Home Blog Page 516

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश,पंडरिया क्षेत्र के विकास हेतु साझा किया रोड मैप

0

0.विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया ब्लॉक के समुचित विकास हेतु बनाया रोड मैप,नगर पंचायत की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसग।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में आज पंडरिया में जनपद पंचायत की बैठक संपन्न हुई बैठक में भावना बोहरा ने सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और पंडरिया के विकास को सुचारू रूप से पूरा करने और जनता की सुविधाओं हेतु रोड मैप साझा किये इसके साथ ही उन्होंने पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी क्षेत्रवासियों जनप्रतिनिधियों और विभागों के अधिकारियों से भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश का विकास फिर से शुरू हुआ है कांग्रेस के पांच वर्ष के शासन में प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले किये गए लेकिन जब से यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार बनी है तब से लगातार हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है पंडरिया विधानसभा में भी विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है लेकिन इन विकास कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता तय समय और सही प्रक्रिया से पूर्ण हो इसके लिए हमने एक रोड मैप तैयार किया है जिसे आज बैठक में मैनें सभी विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया है यह रोड मैप शिक्षा,स्वास्थ्य, किसान हित, सड़कों का विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता के साथ उसके सफल क्रियान्वयन आदिवासी क्षेत्रों का समुचित विकास,अधोसंरचना का तेजी से निर्माण करने के साथ ही अपराध व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में सार्थक सिद्ध होगा हमने जो अपने उद्देश्य निर्धारित किये हैं उसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहें हैं आज हुई बैठक में हमने पंडरिया विधानसभा में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया है क्योंकि इससे ही क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित होगी इसके साथ ही सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है ताकि जनता को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। पंडरिया शहर की जनता द्वारा बाईपास बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग भी अब अपना आकार ले रही है जिसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए हम लगातार उसका निरक्षण व ठेकेदारों को सचेत करते रहेंगे इससे नगरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इसके अलावा पंडरी-महली-कुंडा रोड, कुंडा-दामपुर रोड, बोड़ तारा-कुम्ही रोड,घोर पेंड्री-बासनी रोड,कापादाह बाईपास एवं बोड़तारा खुर्द-कुम्ही रोड के मरम्मत कार्य को जल्द पूर्ण करने की बात कही है इसके साथ पंडरिया, पांडातराई सहित विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ सड़कों की समस्या है उसे जल्द दूर करने की बात मैनें कही है वहीं पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों के ऑडिट तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को तय समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करने के सन्दर्भ में भी चर्चा की है भावना बोहरा ने आगे बताया की इसके साथ ही आदिवासी बालिका छात्रावास को स्थानांतरित करने शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं रिक्त पदों को भरने धान खरीदी केंद्री में किसानों के लिए बारदाने और उनकी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था,तहसील में लंबित कार्यों को पूरा करने शिविरों का आयोजन पांडातराई नगर में आबादी पट्टा हेतु सीमांकन एवं सर्वे कार्य, ग्राम रेंगाबोड़ और अंधियारखोर में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा जल्द देने विधायक निधि से पंचायतों में बनने वाले पुस्तकालयों की निर्माण की स्थिति,पीडीएड दुकानों में राशन वितरण, बिजली व स्वच्छ पेज जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध करोबार करने वालों पर त्वरित कार्यवाही जैसे सभी विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की है हमारा उद्देश्य पारदर्शी तरीके से जनता की सुविधाओं के लिए कार्य करना है जिससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके विकास व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही हर विभाग में अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन करें जनता की समस्याओं को सुनें उसका निराकरण करें इन सभी विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि जनता एवं शासन-प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बन सके और समस्याओं का भी त्वरित निवारण हो सके।

—————————————-

*नवा रायपुर में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला: पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा*

0

नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में 28 नवंबर को “सतत आवास और कृषि क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (SAPCC) के क्रियान्वयन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पद्मश्री उमा शंकर पांडे, जो इस कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि होंगे, अपने अनुभव साझा करेंगे।

बांदा जिले के जखनी गांव निवासी उमा शंकर पांडे ने बिना किसी सरकारी मदद के “खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़” अभियान के माध्यम से अपने गांव में जल संरक्षण की क्रांति ला दी। उन्होंने पारंपरिक तरीकों से जल संरक्षण की तकनीकों को पुनर्जीवित किया और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल संकट का समाधान किया। उनकी इस अनोखी पहल ने उन्हें न केवल देशभर में पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

इस कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और कृषि से जुड़े कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। इनमें आईआईटी मुंबई के क्लाइमेट स्टडीज विभाग के प्रोफेसर डॉ. रघु मर्तुगुड्डे और तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. पनीरसेल्वम एस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (SAPCC) के तहत सतत आवास और कृषि क्षेत्रों के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना और राज्य में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान ढूंढना है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव, श्रीमती ऋचा शर्मा, आईएएस, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी।

उमा शंकर पांडे जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व की उपस्थिति इस कार्यशाला को एक नया आयाम देगी। उनकी सफलता की कहानी न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव कैसे लाए जा सकते हैं। उनका अनुभव और दृष्टिकोण कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के लिए ठोस समाधान खोजने में सहायक होंगे।

*डे-एनयूएलएम में तीन महीनों की कार्यवृद्धि*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलकर कर्मचारियों ने जताया आभार*

रायपुर. . राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केन्द्र प्रवर्तित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) में तीन महीनों की कार्यवृद्धि की है। इससे मिशन की गतिविधियों को दिसम्बर-2024 तक संचालित किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) को परिपत्र जारी किया है।

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को तीन महीनों (1 अक्टूबर-2024 से 31 दिसम्बर-2024 तक) की कार्यवृद्धि प्रदान किए जाने पर राज्य मिशन प्रबंधन इकाई में कार्यरत राज्य मिशन प्रबंधक तथा सिटी मिशन प्रबंधन इकाईयों में कार्यरत सिटी मिशन प्रबंधकों, सामुदायिक संगठकों और सीआरपी महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव से आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार प्रकट किया है।

राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यवृद्धि से प्रदेश के 170 नगरीय निकायों में कार्यरत सिटी मिशन प्रबंधकों, सामुदायिक संगठकों, स्वसहायता समूहों, सीआरपी की महिलाओं एवं राज्य कार्यालय में कार्यरत राज्य मिशन प्रबंधकों को दिसम्बर-2024 तक नियमित रूप से मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा। इससे मिशन की गतिविधियों के उत्साहपूर्वक क्रियान्वयन के साथ ही शहरी गरीबों को योजना का लाभ मिलता रहेगा।

*नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें : श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, ‘सीजी लर्न’ का लोगो किया लॉन्च*

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वोच्च ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। इसका मूल तत्व संविधान की प्रस्तावना से स्पष्ट होता है। एचएनएलयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, प्रो. योगेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एन.एल. मित्रा, डॉ. रणवीर सिंह और श्री विपिन कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सामान्यतः लोग संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकारों की ही बात करते हैं। लेकिन मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा नहीं होती है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया तथा ‘सीजी लर्न’ का लोगो भी लॉन्च किया। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘सीजी लर्न’ से विधि क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। इससे विधि की शिक्षा और शोध कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधि के शिक्षण संस्थानों को आपस में चर्चा करने को कहा। यह विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। सभी शिक्षण संस्थान मिलकर काम करेंगे, तो राज्य में विधि की शिक्षा नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगी और छत्तीसगढ़ का देश में नाम रोशन होगा।

*मुख्यमंत्री श्री साय को राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मिला न्योता*

0

*खाद्य मंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात*

*नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता*

*देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा*

रायपुर, / राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने श्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा जी के 268 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी माह दिसंबर मेें जयंती मनाने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज के लोगों से आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दलों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा रहा है। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज के लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। इस मौके पर प्रतियोगिता का स्वरूप, एवं आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

*देश-विदेश मेें मशहूर हैं पंथी नृत्य*

देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य। यह छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है। यह नृत्य सामूहिक अराधना की तरह है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तक नृत्य प्रस्तुत करते है। तेज गति से प्र्रस्तुत किए जाने वाले इस नृत्य से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। पंथी नृत्य में कई वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल होता है, जैसे मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम, और बेन्जो आदि शामिल होता है।

*राज्यपाल श्री डेका से अपना घर आश्रम रायपुर के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट*

0

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अपना घर आश्रम रायपुर (गोढ़ी) के अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद सुल्तानिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आश्रम में 2 दिसंबर को होेने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर श्री साइमन अग्रवाल, श्री नागपाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री संदीप केडिया, श्री विजीत अग्रवाल उपस्थित थे।

*राज्यपाल श्री डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी*

0

रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपनी संवेदनषीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों श्री खिलेष्वर गावड़े और श्री हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राषि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राषि देने की अपील की।

*Governor Shri Ramen Deka Extends Financial Aid to Injured Security Personnel in Naxal Violence*

0

Raipur, / Governor Shri Ramen Deka has provided financial aid to the two members of District Reserve Force injured in Naxal violence in Kanker district. Shri Khileshwar Gawde and Shri Hiraman Yadav have been granted Rs 25,000 each from the Governor’s discretionary fund to ensure access to advanced medical treatment.

Additionally, on the occasion of Armed Forces Flag Day, the Governor contributed Rs 2 lakh to the Directorate of Sainik Welfare Board from his discretionary fund. He also appealed to the public to generously contribute towards the welfare of ex-servicemen as part of the celebrations on 7 December.

*संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें-श्री रमेन डेका*

0

*संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल*

रायपुर, / हमारा संविधान दुनिया का सबसे सुंदर संविधान है। दुनिया के 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर हमारे संविधान का निर्माण हुआ है। संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें। यह उद्गार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किया।

श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एवं कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी मे राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्री डेका ने संगोष्ठी में भारत के संविधान के संबंध में अपने प्रासंगिक विचार रखे। उन्होंने संविधान की विभिन्न धाराओं के तहत उल्लेखित नियमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्षाे की यात्रा में बहुत चुनौतियां रही, इसलिए समय-समय पर संविधान में कई संशोधन किए गए जो देश की बदलती जरूरतों के अनुसार आवश्यक थे। किन्तु इन परिवर्तनों के बावजूद संविधान की मूलभावना, समानता, स्वतंत्रता और न्याय अक्षुण्ण रही। यह हमारे संविधान की अद्वितीय विशेषता है कि यह स्थिरता और लचीलापन दोनों का संतुलन बनाए रखता है।

राज्यपाल ने कहा कि भाषण की स्वतंत्रता हमारे संविधान ने हमें दी है। लोकतंत्र में राजनीति का बहुत महत्व है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संविधान में प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में भागीदारी करना चाहिए। महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और सही निर्णय लेने की क्षमता तथा ज्ञान होना आवश्यक है जिससे महिलाएं सशक्त होंगी।

संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होेंने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद देश आजाद हुआ और संविधान निर्माण के लिए संविधान सभा बनाई गई। सभा के 284 सदस्यों ने संविधान के प्रारूप का अनुमोदन किया फिर 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया। मूल संविधान अंग्रेजी में था, छत्तीसगढ़ के श्री घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्त्व में उसका हिन्दी अनुवाद हुआ। यह हमारे लिए गर्व की बात है। श्री साव ने कहा कि आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है इसका मूल कारण हमारा संविधान ही है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ‘‘हमारा संविधान भाव एवं रेखांकन‘‘ तथा ‘‘संविधान की जन्म कथा‘‘ पुस्तकों के लेखक श्री लक्ष्मीनारायण भाला ने संविधान निर्माण के इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने के सरकार के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धनीराम पटेल ने दिया।

इस अवसर पर बसना के विधायक श्री संम्पत अग्रवाल, श्री पवन साय, श्री बालाजी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. देवेन्द्र नायक, एमडी डॉ. नीता नायक, संचालक डॉ. वीरेन्द्र पटेल, डॉ. नितिन पटेल,एवं अन्य अधिकारी, प्रबुद्धजन तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*राज्यपाल श्री डेका ने केबिनेट मंत्री श्री नेताम का हालचाल जाना*

0


रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुँचकर केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।