Home Blog Page 522

*महात्मा गाँधी नरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवरो में 26 नवंबर को मनाया जायेगा संविधान दिवस.*

0

आजादी के अमृत महोत्सव में ज़िले में 112 तालाबों को अमृत सरोवर के तर्ज़ मनरेगा के तहत निर्माण कराया गया है.
ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय के निर्देश में सभी अमृत सरोवर स्थालों में

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली :-दिनांक 26/11/2025, समय 11 बजे,संविधान दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसमें संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा जावेगा एवं अन्य विभिन्न गतिविधिओ का आयोजन कराया जावेगा है.आयोजित गतिविधियों की जानकारी राज्य सरकार एवं भारत सरकार को उपलब्ध कराया जायेगा. ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर स्थालों में दिनांक 26/11/2025, समय 11 बजे,संविधान दिवस का आयोजन विभिन्न गतिविधि को कराने हेतु सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायतों निर्देश किया गया. जिसमें यूजर ग्रुप, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि को शामिल होंगे..

*किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

0

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 नवम्बर को सवेरे सवा आठ बजे बिलासपुर में महिला पुलिस थाना के पास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से सौजन्य भेंट करेंगे। वे सवेरे साढ़े आठ बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे नौ बजे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के बाद सफाई मित्रों के पद प्रक्षालन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव सवेरे साढ़े नौ बजे रतनपुर से बिलासपुर जिले के कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे दस बजे कोटा में नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे सवेरे पौने 11 बजे कोटा से मुंगेली जिले के झझपुरी के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे से मुंगेली जिले के झझपुरी, डोंगरिया, उरईकछार, घानाघाट, केसरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, खुड़िया, जाकड़बांधा, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही और गोड़खाम्ही में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पौने चार बजे लोरमी स्थित मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे लोरमी में नगर भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

*कटघोरा अनुभाग के थाने कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकी मोगरा और दीपका में कल दिनांक 25/11/2024 को 454 लावारिस वाहन की नीलामी की जाएगी।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकिया को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।जिस संबंध में कल दिनांक 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों की नीलामी की जानी है।

सूचित किया जाता है कि जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138, बांकीमोंगरा-32, कुसमुण्डा-50, दीपका-193 एवं थाना दर्री-41 में कुल 454 नग लावारिस घोषित दो पहिया / चार पहिया वाहन जो थाना/चौकी/पुसके परिसरों में रखा गया है। उक्तानुसार वाहनों की खुली नीलामी नियम एवं शर्तों के तहत् दिनांक 25.11.2024 को प्रातः 11:00 बजे संबंधित थाना प्रभारी-थाना बांकीमोंगरा, थाना कुसमुण्डा, थाना दीपका एवं थाना दर्री परिसर एवं थाना कटघोरा परिसर में दोपहर 01 बजे, जिला-कोरबा (छ०ग०) में की जावेगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति लावारिस वाहनों की खुली नीलामी हेतु थाना प्रभारी से संपर्क कर भाग ले सकते हैं।

*सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बने बेद राम साहू,का किसानों ने किया स्वागत*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विकासखण्ड के सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर बेदुराम साहू को किसानों द्वारा पुष्प व माला व तिलक लगाकर आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया  वही आपको बता दे कि भाजपा सरकार के ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 55 सीटो के साथ सरकार बनाने में सफल रही साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों से 3100 सौ रुपये प्रति कविंटल धान खरीदने का वादा किया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों के धान बोनस देने सहित छत्तीसगढ़ में विकास करने की बात कही थी जिसे पूरा करते हुए किसानों के वायदे को छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा किया वही छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद सहकारी समिति अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से लंबित होने के कारण समिति केंद्रों के राशि का भुगतान नही होने के चलते समिति केंद्रों के प्रबंधक को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी जिसके बाद पंडरिया विधायक भावना बोहरा की तत्परता से पंडरिया विकासखण्ड के सहकारी समिति केंद्रों के अध्यक्ष की सूची जारी की गई जिसके बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली वही आपको बता दे कि सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बेद राम साहू के अध्यक्ष बनने पर किसानों सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीयता पूर्वक  स्वागत किया  शनिवार को सहकारी समिति केंद्र रमतला में नव नियुक्त अध्यक्ष बेद राम साहू ने पदभार ग्रहण किया जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी  बता दे कि इस अवसर पर पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप व ग्राम पंचायत सरपंच जेठूराम साहू व समिति प्रबंधक होरीलाल चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने बिक्री करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही।*

0

🔻15 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 22.11.2024 को मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम भैसमा बाजार के पास एक व्यक्ति लाल काला रंग के हौंडा साइन मोटर साइकिल क्रमांक CG12BA 7611 मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाला है सूचना के स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया थाना सिविल लाइन कोरबा का रहने वाला बताया बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब परिवहन करना स्वीकार किया उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस लिया गया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 488/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

➡️अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुये रायपुर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
➡️आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 200/24 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध
➡️आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 (एक लाख) रूपये, एक नग बलेनो कार कीमती 500000/ (05 लाख) रूपये जप्त किया
गया

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन दिया गया था श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22.11.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है, सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण 1. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर 2. नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराधू धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु किया गया बैठक का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को मुंगेली जिले मे लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसे सफल बनाये जाने हेतु दिनांक 23.11.2024 को जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में आवश्यक बैठक हुई। इस अवसर पर श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, श्रीमति कीर्ति लकड़ा न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री नीरज शर्मा प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री बलराम कुमार देवांगन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति रेशमा बैरागी पटेल द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक, श्रीमति कंचन लता आचला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कु. श्वेता ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो मुंगेली, सुश्री नारायणी कच्छप, प्रशिक्षु न्यायाधीश, श्री राजमन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मुंगेली, बीमा कंपनी के अधिकारी तथा संबंधित संस्थाओं के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले, अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के द्वारा सभी इंश्योरेंस कंपनियों से संबंधित लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराये जाने बाबत् चर्चा की गई। जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण किया जा सकें।

*आयुष्मान वय वंदना योजनांतर्गत् 70+ आयु वर्ग को मिलेगा 5 लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत् जिला-मुंगेली में आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 70+ वरिष्ठ नागरिको हेतु 5 लाख रूपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। पूर्व में सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को ए.पी.एल. कार्ड धारक को 50000/- व बी.पी.एल. कार्ड धारक को 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलता था, किन्तु अब 70 या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को चाहे वह ए.पी.एल. हो या बी.पी.एल. हो 5 लाख रूपये तक का स्वयं को ईलाज की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इस नवीन योजना से लाभ लेने के लिए समस्त वरिष्ठ नागरिकों को अपने समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत सी.एच.ओं., आर.एच.ओं., द्वितीय ए.एन.एम., जे.डी.एस. आॅपरेटर एवं आयुष्मान स्वास्थ्य मितान के पास जाकर आधार म.ज्ञलब की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। जिससे की एक सामान्य आयुष्मान कार्ड जो कि एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड से बना हो या ना बना हो, वह वय वंदना योजना में पंजीकृत हो जायेगा। उक्त योजना में केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होंगी, राशन कार्ड हो या न हो उसकी आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी डाॅ. प्रभात चंद्र प्रभाकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-मुंगेली (छ.ग.) एवं श्री गिरीश कुर्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सह नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, जिला-मुंगेली (छ.ग.) द्वारा दी गई तथा वरिष्ठ नागरिको से अधिक से अधिक ’’आयुष्मान वय वंदना योजना कार्ड’’ बनवाने हेतु अपील की गई है।

*मुंगेली व्यापार मेला तैयारी जोरों पर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा हर वर्ष मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है जो अब मुंगेली का त्यौहार कहा जाने लगा है । 8 वें वर्ष का आयोजन 26 नवंबर को वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में सायं 7:00 बजे भव्य व रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा । इस वर्ष 6 दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला 26 नवंबर से 01 दिसंबर तक आयोजित है । मुंगेली व्यापार मेला का प्रतिवर्ष नगर व आसपास के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं । मुंगेली व्यापार मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है । लोग इसे मुंगेली का त्यौहार जैसे नाम से जानने लगे हैं । स्टार्स आफ टूमारो टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि- ‘मेले की तैयारी जोरों पर है । हमारी टीम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर करने की कोशिश करती है । स्टार्स ऑफ टुमारो की पूरी टीम आयोजन की भव्यता के लिए दिन रात लगे हुए हैं । इस बार मेले में बच्चों और बड़ों के लिए फीश टनल एक नया आकर्षण का केंद्र होगा ।इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी । व्यापार मेला मुख्यतः लघु कुटीर मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों का विकास, उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाने तथा व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार हेतु वातावरण तैयार करना है । स्टार्स ऑफ टुमारो के सचिव विनोद यादव ने बताया कि- “इस वर्ष मेले में 200 से अधिक स्टॉल लगने हैं । कुछ लोग स्टॉल के लिए अभी भी संपर्क कर रहे हैं । इस बार ऑटोमोबाइल, फूड जोन, इलेक्ट्रिक, बैंक, रियल स्टेट, हैंडीक्राफ्ट, शैक्षणिक संस्थान, सौंदर्य प्रसाधन, फर्टिलाइजर्स, कृषि उपकरण, जनरल स्टोर, उद्योग उपकरण, टेराकोटा, क्लॉथ (सूती,ऊनी,खादी), हर्बल प्रोडक्ट, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग के अलावा बच्चों के लिए खिलौने और विभिन्न प्रकार के झूले और फिश टनल भी लोगों को खूब आकर्षित करेगा ।”
व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, राहुल कुर्रे, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, नीलेश केशरवानी, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, आशीष सिंह, राहुल साहू, सुनील वाधवानी, मुकेश पांडेय, रघुराज सिंह, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, आर्या सिंह, अजय चंद्राकर, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, धीरज लोढ़ा, सुरेश यादव, अमित साहू, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।