Home Blog Page 525

*नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम पंचायत कुंडा में विधायक भावना बोहरा ने किये करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास से निरंतर हो रहे विकास कार्य।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम कुंडा में क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निकाय क्षेत्र में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड मद से 63 लाख 28 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं एवं विधायक निधि से 31 लाख 4 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया इस तरह विधायक भावना बोहरा द्वारा कुल 2 करोड़ 64 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात जनता को दी गई इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और जनता की मूलभूत सुविधाओं से लेकर गाँव-गाँव तक सड़को का विस्तार एवं पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरी प्रतिबद्धता से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है उन्होंने आगे कहा कि हमारे पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य ठप्प पड़ें थें योजनाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किये गए किसानों के अधिकारों का हनन हुआ और जनता से किये वादे केवल कागजों तक ही सिमित रहे लेकिन आज भाजपा सरकार में सुशासन के सूर्योदय और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से पूरे प्रदेश का कायकल्प हो रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में उद्योग स्थापना एवं रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 में हमारे पंडरिया ब्लॉक को समूह -3 (कैटेगरी C वर्ग) में रखा गया है जिससे यहां नवीन उद्योग स्थापना हेतू पूँजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज नगर पंचायत इंदौरी और ग्राम कुंडा में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता में भी एक विश्वास जागा है डबल इंजन भाजपा सरकार में आज निकाय क्षेत्रों का जिस प्रकार ध्रुव गति से विकास हो रहा है, संसाधनों एवं सुविधाओं का विस्तार हो रहा है उससे स्पष्ट है कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है आज नगर पंचायत इंदौरी में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 70 लाख एवं ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड व विधायक निधि से 94 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं, जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है।

—————————————

*82 वर्षीय गणेश शरण सोनी प्रतीक साहित्य और कला जगत के अनुठे मर्मज्ञ।*

0

0.सब धरती कागद करौं लेखनि सब बनराय सात समंद की मसि करौं, गुरु गुन लिखा न जाय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कबीरधाम जिले के अस्सी सावन देख चुके ख्यातिलब्ध जनकवि गुरूदेव सम्माननीय सहज, सरल, सहृदय, सौम्य, सनातनी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी गणेश शरण सोनी ‘प्रतीक’ आशुकवि, काव्यभूषण, जनश्री अलंकृत, रंगकर्मी एवं चित्रकार से आज अनायास कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम (पूर्व संस्था भवन- शास.नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा) में अपनी पुरानी यादे लेकर अपने भूतपूर्व विद्यार्थियों से सौजन्य भेंट हेतु सीधे डीईओ चेम्बर में पहुंच कर हम सब से चाय के दौरान नए-पुराने-तात्कालिक रचनाएं कविता एवं स्वस्फूर्त कलम से निर्मित द्विआयामी रेखाचित्र भेंट कर अपने प्रिय छात्र द्वय महेन्द्र गुप्ता व सतीश यदु को समर्पित कर इस भवन तात्कालीन संस्था शा.पू.मा.शा.कवर्धा में 17 वर्षो की शिक्षकीय जीवन की मिठी यादों को साझा किया बारह लोगों की अलग-अलग आवाज में कथानक प्रस्तुति बारह लीजेंड सिंगर की आवाज मे उनके गीत गाना आशु कवि के साथ-साथ आशु चित्रकार के रूप में अपनी अद्भुत,अनुपम, अनूठा, अप्रतिम कलाकृति से चिर-परिचित अंदाज में परिचय देते हुए जिन्दादिली से सबसे कुशलक्षेम जाना लंबे समयान्तराल के उपरान्त गुरुदेव से मुलाकात हुई, अच्छा लगा अस्सी बरस बाद भी जो आंखों में चमक बिना ऐनक के …. उर्वर मष्तिक …. काबिले तारीफ़ याददाश्त …. लेखन की बारिकियां…. कलम पर पकड़, मनोविनोदी…. रचनाधर्मिता से गुदगुदाने वाले…. यायावर सा जीवन शैली …. क्षण भर मे सम सामयिक चित्रकारी …. आपके इच्छित शब्दों पर तत्काल कविता की फुलझड़ियां छोड़ना …. मुखाग्र सैकड़ो कविता का चलता फिरता काव्य संग्रह सब कुछ नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय व अनुसरणीय है शरण जी का व्यक्तित्व….
उनके अंदाजे बयां कुछ यूं था …
“लौटकर फिर ना आएगा वो हँसने और हँसाने का मौसम, ग़मे-दिलों के जख्मों में मरहम लगाने का मौसम।”

—————————————

*राजस्व अमला द्वारा निभायी जा रही है औपचारिकता*

0

ग्राम सोनाईडीह के शासकीय भूमि पर अवैध बेजाकब्जा का मामला-

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा। बेजाकब्ज़ा हटाए जाने के कई बार शिकायत के बाद राजस्व अमला द्वारा केवल औपचारिकता ही नहीं निभाई जा रही है, बल्कि ऐसे में राजस्व अमला द्वारा इस मामले में संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। मजे की बात यह है कि उक्त मामले में अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा द्वारा 14 नवम्बर तक बेजा कब्जा हटाए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। नायब तहसीलदार अकलतरा द्वारा मौके पर जाकर केवल खानापूर्ति कर ली गई। सम्बंधित बेजाकब्जा जमीनों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। शिकायत कर्त्ता द्वारा जुलाई माह में भी जनदर्शन में शिकायत कर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई थी। तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम सोनाईडीह के शासकीय भूमि में हो रहे अवैध बेजाकब्जा हटाने जाने के लिए राजस्व अमला बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं। जबकि पूर्व में जिले के कलेक्टर ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए थे।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम सोनाईडीह के करीब 31 लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है और 9 लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर मकान भी बनाया जा रहा है। जिस पर ग्रामीण अजय यादव ने शासकीय भूमि में हो रहे अवैध बेजा कब्जा को हटवाने की शिकायत अकलतरा तहसीलदार से लेकर जिले के आलाधिकारियों को कई बार किया है। जिसमें अधिकारियों के निर्देश पर पटवारी द्वारा चिन्हाकित करते हुए लगभग 30 एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाना बताकर खानापूर्ति कर दी गई। यहां तक कि उक्त मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं होने से कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है। कभी-कभी तो यह भी अंदेशा लगाया जाता है कि कहीं उक्त मामले में राजस्व अमला के अधिकारियों की संलिप्तता तो नही है। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता हटने के तुरंत बाद जिला के कलेक्टर ने भी अवैध बेजा कब्जा हटाने का आदेश भी दिया हुआ है लेकिन यह आदेश केवल कागजों में ही नजर आ रहा है। यथार्थ से कोसों दूर है।

*तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए युवाओं की टोली*

0

*माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, समाज की खुशहाली का किया कामना*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // देवांगन समाज तखतपुर द्वारा समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी की सात दिवसीय संगीतमय माँ परमेश्वरी देवी महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन सहित समाज अन्य लोगों को माता की दर्शन के लिए तखतपुर रवाना किया।
युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने सभी युवाओं को माता परमेश्वरी की दर्शन के लिए तखतपुर पहुँची और वहां माता की दर्शन पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए समाज की सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान युवा अध्यक्ष देवांगन ने माता परमेश्वरी महोत्सव की बधाई देते हुए 23 नवम्बर को होने वाली भव्य शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से समाज के लोग जागरूक होते है और समाज के मुख्य धारा में लोग जुडते है। इस दौरान तखतपुर महोत्सव समिति के लोगों ने युवाओं की टोली को जय देवांगन, जय महाजन के प्रिन्टेट माता की चुनरी पहचाना कर सभी का स्वागत करते हुए माता परमेश्वरी की छाया चित्र भेट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान तखतपुर एवं मुंगेली देवांगन समाज के लोगों ने समाज को आगे बढ़ाने तथा जिला स्तरीय महोत्सव को प्रदेश स्तर में पहुँचाने, समाज के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने और उन्हें शासन की अनेको योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, जगदीश देवांगन, अनिल, ददुआ, नानू, धनराज, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

*अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही, 350 क्विंटल धान जप्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,पथरिया :शासन के महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सभी धान उपार्जन केंद्रों में 14 नवंबर से सुचारू रूप से धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम गठित कर उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों एवं अनाधिकृत से परिवहन, भण्डारण किये जाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में आज अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पथरिया के द्वारा तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं मण्डी निरीक्षक की टीम ने अवैध धान खपाने व परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर पंचायत पथरिया के व्यापरी ओम ट्रेडिंग परिसर से 280 क्विंटल धान जप्त किया गया है तथा 16 नवंबर को खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षण एवं राजस्व विभाग पथरिया के संयुक्त जाँच दल द्वारा मंडी अधिनियम 1972 (क्रमांक 24 सन 1973 ) संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 19 के उल्लंघन पाये जाने पर डडसेना ट्रेडर्स से 32.0 क्विं, ओम ट्रेडर्स से 8.0 क्विंटल, आशीर्वाद ट्रेडर्स से 10.0 क्विंटल एवं किशन कुमार ट्रेडर्स से 20.0 क्विटल कुल 70.0 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गयी है एवं संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्रीमति छाया अग्रवाल सहित राजस्व अमला, खाद्य निरीक्षक सुश्री भानुप्रिया नंदकर, मण्डी निरीक्षक श्री ध्रुव और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे I

*प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में लोगों को सस्ती दर पर मिल रही दवाईयां*

0

*लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप गांव, गरीब और आमजनों को सस्ती और अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। बता दें कि जिले में लोगों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय मुंगेली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी और दाउपारा मुंगेली में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां लोगों को अन्य दवाई दुकानों की अपेक्षा सस्ती दर पर जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से आमजन काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित जन औषधि केंद्र में पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चिल्फी निवासी जयमन जोशी ने बताया कि बाजार से यहां पर दवाएं काफी सस्ती हैं। जो दवाई बाजार में 100 रुपए में मिलती है, वो यहां पर 20 से 30 रुपए में मिल जाती है। सरदार पटेल वार्ड मंुगेली निवासी अनिल तंबोली ने बताया कि जन औषधि केंद्र की दवाओं से लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। यहां पैसे की बचत तो हो रही है। साथ ही अच्छी गुणवत्ता की दवाई भी मिल जा रही है, जिससे बाहर मेडिकल दवाई दुकान जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जब से यहां जन औषधि केंद्र खुला है, तब से वह यहीं से दवाई खरीद रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ एम. के. राय ने बताया कि जिला अस्पताल मुंगेली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से लगभग 15 हजार से अधिक लोग सस्ती दवाइयों का लाभ ले चुके हैं। सामान्य दवाईयां से जन औषधि केंद्र की दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम कीमत में दवाइयां उपलब्ध कराने करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिला अस्पताल परिसर में आने वाले समस्त रोगियों को मुफ्त में दवाइयां प्रदान की जाती है और जो दवाइयां सप्लाई में नहीं रहती हैं, उन दवाइयां को जन औषधि केंद्र में लेने के लिए प्रिफर किया जाता है।

 

*➡️शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर ₹10000 के जुर्माना*

0

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक सक्ती के द्वारा जिला सक्ती में दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिए सक्ती क्षेत्र में की जा रही पहल:-


वाहन चालकों को ब्रिथ एनेलाइजर से शराब सेवन करने की चेकिंग की जा रही है जिसमें फगुरम चौक मे हाइवा ट्रक चालक बृजेश कुमार यादव पिता रामलोचन यादव उम्र 35 साल साकिन भेसोड बलयापहाड़ लालगंज मिर्जापुर द्वारा वाहन क्रमांक CG11 BM 0260 को शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्ती कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा शराब सेवन करने वाले चालक पर धारा 185 MV Act. के तहत ₹10000 का समन शुल्क काटा गया है

*महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया 18.11.2024 के शाम काम कर घर वापस आने के बाद खाना बनाने की तैयारी कर रही उसी समय रामदयाल निषाद घर मे घुस कर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बाह को पकड़कर बेईज्जत किया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दी गई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/उभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा महिला/बालिका संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी गोविन्द रामदयाल पिता गनेश निषाद उम्र 44 वर्ष साकिन साराडीह थाना डभरा को दिनांक 19.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व मे प्र.आर. मिथुन सुल्तान, आर मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, मिरीश साहू का विशेष योगदान रहा।

**कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता: दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार**

0

जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक **श्री धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS)** के कुशल निर्देशन और **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल**, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल**, तथा **प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी नक्सल ऑप्स श्री संजय ध्रुव** और **प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर** के मार्गदर्शन में पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली जिले में हुई कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं।

कवर्धा :-दिनांक 25.08.2018 को थाना झलमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोल्दा में सशस्त्र नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी **प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम उर्फ महेश उर्फ सोमा पिता मिंड्रा (उम्र 35 वर्ष)**, निवासी मल्लेपल्ली, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर (छ.ग.) फरार था। कबीरधाम पुलिस ने लगातार गश्त और आसूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया। जांच में पता चला कि आरोपी बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। बीजापुर पुलिस द्वारा आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। कबीरधाम पुलिस ने उसे थाना झलमला के अपराध क्रमांक 03/2018 (धारा 302, 147, 148, 149 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट, 38(2), 39(2) विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इसी प्रकार, दिनांक 23.06.2021 को थाना भोरमदेव क्षेत्रांतर्गत बकोदा जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विस्फोटक सामग्री, नगद राशि, और अन्य आपत्तिजनक सामान डंप कर रखा था। गश्त और सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये नगद, 430 जिंदा एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की थी। इस मामले में थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 19/2021 (धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट, 38(2), 39(2), 13 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना में शामिल महिला नक्सली **शर्मिला उर्फ सोमे उयक्का पति प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम (उम्र 30 वर्ष)**, निवासी मल्लेपल्ली, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर (छ.ग.) लंबे समय से फरार थी। वह भी बीजापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी थी। कबीरधाम पुलिस ने उसे भी विधिवत गिरफ्तार कर भोरमदेव थाना के प्रकरण में न्यायिक रिमांड पर भेजा।

कबीरधाम पुलिस ने इन नक्सलियों को पकड़ने के लिए लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त, सर्चिंग, और आसूचना तंत्र का उपयोग किया। यह सफलता पुलिस के सतर्क प्रयासों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस कार्रवाई में **उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री संजय ध्रुव**, **प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर**, **निरीक्षक बलीराम बिसेन (थाना प्रभारी भोरमदेव)**, **उप निरीक्षक रोशन बघेल**, और **थाना प्रभारी झलमला** के साथ उनकी टीम ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।

**पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS)** ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नक्सलवाद का खात्मा करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नक्सल गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जिले को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए तत्पर है।

*सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी फरार आरोपी की पतासाजी*
*गिरफ्तार आरोपी*
1. अभिमन्यु केंवट उर्फ मन्नू केंवट पिता अर्जून केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 16.10.2024 को प्रार्थी अभिषेक केंवट निवासी जाली थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 14.10.2024 को प्रार्थी के घर के अंदर आलमारी में रखे चाँदी के जेवर, बाजूबंद, चाबी छल्ला, एक जोड़ी पैर पट्टी, चाँदी का बिछिया व नगदी रकम 3500 रूपये कुल जुमला 18500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के मुखबीर सूचना पर संदेही राजकुमार सौंरा उर्फ राजा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो अभिमन्यू उर्फ मन्नू केंवट के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी राजकुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था व आरोपी अभिमन्यू केंवट घटना दिनांक के बाद से फरार था। जिसकी लगातार पतातलाश की जा रही थी। पुनः मुखबीर द्वारा अभिमन्यू उर्फ मन्नू के घर आने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया जो आरोपी को उसके घर में घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया, आरोपी के द्वारा चोरी करना स्वीकार करने से घटना में ताला को तोड़ने में प्रयुक्त लोहे के राड को आरोपी से जप्त कर आरोपी अभिमन्यु केंवट को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।