Home Blog Page 511

*बिलासपुर शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध*

0

*➖डी0एस0पी0 ट्रैफिक ने ली ट्रक यूनियन की बैठक*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आई०पी०एस०) द्वारा शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होने के साथ संभावित दुर्घटनाओं की आशंका एवं यदा-कदा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहती है, इस संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (बिलासपुर) के प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमान कलेक्टर (बिलासपुर) महोदय द्वारा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिवहन हेतु प्रतिबंध किया गया है।*

*इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस, बिलासपुर के प्रभारी श्री शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि- शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी कि आज बैठक ली गई, ताकि ट्रैकों के संचालन करने वाले एवं वाहन चालकों को उचित जानकारी दी जा सके, बिलासपुर शहर के निरंतर विकास और स्मार्ट सिटी के प्रयोजन के साथ-साथ यातायात के बढ़ते दबाव को ध्यान रखते हुए, बिलासपुर शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को विशेष समय पर ही परिवहन की अनुमति दिए जाने के साथ-साथ भारी वाहनों को शहर की सीमावर्ती बाईपास मार्गो से परिवहन करने की जानकारी दी गई,आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।*

*बैठक में नया माल गोदाम ट्रक संघ,पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित रहे जिनमें श्री एस0 रात्रे,श्री हरविंदर पल सिंह,श्री शहनवाज खान,श्री सुरजीत सिंह,श्री राजेंद्र सिंह,श्री अशोक बत्रा श्री मनप्रीत सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *मामा- भांजी मिलकर रात्रि में कर रहे थे शराब परिवहन सीपत थाना के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी और आरोपिया*

♦️ *अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही*

♦️ *आरोपी और आरोपिया से पल्सर मोटर साइकिल जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी और आरोपिया-*
1. सिकंदर उर्फ राजा वर्मा पिता कलेष वर्मा उम्र 27 वर्ष
2. पायल वर्मा पति आकाष वर्मा उम्र 19 साल दोनो निवासी वर्मा मेाहल्ला ग्राम भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

*जप्ती शराब-*
1. 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये
2. मो.सा. पल्सर क्रमांक सीजी 10 बी डब्लू 1605

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नशे से समाज को मुक्त करने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *चेतना* जनजागरुकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 05.12.2024 को थाना सीपत के द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला अपने मोटर सायकल पल्सर में कच्ची महुआ षराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम खैरा डगनिया की ओर जा रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया। जहां सिकंदर उर्फ राजा वर्मा एवं पायल वर्मा निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 1. 40 लीटर देषी महुआ कच्ची शराब कीमती 4000 रूपये 2. मो.सा. पल्सर क्रमांक सीजी 10 बी डब्लू 1605 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू , म आर क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान है।

*थाना तोरवा और तारबाहर थाना क्षेत्रों में की गई पैदल पेट्रोलिंग*

0

💥अब सड़क पर घूम रहे और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की खैर नहीं💥

‼️सुनसान इलाको में की गई लगातार कार्यवाही‼️


आशीष कश्यप बिलासपुर :-शराब दुकानों से कुछ दूरी पर एवं सुनसान जगहो पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जयसवाल के योजना अनुसार CSP कोतवाली अक्षय साबद्रा IPS, सुमित धोत्रे IPS द्वारा थाना प्रभारी हम हमराह स्टाफ़ के साथ तोरवा एवं तारबहार क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
उक्त गश्त एवं चेकिंग के दौरान लगभग 25 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दोनों थानों में मिलाकर की गई है।शराब दुकानोंके आस पास अचानक सेदबिश देकर असामाजिक तत्वों को भगाया गया है और हाथों में सख़्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या नशाखोरी के सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में अक्षय प्रमोद साबद्रा IPS, सुमित धोत्रे IPS, थाना प्रभारी तोरवा, थाना प्रभारी तारबाहर तथा अन्य आरक्षक सकारात्मक रूप से सक्रिय रहे।

 *बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन।*

0

♦️ *पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर की मुख्य आतिथ्य एवं ड्रीमलैण्ड स्कूल प्राचार्या की अगुवानी में कार्यक्रम का सफल आयोजन।*

♦️ *बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित।*


आशीष कश्यप बिलासपुर :-जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पु से) द्वारा नशा एवं साइबर क्राईम पर अंकूश लगाने जन जागरूकता कार्यक्रम *‘‘चेतना’’* संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, नशा करने से होने वाली आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत स्थित ड्रीमलैण्ड स्कूल बंधवापारा की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा रहे, जिनकी उपस्थिति पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमति निवेदिता सरकार एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमति तपोषी सरकार द्वारा पुष्प गुच्छ ग्रीन बुके से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम की शुरूवात देशभक्ति गीत की मनोहर प्रस्तुति के बाद कविता पाठ का आयोजन किया गया। कविता का मुख्य बोल साइबर कमीशन क्राइम को कहे बाय-बाय के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा साइबर ठगी संबंधी मनोहर जानकारी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुये उपस्थित स्कूली बच्चे, शिक्षक/शिक्षिका, गणमान्य नागरिकों को साइबर ठगी से कैसे बचें, नशा करने से होने वाली आर्थिक/शारीरिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही साथ अति. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति अर्चना झा द्वारा साइबर अपराध, महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये घटना घटित होने पर तत्काल परिजनों के साथ नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुये जन जागरूकता कार्यक्रम *‘‘चेतना’’* के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा विधि से संघर्षरत् बालकों को नशा एवं अपराध से दूर रहनेे तथा उनके सतत् विकास के लिए इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एवं यातायात पुलिस से सेवानिवृत्त श्री उमाशंकर जी एवं यूथ फॉर नेशनल फेडरेशन के संस्थापिका, शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थीगण, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के नागरिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहा।

*मामा भांजा तालाब खटीक मोहल्ला टिकरापारा के पास धारदार चाकू लेकर घुमते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

मामा भांजा तालाब खटीक मोहल्ला टिकरापारा के पास धारदार चाकू लेकर घुमते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । जप्त हथियार-01 नग लोहे का धारदार चाकू |

नाम आरोपी :-

पप्पू खटीक पिता बाबू लाल खटीक उम्र 34 वर्ष निवासी मामा भांजा तालाब के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक- 0512.2024

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 05/12/2024 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि पप्पू खटीक नाम का व्यक्ति मामा भांजा तालाब के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा के पास लोहे का धारदार चाकू लेकर घुम रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – पप्पू खटीक पिता बाबू लाल खटीक उम्र 34 वर्ष निवासी मामा भांजा तालाब के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा गया जिनके पास लोहे का एक धारदार चाकू मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर लोहे का धारदार चाकू को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से जिनके विरूद्ध अप. क. – 586 / 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तारी कर कार्यवाही की गई है। आरोपी का कृत्य को दृष्टिगत रखते हुए पृथक संज्ञेय अपराध घटित होने के अंदेशा पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में उनि बसंत साहू पेट्रोलिंग स्टॉप रत्नाकर राजपूत, संजय श्याम, गोकूल जांगडे, के विशेष योगदान रहा है।

*बहुत जल्द दामापुर में पीएससी कोचिंग सेंटर*

0

01.मां भारती एकेडमी के बैनर तले होगा संचालन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- मां भारती एकेडमी के संचालक एवं जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने एक निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान घोषणा की, बता दे की कुछ दिन पूर्व कल्पना चावला स्कूल दामापुर में आयोजित बाल मेला कार्यक्रम में पीएससी कोचिंग सेंटर डालने की बात कही उक्त विषय पर अश्वनी यदु ने खुल कर अपनी बात रखी अश्वनी यदु ने बताया की हमारे दामापुर क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन प्रतिभा को निखारने का कोई विकल्प नहीं है प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिये क्षेत्र में कई प्रतिभावान युवक युवतियां हैं लेकिन तैयारी हेतु कोई संस्थान नहीं है दामापुर क्षेत्र में पूर्ण रूप से छोटे किसान मजदूर,छोटे- छोटे व्यापारिय निवासरत हैं जीवन यापन करना ही मुश्किल है बच्चों को उच्च शिक्षा दे पाना मुश्किल है स्थिति ये है की नगर सेना वन रक्षक आरक्षक जैसे तैयारी के लिये भी बाहर नहीं जा पा रहे पिछले एक वर्ष से संचालित मां भारती एकेडमी के कई युवा युवतियां फिजियल टेस्ट में अच्छे नंबर के साथ पास हो चुके हैं आने वाले वक्त में क्षेत्र में कई युवक युवतियां पुलिस विभाग में सेवा देंगे एवं दामापुर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे आगे अश्वनी यदु ने कहा की सिविल सेवा हेतु अब हम अपने क्षेत्र के युवकों को तैयार करेंगे भविष्य में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में हमारे युवा साथी अपनी सर्वोच्च सेवा देंगे इसकी तैयारी की जा रही है कोचिंग सेंटर में पीएससी व्यापम की तैयारी नेशनल स्तर की करवाई जायेगी दिल्ली में संचालित टॉप के कोचिंग सेंटर से बात की जा रही है ऑनलाइन फ्रेंचाइजी खरीदी जायेगी वहीं दिल्ली में रहकर आईपीएस की तैयारी कर चुके युवा साथी भानु चंद्रवंशी कोचिंग सेंटर के मुख्य शिक्षक होंगे एवं अन्य टीचरों की सेवा ली जाएगी।

—————————————-

*एम. कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए वाणिज्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार और प्रस्तुतीकरण का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक- 4/12/2024 एवं 5/12/2024 राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कक्षा एम. कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए वाणिज्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार और प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के.धुर्वे, बाह्य परीक्षा के रूप में प्रो.कृष्ण कुमार जायसवाल सहायक प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय नवीन महाविद्यालय कोतरी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राधेश्याम साहू विभागाध्यक्ष के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, राजकीय गीत तथा राष्ट्रगान के उपरांत वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस .साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि तथा संचार कौशल को विकसित करना है जब हम सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं तो इससे ज्ञान में वृद्धि होती हैं। बाह्य परीक्षा के रूप में उपस्थित प्रोफेसर कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि सेमिनार से अभिव्यक्ति का विकास होता है इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे ने कहा कि सेमिनार में प्रस्तुतीकरण देने से विषय के प्रति पकड़ मजबूत होती हैं साथ ही साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं संचार कौशल में वृद्धि होती हैं। डॉ. एन.के. सलूजा ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के लिए बाजार में उपलब्ध कुंजी से नहीं बल्कि पुस्तकों का गहन अध्ययन करना चाहिए जिससे विषय के प्रति पकड़ मजबूत होती हैं। प्रो.निधि सिंह ने बताया कि संगोष्ठी के द्वारा विद्यार्थियों को अवसर मिल रहा है जिसका लाभ हर विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। प्रो.एस.के.जांगड़े ने बताया कि सेमिनार से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व का विकास संभव है व्यक्तित्व विकास एक सतत प्रक्रिया है जो यह निरंतर चलते रहती है। प्रो.एन.एस.परस्ते ने कहा कि संगोष्ठी में जब विद्यार्थी अलग-अलग विषयों पर अपना ज्ञान साझा करते हैं तो उनमें विषय के प्रति रुचि एवं ज्ञान में वृद्धि होती हैं। इसके अलावा प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.हेमा आर. टंडन,डॉ.गंगा गुप्ता,श्री आर.के.श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
उद्बोधन के बाद एम.कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषय जैसे- प्रबंधकीय अर्थशास्त्र प्रबंधकीय लेखांकन, बृहद लेखांकन ,सांख्यिकी ,मानव संसाधन प्रबंध ,उपभोक्ता व्यवहार ,उच्चतर लागत लेखांकन ,आयकर, व्यावसायिक पर्यावरण ,लेखांकन के मूल तत्व ,व्यवसायिक सनियं, व्यावसायिक अर्थशास्त्र ,व्यवसाय की अवधारणा एवं पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो.गुरुदेव निषाद एवं एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र चारूदत्त सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन एवं आभार प्रदर्शन प्रो.श्रेया श्रीवास्तव ने किया उन्होंने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं उपस्थिति के बारे में बताया साथ ही प्राचार्य ,प्राध्यापको विद्यार्थियों आदि का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो.विवेक साहू,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.नितेश गढेवाल,प्रो.देवेंद्र जायसवाल,प्रो. अमित निषाद,प्रो.मनीष कश्यप,प्रो.सुषमा डहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर एवं समस्त कर्मचारी के साथ ही वाणिज्य विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

कवर्धा शहर को मिली एक और बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 10 करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ*

0

0.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के इस एतिहासिक सौगात के लिए भाजपा कवर्धा शहर मंडल ने जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने के बाद लगातार कवर्धा क्षेत्र में विकास की गाडी तेज रफ़्तार से दौड़ने लगी है जहाँ करोडो रूपये के विकास कार्य शहर में निर्माणाधीन है वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से कवर्धा को एक और बड़ी सौगात मिली है वार्ड वासियों के बहुप्रतीक्षित माँग को पूरा करने के लिए प्रयासरत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व नगरपालिका परिषद का मेहनत धरातल पर सफल होते दिखाई देने लगा है नगरी प्रशासन विभाग ने नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत लोहारा बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण कार्य हेतु अधोसंरचना मद से 1073.88 लाख लगभग 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है उक्त मार्ग निर्माण से कवर्धा शहर को घोटिया रोड चौडीकरण के साथ एक और नये चौड़ी सड़क का सौगात मिलने जा रहा है यह रोड शहर के यातायात व्यवस्था के लिए मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही नगर विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी लगातार विकसित हो रहे कवर्धा के लिए इसे बड़ी उपलब्धी के रूप में देखा जा रहा है गौरव पथ निर्माण हेतु स्वीकृति से शहर वासियों में उत्साह है मोहल्ले वासियों ने स्थानीय विधायक को सडक स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने इस बड़ी सौगात के लिए नगर वसियो की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद संतोष पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है विगत एक वर्षो में स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने कार्य किया है कवर्धा शहर को लम्बे समय से जिन बड़े विकास कार्यो की आवश्यकता थी उनमे बहुत से कार्य विजय शर्मा जी के प्रयास से धरातल में मूर्त रूप लेने लगा है. इसी कड़ी में कवर्धा लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक गौरव पथ का निर्माण शहर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा बड़े लम्बे समय से पिलारी नहर रोड में रहने वाले रहवासी इस सडक की प्रतीक्षा कर रहे है आने वाले समय में यह गौरव पथ शहर का एक और मुख्य मार्ग के रूप में विकसित होगा उन्होंने राशी स्वीकृति के लिए नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव का भी आभार व्यक्त किया है।

—————————————-

*निक्षय-निरामय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन*

0

*निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ पहचान एवं उपचार अभियान 24 मार्च तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार 100 दिवसीय निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ पहचान एवं उपचार अभियान, टीबी, कुष्ठ एवं वयोवृद्ध देखभाल हेतु सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभातचंद्र प्रभाकर ने बताया कि निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ पहचान एवं उपचार अभियान 07 दिसंबर से 24 मार्च तक 04 चरणों में सभी विकासखण्डों में आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने अभियान के दौरान मितानिनों को घर-घर सर्वे कर उच्च जोखिम एवं टीबी, कुष्ठ, शंकास्पद, वयोवृद्ध देखभाल संबंधी जानकारी देने और पीड़ित पाए जाने पर उपचार प्रारंभ कर नियमित फॉलोअप लेने के निर्देश दिए। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सकों सहित समस्त नोडल अधिकारी और स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

 

*उप मुख्यमंत्री श्री साव अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 06 दिसंबर को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव 06 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर से कार द्वारा जिला न्यायालय करही, मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 04:00 बजे अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 5:00 बजे जिला न्यायालय करही से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।