Home Blog Page 523

 *पकरिया मर्डर के आरोपी गिरफ्तार*

0

➡️आरोपियों द्वारा मृतक के प्लाट से बोर के केबल वायर चोरी करते पकड़े जाने पर, पहचान छिपाने के लिए की गई निर्मम हत्या।

➡️आरोपी ने नाबालिक के साथ मिलकर दिया था, घटना को अंजाम

➡️नाम आरोपी – 01.छोटू रजक उर्फ सौखी रजक पिता घुरानी रजक उम्र 40 साल निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर 02. विधि से संघर्षरत् बालक उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-दिनांक 19.11.24 को डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक मारपीट कर हत्या कर उसके शव को खेत मे केबल वायर लटका दिया है। सूचना पर तत्काल तखतपुर पुलिस, डायल 112 , घटना स्थल पर पहुंचे तथा वस्तु स्थिति से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार घटना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, एफएसएल टीम, एवं डॉग स्कॉट की टीम घटना स्थल पर पहुंचे । शव एवं घटना स्थल आस-पास बारिकी से निरीक्षण किया गया। उक्त घटना पर थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वैज्ञानिक विवेचना एवं भौतिक साक्ष्य संकलन के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक को ईट से सिर पर मार कर व केबल वायर से गला घोटकर हत्या की गई है । विवेचना के दौरान घटना से जुड़े समस्त व्यक्तियों ग्रामीण एवं आसपास के लोगों से लगातार घटनास्थल में कैंप कर पूछताछ की गई। मृतक का किसी से विवाद नहीं होता पता चला, घटनास्थल के आसपास ग्राम हरदी , ढनढन, पकरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि गावं का छोटू रजक घटना दिनांक से गांव में नहीं दिख रहा है , जो पूर्व मे भी अन्य अपराध मे संलिप्त रहा है , पाये गये साक्ष्य के आधार पर छोटू रजक उर्फ सौखी रजक की पता तलाश की गई जो कि फरार था, हिरासत में लेकर उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ , कि दिनांक 17/18.11.24 के दरमियानी रात एक अपचारी बालक के साथ मिलकर मृतक के खेत प्लाट मे केबल वायर चोरी कर रहा था। जिसें मृतक पकड लिया तब आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक व अपचारी बालक दोनो मिलकर गांव मे बदनामी होने के भय से राममनोहर कौशिक को ईट,लकडी का खुटा से मारपीट कर बोर के केबल वायर से गला को कस कर हत्या करना बताया। मामले मे आरोपी व अपचारी बालक को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ।
प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह थाना स्टाफ तखतपुर एवं ACCU की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने शाबाशी दी है ।

*चोरी के आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔶 *रिपोर्ट के 2 घंटे बाद आरोपी को किया गया, गिरफ्तार, आरोपी से 100% मसरूका बरामद, भेजा गया जेल*

🔶 *आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी के 13 प्रकरणों का दर्ज हो ना पाया गया है।*

🔶 *चोरी/नकबजनी/लुट संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी**

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी/लूट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार चोरी/नकबजनी/लूट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.11.2024 के सुबह 5:45 प्रार्थी शिव निर्मलकर साकिन निरतु ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि करीबन 1:00 बजे – 2:00 बजे कोई अज्ञात चोर मेरे किराए के मकान में चोरी कर मंगलसूत्र, फटका मनचली, सोने का टुकड़ा, एक जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी का करधन एवं नगदी रकम जुमला कीमती 31400 रुपए को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोनी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान सुबह तुर्काडीह अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति दिखने पर नाम पता पूछने पर अपना नाम *छोटू यादव पिता स्व. मनहरण लाल यादव उम्र 29 साल साकिन मुक्तिधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर* कि रहने वाला बताया। संदेही छोटू यादव से चोरी के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि 22.11.2024 के रात्रि करीबन 10.00 बजे ई-रिक्शा से तुर्काडीह गया, तुर्काडीह से पैदल जाते हुये निरतु अटल आवास में क्वार्टर नंबर 4 में ताला लगा देखकर पत्थर से तोड़कर चोरी किया एवं चोरी के समान को तुर्काडीह ओवरब्रिज के किनारे खाली जगह पर मिट्टी एवं ईट से ढककर छिपा दिया हूं। उक्त संदेही के द्वारा चोरी के सामान का छुपाये स्थान पर जाकर चोरी की मसरूका को निकाल कर पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी छोटू यादव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है। आरोपी छोटू यादव का CCTNS ICJS के अवलोकन पर चोरी के 13 प्रकरणों का अलग-अलग थाना में दर्ज होना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

चोरी/नकबजनी/लुट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक विजेंद्र सिंह, दीपक मरावी, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

◆ *हाईवा चालक से रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपी चढ़े मस्तुरी पुलिस के हत्थे।*

0

◆ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने प्रकरण के त्वरित कार्यवाही करने हेतु किया था निर्देशित*

◆ *03 आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है।*

◆ *नगद 2000 रू एवं जैक राड जप्त किया गया।*

*गि२० आरोपी का नाम*

◆ 01 राम लाल यादव पिता स्व रामझूल यादव उम्र 34 साल साकिन निवासी पाडयेपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर छग

◆ 02 उषा कुमार यादव पिता स्व मोहन यादव उम्र 50 साल निवासी कचनपुर थाना पथरिया जिला मुंगेली

◆03 तिलक यादव पिता सावत यादव उम्र 43 साल निवासी पाडेयपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनाक 21.11 2024 को प्राथी बजरग ठाकुर थाना उपस्थि आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 20.11. 2024 को अपने हाईवा से राखड लोड लेकर लिमतरा करो रोड में खाली करने जा रहा था तभी रात करीब 09 बजे दरीघाट रास्ते में सामने से दो पहिया वाहन कमाक सीजी 10 ए क्यू 1154 में सवार तीन व्यक्ति पेरे गाड़ी के सामने खड। पर गाली गलौच करते हुए पत्थर से सामने का मुख्य कांच तथा साईड वाला खिडकी तोड दिये एवं मुझसे मारपीट करते हुए मेरे जेब में रखे नगद 2000 रूपये एवं गाडी में रखे जैक राड एवं गाडी का चाबी को लूट कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी राम लाल यादव पिता स्व रामझूल यादव उम्र 34 साल साकिन निवासी पाडेयपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर छग 02 उषा कुमार यादव पिता स्वः मोहन यादव उम्र 50 साल निवासी कचनपुर थाना पथरिया जिला मुंगेली 03 तिलक यादव पिता सांवत यादव उम्र 43 साल निवासी पाडेयपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर को उनके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनाक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियो को आज दिनाक 22 11.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सईद अख्तर स.उ.नि संजय यादव आरक्षक देव सहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

*बहुचर्चित नाबालिक लडकी की अपहरण एवं हत्या के मामले मे न्यायालय ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।*

0

*तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की सम्पूर्ण कार्यवाही*

* पुलिस को गुमराह करने नाबालिक लड़की से सुसाईड नोट लिखाकर जेब डालकर हत्या के बाद शव को डबरी तालाब में फेका था

* कई संदेहियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से किया गया था पूछताछ

* तीन डॉक्टरो की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हुआ था खुलासा

* लोक अभियोजक श्री राकेश महंत ने की पैरवी.

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामला इस प्रकार है कि दिनांक 02.03.2022 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.02.2022 के दरम्यानी रात नाबालिक लडकी को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया कायमी के तुरंत बाद जैजैपुर पुलिस द्वारा ग्राम चोरभटठी के घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण एवं गवाहो का पूछताछ कथन लिया गया। दिनांक 03.03.2022 को अपहृता का शव ग्राम चोरभटठी के डबरी तालाब में मिलने से मर्ग कमांक 06/2022 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया बाद शव के पंचनामा कार्यवाही में श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी जैजैपुर श्री लक्ष्मीकांत कोरी एवं सुश्री चंद्रशीला जायसवाल

उपस्थित रहे। अपहृता का शव तीन डॉक्टरो की टीम के द्वारा पुलिस व कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में विडियोंग्राफी के साथ पी. एम. कराया गया। डॉक्टर साहब से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु की प्रवृत्ति हत्या होना लेख करने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में विवेचना दौरान ग्राम चोरभटठी एवं अन्य ग्राम तथा परिजनो से लगातार पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेही जवाहर चंद्रा पिता समारू राम चंद्रा साकिन चोरभटठी थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का नाम आने से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने कथन बताया कि वह गांव की नाबालिक लडकी के साथ प्रेम प्रसंग में था जिसकी सूचनादोनो के परिजन तथा गांव में फैल गई थी। दिनांक 28.02.2022 को लडकी से मिलकर हत्या करने की साजिश कर तुम सुसाईड नोट लिखकर लाना हम दोनो भागकर

आत्महत्या करेंगे कहकर लडकी से सुसाईड नोट लिखा लिया था। दिनांक 28.02.2022 के रात्रि करीबन 01.00 बजे अपहृता को घर के बाडी से भगाकर अपने मोटर साइकिल में बैठाकर डबरी तालाब चोरभटठी के पास ले गया जहां उसके साथ तालाब किनारे जमीन पर पटक कर जबरदस्ती बलात्कार किया। भगाकर शादी करो कि जिद करने व नही मानने से तथा उसके द्वारा रिपोर्ट कर देने की धमकी देने पर फसा न दे नाबालिक लडकी है फंस जाउंगा कहकर डर से उसके सीने में चढ़ कर अपने हाथ से उसके गला को दबा कर हत्या कर दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट को उसके लेगिंस के जेब में रख कर मृतिका के शव को डबरी तालाब में फेक दिया

आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 05.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था प्रकरण की विचारण कर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश श्री बी आर साहु पाकसो ऐक्ट जिला सक्ति द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना थाना जैजैपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा किया गया था एवं प्रकरण की पैरवी लोक अभियोजक राकेश महंत द्वारा किया गया था ।
*उक्त कार्यवाही पर जिला बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक गोपाल सतपथी का पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने सराहना किया है।*

 *नहीं थम रहा अवैध नशे का धंधा*

0

*ग्रामीणों ने लगाए स्थानीय प्रशासन पर संरक्षण का आरोप*

*मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार जिम्मेदारों के संरक्षण से फल फूल रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है वही क्षेत्र में बढ़ते नशे की लत से युवा वर्ग इससे काफी प्रभावित हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बुटरा भांवर, नरियरा एवं बनाहील गांव में अवैध शराब तथा गांजा धड़ल्ले से बिक रहा है वही मुलमुला पकरिया गांव भी अवैध नशे से अछूता नही है।
गौरतलब है कि अवैध शराब के कारोबार में किसान भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शराबी लोग बनहिल के मुख्य नहर एवं तालाब के मेढ़ पर शराब पीकर डिस्पोजल तथा चखना के पन्नी से पाट दिया है जो की हवा चलने पर किसानों के खेत में उड़कर फसल बर्बाद कर रहे हैं।
अवैध शराब की बिक्री को लेकर बार बार मुलमुला थाने में सूचना दी जाती है लेकिन पुलिस द्वारा कारवाई के नाम पर कई बहाने गढ़ दिए जाते हैं।
स्थानीय जनमानस द्वार मुलमुला पुलिस थाने में ईमानदार पुलिस टीम की आवश्यकता महसूस की जा रही है जो अवैध शराब तथा जुआ गांजा बिक्री पर कड़ाई से कारवाई कर सके।

*अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी के कब्जे से 03 किलो 110 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30000/रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को बरामद किया गया*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (B) NDPS के तहत की गयी कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी – प्रहलाद कश्यप पिता बुटुराम उम्र 46 वर्ष साकिन नेगुरडीह थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार दिशा निर्देश मिलने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की सुपर स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG- 11 BF- 3439 में गांजा परिवहन कर रहे हैं कि सूचना पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही हेतु थाना नवागढ़ क्षेत्र के नेगुरडीह चौक के पास गया तो एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर सायकल केरा तरफ से आता हुआ दिखा जिसे रोका गया , जो नाम पुछने पर अपना नाम प्रहलाद कश्यप पिता बुटुराम उम्र 46 वर्ष निवासी नेगुरडीह का बताया। जिसके कब्जे से 03 किलो 110 ग्राम गांजा कीमती 30000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (B) NDPS एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 475/2024 पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.11.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, रमेश भारद्वाज, कुलदीप खुंटे, जनक कश्यप, अनिल कुर्रे एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

*भ्रष्टाचार पर SDM का कार्रवाई का आश्वाशन*

0

*अकलतरा क्षेत्र के पचरी पंचायत का मामला*

*भ्रष्टाचार की पुष्टि के बावजूद कारवाई को लेकर “तारीख पर तारीख”*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ रहा है
भ्रष्टाचार के शिकायत पर जनपद पंचायत अकलतरा के द्वारा 6 सदस्यि जांच दल गठित किया गया। 6 सदस्यि जांच दल के द्वारा भ्रष्टाचार की पुष्टि कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया परंतु जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में लीपापोती चालू कर दी गई ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचारी को बचाने अपने ही जांच दल पर विश्वास नहीं हुआ और भ्रष्टाचारी को बचाने पूरक जांच जैसे प्रपंच करने लगे।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में जनपद पंचायत अकलतरा द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच दल ने प्रभारी सरपंच पर विकास कार्य के नाम पर 25 लाख 72 हजार का आहरण पाया गया । प्रभारी सरपंच के द्वारा 25 लाख 72 हजार में मात्र 14 लाख के काम का ही पुष्टि हुआ । जांच दल के द्वारा भ्रष्टाचार की पुष्टि कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
अब यहां ये समझना होगा की जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपने ही जांच दल पर भ्रष्टाचार की पुष्टि के बावजूद पूरक जांच की आवश्यकता क्यूं हो रही है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी के द्वारा त्वरित कारवाई करने के बजाय भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले को लंबा खींचकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं।
बता दें की एक ही अनुविभागीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेडसपुर में मंच निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर त्वरित कार्रवाई की गई, वहीं एक ही अनुविभागीय क्षेत्र में कारवाई के नाम पर भेदभाव समझ से परे है?
SDM के द्वारा भ्रष्टाचार के इस मामले में कारवाई का आश्वाशन तो मिल गया परंतु यह आश्वाशन कब तक पूरा होगा यह देखना होगा।

*निर्माण यात्रा की टीम पहुंची कोरबा जिला, नोवा नेचर टीम के काम को देखने साथ ही बायोडायवर्सिटी को समझने।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सामूहिक प्रयासों को नजदीक से जानने और समझने के लिए देशभर से लोग निर्माण यात्रा के तहत कोरबा पहुंचे। यह यात्रा न केवल सामाजिक कार्यों की प्रेरक कहानियों को उजागर करती है, बल्कि समाज और प्रकृति के बीच गहरे संबंधों को भी समझने का अवसर देती है। निर्माण यात्रा का उद्देश्य है, समाज के सकारात्मक प्रयासों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना और नए समाधान खोजने के लिए लोगों को प्रेरित करना।

इस बार की यात्रा में हाथी-मानव संघर्ष, किंग कोबरा संरक्षण और स्थानीय समुदायों के योगदान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्रियों ने इन प्रयासों की सराहना की और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को समझने का प्रयास किया। इन गतिविधियों ने उन्हें यह महसूस कराया कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास आपस में कितने गहराई से जुड़े हुए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान, मुंबई, कोंडागांव, रायपुर और भिलाई से आए प्रतिभागी, जो शिक्षा, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए थे, ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह यात्रा उनकी सोच में एक बड़ा बदलाव लाने वाली रही।

निर्माण यात्रा की यह तीसरी श्रृंखला थी, जो 10 दिनों तक चली और रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों को कवर किया। छत्तीसगढ़ में इस निर्माण यात्रा का नेतृत्व आशीष श्रीवास्तव, प्रियांक पटेल और प्रह्लाद जी ने अघोरा ईको टूरिज्म और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर पूरा किया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एम. सूरज और उनकी टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी, मयंक बागची, सिद्धांत जैन और भूपेंद्र जगत ने इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, अघोरा ईको टूरिज्म से डॉ. आलोक साहू, सेजल दुबे और भागेश दुबे भी इस यात्रा का हिस्सा बने।

पहली यात्रा दक्षिण छत्तीसगढ़ और दूसरी उत्तर छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यों के अवलोकन पर केंद्रित थी। इस बार की यात्रा ने मध्य छत्तीसगढ़ के सामुदायिक प्रयासों को सामने लाने का काम किया। यह पहल लोगों को सामाजिक कार्यों और उनकी जटिलताओं से जोड़ती है और उन्हें नए दृष्टिकोण और समाधान प्रदान करती है।

नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और कोरबा वन मंडल के समर्पित प्रयासों ने निर्माण यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। किंग कोबरा संरक्षण और हाथी-मानव संघर्ष को कम करने जैसे कार्यों के अलावा, उन्होंने स्थानीय समुदायों को इन प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा, समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस यात्रा का समापन एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ हुआ कि सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी तरीका है। निर्माण यात्रा न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो लोगों को उनके समाज और पर्यावरण के लिए सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

*आधी रात कार में बैठा दिखा विशाल काय अजगर, एक घंटे तक चला खतरनाक रेस्क्यु आपरेशन।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  – कोरबा जिले के NTPC साडा कॉलोनी में एक परिवार उस समय डर से कांप उठे जब रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी एसयूवी गाड़ी में एक भारी भरकम अजगर को चक्के के पास बैठें देखा फिर थोड़ी देर तक उस पर नज़र रखा यह सोच कर कि अपने से निकल कर झाड़ी तरफ चला जाएगा पर उसको बाहर न आता देख घर वालो की चिंता बढ़ने लगी तब उसको अपने स्तर पर भगाने का प्रयास किया पर विशाल काय अजगर भगाने के बजाए और कुंडली मार कर बैठ गया आख़िरकार थक हार कर घर कॉलोनी वासियों ने इसकी जानकारी जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक उस पर नज़र रखने को कहा फिर थोड़ी देर पश्चात टीम साडा कॉलोनी NTPC पहुंची फिर रेस्क्यु आपरेशन शुरू हुआ पर जैसे जैसे समय बीतता गया अजगर की पकड़ और मजबूत होती गई आख़िरकार कार के सामने के चक्के को जैक लगाकर बाहर निकाला गया जिससे रेस्क्यु करने में आसानी हुई और तब जाकर अजगर की पकड़ ढीली हुई और अजगर को बाहर निकाल पाने में कामयाबी मिली फिर उसे सुरक्षित रूप से थैले में डाला गया, फिर रेस्क्यु की जानकारी कटघोरा डीएफओ निशांत सर को दिया फिर उनके निर्देशानुसार अजगर को सुरक्षित स्थान जंगल में छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को परेशान घर वालों ने इतनी रात कड़ाके के ठंड होना के बावजूद उनको एक बड़ी मुसीबत से निजाद दिलाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया जिस पर जितेंद्र सारथी ने बताया हमारी नोवा नेचर टीम कोरबा जिले अपनी सेवाएं दे रही हैं साथ ही वन्य जीवों को बचाने में लोकल कम्युनिटी के साथ काम कर रही हैं इसमें हर एक व्यक्ती की भूमिका ज़रूरी हैं।

*मुंगेली जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा मुंगेली में आयोजित किया गया कोटवारो का सम्मेलन*

0

➡️”मोर पहचान मोर सम्मान” के बैनर तले कोटवारो को किया गया सम्मानित
➡️मुंगेली जिले के पथरिया और मुंगेली अनुविभाग के 300 से अधिक महिला एवं पुरूष कोटवार हुए सम्मिलित
➡️सराहनीय कार्य करने वाले 60 कोटवारों को शाल,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
➡️कोटवार सम्मेलन में कोटवारों को ‘सूचना मितान’ के नाम से किया गया संबोधित

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आज मुंगेली जिले में पथरिया और मुंगेली विकासखंड के कोटवारों का सतनाम भवन दाऊ पारा मुंगेली में “मोर पहचान मोर सम्मान” के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया जिसमें कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया जिला कलेक्टर श्री राहुल देव सर ने कोटवारों को बोला कि आपकी वर्दी आपका वरदान है आप हमारे प्रशासन की रीढ़ है आपके बदौलत हम सब है कानून व्यवस्था में भी आपकी महत्चपूर्ण जिम्मेदारी है आप चाहे तो बड़ी कानून व्यवस्था भंग होने रोक सकते है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके महत्त्वपूर्ण अधिकार से अवगत कराया और कोटवारों को कहा कि आप सभी ग्राम के सुरक्षा कवच है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाये और ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया व साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सके और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें।और बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है

आप सभी जुड़े और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा कार्यक्रम में 60 कोटवारों द्वारा सराहनिय कार्य करने पर उन्हें शाल,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया गया व बाकी कोटवारों को गमछा पहना कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन बाद भोजन आदि की व्यवस्था भी पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई ।उक्त कार्यक्रम मे अपर कलेक्टर श्री गिरधारीलाल यादव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ,एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल,एसडीएम पथरिया श्री बी. आर.ठाकुर एसडीओपी मुंगेली श्री सालिकराम धृतलहरे,एसडीओपी सरगांव श्री डी के सिंह जी एवं मुंगेली और पथरिया अनुविभाग के समस्त तहसीलदार व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।