Home Blog Page 509

*अभियंताओं को भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की दी गई जानकारी*

0

*लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*

रायपुर. . राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोडवार्ता फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ (GOOD ENGINEERING PRACTICES IN BUILDING CONSTRUCTION) पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के दुर्ग जोन के सात जिलों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के 150 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भाग ले रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में रोडवार्ता फाउंडेशन के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री आई.के. पाण्डेय, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता श्री सलिल श्रीवास्तव, क्रांकीट विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक श्री सतन्दर कुमार, क्रांकीट विशेषज्ञ श्री सुरेश कुमार और बिल्डिंग स्ट्रक्चर विशेषज्ञ श्री समीर पाण्डेय ने ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भवन निर्माण और मरम्मत के कार्यों में उपयोग हो रहे नए तकनीकों और मशीनरी के बारे में भी बताया।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव विभागीय समीक्षा बैठकों में लगातार निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए विभागीय अभियंताओं के क्षमता विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण के बाद भवन निर्माण और मरम्मत में नई तकनीकों की जानकारी तथा इन कार्यों में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। दुर्ग जोन के अभियंताओं के प्रशिक्षण के बाद अन्य जोनों के लिए भी इसका आयोजन किया जाएगा।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

0

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 8 दिसम्बर को बिलासपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 दिसम्बर को सवेरे पौने 11 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार के साहू छात्रावास भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे बलौदाबाजार से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर दो बजे बिलासपुर के सिम्स (CIMS) ऑडिटोरियम में जिला साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे सिम्स ऑडिटोरियम से बिलासपुर के सरकंडा स्थित सिद्धि मुस्कान भवन के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे बिलासपुर के सिद्धि मुस्कान भवन में समग्र ब्राह्मण युवक-युवती वैवाहिक परिचय एवं परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात आठ बजे रायपुर पहुंचेंगे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र का किया शुभारंभ*

0

*22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर में 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे छह हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने लोगों से बिजली का सदुपयोग करते हुए इसके बचत की अपील की।

उल्लेखनीय है कि नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि गांवों के खुड़िया फीडर से अधिक दूरी के कारण हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नवरंगपुर में 33/11 केव्ही का नया सब-स्टेशन बन जाने से अब यह समस्या नहीं होगी। पथर्रा फीडर के आठ गांवों आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी इत्यादि को नवरंगपुर सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे अधिक लोड की समस्या दूर होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को रायपुर और राजनांदगांव के कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर अटल नगर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और व्हाईट कोट सेेेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और ब्रम्हकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वे 3.15 बजे गायत्री विद्यापीठ स्कूल में संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

*सैनिकों के शौर्य और बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित हैं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और राष्ट्र सेवा में समर्पित सैनिकों को किया नमन*

*मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में दिया योगदान*

*प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और देश की सेवा में जुटे सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के उन वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से देश की सेनाओं, भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र झंडा सेना दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने वीर-जवानों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सभी झंडा-दिवस में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। झंडा-दिवस पर जो भी धनराशि एकत्रित की जाती है, वह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों की कल्याण योजनाओं में काम आती है। आप सबसे मेरा आग्रह है कि आप भी इसमें सहभागी बनें और राष्ट्र-सेवा में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री श्री साय से आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर संचालक, सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं, आतंरिक संकटों और मानवता के किसी भी संकट के समय हमारे साथ खड़ी रहती हैं। हमारे सैनिकों की वीरता और समर्पण ने देश को हर परिस्थिति में सुरक्षित बनाए रखा है। ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि से 27 कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इस निधि से एक करोड़ 5 लाख रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत सैनिकों और शहीदों के परिवारों को वितरित की गई है।

*खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से 206 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम खुड़िया में किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन*

*290 करोड़ रुपए से अधिक की योजना से 60 हजार परिवार होंगे लाभान्वित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। जल जीवन मिशन के तहत खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से जिले के तीनों विकासखंडों के 206 गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिले के करीब 60 हजार परिवारों को योजना का फायदा मिलेगा। बता दें कि खुड़िया जलाशय के सामने ही 23 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। योजना का काम एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना में खुड़िया जलाशय के पानी को शुद्ध कर गांव-गांव में बनी पानी टंकियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। जल गुणवत्ता से प्रभावित और ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने से संकटग्रस्त गांवों को इससे पूरे साल भर स्वच्छ पेयजल मिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक और यादगार पल के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को साफ-सुथरा पानी उनके घर में पहुंचा कर देने के लिए जल जीवन मिशन योजना संचालित कर रही है। विष्णु देव की सरकार में सांय-सांय विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, अधीक्षण अभियंता संजीव ब्रिजपुरिया, सहायक अभियंता, उप अभियंता, गणमान्य नागरिक श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्री धनी राम यादव, श्री महाजन जायसवाल, श्री रामेश्वर बंजारे, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री संजय केशरवानी, श्री रवि शुक्ला, श्री महेंद्र खत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुख्य अभियंता बिलासपुर श्री संजय सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से 206 ग्राम के लोगों को फायदा मिलेगा। इस योजना में 423 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिले के लोरमी विकासखंड के 84 गांवों में 87 टंकी के माध्यम से 27 हजार 627 परिवारों के 01 लाख 16 हजार 148 लोग, मुंगेली विकासखंड के 86 गांवों में 91 टंकी के माध्यम से 19 हजार 737 परिवारों के 86 हजार 408 लोग और पथरिया विकासखंड के 36 गांवों में 38 टंकी के माध्यम से 12 हजार 248 परिवारों के 46 हजार 25 लोग सहित कुल 02 लाख 48 हजार 581 लोगों को योजना से शुद्ध पेयजल की अपूर्ति की जाएगी।
कार्यपालन अभियंता मुंगेली श्री कुंदन राना ने बताया कि योजना के माध्यम से तीनों विकासखण्ड के खारे पानी वाले 19 ग्रामों एवं जल स्तर से प्रभावित वाले 38 ग्रामों तथा ग्रीष्म ऋतु में जलस्तर से प्रभावित ग्रामों को योजना का लाभ मिलेगा। शासन द्वारा योजना के लिए 290 करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति के लिए 430 किलोलीटर क्षमता के एमबीआर के साथ ही अलग-अलग क्षमता के छह जेडबीआर भी बनाए जाएंगे। 45 बीएचपी क्षमता के 03 रॉ वाटर पम्पिंग मशीनरी और 95 बीएचबी क्षमता के 03 क्लियर वाटर मशीनरी स्थापित की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन से लगभग 500 लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यपालन अभियंता मुंगेली ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*कोरबा पुलिस के द्वारा इस वर्ष नवंबर माह तक कुल 1613 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई*

0

*♦️वर्ष 2023 की तुलना में ये 508% की वृद्धि है।*

*♦️1 करोड़ 48 लाख रुपए समन शुल्क किया गया वसूल।*

*♦️यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत नवंबर माह तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1613 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 था और वर्ष 2023 में 265। अतः इस वर्ष नवंबर माह में ही पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 204% और 508% वृद्धि की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 1,48,00,100/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

*मीसा बंदी स्व.भरतलाल सोनी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई*

0

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली// नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत सोनारपारा में निवासरत मीसा बंदी एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री भरतलाल सोनी का 95 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। शासन के निर्देशानुसार जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा स्व.श्री सोनी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। श्री भरतलाल सोनी प्रमुख लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आपातकाल (1975-77) के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम) के तहत जेल में रहे लोगों के दिवंगत होने के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने और अंत्येष्टि हेतु 25000 रुपए उनके परिवार प्रमुख को देने का फैसला किया है। शासन के निर्देश के परिपालन में स्व.श्री सोनी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से दिवंगत के परिजनों को तहसीलदार श्री कुणाल पांडेय द्वारा अनुग्रह राशि दी गई। इस अवसर पर जिला और पुलिस प्रशासन के अमला, दिवंगत के परिवारजन और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

*वार्ड चलो अभियान : खड़खड़िया नाला के समीप पाइप लाइन का किया गया मरम्मत*

0

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली:-कलेक्टर मुंगेली श्री राहुल देव के निर्देशन में जिला प्रशासन की अभिनव पहल वार्ड चलो अभियान के तहत आज रायपुर रोड स्थित सिंधी धर्मशाला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न प्रमुख विभागों व योजनाओ से संबंधित कुल 56 मांग एवं शिकायते प्राप्त हुए।
वार्ड चलो अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,पार्षद जीतू दावड़ा,अमितेश आर्य एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से वार्डो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान खड़खड़िया नाला के समीप पाईप लाईन मरम्मत, जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से कचरे का उठाव,तथा साफ सफाई कराते हुए सब्जी तथा फल विक्रेताओं हो डस्टबिन का वितरण किया गया, हॉस्पिटल रोड स्थित बोर में कैप लगाया गया,बाल मंदिर के सामने लीकेज मरम्मत कराया गया साथ साथ ही निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया।

*उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नवरंगपुर में विद्युत सब स्टेशन का किया शुभारंभ*

0

*22 ग्रामों के 06 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित*

*क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखंड के ग्राम नवरंगपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्थापित 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बहु प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है। इस नवीन सब स्टेशन के शुभारंभ से क्षेत्र के 22 ग्रामों के लगभग 06 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करेंगे। गांव-गरीब, किसान सभी के लिए विकास के लिए कार्य करेंगे। क्षेत्र में बिजली की समस्या थी, जिसे हल करने का सार्थक प्रयास हुआ है। अब ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होगी। उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली की फिजूल खर्ची नहीं करनी है, बिजली की बचत करना है। गौरतलब है कि ग्राम नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि ग्राम खुड़िया फीडर से अधिक दूरी होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती थी। ग्राम नवरंगपुर में 33/11 केव्ही सब स्टेशन का लोकार्पण होने से आसपास के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. अमबस्ट ने बताया कि नवरंगपुर उप केंद्र बनने से पथर्रा फीडर के 08 ग्राम आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी आदि ग्राम नवरंगपुर सब स्टेशन से जुड़ेंगे। जिससे अधिक लोड की समस्या का निजात और उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली प्राप्त होगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. जांगड़े, कार्यपालन अभियंता मुंगेली श्री अंशु वासने, गणमान्य नागरिक श्री महाजन जायसवाल, श्री रवि शर्मा, श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री धनीराम यादव, श्री जवाहर दिवाकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।