Home Blog Page 531

📌 *पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के द्वारा एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार*⚡⚡⚡

0

📌 *चोरी करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही*

📌 *आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी*
मुकेश यादव पिता स्व.दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष साकिन जैतखाम के पास बंधवापारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

*बरामद सम्पत्ति -* एक एक्टिवा कीमती 40000/रूपया

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेश कुमार रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.10.2024 से 08.10.2024 के मध्य रात्रि में रामकृष्ण नगर मोपका से इसके घर के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर में रखे एक्टिवा क्रमाकं CG 12 BPZ 1659 को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश में माल मशुरका की पता साजी के दौरान आज दिनांक 14.11.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि बंधवापारा सरकंडा निवासी मुकेश यादव पिता स्व.दिनेश यादव उम्र 20 साल उक्त चोरी गई एक्टिवा मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के बंधवापारा जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया आरोपी मुकेश यादव के पास उक्त एक्टिवा को बरामद किया गया। जिसे पूछने पर उक्त एक्टिवा को दिनांक 06.10.2024 के दरम्यिानी रात में रमेश रात्रे के घर में ताला बाहर से बंद होने पर ताला को तोडकर घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे आलमारी में सोना चांदी एवं जेवरात को तलाश किया नही मिलने पर घर में रखे एक्टिवा को चोरी कर ले गया। बताने पर उक्त एक्टिवा क्रमांक CG 12 BPZ 1659 कीमती 40000/रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका सउनि ढोलाराम मरकाम, प्र. आर. रविकांत सैनिक, आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार एवं महिला आर. 857 बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।

♦️ *अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *प्रकरण के आरोपिया के कब्जे से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18800 रूपये जप्त*

♦️ *चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध एवं नशा का व्यापार/ व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

♦️ *आरोपिया को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपिया:*
जितन बाई वर्मा पति स्व.रामकुमार वर्मा उम्र 55 साल पता भाठापारा मोपका थाना सरकंडा

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस लगातार *चेतना विरूद्ध नशा* अभियान अंतर्गत अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर बिलासपुर के सभी थानों में लगातार शराब/गांजा /नशीली पदार्थ बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.11.2024 को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान प्रभारी मोपका रामनरेश यादव को सूचना मिला कि एक महिला ग्राम भाठापारा मोपका के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व मे रेड कार्यवाही किया गया। जहा आरोपिया जितन बाई वर्मा पति स्व.रामकुमार वर्मा उम्र 55 साल पता भाठापारा मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के पास से तीन नीला रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18000/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया के विरूद्ध वजह सबूत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार एवं महिला आर. 857 बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।

*ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ज़मीन की ख़रीदी बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔴*आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज-ऋण पुस्तिका,मुख़्तियरनामा ,बिक्री नामा किया गया जप्त*

*आरोपी – रितेश जाजोदिया पिता स्व० अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाड़ी लाईन खपरगंज बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर – विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.11.2024 को प् तहसीलदार सकरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मूईया एप के सिटीजन पोर्टल में फर्जी ई रजिस्ट्री माध्यम से क्रमशः खसरा नंबर 803/6,804/1,804/2794/5 एवं 781/9 की भूमि को नामांतरण हेतु आन लाईन आवेदन कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का अपराध घटित किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर कमश अपराध कमांक 878/24 879/24. 880/24881/24 एवं 882/24 सभी धारा 318(4), 338 336 (3) 340(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित आरोपियो की तलाश चालू की गई,
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह जमीन मालिक गीता भट्टाचार्य विनोद शर्मा एवं अशोक साहू से पुछताछ कर कथन लिया गया है जो उक्त भूमि को किसी के पास बिकी करने से ईकार किये हैं तथा फर्जी तरीके से आन लाईन पोर्टल में दस्तावेज अपलोड कर धोखाधड़ी करना बताये हैं।
विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उक्त जमीन को कपिल स्टील के संचालक रितेश जाजोदिया बिकी करने का सौदा कर रहा है जो सूचना की तस्दीक हेतु कपिल स्टील के संचालक रितेश जाजोदिया से धारा 23 (2) मा.सा.अधि. 2023 के तहत गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लेख कर रितेश जाजोदिया के पेश करने पर ऋण पुस्तिका एवं सीमांकन रिपोर्ट तथा ईश्तहार की छायाप्रति एवं बी-1 एवं पी-2 के दस्तावेज तथा मोबाईल फोन, एवं राम साय राम नामक व्यक्ति से पावर आफ अटार्नी एवं बिकी पत्र मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
प्रकरण सदर में रितेश जाजोदिया पिता स्व० अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाड़ी लाईन खपरगंज बिलासपुर के कब्जे से कूट रचित दस्तावेज ऋण पुस्तिका सीमांकन रिपोर्ट एवं बी-1 पी-2 (राजस्व दस्तावेज) जिसमें भूमि स्वामी का नाम राम साय राम लिखा हुआ है जबकि उक्त भूमियों का वास्तविक मालिक अन्य है इस प्रकार रितेश जाजोदिया के विरूद्ध घटना में प्रयुक्त खसरा नंबर से संबंधित राजस्व दस्तावेज जो फर्जी है जप्त किया गया है इस प्रकार प्रकरण सदर में रितेश जाजोदिया पिता अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाडी लाईन खपरगंज के विरूद्ध अपराध धारा 318(4), 338. 336 (3) 340(2), 61(2) (क) बी.एन.एस. का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार, थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा, उनि हेमंत आदित्य, प्रआर राहुल सिंह (साईबर सेल) आरक्षक- अफाक खान, सुमन कश्यप, पंकज यादव, बोधु कुम्हार (साईबर सेल) की अहम भूमिका रही I

*अवैध कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *आरोपी के कब्जे से 4 टन अवैध कबाड़ किमती 93000/- रू. सहित एक ट्रक किया गया जप्त।*

*नाम आरोपीः-*
संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु आज दिनांक 14.11.2024 को रवाना हुआ था। दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना टप्पर आदि सामान खरीदी करता है। जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां टीना टप्पड़, कबाड़ सामान, सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान वजन करीब 4 टन किमती 93000/- रू. वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला। जिसके संबंध में विधिवत् कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन एवं कबाड़ सामान जुमला किमती 3,93,000/- रू. को अपराध से संबंधित सम्पत्ति होने की संभावना पर विधिवत् जप्त कर आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

 *अवैध शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार*

0

 *अवैध शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार*

🚨 *3 अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।*

नाम आरोपी

1. दिलहरन उर्फ नानू वर्मा पिता मनोज वर्मा, उम्र 23 वर्ष, पता बेल्टूकरी, गनियारी।
2. रामायण वर्मा पिता स्व गुना राम वर्मा, उम्र 34 वर्ष, पता बेल्टूकरी, गनियारी।
3. इंद्रजीत केंवट उर्फ ईशु पिता कोमल प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, पता खोंगसरा, चौकी बेलगहना।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे *चेतना अभियान* के अंतर्गत चौथे चरण में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम बेल्टुकरी में मुखबिर सूचना के आधार पर रैड कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपियों के पास से क्रमशः 23 लीटर, 20 लीटर एवं 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा , उप निरीक्षक ओंकार धर दीवान, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. रविन्द्र मिश्रा आर.मुकेश सूर्यवंशी, महादेव कुजूर का योगदान रहा।

 *बिलासपुर पुलिस का चेतना विरुद्ध नशा अभियान*

0

🚨 *एपेक्स स्कूल कोटा में बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक*

🚨 *चेतना सॉन्ग और वीडियो के माध्यम से बच्चों और पालकों को किया गया जागरूक*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम जन को सुरक्षित बिलासपुर, अतुलनीय बिलासपुर की टैग लाइन के साथ यातायात, महिला एवं बालक संबंधी अपराध, सायबर सुरक्षा तथा चौथे चरण में नशे के विरुद्ध जागरूक ककया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोटा थाना अंतर्गत आयोजित चेतना विरुद्ध नशा अभियान के में आज एपेक्स स्कूल, कोटा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उनके साथ कोटा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और समझाया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को नष्ट करता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी नशा विरोधी संदेश दें और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें। पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी नशे के खिलाफ इस पहल की सराहना की और कहा कि वे छात्रों को इसके प्रति जागरूक करते रहेंगे।

*अवैध शराब परिवहन में जप्त वाहनों 05 वाहनों को किया जाएगा राजसात*

0

मुंगेली // जिले में अवैध शराब परिवहन में जप्त वाहनों को पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजसात करने कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 05 वाहनों को राजसात किया जाएगा। इनमें ग्राम चाका पेंड्रा जिला बेमेतरा के सोमनाथ बंजारे मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 28 क्यू 4959, ग्राम देवरी जिला मुंगेली के शोभा दिव्य मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 बी 6964, लालपुर अमली डीह निवासी दयाली दिवाकर मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 28 ई 7549, ग्राम संग़वाकापा जिला मुंगेली के संतोष कैवर्त कार वाहन क्रमांक सीजी 28 एल 6579 तथा ग्राम भरनी चकरभाटा बिलासपुर निवासी सीताराम निर्मलकर मोटरसायकल वाहन क्रमांक सीजी 10 ई एम 1215 शामिल है

*जिला स्काउट गाइड संघ, मुंगेली को जल्द ही मिलेगा प्रशिक्षण केंद्र*

0

बाल दिवस के अवसर पर निर्माणाधीन जिला प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण एवं गणवेश वितरण समारोह आयोजित

मुंगेली,- बाल दिवस के अवसर पर जिला स्काउट गाइड संघ, मुंगेली के द्वारा जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय की उपस्थिति में निर्माणाधीन जिला प्रशिक्षण केंद्र के सभागार का निरीक्षण एवं अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री राहुल देव ने स्काउट एवं गाइड के 120 कब एवं बुलबुल छात्रों को गणवेश प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला अध्यक्ष श्री जेठमल कोटड़िया, आजीवन सदस्य श्रीकांत गोवर्धन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी सोनी, जिला उपाध्यक्ष शीला शैलेश जायसवाल सहित जिले भर के 120 छात्र-छात्राएं, उनके शिक्षक, एवं स्काउट गाइड के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा माता सरस्वती, जवाहरलाल नेहरू एवं बेडेन पावेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जिला सचिव श्री आकाश परिहार द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि इस वर्ष 153 छात्रों ने स्काउट गाइड के तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि रोवर रेंजर के 101 छात्रों ने निपुण स्तर प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, जिले के 865 शिक्षकों ने बिगनर्स कोर्स पूरा किया है और 500 शिक्षकों ने बेसिक कोर्स के लिए आवेदन दिया है। 25 स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर ने राज्यपाल परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

कवि देवेंद्र परिहार द्वारा इस अवसर पर छात्रों को देशभक्ति से ओतप्रोत छत्तीसगढ़ी गीत गवाया गया। जिला कलेक्टर श्री राहुल देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड संगठन छात्रों में देशभक्ति, समाजसेवा एवं व्यक्तित्व का निर्माण करता है, और सभी शिक्षक इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने स्काउट गाइड को छात्रों में देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना उत्पन्न करने वाला एक उत्कृष्ट संगठन बताया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्काउट गाइड को छात्रों के व्यक्तित्व विकास का अच्छा माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

इस कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री मोरध्वज सप्रे, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सुश्री रोहिणी ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री राजेंद्र दिवाकर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुषमा पांडे, वरिष्ठ स्काउटर पीताम्बर मानिकपुरी एवं अमित गुप्ता सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सचिव एवं विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड सफारी में शामिल होकर इस कार्यक्रम में तीनो विकासखण्ड के शिक्षक और छात्र छात्राओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला स्काउट गाइड संघ के जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजेंद्र दिवाकर की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

*जनजातीय गौरव दिवस पर खुड़िया में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल*

मुंगेली // जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया स्थित शाासकीय हाईस्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव सुबह 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11.30 बजे खुड़िया पहुचेंगे और वहां आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगे। डिप्टी श्री साव दोपहर 02 बजे खुड़िया से प्रस्थान कर 03 बजे सर्किट हाउस मुंगेली पहुचेंगे और प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 03.20 बजे हितग्राहियों के रहवास पर जाकर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य में शुभारंभ करेंगे।

*मुंगेली में आवास योजना 2.0 के प्रदेश व्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल*

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव शाम 03.40 बजे जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेश व्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 04.50 बजे एस.बी. हॉस्पिटल बिलासपुर रोड मुंगेली के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 05 बजे एस.बी. हॉस्पिटल से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

*नगर पालिका निर्वाचक नामावली में नाम शामिल किए जाने हेतु आवेदन 20 नवंबर तक*

0

मुंगेली// निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन 2024-25 में 01 अक्टूबर 2024 के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पात्रता निर्धारित की गई है। ऐसे नागरिक जो, 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूरा किए हैं तथा जिनके नाम भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में पंजीकृत है, लेकिन नगरीय निकाय के निर्वाचक नामावली में नाम नहीं है, वे संबंधित वार्ड के मतदान केन्द्र या नगर पालिका कार्यालय से निर्वाचक नामावली का अवलोकन पश्चात अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने फार्म-क में संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित प्राधिकृत अधिकारी को 20 नवंबर तक आवेदन दे सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूरा किए ऐसे नागरिक, जिनका नाम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न कर फार्म क-1 में सीधे संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 नवंबर तक आवेदन दे सकते हैं।