार व्यंजन का प्रदर्शनि लगाई गई अन्न व विविध प्रकार के अनाज से बने व्यंजनों का जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा अवलोकन व प्रशंसा की गई प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक शाला ग्राम तरेगांव जंगल के शिक्षक यादव से समन्वय करते हुए बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठन, मनमोहक एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों दर्शकों द्वारा सराहना और राशिपुरस्कार दिया गया।साथ ही परियोजना से ईनाम भी दिया गया परियोजना से कार्यकर्ता सहायिका ,पर्यवेक्षकों (जिज्ञासा देवांगन, करुणा वर्मा व धनेशवरी कश्यप) तथा परियोजना तरेगाव जंगल स्टाफ (हुलेश धुर्वे, रामधार साकत व दिनेश साकत) द्वारा एवं स्कूल शिक्षकों के सराहनीय योगदान से परियोजना स्तरीय कार्यकर्ता सहायिका सम्मान, ecce गतिविधि कार्यशाला का शिविर माननीय जनप्रतिनिधियों की और ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति में स्वल्पाहार वितरण के साथ शानदार समापन किया गया।

—————————————-

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार रुपए की राशि आवंटित

0

0.शिक्षित समाज से ही विकसित क्षेत्र, प्रदेश व देश की नींव टिकी होती है : भावना बोहरा

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनूठी पहल से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले माता-पिता के साथ-साथ बच्चों को भी मिलेगा शिक्षा के लिए प्रोत्साहन।

0.जनसंपर्क मद से 75 ग्राम पंचायतों को कुल 7,50,000 की राशि का आवंटन 7500 रुपए से पुस्तक एवं 2500 रुपए से पुस्तकों के लिए ख़रीदे जाएंगे रेक।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं पढ़ने के इच्छुक ग्रामीणों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा सराहनीय पहल करते हुए आज जनसंपर्क मद से 7,50,000 रुपए की राशि क्षेत्र के 75 ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई है छत्तीसगढ़ में पंचायत स्तर पर एक जनप्रतिनिधि द्वारा शायद यह पहली अनूठी पहल होगी जिससे ऐसे ग्रामीण जिन्हें पढ़ने अथवा अपने धार्मिक,सांस्कृतिक भौगोलिक व अन्य क्षेत्रों में ज्ञान अर्जित करने की इच्छा होती है परन्तु उनके पास साधन नहीं होते उन्हें संसाधन उपलब्ध होंगे पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस नई पहल से अब उन सभी ग्रामीणों को अपने ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही हर समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा आपको बताते चले की भावना बोहरा द्वारा जनसंपर्क मद के तहत मिलने वाली 10 लाख रुपए की राशि को पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले 75 ग्राम पंचायत भवन में पुस्तकालय की स्थापना के लिए पुस्तक क्रय करने हेतु 7500 रुपए एवं पुस्तकों के रख-रखाव हेतु रेक खरीदने के लिए 2500 प्रति ग्राम पंचायत के आधार पर प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10,000 रुपए की राशि आवंटित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अनुमोदन करने कहा था जिसके परिणाम आज सभी ग्राम पंचायतों को राशि आवंटन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है इस विषय में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है कि आज हमने पंडरिया विधासनभा के 75 ग्राम पंचायतों में निवासरत जनता के लिए पंचायत भवनों में पुस्तकालय की स्थापना करने के उद्देश्य से 10000 रुपए की राशि आवंटित की है इसके साथ ही आने वाले समय में जल्द ही हम शेष ग्राम पंचायतों में भी इसकी व्यवस्था करेंगे साथ ही समय-समय पर पुस्तकों की संख्या बढ़ाने के सन्दर्भ में भी संज्ञान लिया जाएगा ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले पुस्तकों के चयन हेतु क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ चर्चा कर उनकी सहमती से एक सूचि तैयार की जाएगी जिसे जनपद पंचायत को सौंपी जाएगी और वहां से ग्राम पंचायतों को पुस्तकें खरीदने हेतु वह सूचि सौंपी जाएगी ताकि सभी विषयों के पुस्तकों का चयन सुनिश्चित हो सके उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य हमारे लिए यह है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग हैं जो पढ़ने के इच्छुक होते हैं अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास,धार्मिक परंपरा व संस्कृति के साथ ही सामान्य ज्ञान तथा देशभर में चल रहे समसामयिक घटनाओं की जानकारी चाहते हैं परन्तु उचित संसाधन व पर्याप्त सुविधा नहीं होने की वजह से वे इससे वंचित रह जाते हैं ऐसे में हमारी इस एक पहल के माध्यम से हम उन सभी सुधि पाठकों के लिए एक माध्यम बनना चाहते हैं जिससे वे अपने ज्ञान को बढ़ा सकें तथा ज्ञान अर्जित कर सकें हमने देखा है कि शहरी क्षेत्रों में ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी पहल और सुविधा होने से हमारे ग्रामीण भाई-बहनों को भी ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी उन्होंने आगे कहा कि इन ग्राम पंचायतों में पुस्तक क्रय करने हेतु 7500 रुपए तथा पुस्तकों के रख-रखाव हेतु रेक के लिए 2500 रुपए जनसंपर्क मद से आवंटित की गई है ताकि हमारा यह प्रयास सभी गाँव तक पहुंचे इन पुस्तकालयों में भूगोल,सामान्य ज्ञान, इनसाइक्लोपीडिया (विश्वकोष), कला, संस्कृति, धार्मिक जैसे सभी क्षेत्रों एवं विषयों से जुड़े आवश्यक पुस्तकों की श्रृंखला होगी जहाँ जिस भी क्षेत्र में इच्छा रखने वाले पाठक अपनी पसंद के अनुरूप जानकारी व ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। शिक्षित समाज से ही विकसित क्षेत्र, प्रदेश व देश की नींव टिकी होती है वर्तमान में शिक्षा का महत्व हम सभी को मालूम है इसलिए इसकी महत्ता को देखते हुए हमने एक पहल की है जिसमें हमारे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले आमजनों को शिक्षा ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमने पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं क्षेत्र के विकास से लेकर जनता की समस्याओं को दूर करने उनकी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहें हैं हमारा लक्ष्य और उद्देश है कि पंडरिया विधानसभा के शहरों को आधुनिकता के साथ और भी विकसित करने एवं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को स्मार्ट गाँव के रूप में विकसित करने का विजन लेकर चल रहें हैं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा व ज्ञान के संचार के साथ ही वहां इन्टरनेट कनेक्टिविट को बेहतर करने, शहरों की तर्ज पर सुविधाओं का विस्तार करने पक्की सड़कें पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति, बिजली की व्यवस्था पुल-पुलिया व नालियों का निर्माण करने के साथ ही जनता के स्वास्थ्य के प्रति भी हर सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं वर्तमान में डबल इंजन सरकार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है साथ ही ही हमारे ग्रामीण क्षत्रों अक विकास भी सुनिश्चित हो रहा है हमें विश्वास है कि ऐसे ही सार्थक प्रयासों और मोदी की गारंटी में किये गए वादों को पूरा करते हुए विष्णु सरकार के सुशासन में हमारे ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहें हैं।

—————————————-

*मां समलाई देवी पूर्व माध्य. विद्यालय पथर्री में बाल दिवस मनाया गया*

0

*मां समलाई देवी पूर्व माध्य. विद्यालय पथर्री में बाल दिवस मनाया गया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  लोरमी जिसकी शुरूवात मुख्यतिथि के रूप में श्री दिलहरण साहू (छत्तीसगढ पुलिस) एवम् जी, के निर्मलकर ( सर्जन, संजीवनी हॉस्पिटल बिलासपुर) जिसकी अध्यक्षता दिलीप कुमार ने किया जिसकी शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया हमारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पंडित नेहरू से चाचा नेहरु बनने समय को याद कर चाचा नेहरु के बच्चो के प्रति प्रेम और लगाव को याद किया तथा विद्यालय परिवार के
छोटे छोटे बालक एवम बालिकाओं के द्वारा कला एवम विज्ञान का माडल प्रस्तुत किया गया गया, जिसमें बच्चो ने ग्लोबल वार्मिग, जल संसाधन, शुद्ध वायु, पर्यावरण, स्वच्छता आदि मॉडल की प्रदशिनी बच्चो द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी आभार प्रधान पाठक श्री रामरतन के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से श्री जितेन्द्र यादव, सहोदरा साहू, तारनी, चांदनी,सूरज यादव तथा छात्र छात्राएं दीपक,तिपेश्वर, नीलम, रुबिका, योगेश, सुमन, मेघा,शिवम उपस्थित रहे…

*साइबर सेल और थाना लोरमी की जुआड़ियों पर बड़ी कार्यवाही*

0

*➡️लोरमी के न्यूजलदा जंगल में टेंट लगाकर जुआ खेल रहे जुआड़ियों को घेराबंदी कर पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता मौके से11 जुआडी गिरफ्तार*

*➡️जुआड़ियों से 108270(एक लाख आठ हजार दो सौ सत्तर रुपए) नगद, 06 नग मोटरसायकिल और 09 नग मोबाइल सहित जुमला कीमती “548270” (पाँच लाख आठ हजार दो सौ सत्तर ) रुपए जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम न्यू जलदा जंगल में कुछ जुआड़ियान रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है की सूचना पर साइबर सेल और थाना लोरमी की टीम तैयार कर मुखबिर के बताए अनुसार जगह कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जहाँ टीम ग्राम न्यूस जलदा जंगल रोड पहुंचकर चारो ओर से घेरा बंदी कर जुआड़ियों के ठिकाने पर रेड की कार्यवाही की गई जहा जलदा जंगल में बहुत से जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेलते मिले, कुछ जुआड़ियान पुलिस को देख कर भाग गये एवं कुछ जुआड़ियान जुआ खेलते पकड़े गए जिनसे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम (1)कमल लहरे पिता गोवर्धन उम्र 32 वर्ष सा. महरपुर थाना लोरमी (2) रमेश गेटले पिता द्वारिका गेंदले उम्र 38 वर्ष सा. केस्तरपुर थाना लालपुर, (3) योगेश कुमार जायसवाल पिता कृपाराम उम्र 34 वर्ष सा. डोमनपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर, (4) दामोदर सोनी पिता भरोसी लाल उम्र 54 वर्ष सा. रानीगांव थाना लोरमी, (5)संजू मेहर पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 34 वर्ष सा. राम्हेपुर थाना लोरमी, (6)कलेश्वर सोनवानी पिता धजाराम उम्र 26 वर्ष सा. लालपुर थाना लालपुर, (7)राजू कोसले पिता कुंवर सिंह उम्र 46 वर्ष सा.तुलसाघाट थाना लोरमी, (8)लक्ष्मण प्रसाद साहू पिता बुद्धी लाल उम्र 37 वर्ष सा. नवागांव झोत्था थाना लोरमी,(9)विजय साहू पिता प्रेम लाल साहू उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र0 14 थाना लोरमी, (10)कृष्णा जायसवाल पिता रामाधार उच्च 35 वर्ष सा. तुलसाघाट लोरमी थाना लोरमी, (11) उत्तरा जांगड़े पिता बिसाली उम्र 32 वर्ष सा. शीतलपुर थाना लालपुर का रहने वाले बताये जो एक प्लास्टिक बोरी में तास के 52 पतों से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जुआड़ियों के पास से 1,08,270/ रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टिक बोरी 09 नग मोबाईल कीमत 90,000 रूपये एवं फड़ के पास रखा जुआड़ियों का 06 नग मोटर सायकल कुल कीमत 3,50,000 रूपये नगदी एवं जुमला कीमती 5,48,270/रूपये को कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ०ग० जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पाए जाने पर कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल(IPS) सर के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धीरहि के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत,लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव,सउनि निर्मल घोष साइबर सेल से प्रआर. दयाल गवास्कर,लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे,आर.भेषज पाण्डेकर, राजू साहू,गिरीराजअतुल सिंह,राकेश बंजारे,रवि डाहिरे,हेम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *अवैध कबाड़ के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्यवाही जारी*

0

🔻 सर्वमंगला पुलिस द्वारा लावारिस हालत में मिले अवैध कबाड़ लोहे का सरिया 01 क्वींटल कीमती 2000 रुपये एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रुपये तथा एक पुराना पिक अप वाहन कीमती 200000 रुपये को धारा 106 BNSS के तहत किया गया कार्यवाही।

🔻इस्तगासा क्रमांक 11/2024 धारा 106 BNSS

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे डीज़ल कोयला चोरी, जुआ सटटा आबकारी एवं अवैध कबाड के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा श्री रूपक शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 12.11.2024 को 04 नंबर बेरियर पास ट्रक रोड लाइंस सर्वमंगला के पास अवैध कबाड़ लोहे का सरिया 01 क्वींटल कीमती 2000 रुपये एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रुपये तथा एक पुराना पिक अप वाहन कीमती 200000 रुपये जुमला कीमती 204000 रु. लावारिस हालत में मिलने पर जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 11 /2024 धारा 106 BNSS के तहत कार्यवाही की गयी है। मामले में अज्ञात चोरो का पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

*तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका*

0

रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस असम प्रवास के दौरान तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री प्रशांत कुमारजी एवं मुनि श्री कुमुद कुमारजी के पावन सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्यात्म का महत्त्व” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

*उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ से राज्यपाल श्री डेका ने की सौजन्य मुलाकात*

0

रायपुर/ उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।