Home Blog Page 512

*70 प्लस 35 वरिष्ठजनों का बनाया गया आयुष्मान वय वंदना कार्ड*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार रामगढ़ स्थित सियान सदन भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 35 पेशनधारी वरिष्ठजनों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. प्रभातचंद्र प्रभाकर ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना अंतर्गत 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों को 05 लाख रूपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय की जाएगी। योजना में पंजीयन के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कल्याण संघ श्री सईद खान, श्री हिरउराम भास्कर, श्री नीलकंठ तिवारी, जिला परियोजना समन्वयक श्री अखिलेश कौशिक सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि आरएचओ, सीएचओ, आयुष्मान ऑपरेटर, स्वास्थ्य मितानिनों से सम्पर्क कर एवं सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नबंर 104 एवं 14555 में सम्पर्क किया जा सकता है।

 

*जिला दण्डाधिकारी महोदय बिलासपुर के द्वारा पारित जिला बदर के आदेश का उल्लघन करने वाले 02 गुंडा बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार*

0

*➡️ जिला दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा दिनांक 05.11.2024 को बदमाश् मृत्युंजय सिंह एवं आसिफ खान को 06 माह के लिये जिला बदर का आदेश दिया गया था।*

➡️ *सिविल लाईन पुलिस द्वारा चेक करने पर जिला बदर मृत्युंजय सिंह बिलासपुर में ही काम करते पाया गया एवं आसिफ खान अन्य घटना कारित करने के बाद लुकते-छिपते पकड़ा गया।*

*जिला बदर बदमाशों का नाम -*
01 मृत्युजय सिह पिता केदार नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने डबरी पारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02 आसिफ खान पिता लतिफ खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना-सिविल लाईन जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर – जिला बदर मृत्युजय सिह पिता केदार नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने डबरी पारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर एवं आसिफ खान पिता लतिफ खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना-सिविल लाईन जिला बिलासपुर का निवासी है जिसका जिला दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा दिनांक 05.11.2024 को 06 माह के लिये जिला बदर का आदेश दिया गया था किन्तु दोनों बदमाशों के द्वारा जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेश का उल्लंघन कर बिलासपुर मे अपने अपने घर तथा मोहल्ले मे घुमने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया। तस्दीक करने पर जिला बदर गुंडा बदमाश मृत्युंजय सिंह बिलासपुर में ही काम करते पाया गया एवं गुंडा बदमाश आसिफ खान अन्य घटना कारित करने के बाद लुकते-छिपते पकड़ा गया, जिस संबंध में उनसे पूछताछ करने पर कुछ दिन पहले ही बिलासपुर आना बताये जिस संबंध मे पचनामा तैयार किया गया। मामले में म. प्र./छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 और 15 के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई।

*जुआ खेलने वाले के उपर पुलिस का प्रहार*

0

📌 *जुआ खेलते पाये जाने पर 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. अजय लहरे पिता स्व जगदीष लहरे उम्र 34 साल
2. कंचन सिंह केंवट उर्फ टिंगू पिता स्व दाउराम उम्र 39 साल
3. संजय केवंट उर्फ सोनू पिता स्व दषेराम उम्र 29 साल
4. विजय केंवट पिता स्व दषेराम उम्र 37 साल
5. शनि कैवर्त पिता सुंदर लाल उम्र 39 साल सभी साकिनान ग्राम खम्हरिया थाना सीपत
जप्ती – फड एवं पास से 5450 रूपये, 52 पत्ते ताष, बोरी फट्टी

आशीष कश्यप बिलासपुर :-जुआ खेलने वालो के उपर तत्काल अंकुष लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेष सिंह के द्वारा निर्देेष दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य मुखबिर सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम गठित कर ग्राम खम्हरिया में रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी 1. अजय लहरे 2. कंचन सिंह 3. संजय केंवट 4. विजय केंवट 5. शनि कैवर्त को जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे जिनके पास एवं फड से कुल जुमला रकम 5450 रूपये तथा ताश के साथ 52 पत्ते को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी गण का कृत्य धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।

*मंगला धुरीपारा नदी किनारे रात्रि में जुआ खेलते 05 जुआडियों को पकडा गया ।*

0

*जुआडियान अर्द्ध रात्रि में ताश के पत्तो से रूपयो का हार जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नमक जुआ खेल रहे थे ।**

*पाईंटर लगाकर मोबाईल का प्रयोग करते हुए पकडे जाने पर प्रयुक्त मोबाईल व प्रयुक्त वाहन स्कूटी को किया गया जप्त ।**

*जप्ती**

1- नगदी रकम 20000 रूपये

2 – 05 नग मोबाईल

• 3 – दो नग मोटर सायकल स्कूटी

*नाम आरोपी**

01 भरत जायसवाल पिता विहारी जायसवाल उम्र 37 साल साकिन अशोक चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

02 राजा नेताम पिता भाऊ सिंह नेताम उम्र 24 साल साकिन सतनाम नगर अमेरी थाना सकरी

03 अंकित भार्गव पिता छबीलाल भार्गव उम्र 25 साल साकिन बगीचापारा अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ०ग०

04 दो अपचारी बालक

आशीष कश्यप बिलासपुर::— मामले का संक्षेप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के संबंध मे विशेष अभियान चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था कि आज दिनॉक 05.12.2024 को जरिये मुख्बीर सूचना मिली की कुछ लोग मंगला अरपा नदी किनारे जुआ खेल रहे है कि सूचना पर एसीसीयू टीम एवं सिविल लाईन पुलिस द्वारा मंगला अरपा नदी किनारे जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो 05 जुआडियानो को मौके पर पकडे गए जो पाईंटर लगाकर जुआ खेल रहे थे तथा जुआ खेलने जाने दुपहिया वाहनो का प्रयोग किये थे व मोबाईल फोन भी उपयोग कर रहे थे जिसके कब्जे से नगदी रकम 20000रू, 05 नग मोबाईल एवं दो मोटर सायकल स्कूटी जप्त किया गया जुवाडियानों का कृत्य 3 ( 2 ) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से दिनांक 05.12.2024 को विधिवत गिरप्तार किया गया । तथा पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही की गई

*महोत्सव के प्रथम दिन मस्तूरी विधायक, पूर्व खनिज विभाग अध्यक्ष देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- देवांगन समाज मुंगेली द्वारा सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन 02 दिसम्बर को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व खनिज विभाग अध्यक्ष गिरिश देवांगन, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, आत्मा सिंह क्षत्रिय, स्वतंत्र मिश्रा, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण माता परमेश्वरी की दर्शन करने के लिए पहुॅची और पूजा अर्चना कर मॉ से आर्शीर्वाद लिया।
पूर्व खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरिश देवांगन ने महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुंगेली देवांगन समाज माता परमेश्वरी महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश में अव्वल रहा है। उन्होने कहा कि समाज के हर शख्स का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि किस तरह समाज का विकास हो। इसके लिए बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, संस्कृति को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने अतिथियों के प्रति आभार किया।

*छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध गायक एवं मस्तूरी विधायक लहरिया ने तोला बंदव वो दाई गीत गाकर बांधा समा*

छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध गायक एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने माता की दर्शन के पश्चात् तोला बंदव वो दाई गीत गाकर समा बांधते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बता दे कि खनिज विभाग पूर्व अध्यक्ष गिरिश देवांगन के साथ देवांगन समाज के आमंत्रण पर सुप्रसिद्ध गायक एवं मस्तूरी विधायक श्री लहरिया भी पहुॅचे थे। इस अवसर पर युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, शत्रुहन लाल देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय, जगदीश, अमरनाथ, अनिल, बलराम, नानू, सूरज, अनिल,ददुआ, लल्ला, रजत, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व खनिज विभाग पूर्व अध्यक्ष गिरिश देवांगन के विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन, सुनिता देवांगन सहित महिला टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

*माता परमेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा ने बांधा समां*

0

*महोत्सव के तीसरा दिन दीपचंद , माता हरणी की विवाह, शहर में डीजे के साथ निकाली बारात*

*बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता में दिखाएं अपनी हुनर*

*25 वॉ वर्ष महोत्सव को यादगार बनाने हेतु युवाओं ने किया रक्त दान*

*महोत्सव के आज चौथा दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक पंडित शिवकुमार तिवारी का भव्य जगराता*

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा का भव्य जगराता 06 दिसंबर को*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // देवांगन समाज द्वारा 07 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाज के लोग माता परमेश्वरी की दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही सात दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के कई बड़े कलाकार अपने गीतों के माध्यम से समा बांध रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन राज्य एवं केंद्रीय मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सहयोगी संस्था द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी संस्कृति लोक कला संस्था, तोला गाड़ा गाड़ा जोहार प्रभु के गायक हिरेश सिन्हा द्वारा लोगों के बीच एक से बढ़कर एक गीत करनी के मैं फल पाहु, तोला का बलि देहु दाई, गांव अयोध्या कस लागत हे, झूम लेबो बस्तरिहा गीत जैसे अनेकों गीत प्रस्तुत कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया। इसके साथ ही गायक सिन्हा ने कॉमेडी कर लोगों को हंसते और गुदगुदा कर लोगों को लोट पोट कर दिए।
महोत्सव के तीसरा दिन कथा वाचक किशन राव चंपा वाले एवं संगीतमय अनिल देवांगन बिलाईगढ़ वाले ने दीपचंद , माता हरणी जन्म एवं विवाह गोत्र उत्पत्ति कथावाचक द्वारा सुनाया। वही माता रानी की विवाह को धूमधाम से मनाने हेतु डीजे साउंड के माध्यम से पूरे शहर भ्रमण करते हुए बारात निकाली गई। जिसमें बाराती के रूप में समाज के युवक-युक्ति शामिल हुए और नाचते गाते कार्यक्रम स्थल से निकलकर गोल बाजार , पुराना बस स्टैंड, मलाई घाट होते हुए माता परमेश्वरी चौक पहुंचे। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विवाह कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। वही रात्रि 9:00 बजे से बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें 05 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बच्चों ने भाग लेकर अपना हुनर और प्रतिभा को मंच के माध्यम से दिखाया। डांस प्रतियोगिता में नव्या देवांगन पिता संतोष देवांगन, जिया देवांगन, सत्यम देवांगन पिता राजकुमार देवांगन, चंचल देवांगन ग्रुप डांस, मीठी देवांगन पिता अनिल देवांगन, साक्षी देवांगन पिता दुर्गेश देवांगन, वंशी सिद्धिक जया, चंचल देवांगन पिता हीरु देवांगन, तनविका देवांगन पिता मनोज देवांगन, चंचल देवांगन पिता मोतीलाल देवांगन, सौम्या देवांगन पिता शत्रुघ्न देवांगन ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रमुख जज के रूप में विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन, महिला टीम के सक्रिय सदस्य सुनीता देवांगन चाची, राही देवांगन, चंद्रिका देवांगन, मधु देवांगन वही वही प्रदेश युवा टीम के उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन एवं प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन शामिल हुए। डांस प्रतियोगिता के पश्चात सभी जजों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार का भी घोषणा किया। वही प्रथम इनाम पाने वाले वंशी सिद्दीका जया, द्वितीय चंचल पिता हीरु और तृतीय स्थान पर नव्या अदिति पिता गोविंद देवांगन एवं शरद देवांगन रहे।
महोत्सव के चौथे दिन 25 वॉ वर्ष पूरे होने पर देवांगन समाज के लोगों द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महोत्सव को यादगार बनाने हेतु युवाओं ने रक्तदान भी किया। रक्तदान करने वाले गणेश देवांगन, बलराम देवांगन, देवेंद्र देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, अमन देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, मनोज, विकास, पवन,वीरेंद्र, अनुज, दुर्गेश, नरेंद्र, सत्येंद्र, दुर्गेश,, शत्रुहन, जितेंद्र, रामाधार, हेमंत, पवन सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक एकता का परिचय दिया। रक्तदान करते हुए युवाओं ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह एक महान सेवा है। रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नियमित रक्तदान करने की अपील की, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और जीवन बचाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है और इसे हर स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से कर सकता है। इस प्रकार, रक्तदान से न केवल दूसरों की मदद होती है, यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभकारी है।
वही रात्रि 09 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक पंडित शिवकुमार तिवारी का भव्य जगराता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। महोत्सव के पांचवें दिन 06 दिसंबर को रात्रि 08 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध मोर पथरा के देवता जैसे अनेको गीतों में झूमने के लिए मजबूर कर देने वाले गायक देवेश शर्मा रायगढ़ वाले भव्य जगराता कार्यक्रम आगर खेल परिषद में रखा गया है। जिसमें स्थानीय उपमुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक एवं धरसींवा क्षेत्र के विधायक पद्मा श्री अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस हेतु निर्धारित समय एवं स्थान पर आने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने आग्रह किया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन, शत्रुहन देवांगन, सुदामा देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, ददुआ देवांगन, बलराम, नानू, रजक, सूरज, धनराज, यश, गज्जू सहित अन्य युद्धस्तर पर कार्य कर रहे है।

*नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधाडी कर ठगी करने वाले आरोपी पर मल्हार /मस्तूरी पुलिस का प्रहार*

0

📌 *विगत 04 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को मस्तूरी / मल्हार पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*

📌 *अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधडी के घटना को दिया था अंजाम।*

*नाम आरोपी-*
कांती कुमार सिंह पिता स्व. लीलागर सिंह उम्र 60 साल साकिन डी.पी. होम्स ईमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला बिलासपुर छ.ग.


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मागले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरीशंकर डहरिया पिता रामप्रसाद डहरिया उम्र 32 साल निवासी नेवारी थाना मस्तूरी ने दिनांक 28.01.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि दिनाक 01.07. 2019 को कमल सोनवानी पिता गाधी सोनवानी उम्र 32 साल निवासी डोड़की थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. अपने साथीगण सुरजीत सोनवानी, सुचित्र सोनवानी एवं काति सिंह के साथ मिलकर जिला पुलिस बल व प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के लिए पार्थी तथा उसके भाई से 2,00,000 लाख रु. लेकर धोखाधाडी कर ठगी किये हैं। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के पूर्व में साक्ष्य संकलित कर आरोपी कमल सोनवानी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाड पर पेश किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण करने के संबध आदेश प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक ओकर घर दीवान के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक मो सईद अख्तर के नेतृत्व में आरोपीयों के गिरफतारी के संबंध में लगातार सायबर सेल बिलासपुर से संपर्क कर तथा मुखबिरों के माध्यम से फरार आरोपी काती सिंह का पतासाजी किया जा रहा था। जो गिरफतारी के डर से लगातार अपना निवास बदल कर पुलिस से लुकछिप रहा था। इसी कड़ी में मुखबिर के माध्यम से पता चला की आरोपी कांती सिंह रायपुर में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रातर्गत एक कालोनी में रह रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर आदेशानुसार पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी ओंकार घर दीवान के द्वारा तत्काल अपने टीम के साथ रायपुर रवाना होकर आरोपी के संबंध में सूचना स्थल के आसपास पतासाजी कर हिकमत अमली से मार्निंग वाक में निकलने आरोपी कांती सिंह को इमलीडीह रायपुर से धरदबोचा गया। आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया। जिसे विधीवत् दिनांक 03.12.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

*पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ:- भावना बोहरा*

0

0.1 वर्ष पूर्ण होने एवं जनादेश दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता के प्रति आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 3 दिसंबर 20 23 को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये बहुत से वादों को पूरा किया है और आज एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जनादेश दिवस के रूप में मना रही है इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी भाजपा सरकार और पंडरिया विधानसभा में विगत एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विकास एवं जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक विशेष और ख़ास दिन है जनता ने अपने जनादेश के साथ 3 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में सुशासन की स्थापना की मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को भी प्रणाम करती हूँ और उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने मुझे अपनी सेवा एवं क्षेत्र का विकास करने का परम सौभाग्य मुझे दिया मैं उनके इस विश्वास एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी एक परिवार की भांति जो मुझे उनका मार्गदर्शन, सहयोग व स्नेह मिलता है वह मेरे लिए बहुमूल्य है मैं उनके हर सुख दुःख में साथ निभा सकूँ और क्षेत्र की जनता ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे पूरा कर सकूँ इसके लिए मैं पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करती रहूंगी छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने आज ही के दिन कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन पर प्रहार कर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विकास के विजन को आत्मसात किया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता को विकसित छत्तीसगढ़ की गारंटी प्रदान की थी जिस पर जनता ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाया साथ ही सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, एकनिष्ठता एवं संघर्ष ने भाजपा को पुनः जनसेवा का अवसर प्रदान कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया भावना दीदी की गारंटी में हमने पंडरिया विधानसभा के विकास एवं जन भावनाओं के सम्मान हेतु संकल्प किये थे आज वह भी धरातल पर पूरे हो रहें हैं आज पंडरिया विधानसभा में जनता की समस्याओं के निवारण के लिए पंडरिया पांडातराई, कुंडा,कुई-कुकदुर, इंदौरी, दुल्लापुर एवं रणवीरपुर को मिलाकर कुल 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जा चुकी है। क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं IIT-JEE, NEET एवं CGPSC की तैयारी हेतु 1 जनवरी से निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा हमर पंडरिया स्वस्थ पंडरिया के उद्देश्य से आज पंडरिया विधानसभा में कुल 8 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं 1 मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का भी निशुल्क सञ्चालन किया जा रहा है पंडरिया विधानसभा के हमारे किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण का कार्य भी प्रगति पर है जिससे क्षेत्र के 26 से अधिक गाँव के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया गया उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था उन युवाओं के लिए निर्णय लिए गए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी हमने किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस दिया 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हमारे पंडरिया विधानसभा में 1.25 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की 9 किश्त उनके खातों में हस्तांतरित की तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं अधोसंरचना विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि विगत एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण एवं जन सुविधाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं हमारे किसान भाईयों-बहनों के हित के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य आकार ले रहें जो उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहें हैं हमारे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी पीएम जनमन योजना के तहत 3342 आवास को स्वीकृति दी गई है पंडरिया विधानसभा के भी 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त उनके खातों में जारी की गई इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक निधि के तहत सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय,सीसी रोड जैसे अधोसंरचना विकास हेतु 4 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुए हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण हेतु पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों को डामरीकृत करने हेतु 58 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा को दी गई है भावना बोहरा ने आगे बताया कि अनुपूरक बजट में पंडरिया विधानसभा में सड़कों के विस्तार हेतु लगभग 200 करोड़ की राशि, बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण जैसी सिंचाई परियोजनाओं हेतु 100 करोड़ से अधिक की राशि, पुल-पुलिया के निर्माण हेतु 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है जिसमें कार्य प्रगति पर हैं एवं महतारी सदन योजना के तहत 74 लाख, क्षमता विकास मद के तहत 1 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास, जन सुविधाओं के विस्तार जैसे विभिन्न मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जहाँ कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं बहुत से कार्य प्रगति पर हैं।

—————————————-

**थाना पिपरिया की गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही**

0

चंद्रसेन कश्यप ब्यूरो कबीरधाम:-पुलिस अधीक्षक कबीरधाम **श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)** के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्यवाही के तहत, थाना पिपरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री पुष्पेंद्र बघेल** एवं **श्री पंकज पटेल** तथा अनुविभागीय अधिकारी **श्री प्रतीक चतुर्वेदी** के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी **निरीक्षक कमला कांत शुक्ला** के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 02.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरकोना के बस स्टैंड स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के पास कार्रवाई की।

मौके पर आरोपी **अभितेश धुर्वे पिता मुनेश धुर्वे (उम्र 26 वर्ष)**, निवासी ग्राम मथानीकला, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचने का जुर्म स्वीकार किया।

**जप्त संपत्ति विवरण:**
1. **गांजा:** 795 ग्राम (खाकी रंग के टेप से लिपटा)
2. **इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन:** SF-400A मॉडल
3. **गांजा बिक्री की नगद राशि:** ₹3540
4. **अखबारी कागज के टुकड़े:** 10 नग
**कुल अनुमानित कीमत:** ₹9540

पुलिस ने मौके से सभी वस्तुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 397/2024, धारा 20(बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी को दिनांक 02.12.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
– उप निरीक्षक: **जयराम यादव, राजेश्वर सिंह**
– आरक्षक: **हेमंत शर्मा, नारायण पटेल, मनोज टंडन**
– महिला आरक्षक: **उषा चतुर्वेदी**
उक्त कर्मचारियों का प्रकरण में विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

*अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस*

0

*राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 3 दिसंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम*

*उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को किया जाएगा सम्मानित*

रायपुर,  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर राज्य भर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।