Home Blog Page 528

*अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने बिक्री करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही।*

0

🔻20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा -श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.11.2024 को मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली तालाब के पास एक व्यक्ति पीला रंग के बोरी के अंदर प्लास्टिक पन्नी में भारत कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है सूचना के स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेंद्र साहू उर्फ जीतू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष साकिन इमली डुग्गू बाय पास रोड थाना कोतवाली कोरबा का रहने वाला बताया बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब रखना स्वीकार किया उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को कब्जा पुलिस लिया गया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 482/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*➡️शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर ₹10000 के जुर्माना*

0


आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक सक्ती के द्वारा जिला सक्ती में दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिए सक्ती क्षेत्र में की जा रही पहल:-
वाहन चालकों को ब्रिथ एनेलाइजर से शराब सेवन करने की चेकिंग की जा रही है जिसमें ट्रक वाहन नंबर CG 15 DG 3598 के चालक डब्लू यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 42 साल साकिन बयासी थाना दुबहन जिला बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्ती कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा शराब सेवन करने वाले चालक पर धारा 185 MV Act. के तहत ₹10000 का समन शुल्क काटा गया है

*डीजल लूट करने वाले 02 फरार आरोपी को डबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेश गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 33 वर्ष साकिन डभरा थाना डभरा की रिपोर्ट दिनांक 01.10.2024 को 25 लीटर डीजल एवं 1000 रु. नगदी रकम लुट की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 348/2024 धारा 309(3), 309(4,) 3 (5) bns कायम कर दो आरोपी को दिनांक 1.10.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था प्रकरण में दो फरार आरोपी मन्नू लाल पिता बुद्धेश्वर मेरी ग्राम भोजपुरी थाना चांपा एवं मनमोहन लाल सूर्यवंशी पिता पुनी राम ग्राम सकरेली थाना बाराद्वार का पताशाजी हेतु मुखबिर तैनात किया गया था जिसेआज दिनांक 18 11 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत उनि. सी.एम मालाकार, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, का विशेष योगदान रहा।

*IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार*

0
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़ास रहे IAS टामन सिंह सोनवानी को आज सीबीआई ने 45 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति शुरू से विवादस्पद रही है। सोनवानी को राजनीतिक हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुत क़रीबी माना जाता रहा है और यह भी कहा जाता रहा कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति एक बहुत ही सोची समझी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई थी। ताकि वे अपने चहेतों और रिश्तेदारों की नियुक्तियां पीछे के दरवाज़े से कर सकें। इसीलिए सोनवानी की नियुक्ति के बाद यह विवाद बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विवादों में आई और उसकी रणनीति आज ये हुई कि टामन सिंह सोनवानी की गिरफ़्तारी सीबीआई ने कर ली।
राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में फंसे पीएससी के पूर्व चेयरमैन IAS टामन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने कुछ महीने पहले सोनवानी के घर छापेमारी भी की थी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी सीबीआई ने की है। आपको बता दें पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ माह पूर्व सोनवानी के घर पर सीबीआई दबिश भी दी है। अब खबर आ रही है कि पूर्व आईएएस और सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने
सीबीआई ने आज दो बड़ी गिरफ्तारियां कीं. सीजी पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को 2021 पीएससी परीक्षा में 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के बहुचर्चित कथित सिविल सेवा भर्ती घोटाले में आखिरकार सीबीआई एक्शन में आ गई है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा में चयनित 171 उम्मीदवारों में से 

एजेंसी ने कथित भाई-भतीजावाद और जिला कलेक्टरों और डिप्टी एसपी के महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की सुविधा के लिए अपने अयोग्य बेटों, बेटियों, रिश्तेदारों और परिचितों को मेरिट सूची में शामिल करने के लिए तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीबीआई का दावा है कि सोनवानी के बेटे नितेश को डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया था, उनके बड़े भाई साहिल के बेटे साहिल को डिप्टी एसपी के रूप मे तैनात किया गया था और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था, उनके बेटे की पत्नी निशा खोसले को डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया था और उनके भाई को। बताया गया कि बेटी लोवे का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन सचिव (ध्रुव) ने अपने बेटे (सुमित) का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए किया था।

*महिला से छेड़छाड़ कर 02 माह से फरार आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया 27.07.2024 को दरम्यानी रात्रि करीबन 01.15 बजे इसके परिवार के बड़े भाई गोविन्द जोल्हे इसके घर आकर इसके सोये बिस्तर पर आकर सो गया प्रार्थीया के पहने हुए कपड़ा सलवार शूट को उठाकर बदन को छु रहा था। प्रार्थीया के द्वारा मना करने पर उसके मुँह में अपने हाथ से दबाकर हाथ भुजा एवं स्तन को दबा रहा था। जिसे देखकर प्रार्थीया के द्वारा अपने बचाव करने से गोविन्द जोल्हे छोड़कर भाग गया घटना की सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दी गई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डमरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा महिला/बालिका संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल 02 माह से फरार आरोपी गोविन्द जोल्हे पिता रावतराम जोल्हे उम्र 30 साल साकिन छुछुभांठा थाना डभरा को दिनांक 18. 11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उनि. सी.एम मालाकार, प्र.आर. हेमंत राठौर, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा का विशेष योगदान रहा।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पंडरिया एवं क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जनवरी माह से युवाओं के लिए IIT-JEE,NEET और CGPSC परीक्षाओं के लिए शुरू होगी निशुल्क कोचिंग*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन, युवाओं के लिए जनवरी माह से IIT-JEE,NEET और CGPSC की निशुल्क कोचिंग शुरू करने की भी घोषणा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली,पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास हेतु आज सामुदायिक भवन पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जिसके अंतर्गत अधोसंरचना मद, मंडी बोर्ड एवं 14वें/15वें वित्त आयोग मद के तहत कुल 4 करोड़ 31 लाख 62 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

*1 जनवरी से IIT-JEE, NEET और CGPSC की तैयारी हेतु युवाओं को मिलेगी निशुल्क कोचिंग की सुविधा*

इस दौरान भावना बोहरा ने पंडरिया विधासनभा के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभावान युवाओं के लिए पंडरिया ब्लॉक में पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर 1 जनवरी 2025 से शुरू करने की घोषणा भी की और बताया कि कोचिंग सेंटर के लिए पंडरिया शहर में स्थान का चयन भी कर लिया गया है भावना बोहरा ने कहा कि हमारे युवाओं के कंधो पर ही हमारे क्षेत्र, प्रदेश व देश का भविष्य निर्भर करता हैं और इसकी नींव शिक्षा है हमने भावना दीदी की गारंटी में अपने युवाओं के बेहतर भविष्य एवं उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए जो संकल्प किया था आज हम उसे पूरा करने जा रहें हैं हमारे बहुत से प्रतिभावान युवा हैं जो संसाधनों की कमी व आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने की वजह से कहीं न कहीं पीछे रह जाते हैं ऐसे में उनकी प्रतिभा व कौशल को एक उचित स्थान देने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जनवरी माह से पंडरिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया के आधार पर निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएँगे इस कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT-JEE), राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET), छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CG-PSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा, शिक्षकों द्वारा समय-समय पर समस्याओं का समाधान और शिक्षा जगत से जुड़े अनुभवी प्रवक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी मानसिक दबाव के कर सकेंगे हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे आगे चलकर हमारे पंडरिया का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह सभी निर्माण कार्य पंडरिया नगर के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएंगे। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है महज 11 माह में ही छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ ही हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उससे निश्चित ही पंडरिया विधासनभा सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को भाजपा सरकार ने निभाया है एवं प्रदेश के युवा,महिला,किसान, तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है जनता के मन में भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है कि भाजपा जो कहती है वह करती है आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहयता, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 की शुरुआत की गई है, जिसमें हमारे पंडरिया ब्लॉक को समूह -3 (कैटेगरी C वर्ग) में रखा गया है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करती हूँ पंडरिया ब्लॉक को समूह-3 में शामिल करने से यहां नवीन उद्योग स्थापना हेतू पूँजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे।

*इन विकास कार्यों से संवरेगा पंडरिया नगर*

भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद अंतर्गत सौंदर्यकरण, झंडा चौक, महिला चौपाटी, चौपाटी नवीनीकरण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण, मंच निर्माण, भारतमाता चौक निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय निर्माण, हाई मास्ट लाईट स्थापना, एवं सी.सी. रोड तथा नाली निर्माण कुल 19 कार्यों हेतु राशि 2 करोड़ 35 लाख 62 हजार एवं 14वें/15वें वित्त आयोग अंतर्गत सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के कुल 31 कार्यों हेतु राशि 1 करोड़ 11 लाख 68 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 30 लाख रुपए की लागत से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में अटल चौक/परिसर निर्माण सह मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया इसके अलावा मंडी बोर्ड द्वारा ग्राम पाढ़ी में 13 लाख 56 हजार एवं 12 लाख 20 हजार की लागत से सीसी रोड, लारंगपुर में 13 लाख 56 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम पड़ीपथरा एवं गांगपुर में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया।

—————————————-

*पंडरिया में गन्ना खरीदी और पेराई सत्र का पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया विधिवत शुभारंभ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में गन्ना खरीदी और पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया गया इस दौरान कारखाना के प्रबंध संचालक उत्तर कुमार कौशिक ने केन केरियर और भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की।

किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ना खरीदी सत्र की शुरुआत पर बधाई दी उन्होंने कहा “यह दिन किसानों के लिए खुशियों का दिन है क्योंकि इस बार खरीदी और पेराई की प्रक्रिया को पहले से बेहतर बनाते हुए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है किसानों को अपनी फसल को सहजता से बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी विधायक ने कारखाना प्रबंधन और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा “किसानों को सुविधाजनक तरीके से अपनी फसल बेचने के लिए कारखाने ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं जिससे उनका समय और श्रम बच सके।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और किसानों के लिए आर्थिक कदम

विधायक ने यह भी बताया कि डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर है उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की ओर से गन्ना किसानों को पहले की बकाया राशि का समय पर भुगतान करने और दीपावली से पूर्व गन्ना प्रोत्साहन राशि और रिकवरी राशि देने की सराहना की सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और इस बार भी किसानों को उनके अधिकारों का पूरा भुगतान किया गया है सरकार की योजनाओं से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में मदद मिल रही है।

पारदर्शी तौल और खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत

कारखाने के प्रबंध संचालक उत्तर कुमार कौशिक ने इस अवसर पर किसानों को आश्वस्त किया कि इस बार गन्ना तौल और खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवस्थित होगी हमने किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुधार दी हैं ताकि कोई भी किसान असुविधा का सामना न करे इस बार गन्ने की खरीदी प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी और हर किसान को उचित मूल्य मिलेगा

गन्ना प्रोत्साहन राशि और सरकार की योजनाएं

गन्ना प्रोत्साहन राशि के वितरण पर विधायक भावना बोहरा ने कहा “सरकार का यह कदम किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है दीपावली के पहले गन्ना प्रोत्साहन राशि मिलने से किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपने त्योहार को खुशी-खुशी मना सकेंगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

बॉक्स में लगाएं

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा “डबल इंजन सरकार का लक्ष्य किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाना और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहायता देना है आने वाले समय में हम और अधिक योजनाओं के माध्यम से किसानों का समर्थन करेंगे ताकि वे कृषि क्षेत्र में अधिक लाभ कमा सकें इस प्रकार पंडरिया में हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम ने किसानों को एक नई उम्मीद दी है यह आयोजन न केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक पहल था बल्कि किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनके भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शित करता है इस आयोजन में पाण्डातराई मण्डल अध्यक्ष, पाण्डातराई नगर पंचायत अध्यक्ष, पाण्डातराई मण्डल महामंत्री, पूर्व पाण्डातराई मण्डल अध्यक्ष, पंडरिया क्षेत्र के कृषकगण और कारखाना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————————————-

*स्पेशल नीड्स चिल्ड्रन की देश की पहली कब बुलबुल व स्काउट गाइड यूनिट का शुभारंभ*

0

0.डा. सोमनाथ यादव ने कहा- छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग के लिए आज का दिन अविस्मरणीय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- शनिवार को कोरबा में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों की देश की पहली कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड यूनिट का शुभारंभ हुआ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव द्वारा विधिवत रूप से यूनिट प्रारंभ करने की घोषणा की गई इनर व्हील एजुकेशन सोसायटी कोरबा द्वारा संचालित दिव्य ज्योति संस्थान के सभी 103 विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को स्काउट आंदोलन से सीधे तौर पर जोड़ा गया है यहां पर कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड दल का गठन कर इनका पंजीयन ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम में करते हुए यूआईडी जनरेट की गई है 103 की संख्या में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों की तैयार की गई कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड यूनिट, देश की प्रथम यूनिट है दिव्य ज्योति संस्थान में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही एक दिवसीय कब बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग के लिए आज का दिन अविस्मरणीय बन गया है उन्होंने 103 विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों का स्काउट आंदोलन में स्वागत किया और कहा कि आज से एक नए चेप्टर की शुरुआत भी हो रही है डा. यादव ने इन विशेष बच्चों के लिए एक स्पेशल कैंप का आयोजन करने की भी घोषणा की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नवनियुक्त राज्य आयुक्त व संयुक्त कलेक्टर, कोरबा कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विशेष बच्चों को स्काउटिंग से जोड़ना एक नई उपलब्धि है उन्होंने कहा कि कोरबा में स्काउट गाइड की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त (स्काउट) तामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि आज हम गौरन्वित महसूस कर रहे हैं विशेष बच्चे किसी भी सामान्य बच्चों की तरह प्रतिभाओं से निपुण हैं दिव्य ज्योति संस्थान की प्राचार्य रिता क्षेत्रपाल ने विशेष बच्चों को स्काउटिंग से जोड़ने के लिए आभार जताया जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को स्काउटिंग में सम्मिलित किए जाने की कार्ययोजना की जानकारी दी कार्यक्रम में जिला आयुक्त (गाइड) डा. फरहाना अली, जिला आयुक्त (रोवर) डा. संजय गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता मधु पाण्डेय भी मंचासीन रहीं जिला सचिव भरत सिंह वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक ने किया। आभार जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल ने जताया। कार्यक्रम में डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर, दिव्य ज्योति संस्थान की लेडी कब मास्टर कोयना सिंह, चेतना सिंह, डीओसी (गाइड) जांजगीर चांपा उत्तरा मानिकपुरी सहित अन्य की उपस्थिति रही।

*बुलबुल ग्रिटिंग एवं कब विशाल गर्जना से अतिथियों का स्वागत*

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का फ्लॉक लीडर नमिता कड़वे के नेतृत्व में बुलबुल ग्रिटिंग तथा कब विशाल गर्जना से स्वागत किया गया एक दिवसीय कब बुलबुल उत्सव में शासकीय प्राथमिक शाला कचांदी, भटगांव, गढ़कटरा, भाटापारा, बीकन स्कूल कुसमुंडा के कब, बुलबुल भी सम्मिलित हुए विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी अतिथियों के हाथों विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को कब बुलबुल का गणवेश प्रदान किया गया।

—————————————-

*जाफर खान को किया जिला बदर*

0

*➡️पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया जाफर खान को जिला बदर छतीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

*➡️आरोपी जाफर खान के विरुद्ध मुंगेली जिले में 27 से अधिक आपराधिक व अन्य मामले है दर्ज*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले के आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एवं जिले के कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियो को आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने को निर्देश दिए व जिन आरोपियों के व्यवहार व आचरण में सुधार नही है और लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल है वैसे लोगो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसपर थाना कोतवाली मुंगेली का आदतन अपराधी जाफर खान, पिता जब्बार खान उम्र 30 वर्ष निवासी एण्ड्रूज वार्ड दाउपारा मुंगेली द्वारा लगातार अपराध में शामिल रहने पर व किसी भी प्रकार का सुधार नही होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली के प्रतिवेदन पर आदरणीय कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जाफर खान, पिता जब्बार खान उम्र 30 वर्ष निवासी एण्ड्रूज वार्ड दाउपारा मुंगेली को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया हैं। जाफर खान को मुंगेली एवं उनके सरहदी जिलों बिलासपुर,कवर्धा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा मरवाही की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की अवधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य है कि जाफर खान लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर लगातार मारपीट, गृह अतिचार, घातक शस्त्र लेकर बलवा, हत्या का प्रयास एवं बलवा, शासकीय कर्मचारियों के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर लोक सेवक से मारपीट करना, आमजन को अपराधिक अभित्रास, धमकी देकर लगातार जघन्य अपराध घटित किया है। जाफर खान के अपराधिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने तथा शांति व्यवस्था सदाचार बनाए रखने हेतु समय-समय पर लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, किंतु उनके कृत्य एवं अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ है। जाफर वर्तमान में भी अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जाफर खान न्यायालय की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना उपरोक्त जिलों की सीमाओं में इस आदेश के तामिल होने से 01 वर्ष की अवधि तक किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेगा। जाफर खान के विरुद्ध थाना में 14 से अधिक प्रकरण और 13 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है आरोपी 2014 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है

*शराबी गिरा नाली में*

0

*भाजपा नेता की हो रही फजीहत*

*अवैध शराब की बिक्री से युवा हो रहे बुरी तरह प्रभावित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा क्षेत्र के गांव बनाहिल में एक शराबी बजबजाती नाली में गिरकर बदबू से शराबोर हो गया।
बताया जा रहा है की शराबी उसी गांव के एक भाजपा नेता का बेटा है । नेता जी को जब इसकी सूचना मिली तो जनता का समूह इकट्ठ हो गया था जिससे नेता जी की फजीहत हो गई और शर्म से आंखे चुराने लगे ।
गौरतलब है कि मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है । गांव के अनेक मोहल्ला जिसमे मुख्य रूप से शबरिया डेरा, बाजार पारा सहित दामाद पारा में धड़ल्ले से शराब बिकता है वही शराबियों ने नहर एवं तालाब किनारे डिस्पोजल एवं पन्नियों की भरमार कर दी है । डिस्पोजल एवं पन्नियों के खेतों में उड़ने से किसान परेशान हो रहे है। अवैध शराब की बिक्री से युवा वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है वही आमजनों को हो रही परेशानी से जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है। शासन प्रशासन समय रहते ध्यान नई देगा तो जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास उठना लाजमी है।