Home Blog Page 513

*जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने रखे अहम सुझाव*

0

रायपुर / जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे।

जीएसटी परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं। यह समूह जीएसटी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा। जीएसटी परिषद, जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे*

0

*70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन*

*रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर*

*मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे भूमिपूजन*

*रायगढ़ जिले को देंगे 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्उ से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

होटल में इस हालत में मिली महिला गैर मर्द के साथ …..!*

0

मायके जा रही हूं कहकर घर से निकली पत्नी पकड़ी गई गैर मर्द संग इस हाल में, फिर पति ने किया ऐसा काम

झारखंड:-रिश्तों का विश्वास कम होते जा रहे हैं, और एक और हैरान करने वाला मामला झारखंड के देवघर से सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति को धोखा दिया और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। तीन दिन बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ होटल में रोमांस करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह घटना देवघर के सुभाष चौक इलाके की है, जहां महिला के पति ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब पति को पत्नी की सच्चाई का पता चला, तो वह 50 गांववालों के साथ थाने पहुंचा और हंगामा किया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पत्नी तथा उसके प्रेमी से बयान लिए जा रहे हैं।

महिला के पति के अनुसार, उनकी शादी 6 महीने पहले हुई थी और पहले दो महीने तक सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन उसके बाद पत्नी अक्सर मायके जाने लगी, जिससे पति को शक हुआ। 28 नवंबर को जब पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली, तो जब पति ने पत्नी के मायके वालों से संपर्क किया, तो पता चला कि वह मायके नहीं गई थी। इसके बाद पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ होटल में पकड़ा, जो उसी गांव का रहने वाला था जहां महिला का मायका था। महिला के पति ने कहा, “अगर पत्नी को पहले से ही किसी और से प्यार था, तो उसने मेरे साथ ऐसा करने का कोई हक नहीं था।” पति ने तलाक की मांग की और कहा कि वह अब अपनी पत्नी को अपनी जिंदगी में नहीं चाहता।

जब पति ने पत्नी के बारे में उसकी मां-बाप से पूछा, तो उन्होंने उल्टा पति को ही दोषी ठहराया और परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वे पति पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है, अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।

*➡️पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से लाकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ( नाईट्रा व एल्प्राजोरम ) की बिक्री करने वाला आरोपी शेख सलमान गिरफ्तार*

0

*➡️आरोपी शेख सलमान के पास से नाईट्रा व एल्प्राजोरम के 1200 नग प्रतिबंधित दवाई जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-पुलिस अधीक्षक मुुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नया बस स्टेण्ड मुंगेली के पास नशीला टेबलेट को अवैध रूप से बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर थाना प्रभारी मुुंगेली नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख सलमान पिता शेख जल्लू उम्र 35 वर्ष साकिन बड़ेे बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली (छ0ग0) का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक थैले में प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 1-Nitrazepam Tablets IP NitrosunR 10, 7 Strips of 1×10 tablets each कुल 70 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 10mg Nitrazepam नशीली पदार्थ 2- Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprascan 0-5, 46 Strips of 1×15 tablets each कुल 690 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ 3- Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprade 0-5, 44 Strips of 1×10 tablets each कुल 440 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ जुमला कुल 1200 टेबलेट जिसमें कुल 1265 Mg नशीला टेबलेट बरामद किया गया। उसके पास मिले नशीले टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होने एवं नशे के आदी लोगों को अवैधरूप से बेचना स्वीकार किया। उक्त नशीली पदार्थ को आरोपी द्वारा मध्य प्रदेश से लाना बताया है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त स्वीकारोक्ति पर उसके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 494/2024 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि कमलफुल साहू, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गावस्कर, रवि कुमार जांगड़े, यशवंत डाहिरे, आरक्षक भेसज पाण्डेकर, राम किशोर कश्यप ,राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह, हेमसिंह ठाकुर, अमीर चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
1.अपराध क्रमांक 1218/22 धारा 304A भादवि थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा
2.अपराध क्रमांक 141/24 धारा 20 NDPS एक्ट थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
3.अपराध क्रमांक 270/24 धारा 3(2) जुआ अधिनियम थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव भिलाई में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

0

*विवाह योग्य युवक-युवती के लिए परिचय सम्मेलन कराना साहू समाज का सराहनीय कार्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराने से संसाधन और समय की होती है बचत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

भिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को सुपेला भिलाई में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह में श्री साव ने कहा कि, समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन कराना सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनाना एक पुनीत कार्य है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, इस आयोजन के तहत समाज में अच्छा काम करने वालों का सम्मान किया गया। वहीं साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में परिचय भी छपती है। ऐसा करने से समाज के लोगों को मदद मिलती है, शादी तय हो जाती है। इससे संसाधन और समय की बचत होती है।

बता दें कि, कार्यक्रम में श्री साव ने समाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन किया। समाज के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले साल इस पत्रिका के माध्यम से 25 प्रतिशत युवकों का विवाह तय हुआ।

कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू जी, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जी, दीपक ताराचंद साहू जी, महामंत्री लखन साहू जी, खेदराम साहू जी,रमेश साहू जी, नंदलाल साहू जी,हरिद्वारिका साहू जी, एनके साहू जी, संतोष साहू जी, सतीश साहू जी,चंद्र प्रकाश साहू जी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

*जिला साहू संघ बेमेतरा के द्वारा आयोजित युवक – युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-जिला साहू संघ बेमेतरा के द्वारा सिंधौरी गांव में युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
जिसमें आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जहां स्वजातीय बंधुओं के द्वारा श्री साहू का आतिशबाज़ी के साथ जगह -जगह स्वागत किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने युवक – युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन एक सराहनीय पहल है साहू समाज ने अपनी समाजिक रीति -रिवाज और परंपरा से समाज में हमेशा आदर्श स्थापित किये हैं । हमारे पुर्वजों के योगदान पर हम लोगों को गर्व है हमारे आराध्य देवी माता कर्मा ने भक्ति की शक्ति से प्रभु जगन्नाथ को प्रसन्न की थी और जगन्नाथ प्रभु को भात का भोग खिलाई थी । तब से आज तक जगन्नाथ प्रभु को भात का प्रसाद भोग में चढ़ता है । साहू समाज ने युवक – युवती परिचय सम्मेलन,आदर्श विवाह जैसे अनेक समाजिक आदर्श स्थापित किये हैं।
आज के कार्यक्रम में पुर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, दीपक ताराचंद साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने नगर पंचायत सरगांव, जिला- मुंगेली में लागत राशि – 2 करोड़ 65 लाख 09 हजार “ के विकास कार्यों का भुमि पुजन किये*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज नगरीय पंचायत सरगांव क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड, नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्य के लागत राशि – 2 करोड़ 65 लाख 09 हजार “ के विकास कार्यों का भुमि पुजन किये। इस अवसर पर श्री साहू ने सरगाव में राधा कृष्ण मंदिर के सेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए राशि देने की घोषणा किये। श्री साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता
माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक बिल्हा ने किया।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में
मान. श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी प्रदेश उपाध्यक्ष, भा.ज.पा. छत्तीसगढ़ एवं श्री परमानंद साहू जी अध्यक्ष, नगर पंचायत सरगांव,
श्री सुशील यादव (उपाध्यक्ष), पार्षदगण: श्रीमती चमेली विष्णु राजपूत, श्री राकेश साहू, श्रीमती मेलन रामखिलावन साहू, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री पंकज वर्मा, श्री रामकुमार कौशिक, श्री रामफल लहरी, श्रीमती सुषमा पोषण यादव, श्रीमती अंजना परविंदर सिह खालसा, श्री गीताराम साहू, श्री एजाज अहमद, श्रीमती शशि श्यामसुन्दर साहू, श्री राजीव तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही

केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बिलासपुर श्री तोखन साहू आज सुबह अपने गृह निवास डिंडौरी में जनदर्शन किये और लोगों की समस्या के त्वरित निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

*सेवानिवृत्त संभागायुक्त, कलेक्टर एवं एसपी ने अनुभव पत्रिका का किया विमोचन*

0

*समावेशी समाज के निर्माण के लिए बुजुर्गाें को सम्मान देना जरूरी – डॉ. अलंग*

*वरिष्ठ नागरिक संघ मुंगेली द्वारा कार्यक्रम आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा अनुभव पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, बी.आर.साव ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर, वरिष्ठ नागरिक संघ महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती यमला साहू, प्रदेश अध्यक्ष श्री सी. पी. देवरस सहित संघ के पदाधिकारियों ने अनुभव पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने पुष्प भेंटकर और बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार के बुजुर्ग का स्थान एक मजबूत स्तंभ की तरह रहा है, जो पूरे परिवार को संबल देने वाला होता है। समावेशी समाज के निर्माण के लिए बुजुर्गाें को सम्मान देना जरूरी है। सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का भरण-पोषण का अधिनियम आया, तब समाज का ध्यान इस ओर गया। वरिष्ठजन हमारी संस्कृति के धरोहर हैं। उन्होंने वरिष्ठजनों की तीन श्रेणी बताई और उसमें आवश्यक पहल करने की बात कही।

*समाज को दिशा में वरिष्ठजनों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर*

कलेक्टर श्री राहुल देव ने अनुभव पत्रिका के विमोचन के लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी और कहा कि आप लोग इस पत्रिका को न सिर्फ प्रकाशित करने का बीड़ा उठाया, बल्कि वरिष्ठजनों के अनुभवों को संकलित करने का प्रयास किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सभी बुजुर्गाें के पास अनुभवों का खजाना होता है, यदि युवा पीढ़ी इसे प्राप्त कर ले, तो उनका जीवन सरल हो सकता है। युवा पीढ़ी को आप लोगों से सीखना चाहिए कि कैसे जीवन जिएं। वरिष्ठजन समाज को दशा और दिशा दोनों देते है। एक अच्छा समाज के पैरामीटर में हमें बुजुर्गाे को जरूर स्थान देना चाहिए।

*वरिष्ठजन की भूमिका समाज में जामवंत की तरह – पुलिस अधीक्षक*

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि आप लोग सागर की तरह है। बिना किसी संसाधन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए सम्मानपूर्वक यहां तक पहुंचे है। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी लोग हमारे समाज के जामवंत है। जिस तरह जामवंत ने बजरंगबली को उनकी शक्ति से परिचय कराया। उसी तरह आप भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को समाज के सशक्तिकरण में योगदान देने का आग्रह किया। वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.पी. देवरस ने कहा कि अनुभव पत्रिका का विमोचन वरिष्ठ नागरिकों को साहित्य से जोड़ने के लिए प्रयास है। वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष धनेश सोलंकी ने वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए शासन और प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
प्रधान सम्पादक श्री सुभाष दीक्षित ने अनुभव पत्रिका के संबंध में संक्षिप्त में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पत्रिका को तैयार करने में सभी वरिष्ठजनों और प्रमुख नागरिकों का योगदान रहा है। पत्रिका का प्रारंभ मुंगेली बंदन से हुई है। इस पत्रिका में वरिष्ठजनों का विचारधारा, नारी शक्ति का सम्मान, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पर्यटन स्थल व प्राकृतिक साैंदर्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं और योजनाओं का उल्लेख है। कार्यक्रम के समापन में अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन श्री नीलकंठ तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, वरिष्ठ नागरिक संघ सचिव श्री प्रमोद पाठक सहित वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारीगण, छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष श्री सईद खान, गणमान्य नागरिक श्री अनिल सोनी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकजन मौजूद रहे

 

*नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

🔷 *महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 30.11.2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की जो कक्षा 8 वीं की छात्रा है को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक श्रवण कुमार यादव के द्वारा करीबन 1 वर्ष से अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने तथा घर वाले को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी *श्रवण कुमार यादव पिता छेदी प्रसाद यादव उम्र 39 साल साकिन बरहवांटोला महाराजगंज धुंधली (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम रिवर व्यू कॉलोनी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर* को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

*अवैध हुक्का बार चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

– *वसुधरा नगर में मकान मालिक अजय कुमार के घर अवैध हुक्का बार चलाने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
– *हुक्का बार के संचालक 1 श्रीकांत प्रजापति, 2 वेदात शुक्ला, 3 विनोद ठाकुर चलाया जा रहा था अवैध रूप से हुक्का बार*

– *प्रति घण्टे 400 रूपये की दर से चलाया जा रहा था हुक्का बार मकान मालिक को मिलता था कमिशन*
– *नाम आरोपी* 1 श्रीकांत प्रजापति पिता श्री राजा राम प्रजापति उम्र 32 निवासी राजू गांधी चौक कुम्हार पारा थाना सिला मो० नं० 9304525358 व्यवसाय प्राईवेट काम

2. वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला उम्र 32 निवासी दयालबंद नारियल कोठी रोड शिव मंदीर के पास थाना सिटी कोतवाली मो०नं० 9522579206 प्राईवेट जांब

3. विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी एमसीवर्मा टावर के पास थाना सि०ला० मो० 7771836049 वौरहे संचालन

4 प्रीस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप उम्र 25 साल निवासी कुदुदण्ड एसबीटी कालेज के पास मो०नं० 9098978833 काम मार्बल दुकान में काम सिला

शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी तेलीपारा आरके बुटहाउस गली थाना

कोतवाली 9302287060 काम 12 पास आउट

6 शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा उम्र 24 वर्ष निवासी मुक्तीधाम चीक सरकडा थाना सरकंडा मो०नं०

9300729003 काम जूता दुकान पढाई

7 अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी मुक्ती धाम सरकंडा थाना सरकंडा मोठन० 9479018808 पढाई

8 राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप उम्र 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सीटी सेंटर के बगल में मो० नं० 7089999052 काम पढ़ाई

9. दक्ष कश्यप पिता स्थ० अरूण कश्यप उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी तेली पारा नंदु गैरेज के पास थाना सिटी कोतवाली मो०न 7587075744 काम फार्महाउस खेती

10 विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी उम्र 22 साल निवासी सरकडा सीपत चौक बाड़ी टेम्पलजिग के बगल मे मोन 7000065588 पढ़ाई

11 मकान मालिक अजय कुमार 12 तथा एक अपचारी बालक

*जप्त सामाग्री*- 1.- 10 नग हुक्का पाट कम्पलीट से पाईप चीलम सहित

02-21 डिब्बा हुक्का का अलग अलग फ्लेवर अलायन तम्बाखु युक्त हुक्का में इस्तमाल करने 03-जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु युक्त 12 डिब्बा हुक्का में इस्तमाल करने का

04-08 पेटी चारकोल 20-20 किलोग्राम का

05-एक बोरी टीसू पेपर

06- एक बोरी फिल्टर

07- एक नग हीटर कोयला जलाने वाला

आशीष कश्यप बिलासपुर-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि, वसुंधरा नगर अजय कुमार के मकान में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई अग्रिम कार्यवाही करने निर्देशित करने पर थाना सिविल लाईन एव एसीसीयु के संयुक्त टीम बनाकर उक्त जगह पर रेड कार्यवाही किया गया वसुंधरा नगर अजय कुमार के मकान मे संचालक 1 श्रीकांत प्रजापति, 2 वेदांत शुक्ला, 3 विनोद ठाकुर द्वारा उक्त मकान में अवैध रूप से 08 उक्त लोगों को सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर मिला कर प्रति घण्टा 400 रूपये की दर से हुक्का पिलाते पाया गया उक्त सामाग्री एवं नगद 18500/ रूपया जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियो के द्वारा धारा – 04, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के तहत अपराध करना पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही किया गया है।

*पनिका समाज की हुई बैठक सम्पन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मुंगेली जिला के अंतर्गत लोरमी नगरपालिका के वार्ड नम्बर 2 में साकत पनिका भवन पर जिला स्तरीय बैठक की गई पनिका समाज की बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को लोरमी मुखयालय में अनुविभागीय अधिकारी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे ज्ञापन देने का मुख्य कारण पनिका जाती अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आदिवासी में आते थे लेकिन बिना सूचना बिना जानकारी के 8 दिसम्बर 1971 के बाद पनिका जाती को ओबीसी पिछड़ा वर्ग में कर दिया गया जो सरासर गलत है पनिका जाती के लोग53 वर्षों से आदिवासी वर्ग में शामिल होने के लिए प्रयासरत है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन का ध्यान नहीं आया जबकि पनिका जाती के लोगों की स्थिति बहुत ही दैनीय है गरीब टपके के लोग रहते हैं पनिका जाती की वेश भूषा संस्कृति रहन सहन आदिवासियों से मिलता ज़ुलता है इसी वजह से आज छत्तीसगढ़ में पूरे पनिका जाती के लोग आदिवासी वर्ग में शामिल होने की मांग कर रहे हैं 8दिसम्बर को मुंगेली जिला के अंतर्गत लोरमी में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम डबरी पारा से मुंगेली चौक होते हुए रैली के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देंगे।