Home Blog Page 518

*अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस मनाया गया*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ज़िले में 154 तालाबों को अमृत सरोवर के तर्ज़ मनरेगा के तहत निर्माण कराया गया है.
ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री राहुल देव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा सभी अमृत सरोवर स्थालों में दिनांक 26/11/2024 को संविधान दिवस का आयोजन कराया है। जिसमें विभिन्न गतिविधिओ
जैसे:-
1. संविधान का प्रस्तावना पढ़ा गया
2. अमृत सरोवरों में श्रमदान से साफ -सफाई, पूर्व में रोपित पौधो में पानी सिंचाई ।
3. स्कूली बच्चे की रैली, संविधान से सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता एवं शपथ कराया गया.
जिसमें ग्राम पंचायतों के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. साथ ही Constitution75 portal में उपस्थित लोगों द्वारा संविधान का प्रस्तावना का पठन का वीडियो अपलोड कराया गया है..

*संविधान दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प का आयोजन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान बछेरा के संचालक कमल यादव के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बछेरा में संविधान दिवस और नशा मुक्ति संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्रों को राजाराम यादव द्वारा संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए
बताया गया कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। मौलिक अधिकारो संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

चंद्रशेखर निषाद द्वारा नशा मुक्ति के बारे में बताया गया कि नशा की लत एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में अनगिनत लोगों को प्रभावित करता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। शारीरिक रूप से नशे की लत दिल, लीवर और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुँचाती है। नशे के परिणाम स्वरूप हृदय रोग, लीवर की क्षति और श्वसन संबंधी समस्याएँ होती हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमज़ोर करता है, जिससे शरीर बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। मानसिक रूप से नशीली दवाओं की लत मस्तिष्क के कार्य को बाधित करती है, जिससे निर्णय लेने में बाधा, अवसाद, चिंता और यहाँ तक कि आत्महत्या के विचार जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका असर व्यक्ति से परे होता है, नशे की लत परिवारों और समुदायों को प्रभावित करती है। लोगों में इससे वित्तीय और भावनात्मक तनाव भी पैदा होता है। गर्भवती महिलाएँ जो नशे की लत में होती हैं, उनके अजन्मे बच्चों को गंभीर नुकसान होने का जोखिम होता है, जिसमें जन्म दोष और विकास संबंधी समस्याएँ शामिल हैं। नशे की लत पर काबू पाने के लिए पेशेवर उपचार, थेरेपी और मज़बूत सहायता प्रणाली की ज़रूरत होती है। इस मुद्दे से निपटना व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामाजिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

शिवकुमार साहू द्वारा बताया गया कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति नशे की लत से निःशुल्क उपचार कर छुटकारा पा सकते हैं नशा मुक्ति केंद्र में भोजन, आवासीय सुविधा, उपचार पूर्णतः निशुल्क है। इस दौरान राजाराम यादव, चंद्रशेखर निषाद, शिवकुमार साहू, रूपेंद्र यादव, प्रधान पाठक राजकुमार साहू, विनोद साहू, सरिता पांडे सहित छात्रों की अहम भूमिका रही ।।

*लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में 25 नवम्बर (महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस) से 10 दिसम्बर (मानव अधिकार दिवस) तक 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के रूप में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारो एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि उक्त के परिप्रेक्ष्य में 16 दिवसीय सक्रियता अभियान अंतर्गत ग्राम-कनई, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के शासकीय प्राथमिक शाला कनई के विद्यालय परिसर में ग्रामीण महिलाओं, सक्रिय महिला समूह की महिलाओं एवं स्कूल के सहायक शिक्षिकाआंे को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 अंतर्गत जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति एवं आंतरिक शिकायत समिति की कार्य प्रणाली एवं उसके कानूनी महत्व, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 अंतर्गत हिंसा की रोकथाम हेतु पीड़िता को दी जाने वाली कानूनी सहायता, उपचार एवं पाक्सो एक्ट अंतर्गत नाबालिक बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं बाल विवाह रोकथाम अधिनियम अंतर्गत नाबालिक बच्चों के विवाह कराये जाने पर कानूनी कार्यवाही एवं उसके प्रावधानों, मिशन शक्ति, सखी वन सटॉप सेंटर की कार्य प्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, सहायताओं तथा महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक शिकायत पोर्टल तथा आपातकालीन सेवाओं महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड लाईन 1098 के संबंध में विस्तारपूर्वक कानूनी एवं विभागीय जानकारी प्रदान करते हुये विभागीय योजनाओं का पॉम्पलेट वितरण कर प्रचार-प्रसार करते हुये जागरूकता कार्यक्रम का आयेजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, श्रीमती पिंकी ठक्कर पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर, सहायक शिक्षिकाऐं श्रीमती दुर्गेश्वरी राठौर, श्रीमती किरण सिंह परिहार, श्रीमती शीला शर्मा शासकीय प्राथमिक शाला कनई, ग्रामीण महिलाऐं एवं सक्रिय महिला समूह की महिलाऐं उपस्थित रही।

*युवोदय नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत चयनित युवोदय नोडल शिक्षकों का बीआरसी सभागृह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नोडल शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों के किशोर बालक-बालिकाओं में स्वयंसेवक की भावना को जागृत करते हुए, नोडल शिक्षकों की भूमिका सुनिश्चित करना और सामाजिक व्यवहार परिवर्तन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में सभी शिक्षकों को संविधान दिवस और बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ भी दिलाया गया।
इस कार्यशाला में युवोदय समन्वयक तरुण साहू ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवोदय के कार्यक्षेत्र जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल- विवाह बाल संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन और यूनिसेफ की संयुक्त पहल पढ़ाई का कोना और आज क्या सिखा के बारे में जानकारी दी गई और सहभागिता के लिए कहा गया। इसके अलावा, दस प्रयत्नम कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। युवोदय स्वयंसेवक सुनीता देवांगन और कुंजीलाल विश्वकर्मा ने अपना अनुभव भी शिक्षकों को साझा किया।

*बेहरचुआं में सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वालों की उपज पर हुई जब्ती की कार्यवाही*

0

*प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में करतला तहसील के ग्राम बेहरचुआं में स्थित भूमि खसरा नंबर 1392/16 रकबा 4.573 हेक्टेयर में से 2.835 हेक्टेयर लगभग 7 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर फसल लेने वाले अतिक्रमणकारी उम्मेद सिंह एवं खूंटाकूड़ा निवासी उमर सिंह द्वारा शासकीय भूमि में ली गई फसल में से 135 बोरी धान व खेत में कटाई की गई फसल को राजस्व विभाग द्वारा जब्त किया गया। जिससे इस रकबे में लगे धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

*सीईओ जिला पंचायत ने अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया*

0

*119 अमृत सरोवर स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में 26 नवंबर, संविधान दिवस को सुबह ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका,प्रस्तावना का पाठन कराया। जिले के सभी अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ग्राम गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में आयोजित विशेष उत्सव कार्यक्रम में सीईओ श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का वाचन करके पाठन कराया। सीईओ ने कहा कि संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान के तहत प्राप्त नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी। अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीईओ श्री नाग ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया । उन्होंने अमृत सरोवर का अवलोकन करके सरोवर उपयोगकर्ता समूह और हितग्राहियों से चर्चा करके जल के उपयोगी प्रबंधन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच,पंच,सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती इंदिरा भगत,कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव,रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी प्रकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले बनाए गए सभी 119 अमृत सरोवर स्थलों पर ग्रामीणों ,श्रमिकों को संविधान की उद्देशिका, प्रस्तावना का वाचन और पाठन करा कर संविधान दिवस का मनाया गया। इस विशेष उत्सव में संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर ग्रामीणों के लिए गीत,भाषण,रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

*विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कटघोरा जनपद पंचायत के शासकीय विद्यालयों में साफ सफाई, हाथ धुलाई आदि स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर से प्रारंभ हो कर मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 2024 तक ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत कटघोरा के विद्यालयों में बच्चों के हांथ धुलाई कार्यक्रम,स्कूल स्वच्छता रैली का आयोजन, श्रमदान से स्कूल परिसर की सफाई, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता पर रंगोली, शौचालय का निरंतर उपयोग व सफाई एवम स्वच्छता पर चर्चा-परिचर्चा किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों की हांथ धुलाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

*150 कट्टा धान जब्त,तहसीलदार ने दस्तावेज नहीं होने पर थाने के सुपुर्द किया*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा अन्य जिले से आने वाले धान एवं अवैध रूप से धान का परिवहन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज तहसीलदार श्री के के लहरे द्वारा चिर्रा श्यांग मार्ग पर गुरमा के बीच वाहन क्रमांक सीजी 16-सीएम 1784 में 150 कट्टा धान को बिना दस्तावेज के जब्त किया है। धान के अवैध परिवहन होने की शंका को देखते हुए जब्त धान/वाहन को थाना श्यांग के सुपुर्द किया गया है।

*निर्वाचन कार्याे की तैयारी के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न*

0

*राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित*

*संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी हुए शामिल*

*समय पूर्व सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश*

*1 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता मे आज बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संभाग के संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बैठक में चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के दिए।
बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण विषयों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक के माध्यम से चुनाव के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान होने वाली चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने, और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने कहा कि निर्वाचन नामावली का कार्यक्रम जारी है। कल 27 नवंबर तक नाम जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा की 01 अक्टूबर 2024 की स्थिति मे 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची मे आवश्यक रूप से दर्ज होना चाहिए। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व यह सुनिश्चित कर ले की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची मे सम्मिलित सभी नाम स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में शामिल हो। मतदाता सूची की शुद्धता से समस्याएं नहीं आती है। उन्होंने कहा की समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गए, उन्हीं निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की जा रही है। सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने जिलों के निर्वाचन की तैयारी की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने कहा कि आप सभी अपनी तैयारियांे की समीक्षा करते रहें। आगामी 29 नवम्बर को रायपुर और दुर्ग संभाग तथा 4 दिसंबर को जगदलपुर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभी आरक्षण की कार्यवाही भी होनी है। आगामी समय में राज्य स्तर की बैठकंे आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल होंगे। इसके बाद निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सुरक्षा उपायों और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, कर्मचारियों की तैनाती, और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय और सहयोग बना रहे ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समय पर सही जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, सरगुजा संभाग के जी आर चुरेन्द्र, सरगुजा संभाग के आईजी श्री अंकित गर्ग, बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थें।

*मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक श्री सोनी ने की सौजन्य मुलाकात*

0


रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।