Home Blog Page 527

*➡️”पशु संरक्षण कानून एवं संवेदनशीलता” विषय पर पुलिस अधिकारियों हेतु आयोजित की गई एकदिवसीय कार्यशाला*

0

*➡️रेंज स्तरीय इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए सभी जिलों के 80 पुलिस अधिकारी*

*➡️बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने , कड़ी कार्यवाही के उद्देश्य से चेतना सभा कक्ष बिलासपुर में किया गया यह आयोजन*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉक्टर संजीव शुक्ला सर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में *पशु संरक्षण कानून व संवेदनशीलता* विषय पर बिलासपुर जिले के चेतना सभा कक्ष, पुलिस लाइन में, एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर किरण आहूजा (प्रोजेक्ट मैनेजर PETA इंडिया) रायपुर से, एडवोकेट मीत आशर (सीनियर एडवोकेट व लीगल एडवाइजर PETA इंडिया) मुंबई से व मिस फरहत दिल्ली से PETA इंडिया की ओर से उपस्थित रहे । उन्होंने पशु क्रूरता से संबंधित कानूनों और उनके तहत पुलिस के द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण सत्र में PETA (पीटा) इंडिया ने पुलिस कर्मियों को भारतीय पशु कल्याण कानून पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी साझा किया कि किस तरह से पुलिस को पशु हिंसा और क्रूरता के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। मनोविज्ञान और अपराधशास्त्र में किए गए शोध से पता चलता है कि जो लोग जानवरों के प्रति क्रूरता करते हैं, वे अक्सर यहां नहीं रुकते – कई बार वे इंसानों को भी नुकसान पहुँचाते हैं।

फॉरेन्सिक रिसर्च और क्रिमिनोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया, “जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं, वे अन्य अपराधों जैसे हत्या, बलात्कार, डकैती, हमला, उत्पीड़न, धमकी, और नशे की लत में तीन गुना ज्यादा शामिल होते हैं।”

एडवोकेट मीत आशर ने कहा, ” पुलिस विभाग का सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्रशिक्षण सत्र से पुलिस अधिकारियों को पशु अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे तेजी से और प्रभावी रूप से किसी भी क्रूरता के मामले में हस्तक्षेप कर सकेंगे।”

डॉ किरण आहूजा बताती हैं कि PETA (पीटा) इंडिया की यह पहल पुलिस विभाग और समाज के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास है, ताकि राज्य में पशु अधिकारों का संरक्षण किया जा सके और क्रूरता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में रेंज के सभी जिले बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, शक्ति, कोरबा, जांजगीर चंपा, सारंगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही के लगभग 80 विवेचक उपस्थित हुए व इस कार्यशाला का लाभ लिया। यह एक इंटरएक्टिव कार्यशाला रही जिसमें विवेचकों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने डाउट भी क्लियर किए।
अंत में एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया की ओर से पशु क्रूरता संबंधित कानून की बुकलेट का वितरण भी किया गया , जो की इनके क्रियान्वयन में अति लाभदायक होगा.

इस कार्य शाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय श्रीमती मधुलिका सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर श्रीमती रश्मित कौर चावला व उप पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाटले, भी उपस्थित रहे.

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा की*

0

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने कहा*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बीजापुर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित बीजापुर जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री साव ने बैठक में अंदरूनी इलाकों में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक लेट-लतीफी करने वाले और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने वाले ठेकेदारों के कार्यों को निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री साव ने बैठक में बीजापुर के आवापल्ली, बासागुड़ा, जगरगुंडा मार्ग की प्रगति की जानकारी ली और इसका निर्माण कार्य आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 किलोमीटर लंबाई के नेलसनार-गंगालूर मार्ग के शेष बचे 11 किलोमीटर का निर्माण कार्य भी जल्दी पूरा करने को कहा। श्री साव ने बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग में मोदकपाल के पास सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत तीन चरणों के सर्वे कार्य को जल्द पूरा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर एवं बस्तर संभाग सुदूरवर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां काम करने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों के बीच काम करने का अनुभव अलग होता है। आप लोगों को बस्तर के सरल-सहज आदिवासी भाई-बहनों के विकास और कल्याण के कार्य करने का मौका मिला है। आप लोग संवेदनशीलता के साथ बस्तरवासियों की तकलीफों को समझें और उनसे प्रेमपूर्वक बातें कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। बीजापुर के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बैठक में विकास योजनाओं और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ श्री रामाकृष्णा रंगानाथा वाय., इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक श्री संदीप बल्गा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*महिला एवं बाल विकास विभाग लोरमी द्वारा प्रमिला सिंह ठाकुर सहित अन्य (आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं) को अपने क्षेत्र में अच्छे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लोरमी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मान दिया गया व बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिसमें अमलीडीह ग्राम पंचायत से प्रमिला सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया तो वहीं कोयलारी पंचायत से अनिता यादव को, राजपुर पंचायत से लक्ष्मी चौबे, लता पात्रे, मनोहरपुर पंचायत से सकून साहू निर्मला साहू, सोनपुर पंचायत से गायत्री तिवारी, कारनकापा पंचायत से पुष्पलता, केसयापुर पंचायत से लक्ष्मी , मोहदंडा पंचायत से सुमन साहू, परसाकापा पंचायत से भेलनमती, गोरखपुर पंचायत से उत्तरा दाहिरे, चिखलदह पंचायत से कुमैतिन साहू, झोंका पंचायत से में सलूजा डाहिरे को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सुपरवाइजर प्रभा साहू ने मुख्य भूमिका निभाई तो वहीं लोरमी सेक्टर 2 की परियोजना अधिकारी सुधा बनर्जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

*मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन*

0


रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की 19 नवम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और जीवन के अंतिम क्षण तक हार नहीं मानी।रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिए। श्री साय ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का साहस और शौर्य आज भी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया*

0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र श्री गिरिधर मालवीय जी के निधन का समाचार पाकर उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

*आदिवासी अँचलों में 77,292 घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य प्रगति पर*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 426 करोड़ रुपए से अधिक लागत की योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

*8,091 किलोमीटर लाइनें, 2217 ट्रांसफॉर्मर, 7950 बसाहटें*

रायपुर,  / आदिवासी अँचलों में बिजली से वंचित रह गए घरों में बिजली पहुंचाने के लिए 3 अतिविशिष्ट योजनाओं के माध्यम से 77,292 घरों में बिजली पहुंचाने की कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा इस महती कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें से 2 योजनाएं केंद्र सरकार की है तथा 1 योजना छत्तीसगढ़ शासन की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 426 करोड़ रुपए से अधिक लागत की इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्रता से करने के निर्देश दिए है। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री रोहित यादव ने तीनों योजनाओं की प्रगति की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा-अभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की अति पिछड़ी 7 जनजातियों जिनमें अबुझमाड़िया, बैगा, भारिया, पहाड़ी कोरवा, कमार तथा बिरहोर शामिल हैं, इन 7 जनजातियों के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रिड से विद्युतीकृत गांवों के 7,077 घरों में बिजली पहुंचाने के लिए 37 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 1,087 बसाहटों में 363.24 किलोमीटर 11 के.वी. लाइन, 267 नग 25 के.वी.ए. क्षमता के वितरण ट्रांसफॉर्मर तथा 650 किलोमीटर से अधिक निम्नदाब लाइनें बिछाई जा रही है। पीएम जनमन के तहत अभी तक 4,500 घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है।

प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की घोषणा हाल ही में की गई है जिसके अंतर्गत 919 गांवों के 65,711 अविद्युतीकृत घरों में बिजली पहुंचाने के लिए 323 करोड़ 63 लाख रुपए की कार्ययोजना को स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत 6,863 बसाहटों में 1889.56 किलोमीटर लाइनें, 25 के.वी.ए. क्षमता के 1950 वितरण ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएंगे तथा 5,188 किलोमीटर से अधिक निम्नदाब लाइनें बिछाई जाएंगी।

आदिवासी बहुल गांवों में बिजली पहुंचाने में सबसे बड़ी समस्या वहां के सघन वन क्षेत्र होते हैं। घने जंगलों में बहुत से क्षेत्र पहुंच विहीन होती हैं। इसके अलावा बस्तर के सघन वन क्षेत्रों में विरासत में मिली नक्सलवाद की समस्या भी है जिसके समाधान की दिशा में राज्य सरकार द्वारा केंद्र की मदद से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मोर्चे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में बड़ी सफलताएं भी मिल रही हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सुरक्षाबलों की तैनाती केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा की गई है। जिसके लिए सुरक्षा कैम्प बनाए गए है। सुरक्षा कैम्पों के समीप 5 किलोमीटर के दायरे में बहु-आयामी विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा नियद नेल्लानार योजना प्रांरभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत 24 सुरक्षा कैम्पों के 5 किलोमीटर के दायरे में 96 गांवों में घरों को रोशन करने की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ किया गया है। इसमें ग्रिड से विद्युतीकृत 8 गांवों के 105 आवासों तथा ऑफग्रिड विद्युतीकृत 61 गांवों के 4,399 आवासों को ग्रिड से विद्युतीकृत करने की योजना प्रचलन में है। 61 करोड़ रुपए की लागत से इस योजना के अंतर्गत उपकेंद्रों, वितरण लाइनों की स्थापना की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले के यथागुण्डम तथा चिन्तावागु गांवों का विद्युतीकरण किया गया है तथा 60 आवासों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री रोहित यादव के निर्देशानुसार इन तीनों योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाना है। एम.डी. डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर द्वारा नियमित तौर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai presides over the Bastar Region Tribal Development Authority meeting on November 18*

0

*Bastar Region Tribal Development Authority discusses the action plan for establishing a tourism corridor to significantly boost tourism in the Bastar region*

*“Bastar-Surguja Region Tribal Development Authority playing a pivotal role in the development of these regions”: Chief Minister Shri Sai*

*Chief Minister Shri Sai highlights the state government’s commitment to restoring peace and strengthening democratic foundations in the state*

*Chief Minister Shri Sai launched the Saur Samadhan and Mano Bastar apps and inaugurated a solar-powered power bank*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai presided over the Bastar Region Tribal Development Authority meeting held in Chitrakote on November 18. The discussions included plans for establishing a tourism corridor to significantly boost tourism in the Bastar region by developing identified tourist destinations and construction of a super-speciality hospital by NMDC. During the event, Shri Sai launched the Saur Samadhan and Mano Bastar apps and inaugurated a solar-powered power bank.

Chief Minister Shri Sai shared that Dhudmaras village, located in Kanger Valley National Park, had been selected by the UN Tourism under its Rural Development Programme as part of the Best Tourism Village initiative. This recognition places Dhudmaaras among 20 villages globally chosen from 60 countries, bringing national and international acclaim to Chhattisgarh.

In his address, Shri Sai reaffirmed his government’s commitment to the development of the Bastar and Surguja regions, highlighting the Tribal Development Authorities’ pivotal role in progress. He assured that no shortage of funds or resources would hinder tribal development, with substantial contributions available through Corporate Social Responsibility. Emphasising the “double-engine” governance of the Central and State Governments, he noted their shared sensitivity toward tribal welfare.

The Chief Minister also shared the Union Government’s ambitious goal, led by Home Minister Shri Amit Shah, to eliminate Naxal terrorism by March 2026. Shri Sai praised the state’s progress, noting that Naxal activities are now confined to smaller areas, with efforts focused on restoring peace and strengthening democratic foundations. He stressed that development and trust in governance are essential for achieving lasting peace in Bastar.

He highlighted the transformative impact of the Niyad Nella Naar Yojana, which is bringing essential infrastructure such as roads, schools, hospitals, and mobile towers to remote villages. Under this scheme, 34 new security camps have been established to provide better facilities for rural communities. The meeting included suggestions from ministers, MPs, and legislators, emphasizing unity in driving development efforts.

*Chief Minister directs officials to expedite the repair of the Keshkal Ghat road*

The Chief Minister directed officials to expedite the repair of the Keshkal Ghat road and complete projects funded by tribal authorities within stipulated timelines. He instructed the Bastar Collector to finalise pending works in Devgudi and Matagudi within six weeks. Additionally, NMDC was tasked with resolving issues in Nerli and Thurli villages, such as red water turbidity, through collaborative efforts with district collectors.

*Ministers and Public Representatives offer suggestions*

Deputy Chief Minister Shri Arun Sao highlighted the prioritisation of Bastar and Surguja’s development through initiatives like Niyad Nella Naar and the Bastar Olympics. Forest Minister Shri Kedar Kashyap suggested focusing on fisheries, dairy entrepreneurship, collective farming in FRA clusters, and establishing sports academies. Finance Minister Shri O.P. Choudhary recommended introducing hotel management institutes, nursing colleges, organic farming projects, and permanent POTA cabins. Bastar Development Authority Vice-Chairperson Smt. Lata Usendi emphasised educational and entrepreneurial development while advocating for agricultural service centres and global tourism promotion. MLA Shri Kiran Deo Singh proposed a Central Instrumental Laboratory for research scholars.

*Recruitment Campaign in Aspirational Districts*

Chief Secretary Shri Amitabh Jain shared updates on police successes in Bastar and infrastructure surveys in 95 villages. He directed district administrations to focus on the recruitment campaign in aspirational districts. Kanker Collector confirmed compensation for all farmers affected by the Rawghat Project, while BSP representatives noted employment opportunities for 153 affected youth. The Education Secretary assured that no schools have been closed in Bastar, with plans to address infrastructure gaps for schools lacking permanent structures.

Food Minister Shri Dayal Das Baghel, Health Minister Shri Shyam Bihari Jaiswal,Commerce and Industries Minister Shri  Lakhanlal Dewangan, Women and Child Development Minister Smt Laxmi Rajwada, Revenue Minister Shri Tankaram Verma, Bastar MP Shri Mahesh Kashyap and all the MLAs of Bastar division, Zila Panchayat Chairman, Additional Chief Secretary, Director General of Police, Principal Chief Conservator of Forests, Principal Secretary Tribal Department, Secretary to Chief Minister Shri P. Dayanand and Shri Rahul Bhagat, Member Secretary Authority Shri Dr. Basavaraju S., Secretaries of various departments, Commissioner of Bastar division, IG, Collectors and SPs of all the districts of the division were present in the meeting.

*गुरू घासीदास-तमोर पिंगला बना देश का 56वां टाइगर रिजर्व*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के प्रति जताया आभार*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ को बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व‘ के रूप में एक नया टायगर रिजर्व मिल गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को धन्यवाद दिया है। यह टायगर रिजर्व देश का 56वां टायगर रिजर्व होगा। गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 2829.387 वर्ग किलोमीटर होगा। इनमें आरक्षित वन 1254.586 वर्ग किलोमीटर, संरक्षित वन 1438.451 वर्ग किलोमीटर तथा राजस्व क्षेत्र 136.35 वर्ग किलोमीटर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किए जाने की जानकारी राष्ट्र को दी है। उन्होंने कहा कि भारत बाघ संरक्षण में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है, इसी क्रम में हमने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को अधिसूचित किया। कुल 2829.38 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बाघ अभयारण्य में 2049.2 वर्ग किलोमीटर का कोर/ क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट शामिल है, जिसमें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं, और इसका बफर क्षेत्र 780.15 वर्ग किलोमीटर का है। यह इसे आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व और असम के मानस टाइगर रिजर्व के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाता है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश में अधिसूचित होने वाला 56वां टाइगर रिजर्व बन गया है।

भारत की राष्ट्रीय वन्यजीव योजना में परिकल्पित संरक्षण के लिए परिदृश्य दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, नव अधिसूचित बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश में संजय दुबरी बाघ अभयारण्य से सटा हुआ है, जो लगभग 4500 वर्ग किलोमीटर का परिदृश्य परिसर बनाता है। इसके अलावा, यह अभयारण्य पश्चिम में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य और पूर्व में झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने अक्टूबर, 2021 में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य को अधिसूचित करने के लिए अंतिम मंजूरी दी थी।

छोटा नागपुर पठार और आंशिक रूप से बघेलखंड पठार में स्थित यह बाघ अभयारण्य विविध भूभागों, घने जंगलों, नदियों और झरनों से समृद्ध है, जो समृद्ध जीव विविधता के लिए अनुकूल हैं और इसमें बाघों के लिए महत्वपूर्ण आवास मौजूद हैं।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण द्वारा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से 365 अकशेरुकी और 388 कशेरुकी सहित कुल 753 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया है। अकशेरुकी जीवों का प्रतिनिधित्व ज्यादातर कीट वर्ग द्वारा किया जाता है। कशेरुकी जीवों में पक्षियों की 230 प्रजातियाँ और स्तनधारियों की 55 प्रजातियाँ शामिल हैं, जिनमें दोनों समूहों की कई संकटग्रस्त प्रजातियाँ शामिल हैं।

इस अधिसूचना के साथ, छत्तीसगढ़ में अब 4 बाघ रिजर्व हो गए हैं, जिससे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से मिल रही तकनीकी और वित्तीय सहायता से इस प्रजाति के संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

*धोखाधडी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*⚡⚡

0

♦️ *एक ही जमीन को अनेक व्यक्तियो को विक्रय करने के नाम से अलग अलग इकरारनामा कर किये थे धोखाधड़ी*

♦️ *धोखाधड़ी करनेवाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही*

♦️ *गिरफ्तार आरोपीगण भेजे गए न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी*
1. अभिषेक साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 34 साल
2. अरविंद साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल
3. अहिल्या बाई साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 54 साल सभी साकिनान ग्राम झलमला थाना जिला बिलासपुर छ0ग

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गोविंद राम पिता गिरिष कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी राम भवन को के पास ग्राम झलमला ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी 1. अभिषेक साहू 2. अरविंद साहू 3. अहित्या बाई साहू सभी निवासी ग्राम झलमला के द्वारा भुमि बिक्री/इकरार नामा कर अपनी ग्राम झलमला थाना सीपत स्थित जमीन खसरा नंबर 3/1, 5/2, 50, 51/2, 54/1, 75/2ख, 105/2, 132, 177/1, 177/3, 178/3, 213/2, 178/1, 213/1 कुल 14 भूखंड कुल रकबा 7.30 एकड़ जमीन है को बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गोविंद राम से 42 लाख 36 हजार, राजेंद्र साहू पिता जनकराम साहू निवासी झलमला से 9 लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, शेखर करीम निवासी लुतरा थाना सीपत से 2 लाख 50 हजार, हर्ष कष्यप निवासी मोपका से 4 लाख 70 हजार रूपये कुल 69,06,000/रूपये रकम प्राप्त कर धोखाधडी का अपराध घटित कर सकुनत से फरार हो गये थे। प्रार्थी गोविंद राम साहू के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 498/2024 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल आरोपीगण को गिरफ्तार करने का निर्देष प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री उदयन बेहार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से प्रकरण के फरार आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को ग्राम दामाखेडा थाना सीमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से दबिश देकर पकडा गया। आरोपी गण अभिषेक साहू, अरविंद साहू, अहिल्या बाई साहू द्वारा पुछताछ में एक ही जमीन को अनेकों बार बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गणों से इकरार नामा कर कुल 69,06,000/रूपये का धोखाधडी किया जाना स्वीकार करने पर आरोपीगणो को विधिवत दिनांक 18.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, आकष मिश्रा, म आर क्रंाति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

* दीपका पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर सर्जिकल स्ट्राइक।*

0

* 19 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी*
(1) सुरेश जायसवाल उर्फ आबापिता सरजू जायसवाल वर्ष साकिन केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 18.11.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम केराकछार निवासी सुरेश जायसवाल के घर में रेड की कार्यवाही की गई और 19 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।