Home Blog Page 526

*आॅपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता। ’’ भूमि बिक्री का धोखाधडी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।*

0

’’ आरोपीगण फर्जी मुख्यितयारनामा बनवाकर भूमि ब्रिकी कर दिये थे।
’’ आरोपियो को लिया गया तत्काल हिरासत मे।
’’ 07 आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपीगण –
1. श्याम लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. भैया लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. बाबूलाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4. कविता भारद्वाज पति फिरंगी भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5. गुलाबा बाई धृतलहरे पति कीर्ति कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
6. मुन्नी बाई उर्फ सुरूज कुमारी चतुर्वेदी पति धूरबीन उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
7. पार्वती टण्डन पति रामकुमार टण्डन उम्र 36 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
’’’’’’’’’

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवररण इस प्रकार है कि प्रार्थीया मुन्नीबाई पति भगतराम सतनामी उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर का आवेदन प्रस्तुत की थी जिसमे ग्राम हरदीकला टोना प.ह.न. 03 खसरा नम्बर 12/1 रकबा 0.3550 भूमि पर प्रार्थीया के साथ खातेदार बाबूलाल, श्यामलाल भारद्वाज, भैया लाल, सुखम ,गुलाबा, पार्वती, कविता के नाम पर दर्ज था जिसे श्यामलाल द्वारा अन्य खातेदारो के साथ प्रार्थीया मुन्नीबाई के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा बनाकर नंदिता राउत को 309000 रूपये मे ब्रिकी कर धोखाधडी किया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों के हस्ताक्षर के संबंध मे दस्तावेज का अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ रायपुर से परीक्षण कराया गया जिसमे अगुंठे का निशान विवादग्रस्त दस्तावेज मे होना लेख किया गया है प्रकरण मे धारा 467,468,471,34 भादवि जोडी जाकर आरोपियो का पतासाजी कर पता चलने पर हालात से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर प्रार्थीया के जानकारी के बिना फर्जी मुख्यितयारनामा बनवाकर भूमि को ब्रिकी करना स्वीकार किये। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर को घटित कराना पाये जाने से आरोपीगण को दिनांक 20.11.2024 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानो को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक हरीशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक शत्रुहन लहरे, प्रधान आरक्षक 1412 बलराम विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक 1034 अरविंद तिग्गा आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, ज्चाला सिंह, सुमन चंद्रवंशी, योगेश साहू, गोवर्धन शर्मा व महिला आरक्षक आशा साहू की अहम भूमिका रही।

*गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन…*

0

मुंगेली लोरमी:-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पंजाब से आये गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल सतश्रीकाल सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया।

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानकदेव जी 555 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरुवाणी गायन और जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने फूलों से सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज को माथा टेक आशीर्वाद लिया। दोपहर 2 बजे युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई, बाइक रैली लोरमी भ्रमण कर गुरुद्वारा में समापन किया गया जिसके पस्चात गुरु का अटूट लंगर की सेवा की गई गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लोरमी के तत्वावधान में मंगलवार को गुरुद्वारा में अरदास के बाद शाम पंज प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा चौक, मुंगेली चौक ,पुराना बस स्टैण्ड,नवलखा चौक,फ़ौवारा चौक, से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। संगत ने गुरु नानक देव जी का गुणगान किया। नगर कीर्तन में सभी पुरुषों ने सफेद कुर्ता तो पीली पगड़ी पहनी तो वही महिलायें भी सफेद वस्त्र और पीली चुनरी में नज़र आई,तो वही पंजाब से आये गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो वही छोटे-छोटे बच्चे भी गतका दल में तलवारबाजी कर शौर्य प्रर्दशन करते नज़र आये वही,नगर कीर्तन में प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की जन्मस्थली पाकिस्तान के ननकाना साहेब गुरूद्वरा की झाकिया आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी वही शीतला बैंड दुर्ग के द्वारा बैंड में शबद कीर्तन किया गया वही गुरुद्वारे का आर्कषक लाईट से सजाया गया नगर कीर्तन का जगह2 स्वगात किया गया तो खूब आतिशबाजी भी किया गया नगर कीर्तन में शामिल प्रधान अनिल सलूजा, मनजीत सलूजा, शैलेंद्र सलूजा,आकाश मोंटी सलूजा, रितेश सलूजा,बबलू छाबड़ा बंटी छाबड़ा पप्पू छाबड़ा गुरमीत सलूजा पप्पू सलूजा राजू सलूजा पिंटू उपवेजा रितु छाबड़ा बंटी अपवेजा राजू उपवेजा अशोक सलूजा रंजीत सलूजा,हरजीत मंगू सलूजा,राकेश छाबड़ा,सुंदर सलूजा,पप्पू सलूजा,बलवंत सलूजा,सोनू उपवेजा,राकेश सलूजा, रानू राहुल साहनी राजवीर बग्गा देवेंद्र सलूजा आशुतोष सलूजा विकास सलूजा नवीन सलूजा अमन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा सनी सलूजा शैम्पी सलूजा रौनक सलूजा पवन सलूजा सागर सलूजा सिद्धार्थ छाबड़ा राज सलूजा अंशुल सलूजा,गौरव सलूजा,एवं महिलाएं शामिल हुई..

*संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

0

*संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कमिश्नर श्री कावरे ने रायपुर उत्तर विधानसभा, रायपुर पश्चिम विधानसभा, रायपुर ग्रामीण के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजर सेे नाम जोड़ने, काटने, संशोधन करने, एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्टिंग किए जाने के संबंध में जानकारी ली। साथ ही नाम जोड़ने एवं काटने के संबंध में पूर्ण जांच बाद पुष्टि होने पर ही नाम जोड़ने एवं काटने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि 18-20 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों द्वारा नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त होने के पर ही पूर्व में किस मतदान केंद्र में नाम जुड़ा था, उसकी काटने की पुष्टि दस्तावेज प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएं। इसके साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों को चिंहाकित कर उनका नाम काटने, शिफ्टिंग इत्यादि के लिए आवेदन प्राप्त होने पर गंभीरता से जांच एवं पुष्टि उपरांत नाम काटने की कार्रवाई की जाएं। इसके साथ ही रायपुर शहर पश्चिम विधानसभा में नाम जोड़ने के लिए कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे , तहसीलदार श्री पवन कोसमा, अधीक्षक श्री एम. एल. जी टाण्डेय एवं नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार उपस्थित थे।

*बारनवापारा अभ्यारण्य जिप्सी चालक संघ की हड़ताल,वन विभाग पर गंभीर आरोप,रोजगार छीनने का काम कर रहा है वन विभाग*

0

स्थानीय जिप्सी चालक संघ आदिवासी समाज ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप,

जिप्सी चालक संघ का रोजगार छीनने का आरोप,

पर्यटकों की कमी से कैंटीन भी प्रभावित,

बलौदाबाजार वन-मंडल के अंतर्गत वाइल्डलाइफ सेंचुरी बारनवापारा अभ्यारण्य किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा।इसकी लोकप्रियता भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह अभ्यारण अपने में प्राकृतिक छटा को संजोए हुए अनेक जीव-जंतुओं से भरा-पूरा जंगल है।
बाघ के आने से यहाँ पर्यटको आवागमन जायदा हो गया है परन्तु इसके विपरीत पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर यहाँ किसी तरह का कोई काम-काज होता नजर नहीं आ रहा है।
वन-भ्रमण करने आने वाले पर्यटको के लिए वन विभाग की तरफ से वन-भ्रमण के लिए वर्तमान में गॉव वालो के पास लगभग 30 जिप्सी व शासन की 2 जिप्सी 2 207 Di जेनों है जिससे पर्यटको को जंगल भ्रमण कराया जाता रहा है छुट्टी के दिनों व शनिवार सन्डे को अत्यधिक पर्यटक आते है लगभग 34 गाड़ी वन-भ्रमण के होने के बाद भी लोगों को इंतजार करना पड़ता है
आने वाले पर्यटको को वन-भ्रमण की गाड़ी व गाइड मोहईया कराया जाता रहा है वर्तमान में इन नियमों को संशोधन करते हुए सभी पर्यटकों को तेंदुआ गेट के पास रोका जा रहा है जहां से वन भ्रमण के लिए गाड़ियां मोहईया कराई जानी है जिसका विरोध समस्त जिप्सी संचालको द्वारा किया जा रहा है जिप्सी संचालको को द्वारा हड़ताल की घोषणा कर दी गई है जिसके कारण आने वाले पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है,पर्यटकों का कहना है कि इतनी दूर हम लोग परिवार को लेकर घूमने आते है, यहां वन विभाग की कोई सुविधा पर्यटकों के लिए नहीं मिलती,वन विभाग के पास वर्तमान में आने वाले पर्यटकों को घूमाने के लिए दो जिप्सी व दो जेनों (207DI) गाड़ी मात्र है एसे में एक बड़ा सवाल उठता है की इन चार गाड़ियों के भरोसे वन विभाग पर्यटकों को कैसे घुमायेगा बार क्षेत्र से लगे हुए गांव पर्यटकों के भरोसे ही अपना जीवन यापन कर रहे थे इस संशोधन से गॉव वालों को जीवननिर्वाह करना मुश्किल हो जायगा,वही जिप्सी चालक संघ का आरोप है कि वन विभाग हम लोगों की रोजी रोटी छीनने का काम कर रहा है जो गलत है,चालक संघ ने कहां की वर्षों से हम लोग पर्यटकों को घुमाने का काम करतें है जिससे हमारे परिवार का जीवन यापन होता है, लेकिन वन विभाग हम लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास कर रहा है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा की*

0

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने कहा*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बीजापुर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित बीजापुर जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री साव ने बैठक में अंदरूनी इलाकों में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक लेट-लतीफी करने वाले और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने वाले ठेकेदारों के कार्यों को निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री साव ने बैठक में बीजापुर के आवापल्ली, बासागुड़ा, जगरगुंडा मार्ग की प्रगति की जानकारी ली और इसका निर्माण कार्य आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 किलोमीटर लंबाई के नेलसनार-गंगालूर मार्ग के शेष बचे 11 किलोमीटर का निर्माण कार्य भी जल्दी पूरा करने को कहा। श्री साव ने बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग में मोदकपाल के पास सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत तीन चरणों के सर्वे कार्य को जल्द पूरा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर एवं बस्तर संभाग सुदूरवर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां काम करने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों के बीच काम करने का अनुभव अलग होता है। आप लोगों को बस्तर के सरल-सहज आदिवासी भाई-बहनों के विकास और कल्याण के कार्य करने का मौका मिला है। आप लोग संवेदनशीलता के साथ बस्तरवासियों की तकलीफों को समझें और उनसे प्रेमपूर्वक बातें कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। बीजापुर के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बैठक में विकास योजनाओं और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ श्री रामाकृष्णा रंगानाथा वाय., इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक श्री संदीप बल्गा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, / जिले में आज 14,900 क्विंटल धान की खरीदी की गई। विभिन्न खरीदी केंद्रों पर 285 किसानों से यह खरीदी की गई है। इसे मिलकर पिछले तीन खरीदी दिवसों में 41 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 800 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

*दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक के पदों पर वॉक-इन-इन्टरव्यू 3 दिसंबर को*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में अस्थायी दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक पदों की वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से 3 दिसंबर 2024 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु सीधे आमंत्रित किया जाता है। वाक-इन-इंटरव्यू हेतु पंजीकरण का समय सवेरे 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी, नूतन चौक, सरकण्डा, में किया जा सकता है। पदों की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेब साईट www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है।

*आयुष्मान योजना से बिरहोर आदिवासी युवक को मिला नया जीवन*

0

*योजना के तहत मिल रही त्वरित स्वास्थ्य सहायता*


आशीष कश्यप बिलासपुर, / आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिरहोर जनजाति के युवक जातिराम को योजना के तहत त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
जिले के सीपत पाली निवासी जाति राम 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जातिराम के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें आयुष्मान योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पताल श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थित और आर्थिक सहायता के लिए मरीज के परिजनों ने कलेक्टर जनदर्शन में मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने संवेदनशील पहल करते हुए मरीज के आयुष्मान योजना से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। PVTG बिरहोर जनजाति के मरीज जाति राम का योजना के तहत डाक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज शुरू हुआ और 14 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद,उनकी स्थिति में सुधार होने लगा। पैर की सर्जरी और सिर के गंभीर चोट का भी इलाज किया गया। बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से अब जातिराम पूरी तरह स्वस्थ्य है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत, जातिराम के परिवार को 1.02 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला। जातिराम के परिवार ने कहा, ‘ हम आयुष्मान भारत योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी मदद से हमारा बेटा आज जिंदा है ‘
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से शासकीय एवं आयुष्मान भारत योजना से पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में पूर्णतः निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान योजना में न सिर्फ बीमारियों के इलाज की निः शुल्क व्यवस्था है बल्कि एक्सीडेंट होने की स्थिति में भी निः शुल्क उपचार का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 54 शासकीय एवं 73 आयुष्मान से सम्बंधित निजी चिकित्सालय उपलब्ध है।
आयुष्मान कार्ड के लिए सभी छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र है बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख तक उपचार की पात्रता है। वही एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक उपचार की पात्रता है। साथ ही वय वंदन योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों हेतु 5 लाख इलाज की पात्रता आयुष्मान योजना में की गई है ।

*मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने जिला जेल, अस्पताल, थाना सिटी कोतवाली, वृद्धाश्रम, बालगृह व छात्रावास का किया अवलोकन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने आज मुंगेली जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के साथ जिला जेल, जिला अस्पताल, थाना, शाला भवन, वृद्धाश्रम, बाल संरक्षण गृह और शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रामगढ़ का अवलोकन किया। जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में श्री नायक ने गुमशुदा लोगों की तलाश शीघ्र करने, शाला भवनों की स्थिति, पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण, डॉग बाइट के प्रकरणों की संख्या के आधार पर त्वरित कार्यवाही एवं वेक्सिनेशन, छात्रावासों में पर्याप्त प्रसाधन कक्ष पर विस्तार से चर्चा की, जिला जेल मुंगेली के निरीक्षण में निरूद्ध कैदियों की बीमारी की ईलाज एवं उपलब्ध सुविधा, छात्रावास में बुनियादी सुविधा, शौचालय, आवासीय क्षमता, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपलब्धता पर जानकारी ली। वृद्धाश्रम के निरीक्षण में निवासरत वृद्धजनों की संख्या एवं उनके सुविधाओं, बाल संरक्षण गृह में बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी जगहों पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन कराने के निर्देश दिए। प्री-मैट्रिक छात्रावास के प्रसाधन कक्षों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने ध्यान आकर्षित किया। निरीक्षण में छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री गोविंद कुमार मिश्रा, उपसचिव श्री श्याम कुमार साहू, विधि अधिकारी श्रीमती नम्रता नोरगे, संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल, निरीक्षक ममता कहरा, उप निरीक्षक जहीर खान, सहित आयोग व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

*अग्निवीर वायु सेना में शामिल होने महाविद्यालय में प्रशिक्षण*

0

लोरमी,,,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे कार्यालय जिलाधीश मुंगेली के आदेशानुसार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के रूप मे महाविद्यालय युवाओं बालिका बालक वर्ग उम्र 17 से 21 वर्ष को भारतीय वायु सेना मे भर्ती होने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कैम्प का आयोजन किया गया । इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने की। आयोजन में मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना भोपाल से आमंत्रित अधिकारी सर्जेंट श्री आनंद राज, सर्जेंट श्री शेखर सिंह चोकर, एवं भूतपूर्व पैरा कमांडो श्री पुरुषोत्तम सिंह चंद्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कनिष्ठ रोजगार अधिकारी जिला मुंगेली श्री यूनुसराम, गजेंद्र सिंह मसराम, एवं डॉ रमाकांत चंद्राकर सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर एप्लीकेशन विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली की गरिमामई उपस्थिति रहीं।कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती वंदना,राष्ट्रगान,राजकीय,तथा स्वागत उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ध्रुवे ने कहा कि वायुसेना एक राष्ट्र की सैन्य संगठन की एक शाखा होती है जिसका मुख्य कार्य उस देश की वायु सुरक्षा, वायु चौकसी एव जरूरत होने पर वायु युद्ध करना होता है। इस सेन्य संगठन की संरचना थलसेना, नौसेना या अन्य शाखाओं से अलग और स्वतंत्र होती है। मुख्य वक्ता भारतीय वायु सेना अधिकारी सार्जेंट श्री आनंद राज ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु नॉन कॉम्बैटेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को चार चरणों में विभाजित किया है, जिसमें लिखित परीक्षा से लेकर मेडिकल परीक्षण तक की कड़ी चुनौतियां शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा. सार्जेंट श्री शेखर सिंह कोचर ने कहा कि 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना अस्तित्व में आई और 1 अप्रैल 1954 को वायुसेना के संस्थापक सदस्यों में से एक एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी ने पहले भारतीय वायुसेना प्रमुख का पद संभाला। भूतपूर्व पैरा कमांडो श्री पुरुषोत्तम सिंह चंद्रा ने कहा कि भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है।इसके अलावा तीनों मुख्य वक्ताओं ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया,आवेदन के लिए वेबसाइट,परीक्षा योजना,शारीरिक दक्षता,आयु सीमा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ आर एस साहू एवं आभार प्रदर्शन डॉ नरेंद्र सलूजा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रो एन एस परस्ते,प्रो एस के जांगड़े,प्रो एच एस राज,प्रो निधि सिंह,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो नितेश गढ़ेवाल,, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव,श्री एन आर जायसवाल, श्री पुर्नेश जायसवाल,श्री गंगा राम जायसवाल,प्रो अमित निषाद,प्रो मनीष कश्यप,प्रो, श्रेया श्रीवास्तव,प्रो गंगा गुप्ता,प्रो गुरुदेव निषाद, श्रीमती सुषमा उपाध्याय श्री पी बी शर्मा,श्री भागबली जायसवाल,,श्री शिव यादव,श्री अनुराग श्रीवास,श्री मुकेश यादव,श्री नरेन्द्र ध्रुव,श्री सुबुद्धि यादव,श्री जितेंद्र दुबे, सहित राजा कश्यप, अमित साहू ,ललित लाठिया,तुलसी,भानुप्रिया ,सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।