Home Blog Page 514

**नाबालिग लड़की से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

 **नाबालिग लड़की से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।*

➡️ *नाम आरोपी-* *01* . सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरें उम्र 20 वर्ष साकनि पोता थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ ०ग०)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति  – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले में थाना मालखरौदा क्षेत्र की महिला दिनाँक 29.11.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लडकी जिसकी उम्र 14 वर्ष को मामले का आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरै उम्र 20 वर्ष साकिन पोता जो कि नंबम्बर 2024 से लगातार आते जाते इसकी लडकी का पीछा कर तथा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेडखानी करना तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना जिस पर लडके को बार-बार समझाईस देने के बावजूद भी उसी तरह की हरकत करना बताने से पिडिता की माँ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुक्कत कुर्रे उम्र 20 वर्ष साफिन पोता का पता तलाश कर आज दिनांक 30.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल, उ०नि० सी०पी० कंवर प्र०आर० दामोदर जायसवाल, नान्ही यादव, महेन्द्र कंबर सेत राम पटेल, हरीश चन्दा अशोक साहू महिला आरक्षक पुष्पा सिदार का विशेष योगदान रहा।

 *रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों का ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।*

0

 *रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों का ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।*

➡️ *नाम आरोपी-* *01* . शशि कपूर शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 41 वर्ष पता बडेरबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती(छ.ग.) *02* . सुनील दत्त शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 31 वर्ष पता बडेरबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले के प्रार्थी फिरेन्द्र साहू पिता सुक लाल साहू उम्र 50 वर्ष साकिन बडेरबेली थाना मालखरौदा तथा अन्य 4 ब्यक्ति के द्वारा थाना मालखरौदा में शिकायत दर्ज कराया गया कि ग्राम बडेरबेली का सुनील दत्त शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 31 वर्ष तथा उसका भाई शशि कपूर शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 41 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बडेरबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छग.)। के द्वारा रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर गाँव के ही सतीश कुमार चन्द्रा से 3,80,000-/ रूपये, सुरेन्द्र कुमार चन्द्रा से 1,50,000- / रूपये, राम कुमार साहू से 85,000- / रूपये, पूरन साहू से 55,000 / रूपये, राज कुमार चन्द्रा से 1,65,000 / रूपये, तथा फिरेन्द्र साहू से 2,20,000- / रूपये अलग-अलग किस्तों में तथा अलग-अलग

माध्यम से कुल 1055000-/ रूपये लेकर तथा रकम वापस न कर रकम का स्वयं उपभोग कर आवेदक पक्षों के साथ छल करना बताने से शिकायत आवेदन की जाँच पर से आरोपियों का कृत्य धारा 420,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना मालखरौदा में अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सुनील दत्त शतरंज व उसका भाई शशि कपूर शतरज दोनों निवासी ग्राम बडेरवेली का पता तलाश कर दिनाँक 29.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर

भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल, उ०नि० सी०पी० कवर, सेत राम पटेल, हरीश चन्द्रा, अशोक साहू, शत्रुहन साहू, तथा अशोक टण्डन का विशेष योगदान रहा।

*लोरमी पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले की विरूद्ध कार्यवाही*

0

➡️आरोपी सुरज शिकारी को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

➡️ शराब परिवहन करते वाहन मोटर साइकल की राजसात की कार्यवाही

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध रूप से शराब, जुआ, सट्टा,गांजा तस्करी करने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर दिनांक 29.11.2024 को जरिये मुखबीर प्राप्त सूचना पर आरोपी सुजर शिकारी पिता मिश्रा शिकारी साकिन शिकारी डेरा परसवारा को घटना स्थल ग्राम ढोलगी परसवारा रोड़ मे नाकाबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर अपने कब्जे में एक मोटर सायकल सीबी जेड कमांक सीजी सीजी 10 ईके 8506 से एक सफेद रंग के थैला मे रखे दो नग प्लास्टिक जेरीकेन क्षमता प्रत्येक 5-5 लीटर में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को रखकर परिवहन करते मिला। आरोपी के द्वारा शराब रखने परिवहन करने संबंधी कोई लाइसेंस नही होना बताया है उक्त शराब को समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध क 454/24 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया । उक्त प्रकरण में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव शेषनारायण कश्यप आरक्षक पवन गंधर्व कवि टोप्पो सैनिक कुलदीप सिंह दिलीप राजवूत थाना लोरमी की सराहनीय भूमिका रही।

*50 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ मो.सा. बजाज पल्सर में परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*50 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ मो.सा. बजाज पल्सर में परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी का नाम*

(01) अजय विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष साकिन मस्जिद गली वार्ड क्रमांक 07 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

(02) रूपेश सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अकलतरा ओभर ब्रिज के पास आरोपी अजय विश्वकर्मा एवं रूपेश सिंह को मो.सा. बजाज प्लसर क्र CG12 AP 4039 में 50 पाव देशी प्लेन अवैध शराब कीमती 4500/ रूपये को परिवहन करते पाए जाने पर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.11.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, प्र.आर. संतोष यादव, आर. विनोद राठौर, गौकरण राघवेन्द्र घृतलहरे का योगदान सराहनीय रहा।

*फ्लोरा मैक्स कंपनी के 03 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस मिली सफलता*

0

*आरोपियों द्वारा 2700 लोगो से 30-30 हजार रुपए को झांसा देकर कुल लगभग 08 करोड़ों रुपया लेकर किया गया धोखाधड़ी*

*लुभावने बिजनेस स्कीम कंपनी के झांसा में आकर आम नागरिकों एवं महिला समूहों के सदस्यों हुए ठगी का शिकार*

*कंपनी के डायरेक्टर एवं अन्य सहयोगी को पूर्व में कोरबा पुलिस द्वारा की गई है गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस द्वारा भी की जा रही है वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(2), 318(4), 111(1) (iii), 3(5) BNS एवं 6,10 छत्तीसगढ़ निवेशकों का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत कार्यवाही कर 03 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम*

01. ईश्वर दास महंत पिता महेश दास महंत उम्र 39 साल निवासी लीमगांव थाना उरगा जिला कोरबा (ब्रांच मनेजर शखा चाम्पा ओमसिटी)

02. संतोष दास मानिकपुरी पिता सुकृत दास उम्र 40 साल निवासी रोगदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा (ब्रांच मनेजर शखा चाम्पा ओमसिटी)

03. गोपी किशन पिता मनिराम सुखसारथी उम्र 24 साल निवासी लहंगा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (कंपनी कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर)*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का विवरण प्रार्थिया श्रीमती निरा साहू निवासी दारंग थाना चांपा जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 25.04.23 से लगातर आरोपी कंपनी का डारेक्टर अखिलेश सिंह एवं उनके अन्य साथियों द्वारा संगठित होकर फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित कर रहे थे, जिसका मुख्य ब्राच कोरबा था एवं चाम्पा में शाखा खोलकर एक व्यवसायिक स्कीम के तहत आम नागरिकों एवं सदस्यों से 30-30 हजार रुपये जमा कराते थे तथा हर महिना प्रत्येक सदस्य को 2.700/ रूपया देने का वादा करते थे तथा सदस्यों 35000/ रूपया का समान जैसे साड़ी, बर्तन, जूते, आभूषण बेनटेक्स) आदि सामान बेचने के लिए देते थे और उक्त समान को बेचकर पूनः 35000/ हजार रूपये कंपनी में जमा करते थे। जिसमें से सदस्यों को 3500/ रूपयें कमीशन मिलता था यदि कोई सदस्य समान नही देता था उसे सिर्फ हर महिने 2700/ रूपये 24 माह तक देने का झांसा दिते थे इसके अतिरिक्त सदस्यों द्वारा अपने अंदर में जितना सदस्य जोड़े उन सदस्यों के हिसाब से प्रति महिना 300/ रूपया कमिशन के रूप में देते थे जिसकी लालच में आकर ग्रामिण के लोगो द्वारा विभिन्न बैंको से लोन लेकर 30-30 हजार रूपया जमा किया गया है। कंपनी द्वारा सदस्यों को पीछले 04 माह से वादा की गई 2700/ रूपयें देना बंद कर फरार हो गये कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 25.11.2024 के थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 517/2024 धारा 318(2), 318(4), 111(1) (iii), 3(5) BNS एवं 6,10 छत्तीसगढ़ निवेशकों का संरक्षण अधिनियम, 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा* के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु *अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप* के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा आरोपियों का लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में *SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबीर सूचना पर अलग-अलग जगहों से *आरोपी* 01. ईश्वर दास महंत निवासी लीमगांव थाना उरगा जिला कोरबा 02. संतोष दास मानिकपुरी निवासी रोगदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा 03. गोपी किशन सुखसारथी निवासी लहंगा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जिन्होंने लगभग 10-10 लाख रूपये लेना स्वीकार कियें आरोपियों से एवं कार्यालय से उपयोग कियें कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, लेपटाप, नोट गिनने का मशीन, रजिस्टर एवं प्रचार प्रसार की समाग्री को बरामद किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.11.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विवेचना के दौरान यह जानकारी आयी है कि गिरफ्तार तीनो आरोपी कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह निवासी कोरबा एवं उनके सक्रिय सहयोगी साथियों के साथ मिलकर पीछले लगभग 19-20 माह से लुभावना स्कीम को चला रहे थे। कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह कोरबा कोतवाली के इसी तरह के अन्य मामले में कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त चाम्पा थाना के मामलें में वांछित अन्य आरोपी गण को भी कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही चाम्पा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन कर विधिवत उन्हें भी गिरफ्तारी की जावेगी इस तरह अभी तक जांच में पाया गया है कि जांजगीर चाम्पा जिले से 2700 लोगो के साथ धोखाधड़ी हुई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

*जांजगीर-चांपा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि ऐसी धोखाधड़ी योजनाओं से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।*

उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के नेतृत्व में SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार, निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरी दिलीप सिंह, उपनिरी. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर सेल टीम से सउनि विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा तथा सउनि मुकेश पाण्डेय थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

*नरियरा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ*

0

*भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह हुए शामिल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- नरियरा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ । मौके पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किसानों के धान को तौल कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।
समिति प्रबंधक रामरोशन दीक्षित ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को हर जरूरी सुविधा मौहैया कराने प्रतिबद्ध हैं। खरीदी केंद्र में पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए बरदाने, पीने के लिए स्वक्ष पानी तथा बैठने के लिए छायादार टेंट कुर्सी की व्यवस्था की गई है । बता दें कि नरियरा सेवा सहकारी समिति में प्रत्येक वर्ष कर्ज वसूली शत प्रतिशत रहता है जो की समिति के लिए गर्व की बात है।
राज्य की विष्णु देव साय सरकार किसानों के 21 क्विंटल प्रति एकड़ के साथ 3100/- रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है जिससे किसानों को उनकी मेहनत का मूल्य मिल सके, समिति के द्वारा खरीदी के लिए शासन के समस्त निर्देशो का पालन किया जा रहा है ।

 *शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया*

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

*आरोपी*
रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा। वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था। जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

*कवर्धा में बैडमिंटन का बड़ा मुकाबला: 29 नवंबर से शुरू राज्य स्तरीय टूर्नामेंट*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 35+ और 45+ आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह है।

एकल और युगल में मुकाबले

प्रतियोगिता में एकल और युगल वर्ग में रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे विजेताओं को पुरस्कार और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा यह प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच होगी।

प्रदेशभर के खिलाड़ी लेंगे भाग

इस टूर्नामेंट में रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, सूरजपुर, दुर्ग, बेमेतरा, भिलाई, कोरबा, मुंगेली, और बस्तर जैसे जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे कबीरधाम जिले के खिलाड़ी भी अपने घर पर शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं प्रतिभागियों के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद है जिससे इस टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ जाएगा।

आयोजन समिति की व्यवस्था

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन और आवास की निशुल्क व्यवस्था की गई है आयोजन समिति ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करना है बल्कि खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देना है आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और नए खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे।

कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में 29

नवंबर से शुरू हो रही यह प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा बल्कि क्षेत्र में खेल के महत्व को भी रेखांकित करेगा।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न वार्ड में किया दौरा जनता की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश*

0

0.क्षेत्र की कमियों को जानना और उन्हें दूर करने का संयुक्त प्रयास ही क्षेत्र को तरक्की एवं उन्नति की ओर ले जाता है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रही हैं वहीं विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क के माध्यम से जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहीं हैं इसके साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी जनता तक सीधे पहुंचाते हुए आमजनों को उसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहीं हैं शुक्रवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में सघन जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निराकरण किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान

करना हमारा कर्तव्य हैं क्योंकि इसके लिए जनता ने हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है ऐसे में उनसे संवाद करना और उनकी समस्याओं से अवगत होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है इसके लिए जनसंपर्क एवं जनसंवाद बहुत ही आवश्यक है आज हमने पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में निवासरत जनता से मुलकात की है और उनसे प्राप्त सुझावों को अमल में लाने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है अगर हमें क्षेत्र का विकास करना है तो उसके लिए जनता के बीच जाकर वहां की समस्याओं से अवगत होना बहुत ही आवश्यक है विकास कार्यों की गुणवत्ता,जनता की सुविधाओं का विस्तार, निर्माण कार्यों की गति जैसे बहुत से कार्य हैं जिनका निरिक्षण करने के साथ ही क्षेत्र की कमियों को जानना भी महत्वपूर्ण है और उन कमियों को दूर करने का संयुक्त प्रयास ही क्षेत्र को तरक्की एवं उन्नति की ओर ले जाता है उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को निर्धारित करके निरंतर कार्य कर रही है यह लक्ष्य तभी संभव हो सकता है जब हम जनता की सुविधाओं का विस्तार करें अधोसंरचनाओं का विकास करें एवं जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जमीनी स्तर तक क्रियान्वयन करें जिसके लिए हमें जनता के बीच जाना होगा एक जनप्रतिनिधि का कार्य यही है कि वह अपने क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे उनकी समस्याओं को सुनें क्षेत्र की प्रगति के लिए उनके सुझावों पर अमल करें इसलिए हम लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जनता के समक्ष पहुंचकर हर संभव प्रयास कर रहें हैं जिससे जनता को सुविधा मिले, क्षेत्र की प्रगति हो और पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के हमारे लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है हमें विश्वास है कि 11 माह में हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो कार्य किये हैं उससे जनता में एक नया आत्मविश्वास आया है और आगामी नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा के प्रति जनता के इस अटूट विश्वास व समर्थन से भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी और हमारे नगरी निकाय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों का भी डबल इंजन की रफ़्तार से विकास होगा जनता को योजनाओं का अविराम लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने कहा कि इससे जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच एक बेहतर सामंजस्य बनता है जनता बेझिझक अपनी बातों को रख पाते हैं और हमें भी अपने कर्तव्यों को निभाने में सहयता मिलती है ये संयुक्त प्रयास ही बेहतर परिणाम लेकर आते हैं जिससे जनता अपने परिवार की भांति अपने हर सुख-दुःख और समस्याओं को हमसे साझा करते हैं क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जनता का भी भरपूर स्नेह मुझे मिलता है इससे मुझे भी प्रोत्साहन मिलता है कि जितना स्नेह वो मुझे दे रहें हैं उससे अधिक मैं उनकी सेवा कर सकूँ उनके सुख-दुःख की सहभागी बन सकूँ उनकी सुविधाओं के लिए और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर सकूँ यही मेरी प्राथमिकता है मेरा हमेशा यही प्रयास रहेगा की मैं पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता के बीच जा सकूँ और उनके समस्याओं का समाधान कर सकूँ।

—————————————-

नंद किशोर हलवाई को *पुनः बनाया गया बूथ नंबर 85 का अध्यक्ष*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आव्हान‌ जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल पंडरिया के दिशा निर्देश पर बूथ क्रमांक:- 85पुराना बस स्टैंड पंडरिया का बूथ गठन कार्य दिनांक -27/11/2024 शाम सात 07 बजे गोकुल लांज में बैठक आहूत कि गई जिसमें उपस्थित वार्ड क्रमांक सात व आठ के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों के सर्वसम्मति से नंदकिशोर हलवाई को पुनः बूथ अध्यक्ष बनाया गया साथ ही कुशल नेतृत्व करने वाले बूथ सचिव राजा खांन‌ BLO 2 अरविन्द तिवारी, समाज के प्रति समर्पित समाज प्रमुख कुलदीप सिंह छाबड़ा युवाओं में जोश भरने वाले युवा प्रमुख गणेश गुप्ता स्वच्छता प्रमुख यशपाल छाबड़ा वाट्सएप मीडिया प्रभारी निर्भिक कलमकार हिमांशु सिंह ठाकुर स्वच्छ छवि ब्यक्तित्व के धनी देवेंद्र गुप्ता को- की वोटर प्रमुख बनाया गया एंव व अन्य 25 सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी के रुप में योगेश शर्मा सहयोगी में अनुराग ठाकुर एंव विशेष आमंत्रित पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व ब्रम्हाण समाज अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी के उपस्थिति में बूथ क्रमांक-85 का गठन किया गया साथ ही बूथ के बैठक में बूथ कमेटी सदस्यों के सामने वार्ड क्रमांक-8 के कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश लहरे भारतीय जनता पार्टी एंव क्षेत्रिय विधायिका मति् भावना बोहरा के कार्य कुशलता को देखते हुए दिनेश लहरे ने भाजपा का सदस्य बनाया गया है।

—————————————-