Home Blog Page 524

*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 जिले में अब तक 01 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों व महिला किसानों के लिए भी पेयजल, छाया सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में अब तक कुल 01 लाख 29 हजार 891.20 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 01 लाख 03 हजार 83 क्विंटल मोटा, 579.20 क्विंटल पतला और 26 हजार 228.40 क्विंटल सरना धान शामिल है।

*किसानों को 28 करोड़ 28 लाख रूपए से अधिक का हुआ भुगतान*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के 02 हजार 493 किसानों से 01 लाख 22 हजार 972 क्विंटल धान की खरीदी के एवज में अब तक 28 करोड़ 28 लाख रूपए 47 हजार रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

*किसानों ने उपार्जन केन्द्र के सुविधाओं की सराहना की*

उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम रोहराखुर्द के किसान श्री ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि यह उनका पहला टोकन था, जिसमें उन्होंने 125 क्विंटल धान बेचा है। आने वाले दिनों में बाकी बचे टोकन के माध्यम से शेष धान को बेचेंगे। वे 35 से 40 एकड़ खेत में खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में की गई मूलभूत सुविधाओं की सराहना की। इसी तरह उपार्जन केन्द्र दाउपारा में धान बेचने आए ग्राम पेंडाराकापा के किसान श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि 5.2 एकड़ खेत में धान लगाए थे। आज पहले टोकन से 52 क्विंटल धान बेचा है। शेष धान को अगले टोकन के माध्यम से बेचेंगे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में शासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

*माइक्रो एटीएम से शीघ्र पैसे मिलने से किसानों के चेहरे में खुशी की लहर*

किसानों को धान बेचने के बाद छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए राशि की जरूरत पड़ती है। शासन द्वारा किसानों की इन्ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की गई है। इससे किसानों के चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसान अधिकतम 10 हजार रूपए की राशि निकाल सकते हैं। इसके साथ ही नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर भी माइक्रो एटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। यह नार्मल एटीएम की तरह कार्य करता है। माइक्रो एटीएम में आईडी एवं पासवर्ड एंटर करने के बाद यह कार्य करता है, इसके माध्यम से किसानों को राशि आहरण की सुविधा मिल रही है।

*जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूर्ण करें – मुख्य अभियंता श्री सिंह*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों सहित निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप जल स्रोत उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में गति लाने निर्देशित किया। इसके पश्चात मुख्य अभियंता श्री सिंह ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खुड़िया समूह के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राना, पथरिया एस.डी.ओ. श्री सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. श्री आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता श्री एच.एस. कंवर, उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी, श्री राहुल देवांगन, श्री कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

**शाला त्यागी बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न**

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विकासखंड स्रोत कार्यालय, मुंगेली में समग्र शिक्षा मुंगेली और ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के सहयोग से शाला त्यागी बच्चों के अनुदेशकों और मेंटर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के कलेक्टर श्री राहुल देव और जिला शिक्षा अधिकारी श्री घृतलहरे के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस जोड़ना है। इसमें उन बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने किसी कारणवश विद्यालय छोड़ दिया है या जिनकी शिक्षा में रुचि समाप्त हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों और मेंटर्स को बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने और उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी श्री आकाश सिंह परिहार, ह्यूमना संस्था के प्रतिनिधि श्री प्रमोद दिवाकर और श्री दौलत बघेल के साथ जिले के कई शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित थे। उन्होंने “कदम” कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जो शाला त्यागी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप अध्ययन के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। ह्यूमना संस्था के प्रतिनिधियों ने कदम टूल किट का विस्तारपूर्वक परिचय दिया और बताया कि इसे बच्चों की अधिगम क्षमता को सुधारने के लिए कैसे प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार, सभी शाला त्यागी बच्चों को स्कूल बैग, उच्च गुणवत्ता की कॉपियाँ, पेन, पेंसिल, कम्पास बॉक्स, स्केच पेन, और पानी की बोतल सहित आवश्यक टूल किट प्रदान की जाएगी। इन सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी श्री आकाश सिंह परिहार ने कहा कि यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा, जो अधिगम स्तर में पिछड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों को कम समय में अपनी कक्षा के अनुरूप तैयार करने और शिक्षा में रुचि बढ़ाने में मदद करेगी।

कार्यक्रम में यह भी चर्चा की गई कि बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों और अनुदेशकों को निर्देश दिया गया कि वे अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करें।

कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने में मदद करेगा, बल्कि उनके समग्र विकास में भी सहायक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री घृतलहरे ने इसे एक सफल और दूरदर्शी पहल बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पक्षों को बधाई दी।

यह कार्यक्रम शाला त्यागी बच्चों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई शुरुआत है। समग्र शिक्षा, ह्यूमना संस्था, और जिले के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

*निर्माण यात्रा की टीम पहुंची कोरबा जिला, नोवा नेचर टीम के काम को देखने साथ ही बायोडायवर्सिटी को समझने।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सामूहिक प्रयासों को नजदीक से जानने और समझने के लिए देशभर से लोग निर्माण यात्रा के तहत कोरबा पहुंचे। यह यात्रा न केवल सामाजिक कार्यों की प्रेरक कहानियों को उजागर करती है, बल्कि समाज और प्रकृति के बीच गहरे संबंधों को भी समझने का अवसर देती है। निर्माण यात्रा का उद्देश्य है, समाज के सकारात्मक प्रयासों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना और नए समाधान खोजने के लिए लोगों को प्रेरित करना।

इस बार की यात्रा में हाथी-मानव संघर्ष, किंग कोबरा संरक्षण और स्थानीय समुदायों के योगदान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्रियों ने इन प्रयासों की सराहना की और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को समझने का प्रयास किया। इन गतिविधियों ने उन्हें यह महसूस कराया कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास आपस में कितने गहराई से जुड़े हुए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान, मुंबई, कोंडागांव, रायपुर और भिलाई से आए प्रतिभागी, जो शिक्षा, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए थे, ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह यात्रा उनकी सोच में एक बड़ा बदलाव लाने वाली रही।

निर्माण यात्रा की यह तीसरी श्रृंखला थी, जो 10 दिनों तक चली और रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों को कवर किया। छत्तीसगढ़ में इस निर्माण यात्रा का नेतृत्व आशीष श्रीवास्तव, प्रियांक पटेल और प्रह्लाद जी ने अघोरा ईको टूरिज्म और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर पूरा किया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एम. सूरज और उनकी टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी, मयंक बागची, सिद्धांत जैन और भूपेंद्र जगत ने इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, अघोरा ईको टूरिज्म से डॉ. आलोक साहू, सेजल दुबे और भागेश दुबे भी इस यात्रा का हिस्सा बने।

पहली यात्रा दक्षिण छत्तीसगढ़ और दूसरी उत्तर छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यों के अवलोकन पर केंद्रित थी। इस बार की यात्रा ने मध्य छत्तीसगढ़ के सामुदायिक प्रयासों को सामने लाने का काम किया। यह पहल लोगों को सामाजिक कार्यों और उनकी जटिलताओं से जोड़ती है और उन्हें नए दृष्टिकोण और समाधान प्रदान करती है।

नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और कोरबा वन मंडल के समर्पित प्रयासों ने निर्माण यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। किंग कोबरा संरक्षण और हाथी-मानव संघर्ष को कम करने जैसे कार्यों के अलावा, उन्होंने स्थानीय समुदायों को इन प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा, समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस यात्रा का समापन एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ हुआ कि सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी तरीका है। निर्माण यात्रा न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो लोगों को उनके समाज और पर्यावरण के लिए सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

*आधी रात कार में बैठा दिखा विशाल काय अजगर, एक घंटे तक चला खतरनाक रेस्क्यु आपरेशन।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – कोरबा जिले के NTPC साडा कॉलोनी में एक परिवार उस समय डर से कांप उठे जब रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी एसयूवी गाड़ी में एक भारी भरकम अजगर को चक्के के पास बैठें देखा फिर थोड़ी देर तक उस पर नज़र रखा यह सोच कर कि अपने से निकल कर झाड़ी तरफ चला जाएगा पर उसको बाहर न आता देख घर वालो की चिंता बढ़ने लगी तब उसको अपने स्तर पर भगाने का प्रयास किया पर विशाल काय अजगर भगाने के बजाए और कुंडली मार कर बैठ गया आख़िरकार थक हार कर घर कॉलोनी वासियों ने इसकी जानकारी जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक उस पर नज़र रखने को कहा फिर थोड़ी देर पश्चात टीम साडा कॉलोनी NTPC पहुंची फिर रेस्क्यु आपरेशन शुरू हुआ पर जैसे जैसे समय बीतता गया अजगर की पकड़ और मजबूत होती गई आख़िरकार कार के सामने के चक्के को जैक लगाकर बाहर निकाला गया जिससे रेस्क्यु करने में आसानी हुई और तब जाकर अजगर की पकड़ ढीली हुई और अजगर को बाहर निकाल पाने में कामयाबी मिली फिर उसे सुरक्षित रूप से थैले में डाला गया, फिर रेस्क्यु की जानकारी कटघोरा डीएफओ

निशांत सर को दिया फिर उनके निर्देशानुसार अजगर को सुरक्षित स्थान जंगल में छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को परेशान घर वालों ने इतनी रात कड़ाके के ठंड होना के बावजूद उनको एक बड़ी मुसीबत से निजाद दिलाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया जिस पर जितेंद्र सारथी ने बताया हमारी नोवा नेचर टीम कोरबा जिले अपनी सेवाएं दे रही हैं साथ ही वन्य जीवों को बचाने में लोकल कम्युनिटी के साथ काम कर रही हैं इसमें हर एक व्यक्ती की भूमिका ज़रूरी हैं।

*अज्ञात कारणों से जहर सेवन करने से युवक की हालत गंभीर , 8 मिनट के भीतर पहुंची डायल 112, अविलंब अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️ डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सकरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया गया है जिनकी स्थिति बहुत ही नाजुक है जिसे अस्पताल ले जाने हेतु कोई साधन नहीं है जिसपर सकरी डॉयल-112 टीम के आरक्षक 869 धीरेंद्र ध्रुव एवं चालक जीत कुमार तत्परता से आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर युवक को उनके परिजनों के साथ डायल 112 वाहन बैठाकर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया जिसका इलाज जारी है और युवक अभी ख़तरे से बाहर है।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

*नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम पंचायत कुंडा में विधायक भावना बोहरा ने किये करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास से निरंतर हो रहे विकास कार्य।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम कुंडा में क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निकाय क्षेत्र में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड मद से 63 लाख 28 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं एवं विधायक निधि से 31 लाख 4 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया इस तरह विधायक भावना बोहरा द्वारा कुल 2 करोड़ 64 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात जनता को दी गई इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और जनता की मूलभूत सुविधाओं से लेकर गाँव-गाँव तक सड़को का विस्तार एवं पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरी प्रतिबद्धता से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है उन्होंने आगे कहा कि हमारे पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य ठप्प पड़ें थें योजनाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किये गए किसानों के अधिकारों का हनन हुआ और जनता से किये वादे केवल कागजों तक ही सिमित रहे लेकिन आज भाजपा सरकार में सुशासन के सूर्योदय और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से पूरे प्रदेश का कायकल्प हो रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में उद्योग स्थापना एवं रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 में हमारे पंडरिया ब्लॉक को समूह -3 (कैटेगरी C वर्ग) में रखा गया है जिससे यहां नवीन उद्योग स्थापना हेतू पूँजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज नगर पंचायत इंदौरी और ग्राम कुंडा में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता में भी एक विश्वास जागा है डबल इंजन भाजपा सरकार में आज निकाय क्षेत्रों का जिस प्रकार ध्रुव गति से विकास हो रहा है, संसाधनों एवं सुविधाओं का विस्तार हो रहा है उससे स्पष्ट है कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है आज नगर पंचायत इंदौरी में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 70 लाख एवं ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड व विधायक निधि से 94 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं, जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है।

—————————————

*82 वर्षीय गणेश शरण सोनी प्रतीक साहित्य और कला जगत के अनुठे मर्मज्ञ।*

0

0.सब धरती कागद करौं लेखनि सब बनराय सात समंद की मसि करौं, गुरु गुन लिखा न जाय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कबीरधाम जिले के अस्सी सावन देख चुके ख्यातिलब्ध जनकवि गुरूदेव सम्माननीय सहज, सरल, सहृदय, सौम्य, सनातनी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी गणेश शरण सोनी ‘प्रतीक’ आशुकवि, काव्यभूषण, जनश्री अलंकृत, रंगकर्मी एवं चित्रकार से आज अनायास कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम (पूर्व संस्था भवन- शास.नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा) में अपनी पुरानी यादे लेकर अपने भूतपूर्व विद्यार्थियों से सौजन्य भेंट हेतु सीधे डीईओ चेम्बर में पहुंच कर हम सब से चाय के दौरान नए-पुराने-तात्कालिक रचनाएं कविता एवं स्वस्फूर्त कलम से निर्मित द्विआयामी रेखाचित्र भेंट कर अपने प्रिय छात्र द्वय महेन्द्र गुप्ता व सतीश यदु को समर्पित कर इस भवन तात्कालीन संस्था शा.पू.मा.शा.कवर्धा में 17 वर्षो की शिक्षकीय जीवन की मिठी यादों को साझा किया बारह लोगों की अलग-अलग आवाज में कथानक प्रस्तुति बारह लीजेंड सिंगर की आवाज मे उनके गीत गाना आशु कवि के साथ-साथ आशु चित्रकार के रूप में अपनी अद्भुत,अनुपम, अनूठा, अप्रतिम कलाकृति से चिर-परिचित अंदाज में परिचय देते हुए जिन्दादिली से सबसे कुशलक्षेम जाना लंबे समयान्तराल के उपरान्त गुरुदेव से मुलाकात हुई, अच्छा लगा अस्सी बरस बाद भी जो आंखों में चमक बिना ऐनक के …. उर्वर मष्तिक …. काबिले तारीफ़ याददाश्त …. लेखन की बारिकियां…. कलम पर पकड़, मनोविनोदी…. रचनाधर्मिता से गुदगुदाने वाले…. यायावर सा जीवन शैली …. क्षण भर मे सम सामयिक चित्रकारी …. आपके इच्छित शब्दों पर तत्काल कविता की फुलझड़ियां छोड़ना …. मुखाग्र सैकड़ो कविता का चलता फिरता काव्य संग्रह सब कुछ नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय व अनुसरणीय है शरण जी का व्यक्तित्व….
उनके अंदाजे बयां कुछ यूं था …
“लौटकर फिर ना आएगा वो हँसने और हँसाने का मौसम, ग़मे-दिलों के जख्मों में मरहम लगाने का मौसम।”

—————————————

*राजस्व अमला द्वारा निभायी जा रही है औपचारिकता*

0

ग्राम सोनाईडीह के शासकीय भूमि पर अवैध बेजाकब्जा का मामला-

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा। बेजाकब्ज़ा हटाए जाने के कई बार शिकायत के बाद राजस्व अमला द्वारा केवल औपचारिकता ही नहीं निभाई जा रही है, बल्कि ऐसे में राजस्व अमला द्वारा इस मामले में संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। मजे की बात यह है कि उक्त मामले में अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा द्वारा 14 नवम्बर तक बेजा कब्जा हटाए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। नायब तहसीलदार अकलतरा द्वारा मौके पर जाकर केवल खानापूर्ति कर ली गई। सम्बंधित बेजाकब्जा जमीनों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। शिकायत कर्त्ता द्वारा जुलाई माह में भी जनदर्शन में शिकायत कर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई थी। तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम सोनाईडीह के शासकीय भूमि में हो रहे अवैध बेजाकब्जा हटाने जाने के लिए राजस्व अमला बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं। जबकि पूर्व में जिले के कलेक्टर ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए थे।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम सोनाईडीह के करीब 31 लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है और 9 लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर मकान भी बनाया जा रहा है। जिस पर ग्रामीण अजय यादव ने शासकीय भूमि में हो रहे अवैध बेजा कब्जा को हटवाने की शिकायत अकलतरा तहसीलदार से लेकर जिले के आलाधिकारियों को कई बार किया है। जिसमें अधिकारियों के निर्देश पर पटवारी द्वारा चिन्हाकित करते हुए लगभग 30 एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाना बताकर खानापूर्ति कर दी गई। यहां तक कि उक्त मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं होने से कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है। कभी-कभी तो यह भी अंदेशा लगाया जाता है कि कहीं उक्त मामले में राजस्व अमला के अधिकारियों की संलिप्तता तो नही है। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता हटने के तुरंत बाद जिला के कलेक्टर ने भी अवैध बेजा कब्जा हटाने का आदेश भी दिया हुआ है लेकिन यह आदेश केवल कागजों में ही नजर आ रहा है। यथार्थ से कोसों दूर है।

*तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए युवाओं की टोली*

0

*माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, समाज की खुशहाली का किया कामना*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // देवांगन समाज तखतपुर द्वारा समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी की सात दिवसीय संगीतमय माँ परमेश्वरी देवी महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन सहित समाज अन्य लोगों को माता की दर्शन के लिए तखतपुर रवाना किया।
युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने सभी युवाओं को माता परमेश्वरी की दर्शन के लिए तखतपुर पहुँची और वहां माता की दर्शन पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए समाज की सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान युवा अध्यक्ष देवांगन ने माता परमेश्वरी महोत्सव की बधाई देते हुए 23 नवम्बर को होने वाली भव्य शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से समाज के लोग जागरूक होते है और समाज के मुख्य धारा में लोग जुडते है। इस दौरान तखतपुर महोत्सव समिति के लोगों ने युवाओं की टोली को जय देवांगन, जय महाजन के प्रिन्टेट माता की चुनरी पहचाना कर सभी का स्वागत करते हुए माता परमेश्वरी की छाया चित्र भेट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान तखतपुर एवं मुंगेली देवांगन समाज के लोगों ने समाज को आगे बढ़ाने तथा जिला स्तरीय महोत्सव को प्रदेश स्तर में पहुँचाने, समाज के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने और उन्हें शासन की अनेको योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, जगदीश देवांगन, अनिल, ददुआ, नानू, धनराज, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।