Home Blog Page 517

*ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तार करने में मिली सफलता।*

0

*ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तार करने में मिली सफलता।*
 *ध्रुव गुप्ता (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर ‘‘प्रहार’’।*
 *रेंज सायबर थाना द्वारा सायबर ठगी करने वाले 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में थाना रेंज साइबर बिलासपुर को मिली सफलता।*
 *फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बनाते थे लोगो को शिकार।*
 *Magic Women जैसे एप्पलीकेशन से लड़की के आवाज में करते थे प्रार्थी से बात।*
 *फर्जी सिम कार्ड व अन्य लोगो के खातें का धोखाधडी करने में करते थे उपयोग।*
 *फेसबुक के माध्यम से प्रार्थी को दोस्ती कर अपने जाल में फंसाकर 20,29,199 रुपए की ठगी की घटना थाना तोरवा बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है, रेंज सायबर थाना में अपराध दर्ज कर की जा रही थी विवेचना।*
 *रेंज सायबर थाना बिलासपुर एवं एसीसीयू की तत्परता से 72 घण्टे में प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में मिली पुलिस को सफलता।*
 *पीड़ित को आत्म-हत्या के प्रकरण में पुलिस कार्यवाही के नाम पर धमकी देकर आरोपियों द्वारा डरा-धमका कर ऑनलाईन तथा नगदी राशि लेकर किये थे ठगी।*
 *प्रकरण में नगदी रकम 2,60,000 एवं ठगी की राशि से खरीदे गये मोबाईल, एसी, वासिंग मशीन, एवं सोने के अंगुठी चांदी चैन एवं ब्रेसलेट कुल किमती 2,05,400 सामान कुल जूमला 4,65,400 रूपये किया गया बरामद*

*अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 318(4), 238, 308(2), 3(5) बीएनएस*
गिरफ्तार आरोपी:-
 *प्रितम महंत पिता स्व. श्री सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्श,निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट जिला रायगढ़ (छ0ग0)*
 *कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्श, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट जिला रायगढ (छ0ग0)*
 *हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर जिला रायगढ (छ0ग0)*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-प्रकरण में प्रार्थी मुरली पटेल पिता श्री बोध राम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कालोनी म.नं. 250/2 थाना तोरवा बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आरोपियों द्वारा फेसबुक में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से दोस्ती कर अपने बातों में फंसाकर छोटे-छोटे जरूरत बताकर अपने भेजे क्यूआर कोड़ में पैसे मंगाता था, प्रार्थी से अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिक लड़की से मिलाकर अपने विश्वास में लेकर करते रहे ठगी, प्रार्थी द्वारा पैसे देने से आना-कानी करने पर आत्म-हत्या का कहानी बनाकर प्रार्थी को सुसाईड नोट भेजकर पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाकर नगदी रकम लेकर किये थे 2029199/-रूपये की धोखाधडी प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर रंेज सायबर थाना बिलासपुर रेंज बिलासपुर अपराध क्रमांक 11/24 धारा धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में लोकल नम्बरों से ठगी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखतें हुये विशेष टीम गठीत कर आरोपियों द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये गये बैंक खातों तथा तकनीकी जानकारी के आधार आरोपियों के रायगढ़ में होने की संभावना पर टीम रायगढ़ रवाना कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष करने पर 01 नग लैपटॉप 03 नग मोबाईल एवं ठगी के रकम से खरिदे गये घरेलू एवं सोने-चांदी के ज्वेरात को गवाहो के उपस्थिति में जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफ्तार किया गया,

*सम्पुर्ण कार्यवाही में श्री राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक, श्री अनुज कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू/सायबर सेल, सीएसपी कोतवाली श्री अक्षय साबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकूर आरक्षक दीपक कौषिक, चिरंजीव कुमार का विषेष योगदान रहा।*

 *ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ख़रीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग पुलिस ने किया गिरफतार*

0

 *ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ख़रीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग पुलिस ने किया गिरफतार*

*आरोपी* –01- कुलदीप पाण्डेय उर्फ बंटी पिता स्व श्री अखिल पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी सागरदीप कालोनी फेस 2 उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-जितेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्व हनुमान सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन रेल्वे फाटक के पास अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर – दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थी अश्वनी कुमार कंवर तहसीलदार सकरी द्वारा थाना सकरी में भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने के संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया था, घटना का उजागर होने पर मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिंह ठाकुर घटना दिनांक से फरार हो गए थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो को दिनांक 26-11-2024 को गिरफतार किया गया है, आरोपी कुलदीप पाण्डेय शातिर ठग है कुलदीप पाण्डेय के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज है तथा फर्जीवाडा करने की कई शिकायते प्राप्त हुई है आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया जाना है, आरोपियो से इस प्रकार के अन्य अपराधो में संलिप्ता की जानकारी मिलने के संभावना है
*बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि जमीन खरीदी बिक्री करते समय इस प्रकार के शातिर ठगो से बचे एवं सतर्क रहे।*

*डिप्टी सीएम ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विभागीय पोर्टल का किया विमोचन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// उपमुख्यमंत्री श्री साव ने जिले के प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in का विमोचन किया। शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रशासन और विकास कार्यों को डिजिटल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाने में यह पोर्टल महत्वपूर्ण साबित होगा। यह पोर्टल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ और 2047 तक विकसित भारत के विजन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस पोर्टल को नगरीय निकायों में संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजना तथा कार्यों की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

*पोर्टल की विशेषताएं*

इस पोर्टल से विभाग की प्रक्रियाएं अधिक डिजिटल और पेपरलेस होंगी, जिससे संसाधनों और समय की बचत होगी। इस पोर्टल के माध्यम से विभाग एवं नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इस पोर्टल के माध्यम से अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग एवं निकायों को जारी राशि की समीक्षा की जा सकेगी, जिससे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा तथा उसका लाभ नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही निकायों के आय-व्यय, प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन और राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी और विभाग से जुड़े कोर्ट मामलों की स्थिति और समाधान प्रक्रिया की ट्रैकिंग आदि किया जा सकेगा।

*पोर्टल के लाभ*

यह पोर्टल निकायों के कार्यों की निगरानी को सरल और प्रभावी बनाएगा। पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचे। यह पोर्टल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए विभाग को आधुनिक तकनीकों से जोड़ता है। यह पोर्टल न केवल विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन को एक नई दिशा देगा। यह कदम हमारे पेपरलेस प्रशासन डिजिटल सशक्तिकरण के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की मांगें एवं समस्याएं*

0

*95 आवेदकों ने प्रस्तुत किए आवेदन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनदर्शन में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें लोरमी विकासखण्ड के ग्राम साल्हेघोरी के भोलाराम ने अपनी जमीन का नक्शा-बटांकन, ग्राम बटहा के बुधराम दीक्षित ने शौचालय निर्माण, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बावली के दिव्यांग बीनू पटेल ने ट्रायसायकल, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ार के अभिषेक घृतलहरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत निसमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*किसानों के लिए समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध*

0

*खाते से निकाल सकेंगे 10 हजार रुपए तक की राशि*

*अब तक 150 किसानों को 04 लाख 30 हजार रूपए का हुआ भुगतान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन द्वारा इस बार समितियों में किसानों के लिए नवीन पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराया है, जहां किसान आसानी से 10 हजार रुपए तक की राशि अपने खाते से निकाल सकते हैं। किसानों को नगदी पैसा के लिए किसी बैंक या एटीएम मशीन जाने की आवश्यकता नहीं है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक 150 किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए 04 लाख 30 हजार 500 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनके एटीएम कार्ड से उपार्जन केन्द्र पर ही राशि का भुगतान किया जाता है।
ग्राम रोहरा खुर्द के किसान नत्थू सिंह राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू किए जाने से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। इसी तरह लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खपरीकला के किसानों ने बताया कि उन्हें ट्रेक्टर भाड़ा, लेवर चार्ज देने किसी व्यापारी से उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी, नगद राशि का भुगतान उपार्जन केन्द्र से ही हो गया। यह हम किसानों के लिए बहुत सुविधाजनक व्यवस्था है। जिले के किसानों ने समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है। बता दें कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर भी किया जा सकता है। यह नार्मल एटीएम की तरह कार्य करता है।

*जिले में अब तक 03 लाख 44 हजार 915 क्विंटल धान की खरीदी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली//मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान खरीदी की शुरुआत 14 नवम्बर से हो चुकी है और यह 31 जनवरी तक चलेगी। जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक 03 लाख 44 हजार 915 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, इसमें 02 लाख 45 हजार 514 क्विंटल मोटा, 1192.40 पतला और 98 हजार 208 क्विंटल सरना धान शामिल है। किसान उत्साहपूर्वक उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों का जायजा लेकर कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखी जा रही है।

*शासकीय उचित मूल्य की दुकान लमनी के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

*शासकीय उचित मूल्य की दुकान लमनी के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लमनी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से आवेदन 10 दिसंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं।
लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

*समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें: अपर कलेक्टर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल के निर्देशानुसार अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। इस दौरान जनदर्शन, कॉल सेंटर सहित महत्वपूर्ण आवेदनों, कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत आवेदनों और शासन स्तर से प्रेषित पत्रों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

*संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग. मुंगेली में किया गया वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

0

*डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग.*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली में दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस मनाया गया। माननीय श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय के निर्देशन में इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग. मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जि.वि.से.प्रा. मुंगेली, श्री टीकम चन्द्राकर चीफ, LADCS, श्री सुरेश खुसरो डिप्टी LADCS, श्रीमति द्रौपती कश्यप असिस्टेंट LADCS एवं स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण के साथ-साथ बढ़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम में माननीय श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष के द्वारा भारत का संविधान की प्रस्तावना का पठन कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया एवं उनके द्वारा पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, मोटरयान अधिनियम की जानकारी दी गयी, एवं श्री टीकम चन्द्राकर चीफ, LADCS के द्वारा संविधान के उपबंधों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंचन लता आचला के द्वारा उपस्थित छात्र – छात्राओं को गुडटच बैडटच, पॉक्सो एक्ट भारत का संविधान, धारा 354, 354 ( ए, बी, सी, डी), 363, 376 भा.द.सं., सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005 की एवं मोबाईल के माध्यम से होने वाले अपराध व ऑनलाईन फाड की जानकारी व उसके बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बच्चो को दैनिक जीवन में पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी जानकारी देते हुए सभी बच्चो को सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अधिक समय तक मोबाईल के उपयोग न करने गया, साथ ही जिला जेल मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर बंदियों को संविधान के अपबंधों की जानकारी प्रदान की गई।

*डिप्टी सीएम ने मुंगेली में 20 करोड़ 25 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने 25 नवंबर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद मुंगेली में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ 25 लाख रूपए की घोषणा की और नगरवासियों को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पार्किंग सहित नवीन नगर पालिका भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 में गौरव पथ का जीर्णोद्धार, सड़क डिवाइडर का निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं अन्य सजावटी कार्य, वार्ड क्र 06 में बुधवारी बाजार का जीर्णोद्धार एवं स्वामी विवेकानंद चौक का पुनर्विकास कार्य, वार्ड क्रमांक 08 अंतर्गत स्टेडियम परिसर में स्वीमिंग पुल निर्माण एवं पुष्प वाटिका उद्यान का पुनर्विकास कार्य और शहर के 05 स्वागत द्वारों का विकास कार्य के लिए 20 करोड़ 25 लाख रूपए की सौगात दी।

*उप मुख्यमंत्री ने लोरमी में 09 करोड़ 84 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद लोरमी अंतर्गत 09 करोड़ 84 लाख 23 हजार रूपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें मानस मंच उन्नयन, रानीगॉव तालाब सौंदर्यीकरण, ऑफिस प्रथम तल एवं पार्किंग, तुलसाघाट में सीसीरोड एवं नाली निर्माण, प्रवेश द्वार मुंगेली रोड एवं पंडरिया रोड, कर्मा माता चौक वार्ड 11, अम्बेडकर चौक वार्ड 15, अटल परिसर एवं मूर्ति स्थापना, अधोसंरचना मद से सीसीरोड व नाली निर्माण, 15वां वित्त आयोग मद से सीसीरोड व नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 में आरसीसी पुलिया निर्माण और वार्ड क्रमांक 08 रानीगॉव में पुलिया निर्माण आदि कार्य शामिल है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने का काम विष्णुदेव साय सरकार कर रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।