Home Blog Page 515

*प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो की मंशा और अपने वायदे के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने में फेल::- चोवाराम साहू*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

01.केन्द्रों में बारदाना की किल्लत समय पर नहीं कट रहा टोकन, किसानो को नहीं मिल रहा 31 सौ का एक मुस्त भुगतान।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश के गृह मंत्री के गृह जिले में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो से बगैर व्यवधान और सुविधापूर्ण ढंग से अपने वायदे के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है स्थिति ये है कि जिले के धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी प्रारंभ होने के महज दो हप्ते में ही बारदाना की किल्लत खड़ी हो गई है किसानो को टोकन के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है वहीं किसानो को सरकार अपने वायदे के अनुरूप समर्थन मूल्य का एक मुस्त भुगतान भी नहीं कर रही है जिससे जिले के किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं उक्त बातें कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने जारी बयान में कहीं उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत की है लेकिन महज हप्तेभर की खरीदी के बीच ही जिले के धान खरीदी केन्द्रो में बारदाना की गंभीर किल्लत खड़ी हो गई है जिसे लेकर किसानो को केन्द्रों में धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है उन्होने कहा कि स्थिति ये है कि सरकार ने पचास प्रतिशत बारदाना किसानो से लाने का फरमान जारी किया है और इसके लिए किसानो को बाजार मूल्य से कम का भुगतान करने कहा जा रहा है जिससे किसानो को न सिर्फ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है बल्कि उन्हें बारदाना भी खोजना पड़ रहा है इसी प्रकार किसानो को टोकन के लिए भी लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है वही चोवाराम साहू ने बताया कि प्रदेश सरकार जिस टोकन तोर हांथ एप के माध्यम से किसानो को टोकन जारी कर रही है वह हिचकोले खा रहा है और वेंटीलेटर पर नजर आ रहा है जिसके चलते घंटों की माथापच्ची के बाद भी किसानो का टोकन नहीं कट पा रहा है कवर्धा के पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानो से वायदा किया था कि वह धान की खरीदी 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से करेगी और किसानो को एक मुस्त 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा लेकिन वास्तविकता ये है कि सरकार 2300 रूपए प्रति क्चिवंटल के भाव से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है और सोसायटियों में धान बेंचने वाले किसानो के खातों में 2300 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से ही भुगतान किया जा रहा है वहीं शेष 800 रूपए की राशि बोनस के रूप में दिए जाने की बात कहीं जा रही है जो कब दिया जाएगा इसका भगवान ही मालिक है चोवाराम साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के ढोल में पोल साफ नजर आ रहा है उन्होने शासन-प्रशासन से किसानो की मंशानुरूप और सरकार द्वारा किए गए वायदे के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने की मांग की है।

—————————————-

*चाकू मारकर आहत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।*

0

*♦️आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे के अंदर ही गिरफ्तार किया।*

*आरोपी:-*
निलेश दास उर्फ कालू पिता सुरेशदास उम्र 20 साल साकिन सीतामणी चंडिका मंदिर के पास नदी किनारे कोरबा जिला कोरबा

 रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली कोरबा के अप. क्र. 710/24 धारा 109 बी.एन.एस. के आरोपी निलेश दास उर्फ कालू पिता सुरेशदास उम्र 20 साल साकिन सीतामणी चंडिका मंदिर के पास नदी किनारे कोरबा जिला कोरबा के द्वारा दिनांक घटना समय सदर 27.11.2024 के 18/00 बजे से 19/00 बजे के मध्य सीतामणी चंडिका मंदिर के पास कोरबा में प्रकरण के पीड़िता को आरोपी के द्वारा हत्या का प्रयास कर चाकू मारकर घायल किया गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल के द्वारा अपने मातहत कर्मचारी के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया है। जिसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*धान खरीदी: 09 हजार 559 किसानों को 92 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 105 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, उपार्जन केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करने और कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 05 लाख 80 हजार 305 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं जिला सहकारी बैंक के माध्यम से 09 हजार 559 किसानों को 92 करोड़ 66 लाख 53 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

*वनांचल क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में हो रही सुविधा*

शासन-प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में की गई व्यवस्था से वनांचल क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में सुविधा हो रही है। उन्हें आसानी से टोकन मिल रहा है। इससे पंजीकृत सभी बैगा किसानों में भी खुशी की लहर है। छपरवा खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान जोसेफ केरकेट्टा ने बताया कि वे 34 क्विंटल धान विक्रय करने आए है। खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है, ऑनलाईन टोकन कट रहा है। धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। बता दें कि खुड़िया समिति अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में छपरवा में कुल 327 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 14 किसानों ने धान विक्रय किया है।

 

*‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ*

0

*‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल दाउपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल पथरिया, दशरंगपुर, बिरगांव और खम्हरिया में जिला ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान के तहत शपथ दिलाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तारकेश्वर सिन्हा ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई के साथ कानूनी अपराध भी है। बाल विवाह से जहां बालिकाओं एवं बालकों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है, वहीं बाल अधिकारों का हनन भी होता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत विवाह हेतु बालिका की आयु 18 वर्ष व बालक की आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। विवाह हेतु निर्धारित उम्र से कम में होने पर बाल विवाह माना जायेगा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे संबंधी, बाराती यहां तक कि विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का उल्लंघन करने पर 02 साल तक के कठोर कारावास या 01 लाख रूपये तक जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। इस दौरान सेजेस दाउपारा के प्राचार्य डॉ आई. पी. यादव सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री उमाशंकर कश्यप एवं श्री कपिल कुमार यादव और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

*हर घर जल से समृद्ध हुआ पचराही*

0

*विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी बहुल दूरस्थ गांव में हर घर पहुंच रहा नल से पेयजल*

रायपुर.. कई बरस बाद पचराही गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। सालों पहले यहां पुरातात्विक खुदाई में मिले 16वीं शताब्दी के सिक्कों और औजारों की वजह से पूरे देश में यह गांव चर्चा में आया था। पचराही इस बार भी एक अच्छे कारण से चर्चा में है।

पचराही के रहवासियों, खासकर महिलाओं के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों की बहुलता वाले इस दूरस्थ गांव में अब हर घर में नल से पेयजल पहुंच रहा है। पेयजल और परिवार की अन्य जरूरतों के लिए पानी इकट्ठा करने रोज जूझने वाली महिलाएं अब सुकून से हैं। घर के आंगन तक पहुंचे नल से पूरे परिवार की जरूरतों के लिए भरपूर पानी आ रहा है। इसने गांव की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। हर घर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल ने गांववालों को गंदे पानी से होने वाली सेहत के खतरों से भी चिंतामुक्त कर दिया है।

कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा से 35 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड के पचराही में जल जीवन मिशन ने खुशियों की नई इबारत लिखी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 68 लाख रुपए की लागत से यहां जल आपूर्ति की व्यवस्था तैयार की है, जिससे गांव के 72 परिवारों को उनके घर पर ही पेयजल मिल रहा है। अब यहां की महिलाओं को पानी के लिए सवेरे से ही नहीं जूझना पड़ता। पहले महिलाओं को रोज दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाने कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। पर अब घर पर ही स्वच्छ जल की उपलब्धता ने उनके जीवन को सरल और आरामदायक बना दिया है। घर पर ही पानी मिलने से इसके लिए रोजाना लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है। इससे उन्हें अपनी आजीविका, बच्चों की परवरिश और घर के दूसरे कामों के लिए ज्यादा समय मिल रहा है।

जल जीवन मिशन से पचराही के सभी लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। नल जल योजना के पहले यहां के लोग पेयजल के लिए हैंडपंप तथा नदी-नालों पर आश्रित थे। यहां भू-जल में लौह तत्व की अधिकता के कारण पेयजल की समस्या बनी रहती थी। पर अब नल जल योजना ने पेयजल संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया है। अब हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। जंगलों के बीच बसे करीब 300 की आबादी वाले ग्राम पंचायत बोदा-3 के आश्रित गांव पचराही में सोलर पंप के माध्यम से पेयजल योजना संचालित की जा रही है।

*कबीरधाम के 85 गांवों में सभी घरों में मिल रहा नल से जल*

जल जीवन मिशन के तहत कबीरधाम जिले के 85 गांवों में सभी घरों में नल से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मिशन के तहत जिले के कुल 958 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। इनमें से 205 गांवों में काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है। शेष गांवों में भी काम तेजी से जारी है जिन्हें मार्च-2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों की छोटी एवं बिरल बसाहटों तक सोलर पंपों के माध्यम से जलापूर्ति के काम प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं।

*भू-जल स्रोतों में समस्या वाले गांवों के लिए मल्टी-विलेज योजनाएं*

भू-जल स्रोतों में समस्या वाले कबीरधाम जिले के दो क्षेत्रों में मल्टी-विलेज योजना के माध्यम से नदी का पानी पहुंचाने का काम भी प्रगति पर है। रेंगाखार मल्टी-विलेज योजना से भू-जल में आयरन की अधिकता वाले 15 गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बहेराखार जलाशय का पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए शुद्ध कर आपूर्ति के लिए गांवों में बनी टंकियों में पहुंचाया जाएगा। वहीं धमकी बमनी मल्टी-विलेज योजना से भू-जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने से प्रभावित 16 गांवों में सरोधा जलाशय का पानी पेयजल के लिए पहुंचाया जाएगा।

*Union Minister Shri Tokhan Sahu Holds Key Discussions on Empowering Farmers, Development Initiatives, and Electoral Matters*

0

New Delhi, n a significant move towards empowering farmers and aiding agriculture activities, Shri Tokhan Sahu, Union Minister of State for Housing and Urban Affairs, met with Shri Shivraj Singh Chouhan, the Union Minister of Agriculture & Farmers’ Welfare and Rural Development. The two leaders discussed the effective implementation of critical welfare schemes and various prospects for uplifting and empowering farmers in general.

Shri Sahu, who is also the State President of BJP Kisan Morcha is committed to enhancing the lives of farmers and ensuring they receive the full benefits of government schemes. Hailing from a state with rich agriculture heritage, Shri Sahu, being a farmer himself, expressed the challenges faced by the farmers at present in Chhattisgarh. The matter being very close to his heart, he appealed that the farmers get much-needed resources and support from the Ministry. “Providing farmers with much-needed resources and support will strengthen agriculture initiatives and contribute to the state’s socio-economic growth,” Shri Sahu said.

The two leaders deliberated on the effective execution of key initiatives such as the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana and PM-Kisan Samman Nidhi at the grassroots level. They expressed their shared commitment to ensuring that these programs reach the farmers of Chhattisgarh, providing them with financial security and supporting their agricultural activities.

In a separate engagement, Shri Manoj Kumar Yadav, the newly elected MLA from Barhi Assembly in Jharkhand visited the Union Minister Shri Tokhan Sahu in his office. During their meeting, Shri Sahu extended his best wishes to Shri Yadav for his victory in the state elections. The discussions also covered key developing issues, with Mr. Yadav sharing insights into the challenging electoral environment in Jharkhand.

Shri Yadav reported that the elections had been affected by adverse conditions, alleging that the ruling party in Jharkhand had colluded with local administrative authorities, leading to an unfair advantage. As a result, he noted, the BJP had been unable to clock win in the state.

Additionally, Shri Kali Charan Singh, Member of Parliament from Chatra Lok Sabha Constituency in Jharkhand, also paid a visit to Shri Sahu’s office. The two leaders had a productive discussion about developmental initiatives for Jharkhand, focusing on positive steps for the state’s growth and progress.

*नरेंद्र कौशिक के सुसाइट मामले में सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर ने शासन प्रशासन से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की, शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करेगा*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के होनहार युवा कोयला व्यापारी श्री नरेंद्र कुमार कौशिक ने अपने ही बिजनेश पार्टनरों के धोखा देने एवं पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार से न्याय नहीं मिलने पर आत्मघाती कदम उठा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह अत्यंत ही दुखद समाचार है और कुर्मी समाज सहित बिलासपुर छग के सर्व समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।*
*सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर श्री नरेंद्र कौशिक को अपना शोक श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हुआ है।*
*सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक, महासचिव गणेश कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र कौशिक, परस कश्यप,प्रफुल्ल कौशिक, संगठन सचिव दिनेश कौशिक, अमित कौशिक,सतीश कौशिक, बिल्हा ब्लॉक प्रभारी अंबिका कौशिक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार,उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक, ज्योति सिंगरौल, स्वाति वर्मा , आशा कश्यप, सचिव संतोष कश्यप, बलदाऊ कौशिक , जयप्रकाश सिंगरोल, शिक्षा प्रकोष्ठ तामेश सनाढ्य, विधि प्रकोष्ठ विमल कौशिक ने संभाग आयुक्त बिलासपुर,पुलिस विभाग के बिलासपुर आई जी, पुलिस अधीक्षक मुंगेली एवं बिलासपुर तथा बिलासपुर एवं मुंगेली जिला कलेक्टर से मांग किया है कि नरेंद्र कौशिक के सुसाइट नोट के अनुसार एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को पूर्व से दिए गए शिकायत अनुसार सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच करा कर श्री नरेंद्र कौशिक को न्याय दिलाया जाए।*
*शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
श्याम मूरत कौशिक
जिलाध्यक्ष
सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर छग 9302311852

 *नाबालिग अपहृता/पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

➡️ लोरमी व पथरिया थाना की टीम द्वारा महाराष्ट्र व बिलासपुर से दोनो आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा नाबालिक बालिका एवं महिला संबंधी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण करने हेतू निर्देश दिये जाने परिपालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर कार्यवाही की गयी जिसमे क्रमशः

(1) थाना लोरमी अंतर्गत प्रार्थी द्वारा दिनांक 24.08.2024 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.08.2024 के दोपहर इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क. 302/24 धारा 137 (2) वीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, विवेचना दौरान लोरमी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी किया गया मुखबिरो से प्राप्त सूचना एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जो पुणे महाराष्ट्र मे आरोपी सुनील जोशी पिता मनीष उम्र 22 वर्ष साकिन बुधवारा थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से नाबालिग अपृहता/पीड़िता को बरामद कर थाना सुरक्षार्थ लाकर अपृहता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व अपने कथन मे आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करना बतायी जिस पर प्रकरण मे धारा 137 (2), 87,64(2)(3), 65 (1) बीएनएसएस, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी सुनील जोशी के विरूद्ध धारा सदर का आरोप

सबूत पाये जाने से दिनांक 27.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

(2) थाना पथरिया अंतर्गत प्रार्थी द्वारा दिनांक 06.08.2024 को थाना पथरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06. 08.2024 के इसी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप. क्र. 187/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत कायम कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पथरिया पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे लगातार पतासाजी किया गया, पतासाजी दौरान संदेही के परिजनो एवं मुखबिरो से प्राप्त सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर कोटा निवासी रवि कश्यप के कब्जे से नाबालिग अपृहता/पीड़िता को बरामद किया जाकर पीड़िता स्वास्थ्य परीक्षण व महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो आरोपी रवि कश्यप पिता सहेतरू उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 04 फिरगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा लगातार नाबालिक बालिका को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देते हुये लगातार दैहिक शोषण किया गया गया प्रकरण मे धारा 87, 65 (1) बीएनएसएस, 4-6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी रवि कश्यप के विरूद्ध धारा सदर का आरोप सबूत पाये जाने से दिनांक 28.11.2024 को गिरफ्तार किया गया जिसे मान. न्यायालय शीघ्र पेश किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, सउनि पुहकल सिंह, प्र.आर.357 विनोदनाथ योगी, आर. संजय मिरे, म.आर. हेमलता साहू, नंदनी रजक की अहम भुमिका रही।

* पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन मे मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

➡️ मुंगेली पुलिस * नाबालिग अपहृता/पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का
झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपी को मुंगेली पुलिस द्वारा
किया गया गिरफ्तार
➡️ लोरमी व पथरिया थाना की टीम द्वारा महाराष्ट्र व बिलासपुर से दोनो
आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा नाबालिक बालिका एवं महिला संबंधी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण करने हेतू निर्देश दिये जाने परिपालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर कार्यवाही की गयी जिसमे क्रमशः
(1) थाना लोरमी अंतर्गत प्रार्थी द्वारा दिनांक 24.08.2024 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.08.2024 के दोपहर इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क. 302/24 धारा 137 (2) वीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, विवेचना दौरान लोरमी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी किया गया मुखबिरो से प्राप्त सूचना एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जो पुणे महाराष्ट्र मे आरोपी सुनील जोशी पिता मनीष उम्र 22 वर्ष साकिन बुधवारा थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से नाबालिग अपृहता/पीड़िता को बरामद कर थाना सुरक्षार्थ लाकर अपृहता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व अपने कथन मे आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करना बतायी जिस पर प्रकरण मे धारा 137 (2), 87,64(2)(3), 65 (1) बीएनएसएस, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी सुनील जोशी के विरूद्ध धारा सदर का आरोप सबूत पाये जाने से दिनांक 27.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
(2) थाना पथरिया अंतर्गत प्रार्थी द्वारा दिनांक 06.08.2024 को थाना पथरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06. 08.2024 के इसी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप. क्र. 187/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत कायम कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पथरिया पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे लगातार पतासाजी किया गया, पतासाजी दौरान संदेही के परिजनो एवं मुखबिरो से प्राप्त सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर कोटा निवासी रवि कश्यप के कब्जे से नाबालिग अपृहता/पीड़िता को बरामद किया जाकर पीड़िता स्वास्थ्य परीक्षण व महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो आरोपी रवि कश्यप पिता सहेतरू उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 04 फिरगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा लगातार नाबालिक बालिका को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देते हुये लगातार दैहिक शोषण किया गया गया प्रकरण मे धारा 87, 65 (1) बीएनएसएस, 4-6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी रवि कश्यप के विरूद्ध धारा सदर का आरोप सबूत पाये जाने से दिनांक 28.11.2024 को गिरफ्तार किया गया जिसे मान. न्यायालय शीघ्र पेश किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, सउनि पुहकल सिंह, प्र.आर.357 विनोदनाथ योगी, आर. संजय मिरे, म.आर. हेमलता साहू, नंदनी रजक की अहम भुमिका रही।

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं पर जनता ने लगाई मुहर महाराष्ट्र में भाजपा की जीत जनता की एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा*

0

0.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत जनता की जीत है :-भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शनिवार को महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए वहीं छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में भी उपचुनाव हुए एक तरफ महाराष्ट्र में भाजपा व महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वहीं झारखंड में भाजपा वोट प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार ने वहां जीत दर्ज की इस अवर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा व महायुति को मिला यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हित में लिए गए निर्णयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है।यह गौरवपूर्ण विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व व डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हमने कड़ी मेहनत की लेकिन हमारे अनुरूप परिणाम नही आये परंतु हम जनता द्वारा दिये गए जनादेश को स्वीकार करते हैं झारखंड की जनता ने हमें वोट प्रतिशत में सबसे बड़ी पार्टी का आशीर्वाद दिया है जिसके लिए मैं कृतज्ञता पूर्वक आभार व्यक्त करती हूं पार्टी ने मुझे झारखंड में प्रवासी प्रभारी का दायित्व दिया था जहां जनता ने जमेशपूर्व पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा व एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की मैं जनता जनार्दन द्वारा आशीर्वाद व समर्थन प्रदान करने के लिए हृदय से आभार भारतीय जनता पार्टी सदैव झारखंड के विकास व रोटी, बेटी और माटी के सम्मान, सुरक्षा व समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है सर्वाधिक वोट प्रतिशत वाली पार्टी एवं एक मजबूत विपक्ष के रूप में हम जनजातीय भाई-बहनों समेत जनता के हित के मुद्दे उठाते रहेंगे रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में भी जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा के सुशासन एवं विकास पर अपनी मुहर लगते हुए सुनील सोनी को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देकर लगातार 9वीं बार रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाया है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की मध्यप्रदेश चुनाव में भी भाजपा ने बुधनी में जीत दर्ज की है वहीं राजस्थान में भी भाजपा ने 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की यह जनता के अपार विश्वास से ही संभव हुआ है भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” के आह्वान पर महाराष्ट्र की जनता ने मुहर लगाते हुए एकजुटता के साथ भाजपा एवं महायुति को प्रचंड जनादेश दिया है जनता ने तुष्टिकरण एवं परिवारवाद की राजनीति को नकार कर विकासवादी एवं सुशासन की भाजपा सरकार को चुना है महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के सुशासन मॉडल पर लगातार बढ़ता जा रहा है यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के अपार विश्वास और मोदी जी की लोकप्रियता का प्रमाण है इस जीत ने यह साबित किया है कि विकास, स्थिरता और प्रगति के लक्ष्य पर चलने वाली बीजेपी जनता की पहली पसंद बन चुकी है मोदी मैजिक और बीजेपी का सुशासन मॉडल लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रहा है 2025 में बिहार और दिल्ली तथा आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

—————————————-