Home Blog Page 530

*कोटपा एक्ट के तहत 05 दुकानों में की गई चालानी कार्रवाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने बताया कि प्रवर्तन दल द्वारा विकासखण्ड पथरिया के सरगांव अंतर्गत 05 दुकानों मे कोटपा एक्ट के तहत 1000 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई तथा 10 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार बरगाह, तम्बाकू कार्यक्रम के साइकोलाजिस्ट प्रशिक्षक श्री ओम साहू, सहायक उपनिरीक्षक श्री ए.जे. चौरसिया और संबंधित थाना के आरक्षक श्री पंकज मौजूद रहे।

 

*तिलहन आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली द्वारा सरसों का फसल प्रदर्शन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // तिलहन आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली द्वारा सरसों का फसल प्रदर्शन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि तिलहन फसलों का रकबा, उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एक महत्वाकांक्षी परियोजना तिलहन आदर्श ग्राम प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के द्वारा लगातार तीन वर्षाें तक फसल प्रदर्शन लिया जाना है। इस योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली को वित्तीय वर्ष 2024-25 मे सरसों का फसल प्रदर्शन प्राप्त हुआ है, जिसमें पथरिया विकासखंड के ग्राम सावतपुर, चंदखुरी एवं मदवानी का चयन प्रदर्शन के लिए किया गया है। योजना के दिशा-निर्देश अनुसार उन्नत किस्म का बीज डीआरएमआर 150-35 का चयन कर कृषकों को वितरण किया गया।
प्रदर्शनी के दौरान वैज्ञानिक डॉ. पी.के. सिंग द्वारा सरसों की खेती के लिए भूमि की तैयारी, बीज दर, बीजों को बोवाई से पूर्व जैव उर्वरक व फफूंदनाशी से बीज उपचार एवं लगाने की विधि के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। डॉ. थानेश्वर देवांगन द्वारा मिट्टी परीक्षण, फसल के खाद एवं उर्वरक प्रबंधन तथा फसल में लगने वाले किट एवं रोग संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी श्री विनोद साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया जाफर खान को जिला बदर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जाफर खान, पिता जब्बार खान उम्र 30 वर्ष निवासी एण्ड्रूज वार्ड दाउपारा मुंगेली को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया हैं। जाफर खान को मुंगेली एवं उनके सरहदी जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की अवधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जाफर खान अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर लगातार मारपीट, गृह अतिचार, घातक शस्त्र लेकर बलवा, हत्या का प्रयास एवं बलवा, शासकीय कर्मचारियों के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर लोक सेवक से मारपीट करना, आमजन को अपराधिक अभित्रास, धमकी देकर लगातार जघन्य अपराध घटित किया है। जाफर खान के अपराधिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने तथा शांति व्यवस्था सदाचार बनाए रखने हेतु समय-समय पर लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, किंतु उनके कृत्य एवं अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ है। जाफर वर्तमान में भी अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जाफर खान न्यायालय की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना उपरोक्त जिलों की सीमाओं में इस आदेश के तामिल होने से 01 वर्ष की अवधि तक किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेगा।

 

*जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री श्री साव*

0

*ग्राम खुड़िया में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ भव्य आयोजन*

*बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके संघर्षों को किया गया याद*

मुंगेली // आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए आज जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम खुड़िया में

आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज के प्रति उनके योगदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में

मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहा हूँ। आज खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार कार्य हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से विभाग बनाया। आदिवासी समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह-जगह छात्रावास एवं एकलव्य विद्यालय

खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। आदिवासी समाज के भाई-बहनों की तरक्की और वनांचल के विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है और पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आज आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर बैठी है। यह सौभाग्य की बात है कि आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के मूल मंत्र के साथ आज छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हो रहा है।


कलेक्टर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने जिले में आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जनजातीय समाज प्रमुख श्री हरीश मंडावी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी से आजादी दिलाने संघर्ष किया। ऐसे वीर सपूत को सादर नमन है। उन्होंने लोरमी में जनजाति बालक-बालिका छात्रावास खुलवाने के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, श्री शैलेश पाठक, श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्री गुरमीत सलूजा, श्री रवि शर्मा, वर्षा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने मुख्य अतिथि श्री साव का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त श्री एल. पी. पटेल ने आभार व्यक्त किया।


गौरतलब है कि आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में पूजनीय बिरसा मुंडा ने शोषणकारी औपनिवेशिक व्यवस्था के खिलाफ एक उग्र आंदोलन का नेतृत्व किया जिसके चलते 15 नवंबर को उनकी जयंती आदिवासी नायकों का सम्मान करने का एक उचित अवसर बन गया। भगवान बिरसा मुंडा के इस योगदान तथा आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने देश की स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न मनाते हुए वर्ष 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।

*मुख्य अतिथि श्री साव, कलेक्टर एवं एसपी ने स्टॉलों का किया अवलोकन*

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासन द्वारा जनजाति एवं अन्य समुदायों को लाभान्वित करने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। श्री साव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार किट का भी वितरण किया। समाज कल्याण विभाग के स्टाल में हितग्राही को ट्रायसायकल का वितरण किया। शासन के विभिन्न योजनाओं से जागरूक एवं लाभान्वित करने आदिवासी विकास, जिला पंचायत, वन, शिक्षा, श्रम, मछली पालन, पशुपालन,उद्यानिकी सहित 20 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए और ग्रामीणों में आमजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

*हितग्राहियों को किया गया सामग्री एवं चेक का वितरण*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने पंचायत विभाग अंतर्गत 06 स्व सहायता समूहों को 4.50 लाख रुपए की राशि का चेक का वितरण किया। उन्होंने बैगा समुदाय की 03 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र तथा 03 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता की चाबी, चिकित्सा विभाग के अंतर्गत 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग अंतर्गत 04 हितग्राहियों को मसूर बीज मिनी किट, 03 को चना बीज, 03 को हस्तचालित स्प्रेयर, वन विभाग के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका तथा 02 हितग्राहियों को फौती नामांतरण, शिक्षा विभाग के अंतर्गत 05 छात्राओं को मैडल एवं स्मृति चिन्ह, 01 छात्रा को एम.आर.किट तथा 01 को मैग्नीफायर ग्लास, कौशल विकास योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 01 हितग्राही को श्रवण यंत्र 01 को व्हीलचेयर तथा 02 को दिव्यांग छात्रवृत्ति चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार खाद्य विभाग अंतर्गत 06 हितग्राहियों को राशनकार्ड, आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, उद्यान विभाग की राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, मछली पालन विभाग अंतर्गत 02 हितग्राहियों को महाजाल और 02 को आइस बॉक्स, पशुपालन विभाग अंतर्गत 04 हितग्राहियों को 45-45 नग रंगीन चूजों का वितरण किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य के लिए जनजातीय समाज प्रमुखों को मिला सम्मान*

डिप्टी सीएम श्री साव ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की और 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इनमें पूर्व जनपद सदस्य, समाज अध्यक्ष, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक आदि शामिल हैं।

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित*

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम श्री साव ने जिले के 15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 06 वीर शहीदों के परिवारजनों का हालचाल जाना और उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

*विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास*

डिप्टी सीएम श्री साव ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 05 विकास कार्यों का लोकार्पण और 03 निर्माण कार्यों का शिलान्यास सहित 17 करोड़ 59 लाख 92 हजार रूपए के कार्य शामिल है। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 09 करोड़ 58 लाख 71 हजार रूपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 05 करोड़ 08 लाख 02 हजार रूपए का शिलान्यास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 93 लाख 19 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने खुड़िया में जनीराम के घर से पुन्नी गंधर्व के घर तक सी सी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, बाजार से निस्तारी कुआं तक सी सी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और ग्राम बिजराकछार में सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर लोरमी विकासखंड में 02 पोस्ट मैट्रिक बालक -बालिका छात्रावास तथा 02 प्री मैट्रिक बालक -बालिका छात्रावास का भी शुभारंभ किया गया

 

*मैं कहूंगा भगवान बिरसा मुंडा – आप कहिये अमर रहे, अमर रहे – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू*

0

*जनजातीय गौरव दिवस केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बेलगहना में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के जनजातीय बहुल क्षेत्र बेलगहना मे भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्होंने विशाल जनजातीय समागम को संबोधित किया जिसमें उन्होंने जनजाति गौरव दिवस की बधाई दिये और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्श न केवल जनजातीय, बल्कि देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं। कम उम्र में ही भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ा जिसे उन्होंने मरते दम तक कायम रखा था । बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे वे जल, जंगल, जमीन रक्षा के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किये ।आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले बिरसा ने उलगुलान क्रांति का आह्वान किये ।भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों – युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।

श्री साहू ने कहा कि न्याय के हित में सर्वस्व बलिदान करने की भावना, जनजातीय समाज की विशेषता रही है। स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में, जनजातीय समुदायों द्वारा किए गए आंदोलन की महती भुमिका है झारखंड क्षेत्र के भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू-कान्हू, , छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण, बलिदानी गुण्डाधुर,
गेंद सिंह ,मध्य प्रदेश के टंट्या भील तथा भीमा नायक, आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू, मणिपुर की रानी गाइडिनलियु तथा ओडिशा के शहीद लक्ष्मण नायक जैसे असंख्य अनेक वीरों और वीरांगनाओं ने संपुर्ण भारत में जनजातीय गौरव को बढ़ाया है ।

श्री तोखन साहू ने कहा कि अधिकांश जनजातीय क्षेत्र वन एवं खनिज सम्पदा से समृद्ध रहे हैं। हमारे आदिवासी भाई बहन प्रकृति पर आधारित जीवन यापन करते हैं और सम्मानपूर्वक प्रकृति की रक्षा भी करते हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान प्राकृतिक संपदा को शोषण से बचाने के लिए जनजातीय समुदाय के लोगों ने भीषण संघर्ष किए थे। वन संपदा का संरक्षण काफी हद तक उनके बलिदान से ही संभव हो सका। आज के समय में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में आदिवासी समाज की जीवन शैली और वन संरक्षण के प्रति उनके दृढ़निश्चयसे सभी को शिक्षा लेने की जरूरत है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि जनजातीय समाज द्वारा मानव समुदाय, वनस्पतियों तथा जीव-जंतुओं को समान महत्व दिया जाता है। आदिवासी समाज में व्यक्ति के स्थान पर समूह को,प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग को और विशिष्टता की जगह समानता को अधिक महत्त्व दिया जाता है। स्त्री-पुरुष के बीच की समानता भी आदिवासी समाज की विशेषता है। जनजातीय समाज में जेंडर-रेशियो,सामान्य आबादी की तुलना में बेहतर है। जनजातीय समाज की ये विशेषताएं सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय हैं।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कोटा विधानसभा के पोड़ी (मोहदा) में 21लाख रुपए विकास कार्य के लोकार्पण किये*

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू आज संसदीय क्षेत्र के कोटा विधानसभा के पोड़ी (मोहदा) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किये जिसमें 6 लाख रुपए की सामुदायिक भवन एवं 15 लाख रुपए के पंचायत भवन का भुमिपजन किये।

आज के कार्यक्रम में तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला ,कोटा विधायक, अटल श्रीवास्तव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान, जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ,जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मोहित जायसवाल , तीरिथ यादव , राजेश कश्यप, महराज, दयाशंकर तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेशव्यापी शुभारंभ*

0

*प्रदेश के शहरी आवासहीनों का मिलेगा स्वयं का पक्का आवास: डिप्टी सीएम श्री साव*

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वेक्षण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य आज से शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश के शहरी आवासहीनों का स्वयं का पक्का आवास मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली से प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के वार्ड क्रमांक 16 में धन्नू निर्मलकर और सुजीत पतरस के घर पहुंचकर हितग्राही सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लिए उनका फार्म भरवाया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर डिप्टी सीएम श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है, गुरु नानक जयंती है, देव दीपावली है और कार्तिक पूर्णिमा भी है और आज पहले चरण में आवास से वंचित लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ किया गया। इसके लिए मैं आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं होगा। शहरी गरीबों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उन्हें गरीबों की कैसी चिंता होती है, इसका प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो। परिवार के साथ पक्का मकान में सम्मानपूर्वक जीवन बिता सके। गरीब के इस सपना को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सांय-सांय विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस योजना का लाभ उठाने और पक्के आवास के अपने सपने को साकार करने की अपील की।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का भी जिले में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जो व्यक्ति आवास योजना से वंचित है, उनका नाम भी जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम हर गरीब के सपने को साकार करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ जिले से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतूलाल सोनकर और उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने भी संबोधित किया। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी 189 नगरीय निकायों में यह योजना लागू की गई। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास 1.0 लागू था। इसके अलावा नवगठित नगरीय निकायों में भी यह योजना लागू होगी। शासन के निर्देशानुसार योजनांतर्गत सभी जिला मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय ने बताया कि रैपिड असेसमेंट सर्वे अन्तर्गत प्रथम चरण में निकाय में पीएम आवास योजना शहरी अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में प्राप्त ऐसे लाभार्थियों के आवेदन, जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन लाभार्थियों से संपर्क कर उनका विवरण यूनिफाईड वेब पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम चरण की समाप्ति उपरान्त द्वितीय चरण में शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित कर इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम एवं द्वितीय चरण उपरान्त निकाय क्षेत्र अन्तर्गत सघन डोर-टू-डोर सर्वे किया जावेगा। नवीन आवासों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट Https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/OpenN/EligiblityCheck.aspx और क्यूआर कोड लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए 31 अगस्त 2024 के पूर्व नगरीय निकाय क्षेत्र में निवासरत हितग्राही पात्र होंगे और आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित नगरी निकाय के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, गणमान्य नागरिक श्री गिरीश शुक्ला, श्री शैलेश पाठक, श्री प्रेम आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी में संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

*डिप्टी सीएम ने पीएम आवास पूर्ण हितग्राहियों को सौंपी चाबी, स्कूली विद्यार्थियों को किया सम्मानित*

डिप्टी सीएम श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कुंती यादव, दुर्गा निर्मलकर, कांति यादव, निर्मला यादव और निशा सारथी को चाबी सौंपी और उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागियों को सम्मानित किया, इनमें कु. स्वीटी पाटले, काजल पात्रे, दीपाली राजपूत और आर्यन कुलमित्र शामिल है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली श्री आशीष तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री अशोक सोनी एवं पृथा शुक्ला ने किया।

 

*लोरमी के गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व…*

0

मुंगेली,लोरमी:- सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 555 प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा लोरमी में धूम धाम से मनाया गया,11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक सुबह प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली गई वही आज गुरुद्वारा को आकर्षक लाईट एवम फूलो से सजाया गया वही आतिशबाजी की गई तो आज गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया सभी ने गुरुनानक देव जी के शबद कीर्तन का गुणगान किया वही बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवम डिप्टी सीएम अरुण साव गुरुद्वारा पहुच कर माथा टेका सभी की खुशहाली की कामना की वही सिख समाज के इतिहास के महत्व को बताया एवम गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला,गुरुद्वारा बोले सोनिहल सतश्रीकाल के जयकारों से गूंज उठा वही गुरूद्वरा कमेटी के मेंबर के द्वारा शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया वही मुक्तिधाम सेवा समति,प्रेस क्लब लोरमी, राजपूत युवा मोर्चा,स्वयंसेवक संघ लोरमी,रामचरित मानस समिति का समाज मे अच्छे कार्य करने के लिए शाल देकर सम्मान किया गया गुरूद्वरा में 11 से 15 सहेज पाठ किया गया सहेज पाठ करने वाली महिलाएं दलजीत सलूजा, सुदेश सलूजा,लीना छाबड़ा,सतवंत छाबड़ा,निक्की सलूजा,ममता सलूजा,गुरमीत छाबड़ा,सोनी सलूजा,सोनम सलूजा,लाडो छाबड़ा का कमिटी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया जिसमे वही हॉल में गुरु का अटूट लंगर चलता रहा जिसमे सभी समाज सभी वर्ग के लोग शामिल हुवे और गुरु घर का प्रसाद ग्रहण किया,,वही शाम में बच्चो का कवि दरबार का आयोजन रखा गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने गुरुनानक नाम का कीर्त्तन कर उनके जीवन का बखान किया गया वही मंच संचालन मीडिया प्रभारी आकाश सलूजा ने किया तो प्रधान अनिल सलूजा ने आभार प्रकट किया वही समाज से प्रधान अनिल सलूजा,उपाध्यक्ष अमित रिंकू सलूजा,सचिव रितेश सलूजा,कोषाध्यक्ष सरनजीत ऋतु छाबड़ा, सहसचिव गुलजीत उपवेजा विकास सलूजा मीडिया प्रभारी आकाश मोंटी सलूजा देवेंद्र पाल उपवेजा,स्टोर प्रभारी रानू साहनी रौनक सलूजा,संरक्षक सुरजीत सिंह उपवेजा मंजीत सलूजा अशोक सलूजा रंजीत पप्पी सलूजा गुरमीत सलूजा राजेन्द्र रिक्की सलूजा,निर्मल छाबड़ा,शैलेंद्र सलूजा,बबलू छाबड़ा, पप्पू छाबड़ा, पप्पू सलूजा राजू सलूजा, बंटी अपवेजा,सुंदर सलूजा,राकेश सलूजा,रानू राहुल साहनी राजवीर बग्गा देवेंद्र सलूजा आशुतोष सलूजा नवीन सलूजा अमन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा सनी सलूजा शैम्पी सलूजा रौनक सलूजा पवन सलूजा सागर सलूजा सिद्धार्थ छाबड़ा राज सलूजा एवं महिलाएं शामिल हुई..

*आदिवासी अस्मिता और देश के स्वाभिमान के सर्वमान्य प्रतीक पुरुष है भगवान बिरसा मुंडा : भावना बोहरा*

0

0.भगवान बिरसा मुंडा के योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है जनजातीय गौरव दिवस : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज पूरा भारतवर्ष स्वतंत्रता संग्राम और जनजाति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले एवं ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को झकझोरने वाले, जल- जंगल- जमीन की रक्षा के लिए “उलगुलान” करने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2024 में शामिल हुईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुईं इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल से पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी के योगदान एवं हमारे जनजातीय समुदाय द्वारा प्रकृति की रक्षा एवं आदिवासी परंपरा को सहेजने हेतु कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज को मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली अंग्रेजी हुकूमत को उन्होंने कड़ी चुनौती दी और स्वाधीनता सेनानियों के आत्मबल को मजबूत किया। धरती आबा के त्याग, वीरता और पराक्रम के संस्मरण हेतु देश भर में मनाये जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूँ और भगवान बिरसा मुंडा का कृतज्ञतापूर्वक नमन करती हूँ उन्होंने आगे कहा कि भारत का जनजातीय समाज अपनी पारम्परिक विशेषता के लिए पहचाना जाता है इस समाज में मौखिक शिक्षा की परम्परा रही है अपनी सभ्यता संस्कृति और सहजता की विशिष्टता लिए यह समाज विश्व स्तर में अलग पहचान बनाए हुए हैं वर्तमान भारत के निर्माण में भारतीय जनजातीय समाज ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है अतीत से लेकर वर्तमान तक हमारे जनजातीय समाज के भाई-बहनों का गौरवशाली इतिहास है इन्होने अपनी कर्मठता, सहजता, सरलता और सत्य निष्ठा के लिए विश्व में ख्याति अर्जित की है प्रकृति के साथ जीवन जीते इस समाज ने प्रकृति से प्राप्त औषधियों तथा उसके संरक्षण के लिए जो भी कदम उठाएं हैं वह अतुलनीय है ज्ञान का अतुलनीय भण्डार लिए आदिवासी समाज का देश की उन्नति में विशिष्ट योगदान दे रहें हैं उनके इसी योगदान को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की जो पहल की है वह सराहनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा के सपने साकार हो रहे हैं आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्मिता को नई पहचान मिल रही है आदिवासी समाज का गौरव पुनः प्रतिस्थापित हो रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव के इस उत्सव के अवसर पर जनजातीय समाज के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण किया जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जिनमें पीएम जनमन के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत वाले 25,000 नए आवास और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत 1960 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 1.16 लाख आवास, पीएम जनमन के तहत 66 छात्रावास और डीएजेजीयूए के तहत 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 304 छात्रावास, पीएम जनमन के तहत 50 नए बहुउद्देश्यीय केंद्र, 55 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और 65 आंगनवाड़ी केंद्र, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए 6 सक्षमता केंद्र (सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंसी) और डीएजेजीयूए के तहत आश्रम स्कूलों, छात्रावासों, सरकारी आवासीय स्कूलों के उन्नयन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की 330 परियोजनाएं शामिल हैं साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षत्रों में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन का निर्माण किया जाएगा जहाँ हजारों की संख्या में वृक्ष लगाए जाएंगे यह सभी विकास कार्य जनजातीय समुदाय के हमारे भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आयेंगे आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय प्रदेश के मुखिया के रूप में आदिवासी समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रहें हैं हमारे पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत भी कुई-कुकदुर जैसे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी अथक प्रयास किये जा रहें हैं पीएम जनमन योजना के माध्यम से लगभग 33 करोड़ की लागत से 16 डामरीकृत सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत परिवारों के लिए बड़ी संख्या में जनमन योजना के तहत आवासों की स्वीकृति भी दी गई है यह विकास कार्य हमारे जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी उन तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए एक सेतु होगा जो सुगम आवागमन उपलब्ध कराएगा छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर के माओवादी आतंक से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक तरफ सुरक्षा कैंपों की सख्या बढ़ायी जा रही है वहीं सुरक्षा कैंपों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियद् नेल्लानार जैसी नवाचारी योजनाओं की शुरूआत की गई है आदिवासियों की आय में वृद्धि और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है राज्य सरकार ने तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर प्रतिमानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है इससे लगभग 13 लाख जनजाति परिवार लाभान्वित हो रहे हैं प्रधानमंत्री जनमन योजना में पक्के घर का प्रावधान, पक्की सड़क, नल से जल, छात्रावासों का निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण-आहार जैसे कार्यों का क्रियान्वयन हो रहा है आज हमारे देश व प्रदेश में निवासरत जनजातीय समुदाय विकास की मुख्यधारा से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे है।

—————————————-

*विश्व मधुमेह दिवस पर पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेशनर संघ और वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं बाल दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: स्वस्थ जीवन के प्रति नई पहल*

0

विश्व मधुमेह दिवस पर पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेशनर संघ और वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं बाल दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: स्वस्थ जीवन के प्रति नई पहल

हिमांशु सिंह ठाकुर :- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों को मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को समझाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था मधुमेह को लेकर बढ़ती जागरूकता की इस पहल में समाज के सबसे अनुभवी वर्ग के प्रति सम्मान का भाव भी समाहित था।

*मधुमेह: साइलेंट किलर*

मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी या प्रभावहीनता के कारण होती है जिससे ब्लड शुगर का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है इंसुलिन शरीर में शर्करा (ग्लूकोज) के उपयोग और संग्रहण में मदद करता है परंतु मधुमेह के कारण शरीर में ग्लूकोज का स्तर असंतुलित हो जाता है यह स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब मधुमेह का उचित इलाज न किया जाए लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर यह बीमारी हृदय, गुर्दे, आँखें और तंत्रिका तंत्र को भी गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है इसे ‘मूक हत्यारा’ कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण प्रारंभ में बहुत स्पष्ट नहीं होते और यह धीरे-धीरे शरीर को क्षति पहुँचाता है कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में माता सरस्वती और धन्वंतरि देव के पूजन से हुई पंडरिया के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल और बीपीएम प्रदीप सिंह ने सभी वरिष्ठजनों का श्रीफल, शाल, एवं पुष्प से स्वागत किया यह आयोजन एक उदाहरण था कि कैसे हमारे समाज में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनके प्रति सम्मान और उनकी स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दी जाती है मधुमेह की जटिलताएं और कारण मधुमेह का मुख्य कारण शरीर में इंसुलिन का अपर्याप्त निर्माण या उसका सही उपयोग न हो पाना है मुख्य रूप से दो प्रकार के मधुमेह होते हैं:

1. टाइप 1 मधुमेह – जिसमें शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता। यह सामान्यतः युवावस्था में ही विकसित हो जाता है।

2. टाइप 2 मधुमेह – जो कि अधिकतर वृद्धजनों में देखने को मिलता है इसमें शरीर इंसुलिन का उपयोग प्रभावी रूप से नहीं कर पाता मधुमेह के प्रमुख कारणों में अनियमित जीवनशैली,असंतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों की कमी, और मोटापा शामिल हैं तनाव, परिवार में मधुमेह का इतिहास और उच्च रक्तचाप भी इस रोग के कारक बन सकते हैं।

*विषय विशेषज्ञों एवं डॉक्टर द्वारा मार्गदर्शन तथा उदबोधन*

इस कार्यक्रम में पंडरिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मधुमेह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी बीएमओ डॉ. अनामिका पटेल (एम.डी. मेडिसिन) ने मधुमेह के गंभीर परिणामों के बारे में बताया और इसके विशेष गुण जो इसकी खामोशी के साथ होने वाले नुकसान को स्पष्ट करते हैं उन्होंने रोग के सामान्य लक्षणों जैसे अत्यधिक प्यास लगना बार-बार पेशाब आना,थकान महसूस करना और अचानक वजन में बदलाव पर ध्यान देने की सलाह दी उन्होंने बताया कि मधुमेह का समय पर निदान और उसका प्रबंधन जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है डॉ. आर के चंद्रवंशी (रेडियोलोजिस्ट) ने मधुमेह से बचाव में संतुलित खानपान की भूमिका पर विशेष जोर दिया उन्होंने बताया कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार में शर्करा और तेल का सीमित उपयोग, हरी सब्जियों और फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि नियमित व्यायाम जैसे पैदल चलना, हल्का योग और अन्य गतिविधियाँ मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती हैं मुख्य अतिथि डॉ. वी.पी. जायसवाल (एम.डी. मेडिसिन) ने वरिष्ठजनों के मधुमेह संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए और मधुमेह रोग प्रबंधन के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि मधुमेह के रोगी अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर इस रोग को नियंत्रित रख सकते हैं इसके अंतर्गत प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि धूम्रपान और मदिरा का त्याग, तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शामिल है बीपीएम प्रदीप सिंह ने एनसीडी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग से दी जाने वाली हर सुविधाओं और विभिन्न कार्यक्रम के बारे मे समुदाय को बताकर पर विस्तार से चर्चा की जिससे सभी लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे लाभान्वित हो सकते है और इसके लिए जन प्रसार के माध्यम से ऐसे बीमारियों को नियतरण करने की बात बताई गई महत्वपूर्ण पहल कार्यक्रम के दौरान पेंशनर संघ के सदस्यों ने बीएमओ डॉ. अनामिका पटेल से अनुरोध किया कि वरिष्ठजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सप्ताह में एक दिन विशेष रूप से निर्धारित किया जाए इसे स्वीकार करते हुए डॉ. पटेल ने बात रखी कि प्रत्येक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया और सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में विशेष जांच दिवस आयोजित किया जाएगा इस दिन वरिष्ठजनों की मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच और परामर्श की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे अपने स्वास्थ्य को नियमित रूप से जांच सकें और संभावित जटिलताओं से बच सकें कार्यक्रम की उपलब्धियां इस आयोजन में 35 वरिष्ठ हितग्राहियों की मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य जांच की गई इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें व्यक्तिगत परामर्श दिया और उनकी जीवनशैली में सुधार के लिए सुझाव दिए। इस तरह की स्वास्थ्य जांच का महत्व विशेष रूप से वरिष्ठजनों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समय पर निदान और उचित इलाज सुनिश्चित करती है।

*बाल दिवस विशेष*

बाल दिवस पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ पंडरिया के हायर सेकेंडरी कन्या शाला में बाल दिवस पर स्वास्थ्य टीम और आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों को मधुमेह के विषय में विशेष जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर बच्चों के साथ मधुमेह से बचाव के उपायों और स्वस्थ खानपान की आदतों पर चर्चा की गई इसके साथ ही मधुमेह से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार स्वरूप चॉकलेट और पेन देकर प्रोत्साहित किया गया इस प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था वरिष्ठजनों के सम्मान, मधुमेह जैसे गंभीर रोग के प्रति जागरूकता, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करने के इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों में एक प्रेरणा का संचार किया।

—————————————-

*भ्रष्टाचार को किसका संरक्षण*

0

*प्रभारी सरपंच पर 6 सदस्यी जांच दल द्वारा लगाई जा चुकी है भ्रष्टाचार की मुहर*

*SDM एवं सीईओ के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल*

*वर्तमान सीईओ पर कई बार लग चुका है दुर्व्यवहार का आरोप*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – मामला जांजगिर जिले के अकलतरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी का है जहां निर्वाचित सरपंच को सड़यंत्र कर अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटा दिया गया था एवं अन्य को सरपंच पद पर मनोनीत कर दिया गया ।
गौरतलब है कि दिनांक 14/07/2021 को अविश्वास प्रस्ताव कर निर्वाचित सरपंच को सड़यंत्र पूर्वक हटाने के पश्चात मनोनीत सरपंच द्वारा भारी भ्रस्टाचार को अंजाम दिया गया ।
बात दें की पचरी पंचायत के प्रभारी सरपंच पर भ्रस्टाचार की शिकायत हुई थी जिसमे जनपद पंचायत द्वारा 6 सदस्यी जांच टीम गठित किया गया था । भ्रस्टाचार की जांच मे 6 सदस्यी टीम ने प्रभारी सरपंच द्वारा 25 लाख 45 हजार से अधिक का आहरण करने तथा मात्र 14 लाख के लगभग ही विकासकार्य मे खर्च करने पाया गया । भ्रस्टाचार की जांच कर 6 सदस्यी टीम ने जनपद पंचायत मे जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया । भ्रस्टाचार के इस जांच मे कारवाई करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने समय पर कोई कारवाई नही किया जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक तरफ सांय सांय विकास कार्य किया जा रहा है वही ऐसे अधिकारियों के द्वारा भ्रस्टाचारी मनोनीत सरपंच को संरक्षण देना जनमानस मे आक्रोश पैदा कर रहा है । जल्द से जल्द इस मामले मे यदि कोई कारवाई नही होती है तो आगे भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले अग्रणी संगठन आरटीआई एसोसिएशन द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा ।

*मामूली मंच निर्माण पर निलंबन और बड़े भ्रष्टाचार पर संरक्षण*

अकलतरा अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हेड़सपुर में मंच निर्माण को लेकर क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तत्काल कारवाई कर धारा 40 के तहत जिस प्रकार हटाया गया उसी प्रकार यदि उसी अनुविभागीय अधिकारी के क्षेत्र में ग्राम पंचायत पचरी के प्रभारी सरपंच पर कारवाई नही करना संसय पैदा करता है। भ्रष्टाचार पर एक को निलंबन और दूसरे को संरक्षण देना समझ से परे है।