Home Blog Page 533

*कुम्हारों के हुनर को मिला सम्मान*

0

*पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने लगाए गए शिविर*

*कलेक्टर ने कुम्हारों से बातचीत कर योजना का लाभ लेने किया प्रोत्साहित*

*शिविर में 95 कुम्हारों ने उठाया लाभ*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के कुम्हारों के हुनर को सम्मान देने और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरदराज से आए कुम्हारों का पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 61 कुम्हारों का पंजीयन, 13 आयुष्मान कार्ड तथा 21 हितग्राहियों का आधार कार्ड अपडेशन कर लाभान्वित किया गया।
कलेक्टर ने कुम्हारों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हुनर को रोजगार का रूप देने पीएम विश्वकर्मा योजना शासन की एक महत्वकांक्षी पहल है। योजना के अंतर्गत पंजीयन करने पर आपको कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ टूलकिट एवं लोन की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कुम्हारों की समस्याओं को सुना और आवश्यकता अनुरूप मिट्टी एवं चाक उपलब्ध कराने की भी बात कही। बता दें कि दीपावली के पूर्व कलेक्टर एवं एसपी ने कुम्हारपारा पर जाकर कुम्हारों से भेंट-मुलाकात की थी और उन्हें पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान, आधार और राशन कार्ड के शिविर लगाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी निशी देवांगन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कौशल विकास प्राधिकरण के प्रभारी सहायक संचालक श्री अजय शतरंज ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीयन करने पर शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण और स्टाइपेंड दिया जाता है। इसके साथ-साथ 15 हजार तक की टूल किट प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पश्चात आवश्यकतानुरूप महज 05 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 03 लाख तक का बिना गारंटी ऋण भी प्रदान किया जाता है।

*शिविर में पहुंचे कुम्हारों ने साझा किए अपना अनुभव*

शिविर में पहुंचे कुम्हारों ने अपना अनुभव साझा किए। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बरेला के चेतन कुम्भकार ने बताया कि वह मिट्टी के दिया, घड़ा, गुल्लक आदि बनाने का काम करते हैं। जिला कलेक्टोरेट में विश्वकर्मा योजना के लिए कैम्प लगाया गया है, जिसमें पंजीयन कराकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करूंगा और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाऊंगा। इसी प्रकार बरेला की चम्पा बाई ने बताया कि योजनांतर्गत प्रशिक्षण लेने से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया।

 

*लोरमी के खुड़िया में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस*

0

*कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया स्थित शाासकीय हाईस्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंच निर्माण, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, वाहन पार्किंग, साउण्ड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। कार्यक्रम में आदिवासी विकास, कृषि, उद्यानिकी, मस्त्य पालन, समाज कल्याण, जिला पंचायत, वन विभाग सहित लगभग 20 विभागों के स्टॉल लगाकर उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।
बता दें कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए संघर्ष करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत है, जो हमें साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश देता है। जनजातीय समाज के स्वाभिमान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस दिन जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर, उनकी परम्पराओं तथा उनके गौरवशाली इतिहास को समझने और सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

*समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से, केन्द्रों में सभी तैयारियां पूरी*

0

*कमाण्ड सेंटर से की जाएगी खरीदी केन्द्रों की निगरानी*

*धान खरीदी संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान विक्रय में अनियमितता को रोकने जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर से निगरानी की जाएगी। धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है। किसान जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर के नम्बर 9406275534 एवं 8641002203 में कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार चेकलिस्ट अनुसार साफ-सफाई, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरा, नमी मापक यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, बारदाना, धान का मूल्य व टोल फ्री नम्बर प्रदर्शित बैनर-पोस्टर, पेयजल, विद्युत, इंटरनेट, कम्प्यूटर-प्रिंटर सहित सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं निगरानी रखने तथा धान उपार्जन, उसका परिदान, बारदानों की समुचित उपलब्धता के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। खरीदी केन्द्रों में महिला किसानों के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनी रहे। वास्तविक किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, उपार्जन केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

*जिले के 01 लाख 10 हजार 103 पंजीकृत किसानों से खरीदा जाएगा धान*

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 103 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 06 हजार 58 हजार नवीन किसानों के 3185.46 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है। इसे मिलाकर जिले में कुल 114485.47 हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जाएगा। धान खरीदने के लिए सात दिवस पूर्व टोकन जारी किये जाएंगे। सीमांत एवं लघु किसानों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता दी जायेगी।

*कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों की ली बैठक*

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। आप लोगों के सहयोग से वर्ष 2022 के दौरान धान खरीदी में जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य पूरा हुआ था। उसी प्रकार इस वर्ष भी जीरो शार्टेज के लक्ष्य को पूरा करना है। धान बेचने समिति में आने वाले किसानों से आपसी समन्वय बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अधिकारियों से सहयोग लेकर कार्य करें। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने प्रोत्साहित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में नजर आ रहा खासा उत्साह*

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली के किसान श्री बेदराम साहू ने बताया कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। उनके उपार्जन केन्द्र में जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है। किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

*लोहे का चापड़ लेकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*आर्म्स/आबकारी/एनडीपीएस संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू/चापड़/तलवार लेकर घूमने/लहराने/मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 24.09.2024 को प्रार्थी अरविंद कोसले साकिन बड़ी कोनी से आरोपी अश्वनी बंजारे साकिन बड़ी कोनी द्वारा मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए हथियार से मारपीट कर घटना के बाद से फरार था। कोनी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था। मुखबीर लगाया गया था। आज दिनांक को मुखबिर से सूचना मिला की अश्वनी बंजारे बड़ी कोनी में है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध 296,115(2),351(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा , थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

हथियार लेकर घूमने वाले/मारपीट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. चिरंजीव राठौर, आरक्षक देवानंद, धनराज कुंभकार, का सराहनीय योगदान है।

*जनपद सीईओ बिल्हा ने रमताल के सचिव को लगाई फटकार RTI में जानकारी निःशुल्क प्रदाय करने जारी किया आदेश आवेदक अक्षत सिंह ठाकुर ने सूचना के अधिकार के तहत् दिया था आवेदन ,,,,*

0

बिलासपुर = बिलासपुर जिले के बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रमतला के सचिव को बिल्हा जनपद सीईओ ने फटकार लगाई है, बता दें कि दीनदयाल कालोनी मंगला निवासी अक्षत सिंह ठाकुर ने बिल्हा के ग्राम पंचायत रमतला में 15वे वित्त के अंतर्गत वर्ष 2020 से 2024 तक कराए गए समस्त कार्यों व भुगतान के संबंध में जानकारी की मांग की गई थी, जानकारी समय सीमा पर उपलब्ध नहीं होने के कारण आवेदक अक्षत सिंह ठाकुर के द्वारा प्रथम अपील के तहत् आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, प्रथम अपील पर सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा ने रमताल सचिव को यह आदेश जारी किया कि आवेदक को जानकारी 15 दिवस के भीतर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए साथ ही साथ यह कहकर फटकार लगाई है कि इस तरह की दुबारा पुनरावृत्ति न हो यह ध्यान दिया जाए, व सुचना के अधिकार अधिनियम के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लिया जाए यह आदेश में बकायदा लेख किया गया है,

*प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे चन्द्रनाहु कुर्मी समाज परिक्षेत्र तखतपुर/ मुंगेली द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान कार्यक्रम आज*

0

अत्यंत हर्ष के साथ आपको सूचित किया जाता है की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे चन्द्रनाहु कुर्मी समाज परिक्षेत्र तखतपुर/ मुंगेली द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है
कार्यक्रम


दिनांक 14 नवम्बर 2024, दिन गुरुवार
समय 10 बजे से
स्थान – कुर्मी सामुदायिक भवन बेलपान
मुख्य अतिथि – मान. धर्मजीत सिंह (विधायक तखतपुर)
अध्यक्षता – श्री गौकरण कौशिक (अध्यक्ष चन्द्रनाहु कुर्मी समाज तखतपुर/ मुगेली)
विशिष्ट अतिथि – मान. जगजीत सिंह मक्कड़ ( पूर्व विधायक तखतपुर)
मान. रश्मि आशीष सिंह (पूर्व विधायक तखतपुर)
मान. राजुसिंह क्षत्रिय (पूर्व विधायक तखतपुर)
मान. हर्षिता पांडेय (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा)
श्री संतोष कौशिक (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)
श्री घनश्याम कौशिक (जिला पंचायत सदस्य)
श्री जितेंद्र पांडेय (जिला पंचायत सदस्य)
श्री बिरझेराम सिंगरोल ( प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष)
श्रीमती राजेश्वरी -जुगल कौशिक (अध्यक्ष ज़. पं तखतपुर )
श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक (पूर्व अध्यक्ष ज़. पं तखतपुर)
श्रीमती ललिता संतोष कश्यप (जनपद सदस्य)
श्रीमती संतोषी सुनील कौशिक (पूर्व जनपद सदस्य)
श्रीमती उर्वशी नरेन्द्र कश्यप ( जनपद सदस्य)
श्री श्याममूरत कौशिक (जिलाध्यक्ष प्रदेश कुर्मी समाज)
श्री डॉ. गणेश कौशिक (महासचिव प्रदेश कुर्मी समाज)
श्रीमती प्रीति पाटनवार (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कुर्मी समाज )
श्री हेमंत कश्यप ( ब्लॉक अध्यक्ष प्रदेश कुर्मी समाज)
श्रीमती वर्षा कौशिक (ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ)
श्रीमती तारा रामस्वरूप कश्यप (सरपंच करनकापा)
श्रीमती बेदन श्यामसुन्दर कश्यप (सरपंच परसाकापा)
श्रीमती सुनीता गरीबा यादव ( सरपंच बेलपान)
उक्त जानकारी बिसाहुराम कश्यप सचिव चन्द्रनाहु कुर्मी समाज ने दी

*जनजातीय गौरव दिवस : राज्य स्तरीय आयोजन 14 नवंबर से*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*

*छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता*

रायपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री इन्द्रकुमार साहू शामिल होंगे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का करेंगे विमोचन*

0

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*चालू खरीफ वर्ष के लिए धान खरीदी व्यवस्था की प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल*

0

*खाद्य मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की*

*किसानों को धान विक्रय में सहूलियत के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश*

*शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 जारी*

रायपुर /खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होने जा रही है। धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंत्री श्री बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने मंत्री श्री बघेल को अवगत कराया कि धान उपार्जन के संबंध में संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जायेगा।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रक्बों का पंजीयन किया गया है। कुल 34,51,729 हेक्टेयर रक्बे में पंजीयन अनुसार धान उपार्जन का अनुमान है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 07 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।

मंत्री श्री बघेल ने बताया कि धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था किया गया है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री श्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में जिला कलेक्टरों के साथ संभाग स्तर पर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।

*वनरक्षक श्री राजवाड़े और वनपाल श्री सिंह निलंबित*

0

*कोरिया में बाघ की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर*

*वन क्षेत्रपाल श्री विनय कुमार सिंह से मांगा गया स्पष्टीकरण*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में बाघ की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव को दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कोरिया वनमंडल बैकुण्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक श्री पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल श्री रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसी तारतम्य में परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के वन क्षेत्रपाल श्री विनय कुमार सिंह से टाईगर की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वनों की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।