Home Blog Page 529

*डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*⏺आरोपी के विरुद्ध धारा धारा 64, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपी सूर्यकांत कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क 04 गोढ़िया तालाब के पास तागा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.24 को पीडिता थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, अपने पढाई करने के साथ – साथ जॉब की तलाश कर रही थी इसी दौरान मुख्य आरोपी से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा देकर आरोपी द्वारा अपने घर में बुलाकर जबरन दैहिक शोषण किया एवं मोबाईल में वीडियों बनाकर रख लिया था जिसे आरोपी द्वारा बनाये गये विडियो को अपने अन्य साथी आरोपी सूर्यकांत कश्यप को बताये जाने पर आरोपीयों द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर ब्लेकमेल करते हुए जबरन दबाव पूर्वक दैहिक शोषण किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की तथा वीडियों वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 794/2024 कायम कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्री शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन में फरार आरोपियों की थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में *अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना मिला कि *आरोपी* सूर्यकांत कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 04 गोढ़िया तालाब के पास तागा थाना मुलमुला का जो अपने सकूनत में होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.11.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर ASI रामप्रसाद बघेल, आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/शिरफ के साथ 07 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता थाना बलौदा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपियों के कब्जे से कुल 215 नग नशीली शिरफ, 480 नग नशीली टेबलेट एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल, 07 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 168500/₹ कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रुपया को किया बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17-11-2024 को थाना बलौदा पुलिस / सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट/शिरफ़ रखा है जो लोग थाना बलौदा क्षेत्र के रसौटा मोड पूल के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना बलौदा / सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर *अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर 07 आरोपियों को पकड़ा।

*आरोपी का नाम*

01. मिलेस सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर
02. अल्ताफ अली उम्र 20 वर्ष निवासी मोदी चौक चांपा थाना चांपा
03. संदीप देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी संजय नगर चांपा थाना चांपा
04. कृष्णा साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पहरिया
05. करण कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी बगीचा पारा नैला चौकी नैला
06. राजू कहरा कहरा उम्र 32 वर्ष निवासी मंदिर के पीछे जांजगीर
07. हरीश पटेल उम्र 31 वर्ष सालिया पर जावली थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा
जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष 215 नग नशीली सीरप कीमती 38700/रू, 480 नग नशीली टेबलेट कीमती 4752/ रू एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,35,000/ रू, 07 नग मोबाइल कीमती 52,000/ रू एवं नगदी रकम 1,68,500/ रू कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उनि पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, उनि भवानी सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, उनि राजेश कुमार शाह थाना बलौदा साइबर सेल जांजगीर से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, शहबाज अहमद एवं थाना बलौदा से प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर की मुख्य भूमिका रही

*बिलासपुर अपर कलेक्टर ने एक दर्जन से अधिक विभागों को ऑनलाइन RTI लागू करने जारी किया आदेश, अक्षत सिंह ने की थी मामले की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के अपर कलेक्टर ने एक दर्जन से अधिक विभागों को RTI का ऑनलाइन पंजीयन /ऑनबोर्डिग़ करने हेतु आदेश जारी किया है, बता दें कि बिलासपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां आवेदक अक्षत सिंह ठाकुर की शिकायत पर अपर कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया है बताते चले कि आवेदक ने बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय को यह जानकारी दी कि लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागों में अभी भी RTI में ऑनलाइन के माध्यम से नहीं लिया जा रहा है, ऑनलाइन जन सूचना अधिकारी की आई डी नहीं बनाई गई हैं जो कि शासन निर्देशों के विपरीत हैं, चुकी राज्य सरकार ने RTI ऑनलाइन लागू करने हेतु बकायदा प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें हर विभागों को ऑनलाइन पंजीयन कराने हेतु आदेश जारी किया गया था जिसका पालन बिलासपुर जिले में कई विभागों द्वारा नहीं किया जा रहा है जो कि शासन निर्देशों की अवहेलना हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर RTI ऑनलाइन पंजीयन/ ऑनबोर्डिग़ करने हेतु पत्र जारी किया गया है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का जांजगीर प्रवास ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*समीक्षा के दौरान दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचे*

*पीएम आवास योजना से न छूटे कोई पात्र हितग्राही, सभी को मिले लाभ – केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू*

*कलेक्टोरेट परिसर में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद ने एक पेड़ मां के नाम लगाया पौधा*

*विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक उसूर का भव्य समापन*

0

विकासखंड के विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन

बीजापुर – बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया जिसमें विकासखंड उसूर में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक आवापल्ली में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के खेल गतिविधियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।

आयोजन के समापन समारोह में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, श्रीमती जानकी कोरसा जिला पंचायत सदस्य, कमलेश कारम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, शंखरैया मड़वी जनपद सदस्य, अनिता तेलम जनपद अध्यक्ष उसूर, श्री बीराबोइन, श्रीमती मीनाक्षी नोल्ली सरपंच आवापल्ली, सिट्टी मोरला, भूपेंद्र गावरे अनुविभागीय अधिकारी उसूर, संचालनालय खेल विभाग रायपुर से मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, प्रभाकर कुमार चंद्राकर सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार उसूर, रूकमणी कावरे, प्रकाश भास्के, नागेश मड़वी, टिटय जुमार उपस्थित रहे। श्रीमती जानकी कोरसा ने अपने उद्बोधन में हारी हुई टीम अगली बार विजेता बनने के लिए मेहनत करने शुभकामनाएं दी। विकासखंड से जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने एवं नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया आयोजन में सम्मिलित ग्राम पंचायत उसूर, बासागुड़ा, आवापल्ली, सापेड़, गगनपल्ली, कोंडापल्ली, चिपुरभट्टी, मारुडबाका, नरसापुर, धरमारम, लिंगागिरी, नम्बी एवं ग़लगम के दूरस्थ अंचल से खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के परिणाम व्यक्तिगत खेल जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीपिका तेलम एकलव्य दुगईगुड़ा, दूसरा स्थान नंदिनी बुरका इलमीडी ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुड़ा, दूसरा स्थान अपराजिता आवापल्ली ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुडा, द्वितीय स्थान सोनू पुजारी तिम्मापुर ने प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान समीर कलमू, द्वितीय स्थान गोविंद कोरसा, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गोविंद कोरसा, द्वितीय स्थान राजेश अवलम ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सोनू कड़ती आवापल्ली ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अरुण अंगनपल्ली गुटिपाल ने प्राप्त किया।

कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय स्थान उसूर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान तिम्मापुर एवं द्वितीय स्थान इलमीडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय बासागुड़ा ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान बालक हाई स्कूल उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया।

खो-खो प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्वामी आत्मानंद इलमिड़ी एवं द्वितीय स्थान आत्मानंद मुरकीनार ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय स्वामी आत्मानंद इलमिडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय मारुड़बाका ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय चेरामंगी ने प्राप्त किया।

रस्साकसी प्रतियोगिता सीनियर महिला वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय मुरदंडा ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कस्तूरबा आवापल्ली एवं द्वितीय सेजेस आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम सेजेस उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम पोटाकेबिन उसूर एवं द्वितीय सेजेस उसूर ने प्राप्त किया।

बॉलीबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम तिम्मापुर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पुतकेल ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान मुंजाल कांकेर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान इलमिड़ी एवं द्वितीय स्थान चेरामंगी ने प्राप्त किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान चेरामँगी एवं द्वितीय स्थान कोरसागुड़ा ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय इलमीडी ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय आवापल्ली बी ने प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग 100 मीटर में प्रथम स्थान राकेश तारम, द्वितीय रमेश कुमार मुरका आमापल्ली ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रमेश कुमार आवापल्ली, द्वितीय स्थान अनिल सोड़ी ने प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान महेश धु्रवा आवापल्ली, द्वितीय स्थान रमेश कुमार आवापल्ली ने प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम कृष्णा धु्रवा तिम्मापुर ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कविता पुजारी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम राकेश कुंजाम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम नीरजा गड़पा ने प्राप्त किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मुन्ना पुनेम एवं जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला हपका ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम अभिषेक चिंगारम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम हेमलता ककेम ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। विजेता खिलाड़ी 23 से 24 नवंबर को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

लड़की पर ब्लेड मारने की घटना में मिली पुलिस को सफलता।

0

🔻रिस्तेदारों ने ही मारा था लड़की को ब्लेड ।🔻02 आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता घटना दिनांक 12.11.2024 को सुबह 09:30 बजे अपने घर से पम्पहाउस कोरबा स्थित स्कुल जाने निकली थी, जिसपर पम्पहाउस मैदान पानी टंकी के पास एक सफेद स्कुटी में सवार दो अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 696 / 2024 धारा 109 (1) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यु.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण
प्रसाद खूंटे एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा उप निरीक्षक अजय सोनवानी व टीम कोरबा को त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। घटनास्थल का मुआयना कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था। इस दौरान पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष कराये गये अंतर्गत धारा 183 बी. एन. एस. एस. के तहत कथन में मामले के आरोपियों का खुलासा करते हुए दिनांक घटना समय को उसके रिस्तेदार आरोपीगण मोहनीश केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 26 वर्ष सा0 पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा एवं आकाश राठौर पिता दीपक कुमार
राठौर उम्र 24 वर्ष सा० ढोढ़ीपारा चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के द्वारा ही पीड़िता के उपर जानलेवा हमला कर ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया जाना बताई है, जिसके आधार पर उपरोक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व आला जरब आदि जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपीगण को दिनांक 13.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे आज दिनांक 14.11.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

*प्यार पाने चाकू दिखाकर किया छेड़छाड़ 01 आरोपी गिरफ्तार।*

0

🔻प्यार पाने चाकू दिखाकर किया छेड़छाड़ 01 आरोपी गिरफ्तार।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता द्वारा आज दिनांक 14.11.2024 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आज से करीबन 01 वर्ष पूर्व माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता अपने एक रिस्तेदार दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ0ग0) के पास ट्युशन पढ़ने जाया करती थी उस दौरान आरोपी दयाल केंवट के द्वारा पीड़िता के गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर विडियो बना लिया था एवं जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था।

मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 700 / 2024 धारा 354,506 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था । चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ आरोपी दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व चाकू जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

**युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

** युवक का अपहरण कर कर रहे थे पैसे की मांग

** रिपोर्ट के चंद घंटो में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

** घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल किया गया जप्त

*नाम आरोपी*

1- निशांत नायडू उर्फ बाबा पिता स्व सुशील नायडू उम्र 24 वर्ष पता पानी टंकी के पास आदर्श नगर थाना सिरगि‌ट्टी जिला बिलासपुर

2- करन साहू, उर्फ छोटू पिता संत कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन कुंदरापारा मिलन चौक तिफरा सिरगि‌ट्टी बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी मनोज कुमार निवासी गुरुद्वारा के पास सिरगिट्टी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11.11.2024 को वह सामान लेने के लिये वह अपने गांव छिपछिपी गया था मनेंद्रगढ से बिलासपुर के लिये ट्रेन बैठा और बिलासपुर स्टेशन मे दिनांक 14.11.2024 के सुबह 2.30 बजे पहुंचा और पैदल सिरगिट्टी जा रहा था की बंगला यार्ड के पास पहुंचा उसी समय पीछे दो लड़के इसे रूकवाये परंतु यह नहीं रूका तो वे लोग दौड़ा कर पकडे तथा जबरदस्ती अपनी मो०सा० स्प्लेंडर क्रमांक CG10BR 6095 में बैठाकर फदहाखार सिरगिट्टी ले गये तथा हमको नशा करना है गाड़ी खरीदना है तुम पैसे दो कहरकर पैसे की मांग करने लगे, मारपीट करते हुये घर में फोन लगा कर एक्सीडेंट हो गया है गाड़ी बनवाना है पैसा भेजो कहकर फोन लगवाये बात चीत करते हुये एक दुसरे का नाम निशांत नायडू तथा करण साहू बोल रहे थे इंदू चौक के पास यह मौका पाकर भाग गया और अपने घर वालों को घटना की सूचना दिया की रिपोर्ट पर धाना तारबाहर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की धरपकड़ हेतु मौके की ओर रवाना हुई तथा निशांत नायडू,करन साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार किये आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, डंडा व पैसा पृथक पृथक जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*➡️अपने बाड़े में अवैध रूप से गाँजा की खेती कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली पुलिस मुंगेली द्वारा आज दिनांक 15.11.2024 को अवैध रूप से गाँजे की खेती करने की मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम नेवासपुर यादोराम यादव के घर बाडी पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जिसपर यादोराम यादव के घर के बाडी में अवैध रूप से उगाये गये मादक पदार्थ गांजा के 5 नग पौधा के कटा हुआ डंगाल जिसमें हरी भरी पत्ती लगा जिसे अपने बाडी में बोरी के उपर रखकर सुखा रहा था आरोपी यादोराम यादव के कब्जे से गांजा पौधा का जिसकी लंबाई 18 इंच से 72 इंच तक का होना पाया गया जो कुल वजन 3.870 किलोग्राम जुमला कीमती करीबन 4000/-रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी यादोराम यादव का कृत्य अपराध धारा 20(।) एन.डी.पी.एस. एक्ट का घटित करना सुबत पाये जाने से आज दिनांक 15.11.2024 को समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व एसडीओपी श्री एस आर धृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली /साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, स उ नि मधुकर रात्रे, प्र आर मनोज सिंह, नोखेलाल कुर्रे, आर नोहर डड़सेना, टेकसिंह साहू, मनोज टंडन, रवि श्रीवास म आर बबिता श्रीवास द्वारा की गई।

*➡️पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

0

*➡️पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाऊपारा मुंगेली जो दिनांक 13.11.2024 को लगभग रात्रि 10.15 बजे सब्जी बाजार के पीछे दाऊपारा मुंगेली के पास खड़ा था उसी समय समीर खान एवं सोहेब खान अपनी मोटर सायकल से आये और गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुये, आज इसको जिन्दा नहीं छोड़ना है कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर पुरानी रंजीश को लेकर समीर खान अपने हाथ में रखे बाटल में भरे पेट्रोल को प्रार्थी के शरीर पर डाल दिया तथा माचिस मारने का प्रयास करने लगा तभी भीड़ बढ़ता देखकर दोनों आरोपी मोटर सायकल से भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 463/24 धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मुंगेली श्री एस.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन पर विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा आरोपीगण 1. समीर खान पिता हमरद खान उम्र 28 वर्ष निवासी डबरीपारा मुंगेली 2. सोहेब खान पिता शेख अब्दुल्ला उम्र 28 वर्ष साकिन जुराली कटघोरा हा.मु. डबरीपारा मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुराना विवाद को लेकर जुर्म कारित करना स्वीकार किये जिसे दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. के.पी. जायसवाल, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, प्रमोद वर्मा, आर. नोहर डड़सेना, रवि श्रीवास, महिला आर. बबीता श्रीवास की भूमिका अहम रही।