Home Blog Page 510

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक शिव कुमार तिवारी एवं देवेश शर्मा ने देवी भजनों और गीतों की प्रस्तुति से बांधा समां,,देर रात तक भक्ति गीतों का लिया लोगों ने आनंद*

0

*मुख्यातिथि विधायक मोहले ने माता परमेश्वरी चौक सौंदर्यीकरण हेतु 05 लाख रुपए देने की घोषणा*

*देवांगन समाज का भव्य शोभा यात्रा कल 08 दिसंबर को, देवांगन समाज के प्रतिष्ठान रहेगी बन्द*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // देवांगन समाज मुंगेली द्वारा आयोजित सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के चौथे दिन रात्रि 09 बजे से छत्तीसगढ़ से सुप्रसिद्ध गायक शिवकुमार तिवारी ने मोर महादेव बैला मा चढ़ के आवत होही ना, रामे के आंगना मा बोयो हव जवारा ओ जैसे एक से बढ़कर एक देवी गीतों का प्रस्तुति दी। वही महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को सुप्रसिद्ध भजन

गायक देवेश शर्मा रायगढ़ वाले द्वारा माता के गीतों की प्रस्तुति कर भक्ति गीतों की बयार बही, दर्शक भक्ति गीत में झूमते नजर आये, बड़ी संख्या में मातारानी की भक्त उमड़ पड़े। जिले के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आगर खेल मैदान में हुये माता की जगराता में देवांगन समाज के हजारों लोगों की उपस्थित रहे और शहर में देर रात तक भक्ति गीत में झूमते व नाचते हुए माता की

 

जयकारों से गुंज उठा। भजन गायक पूरे जोश खरोश के साथ श्रोताओं को माता के जयकारे लगवाते रहे पूरा शहर माता की जयकारों से देर रात तक गुंजता रहा। जगराता कार्यक्रम में माॅ काली , दुर्गा, बब्बर शेर, राधा कृष्ण के जीवित झांकी का दर्शन एवं प्रभु श्रीराम के गीत नृत्य के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति भी दिया गया। तो वही भगवा रंग की प्रस्तुति पर लोगो ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए भक्तो ने भगवा मय में लीन होकर झूमने लगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधानसभा के क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। इस दौरान देवांगन समाज जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन, विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन सहित समाज के लोगों ने समाज के द्वारा बुनकरी कर बनाए गए धागा और पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के पार्षद एवं जिलाध्यक्ष ने मुख्यातिथि मोहले को समाज की विकास हेतु मांग पत्र सौपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहल्ले ने कहा कि सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव को देवांगन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से पिछले 24 वर्षो से मनाते आ रहे है। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज ईमानदारी और मेहनत कर अपना जीवन यापन करते हैं। देवांगन समाज शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और समाज भी जागरूक हो रहे हैं। इस दौरान विधायक ने माता परमेश्वरी चौक के सौंदर्यीकरण हेतु 05 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।


इसके पूर्व विधायक मोहले ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से भक्ति गीतों की शुरूआत हुई। जिसमे जसभजन गायक देवेश शर्मा मोर पथरा के देवता, नदिया मा रोवय दाईं लाइक, पताल चटनी, नाचे जो बब्बर शेर रे, आमा पान के पतरी जैसे एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए देवांगन समाज को कार्यक्रम की बधाई व शुभकामनाएं भी दिया। इस दौरान इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवांगन समाज के प्रदेश के उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुहन देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, महेश देवांगन, जलेश देवांगन, बलराम देवांगन, नानू देवांगन, कोमल देवांगन यूट्यूबर, लल्ला देवांगन, ददुआ, सूरज, यश, विनय, संजय, तीरथ, नरेश, देवेश, रजत, धनराज, अंशु देवांगन सहित समाज के अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

*08 दिसम्बर को देवांगन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा*

माता परमेश्वरी महोत्सव अंतिम दिन 08 दिसम्बर को देवांगन समाज मुंगेली द्वारा भव्य शोभायात्रा निकलेंगे। जिसमें नगर भ्रमण करते हुए सामाजिक एकता का परिचय देंगे। जिसमें 08 दिसंबर को समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा सुबह 10 बजे युवाओं द्वारा बाइक रैली तथा दोपहर 03 बजे से सर्व देवांगन समाज मुंगेली द्वारा शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण करेंगे। जिसमे कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर गोलबाजार, सदर बाजार, पुलिस थाना से होते हुए मुंगेली के हृदय स्थल पड़ाव चौक होते से माता की विदाई एवं मूर्ति विसर्जन होगा। तदुपरांत माता के प्रसाद भोग भंडारा का कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा।

*राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आरंभ*

0


लोरमी,,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालक एवं बालिका इकाई का सात दिवसीय शिविर का आयोजन 07 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2024 का आरम्भ गरिमामाई वातावरण मे आरम्भ हुआ. इस संबंध मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि महाविद्यालय के बालक इकाई के शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू के कुशल नेतृत्व मे शासकीय पूर्व एवं माध्यमिक शाला मोहतरा तेली मे तथा बालिका इकाई के शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह के नेतृत्व मे बिलासा पब्लिक स्कुल फुलवारी ( एफ ) मे आरम्भ हुआ. इस शिविर का थीम मेरा युवा भारत के लिए तथा डिजिटल साक्षरता के लिए हैँ.इस शिविर के मुख्य

अतिथि शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे थे. दोनों स्थान के शिविर के आरम्भ मे सर्वपेथम सरस्वती पूजन, राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक रूप से गायन हुआ. स्वागत उपरांत डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने सात दिवसीय शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिविर के आयोजन से स्वयंसेवको के समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है. उनमे देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, और सांप्रदायिक सद्भाव के बंधन का निर्माण होता है. सामाजिक कल्याण की भावना पैदा होती है. विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का मकसद पूर्ण होता है. इसके अलावा छात्रों में सेवा की भावना को जगाने शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता फैलाने का मकसद पूर्ण होता है.. उदबोधन कि कड़ी मे प्रो एस के जंगसे ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागाँधी के जन्म शताब्दी एवं 24 सितम्बर 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना इस आशय के साथ प्रारम्भ की गई कि उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, चेतना, स्वप्रेरित अनुशासन के साथ श्रम के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न हो । प्रो एस एस राज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य या नारा है ‘मैं नहीं बल्कि आप’। यह लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को बनाए रखता है और दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना करता है और साथी मनुष्यों के लिए भी विचार दिखाता है। मुख्य अतिथि डॉ ध्रुवे ने कहा कि एनएसएस छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप में भी विकसित होने में मदद करता है । एनएसएस गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयंसेवा करने से छात्रों को आत्मविश्वास मिलता है, नेतृत्व कौशल विकसित होता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे में जानने का मौका मिलता है। इसके अलावा श्री पी पी लाठिया, प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो हेमा आर टंडन, प्रो नितेश गढेवाल, श्री आर के श्रीवास्तव ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए,. इस दौरान दोनों स्थानों के शिक्षक श्री जनक राम राजपूत, श्री आत्मा राम साहू, श्री ईश्वरी प्रसाद,श्री अमित जायसवाल, श्री शोभा साहू, श्री पुन्नी निषाद, श्री अंगद गन्धर्व,,श्री रैतराम साहू, श्री दुर्गा प्रसाद साहू, श्री वीरेंद्र गंधर्व, श्री प्रहलाद साकत श्री सोनू राम साहू के साथ हीं महाविद्यालय केप्रो देवेंद्र जायसवाल,प्रो अमित निषाद, प्रो मनीष कश्यप, प्रो गंगा गुप्ता, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो सुषमा डहरिया, प्रो गुरुदेव निषाद, श्री गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री प्रतापभानु शर्मा, श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अनुराग श्रीवास, श्री नरेन्द्र ध्रुव, श्री सुबुद्धि यादव, श्री जितेंद्र दूबे,के साथ हीं राजा कश्यप, ललित कश्यप, अमित साहू, रिंकू जायसवाल, अवधेश, रानी कश्यप, प्रियंका सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे.

*पुलिस टीम के द्वारा दो दुकान में छापा मार कर अवैध तरीके से बेच रहे मधु मुनक्का को जप्त किया गया।*

0

▶️ कुल 1223 पैकेट क़ीमत 37 हज़ार रुपये जप्त

▶️शिकायत पर की गई त्वरित कार्यवाही

*अनावेदक का नाम व पता-*
01. सोहेल पारेख पिता अमीन पारेख उम्र 30 वर्ष साकिन पारेख ट्रेडर्स इतवारी बाजार कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा।
02. हीरालाल कलवानी पिता स्व. सतराम दास उम्र 58 वर्ष साकिन इतवारी बाजार।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा शराब एवं दुकानों में अवैध वस्तुओं की चेकिंग किया गया।

इसी कड़ी में थाना/चौकी अपने-अपने क्षेत्र में घूम घूम कर अवैध समान बेचने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा सख्त कार्यवाही किया गया है।

थाना कोतवाली एवं सायबर सेल कोरबा के द्वारा ईतवारी मार्केट चौक के पास मुखबीर से सूचना मिली कि हीरालाल कलवानी, सोहेल पारेख अपने अपने किराना दुकान के सामने प्लास्टिक के बोरियों में मधु मुनक्का के सरीखे गोलियां रख कर बिक्री कर रहे हैं, कि सूचना पर अनावेदक 01 सोहेल पारेख ईतवारी बाजार का प्लास्टिक की बोरी में 1120 पैकेट मधु मुनक्का कीमत 34,200 रुपए का करीबन पेश किया 2 हीरालाल कलवानी द्वारा एक प्लास्टिक की बोरी में 103 पूड़ा मुनक्का (मधु मुनक्का जैसे गली) कीमत 3090 रुपए कीमती मुताबिक जपती पत्रक में जप्त कर अवैध मधु मुनक्का होने के संदेह पर धारा 106 बीएनएसएस का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

*विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान*

0

*महिलाओं के जीवन में आई तरक्की और खुशहाली, शासन-प्रशासन का जताया आभार*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की श्रीमती चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत परेशानी होता था। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।
श्रीमती साहू बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 10 किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों में करती है, जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। खेती किसानी अब उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है। इसी तरह जरहागांव की श्रीमती तोरण बताती है कि उनके पति का निधन हो गया है, ऐसे स्थिति में महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस योजना की राशि का उपयोग करके वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला हैं। बता दें कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से न केवल श्रीमती चंद्रिका बाई, श्रीमती तोरण बल्कि उनके जैसे हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले की महिलाएं इससे काफी खुश हैं और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

*खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से 206 गांवों को मिलेगा पेयजल*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे भूमिपूजन*

*290 करोड़ रुपए से अधिक की योजना से 60 हजार परिवार होंगे लाभान्वित*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 07 दिसम्बर को मुंगेली जिले के खुड़िया में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। खुड़िया जलाशय के सामने ही 23 एमएलडी (Million Liter per Day) क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से जिले के तीनों विकासखंडों के 206 गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। मुंगेली जिले के करीब 60 हजार परिवारों को योजना का फायदा मिलेगा। योजना का काम एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना में खुड़िया जलाशय के पानी को शुद्ध कर गांव-गांव में बनी पानी टंकियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। जल गुणवत्ता से प्रभावित और ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने से संकटग्रस्त गांवों को इससे पूरे साल भर स्वच्छ पेयजल मिलेगा। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के 84 गांवों के 27 हजार 627 परिवार, मुंगेली विकासखंड के 86 गांवों के 19 हजार 737 परिवार और पथरिया विकासखंड के 36 गांवों के 12 हजार 248 परिवार योजना से लाभान्वित होंगे।

शासन द्वारा योजना के लिए 290 करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत मुंगेली जिले के 206 गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए 430 किलोलीटर क्षमता के एमबीआर (Master Balance Reservoir) के साथ ही अलग-अलग क्षमता के छह जेडबीआर (Zonal Balance Reservoir) भी बनाए जाएंगे। 45 बीएचपी क्षमता की रॉ वाटर पंपिग मशीनरी और 95 बीएचबी क्षमता की क्लीयर वाटर मशीनरी स्थापित की जाएगी।

*ग्राम औरापानी के हर घर में पहुंच रहा शुद्ध पेयजल*

0

*ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से मिला छुटकारा*

*ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के दूरस्थ वनांचल इलाकों में भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की दिशा में हर संभव कार्य किए जा रहे है। इसी प्रयास का नतीजा है कि पहाड़ में रह-रहे विशेष पिछड़ी जनजातियों को अब शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। घर में ही शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से छुटकारा मिल गया है, जिससे उनके बीच खुशी का माहौल है।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्राम औरापानी में हर घर में नल से जल पहुंच चुका है। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम औरापानी, जहां विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोग निवास करते है। इस गॉव की जनसंख्या लगभग 199 है। ग्राम औरापानी में ग्रामीण पहले पीने के पानी के लिए कुएं पर आश्रित रहा करते थे, जिससे यहाँ के ग्रामीणों का काफी समय पानी लाने में ही व्यतीत हो जाता था। खासकर गर्मी के समय भू-जल स्तर नीचे चले जाने से समस्या दुगनी हो जाती थी। ग्राम औरापानी दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित होने के कारण गॉव में विद्युत की सुविधा भी नहीं है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गॉव में 02 हैंडपंप स्थापित किया गया और 2500 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 44 घरों में सोलर आधारित नल का कनेक्शन दिया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। ग्राम औरापानी के सोनमती ने बताया की पहले पानी दूर जाना पड़ता था, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत् हर घर में नल के लग जाने से उनकी समस्या दूर हो गई है। अब हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसके लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

*समाज की सेवा में अधिवक्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण – डिप्टी सीएम*

0

*डिप्टी सीएम अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल*

*जिला एवं सत्र न्यायालय में ई-लाइब्रेरी की घोषणा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुंगेली के करही स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा मुख्य अतिथि का ग़जमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मेरा अधिवक्ताओं से बहुत गहरा नाता है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस बार का सदस्य रहा हूं और आज मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। मुंगेली बार का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और गौरवशाली रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपना अनुभव साझा करते हुए अधिवक्ताओं से कहा कि आपकी जवाबदारी बहुत बड़ी है, इसलिए पक्षकार से मुकदमा लेने के बाद उसे न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है, हारता नहीं है। समाज में वकीलों की बहुत प्रतिष्ठा है। समाज की सेवा में आपका भी योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्षकार कितना रुपया देगा, इसका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। अधिवक्ताओं का पूरा ध्यान पक्षकारों को न्याय दिलाने में होना चाहिए। उन्होंने नव निवार्चित पदाधिकारियों से मुंगेली बार की गरिमा को और आगे बढ़ाने की बात कही।
डिप्टी सीएम ने जिला एवं सत्र न्यायालय में ई-लाइब्रेरी की घोषणा की और फर्नीचर के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। इसके साथ ही वहां सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया। उन्हांेने कहा कि मुंगेली बार को आदर्श और सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि सभी पदाधिकारीगण समाज की सेवा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले ने मुंगेली बार की सराहना की। उन्होंने अधिवक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों को समभाव से न्याय दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक वरिष्ठ श्रेणी श्रीमति रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अधिवक्तागण, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर, उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, गणमान्य नागरिक श्री विनय गुप्ता, श्री अनिल सोनी, श्री शैलेश पाठक मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गिरीश शुक्ला ने मुंगेली अधिवक्ता संघ का परिचय दिया। संजय गुप्ता ने नव गठित पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

*इन्हें दिलाई गई शपथ*

शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष श्री राजमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आकुम गेंदले, उपाध्यक्ष सुश्री रूखमणी दिव्या, सचिव श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, संरक्षक श्री विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सह सचिव श्री रजनीकांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप हरवंश, ग्रंथालय सचिव श्री अमित सोनी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव श्री जीवनलाल बंजारा, कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज केशरवानी, श्री गोली बर्मन, श्री सुरेन्द्र देवागंन, श्री बोधराम साहू, श्री विजेन्द्र सिंह और हरप्रीत कौर आजमानी को शपथ दिलाई।

 

*जिले में अब तक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 30 हजार 635 किसानों से 13 लाख 25 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 07 लाख 75 हजार 351 क्विंटल मोटा, 3054 क्विंटल पतला और 05 लाख 47 हजार 161 क्विंटल सरना धान शामिल है। धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसानों के उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

*किसानों को 304 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक का हुआ भुगतान*

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के अब तक 23 हजार 758 किसानों को 278 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

 

*अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा में शामिल करें – कलेक्टर*

0

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत कृषकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में लाने के लिए कार्यालय उपसंचालक कृषि के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मैदानी अमले को अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित किसानों को रबी मौसम की अधिसूचित फसल चना, गेहूं सिचिंत व असिचिंत, राई, सरसों एवं अलसी फसल को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए फसल बीमा कराने की समझाईश दी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम. आर. तिग्गा, सहायक संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर एवं सुमान सिंह पैकरा सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

*महतारी वंदन योजना अंतर्गत सांय-सांय राशि मिलने से जिले के महिलाओं में हर्ष व्याप्त*

0

*विष्णु के सुशासन में संवर रहा महिलाओं का जीवन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सरकार बनते ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत शासन द्वारा अब तक महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त की राशि अंतरित की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत प्रति माह 1000 रुपए की राशि मिलने से जिले के महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम भठलीकला की महिलाएं सरकार की योजना की सराहना करते हुए कहती हैं, कि विष्णु के सुशासन में सांय-सांय पैसा मिल रहा है। वे इस पैसे का उपयोग जरूरी सामग्री खरीदने के साथ बच्चों के पढ़ाई-लिखाई में कर रही है।
श्रीमती सरिता ने बताया कि सिर्फ खेती-किसानी पर निर्भर होने के कारण पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाता था। इसके कारण बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के साथ जरूरी सामाग्री खरीदने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब प्रत्येक महीने 1000 रुपए मिलने से यह समस्या दूर हो गई है। विष्णु के सुशासन के हम सभी महिलाओं का परिवार व समाज में मान बढ़ा है। बता दें कि शासन द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त करने के साथ उन्हें समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने में कारगर साबित हो रहा है। इस योजना की राशि का उपयोग कई महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। एक ओर जहां महतारी वंदन महिलाओं के जीवन में खुशियां बिखेर रही हैं और दूसरी ओर आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का राह दिखा रही है।