Home Blog Page 508

** सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी चढ़ा तारबाहर पुलिस के हत्थे**

0

** आरोपी के कब्जे से 01नग धारदार चाकू किया गया जप्त

** आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

*नाम आरोपी*

1- वैभव यादव पिता अनिल यादव निवासी देवरीदीह थाना तोरवा बिलासपुर


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 7-12- 24 सूचना मिली की एक व्यक्ति पुराना बस स्टैंड स्थित चखना दुकान के सामने धारदार हथियार रखकर आने जाने वालों को दिखा कर डरा धमका रहा है कि सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री अक्षय कुमार साबद्रा को दी गयी जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना की गई टीम के द्वारा मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

*मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित कफ सिरप के आरोपी विशाल उर्फ पांडे़ खटिक को *15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख पचास हजार रूपये अर्थदंड की सजा।*

0

♦️घटना के स्वतंत्र गवाहों के मुकरने के बाद भी पुलिस कर्मचारियों के बयान पर मा. न्यायालय ने आरोपी को दंडित किया ।

♦️थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 546/2023 धारा 20-बी, 21, 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था ।

आशीष कश्यप बिलासपुर दिनांक 26.11.2023 को आरोपी विशाल उर्फ पांडे़ आ. भोंदू खटिक, उम्र 25 साल साकिन खटिक मोहल्ला टिकरापारा, मामा भांजा तालाब के पास प्लास्टिक थैला में गांजा 01 किलो 150 ग्राम एवं नशीला मादक पदार्थ प्रतिबंधित कफ सिरप 21 नग कुल 2100 एम.एल. को विक्रय करने की मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नशीला प्रतिबंधित कफ सिरप 21 नग कुल 2100 एम.एल. एवं 850 रूपये बिक्री रकम जप्तकर विवेचना पूर्ण होने के उपरांत मामले मंे चालान मा. न्यायालय में पेश किया गया था । प्रकरण के स्वतंत्र गवाहों के द्वारा अभियोजन का समर्थन नहीं किया गया किन्तु मामले में विवेचना अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियांे के कथनों के आधार पर मा. विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिनंाक 30.11.2024 को प्रकरण के आरोपी को धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये का अर्थदंड एवं धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट में 5 वर्ष का कारावास एवं 50 हजार रूपये के अर्थदंड के दंड से दंडित किया गया है, अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 06 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया है । उक्त प्रकरण की विवेचना उनि बसंत साहू के द्वारा किया गया है एवं मामले में अन्य हमराह स्टाफ का विशेष योगदान रहा है ।

*कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली समृद्धि और लाभ*

0

*कृषक उन्नति योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और परिवार की सामूहिक प्रयास से कृषि में मिल रही सफलता*

*कृषक उन्नति योजना से मिली राशि से फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी का मिला प्रोत्साहन:- किसान रामायण सिंह*

*3100 रुपए में धान खरीदी होने से किसानों के कठिन परिश्रम को मिल रहा सही मोल: ओमप्रकाश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा //प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने, फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना, किसानों के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस योजना से मिलने वाली सहायता के माध्यम से किसान अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं और उनकी आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं।
साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में
3100 रुपए समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी कर किसानों के श्रम को सम्मान दिया जा रहा है।
पाली विकासखण्ड के चैतमा धान खरीदी केंद्र में अपने 100 क्विन्टल धान बेचने आए
ग्राम केराकछार के किसान श्री रामायण सिंह ने बताया कि अपनी उपज को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर बेचने से उन्हें बहुत राहत मिली है। वे अपनी मेहनत का सही मूल्य पा रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक स्थिति का सामना करने में मदद मिल रही है। इससे उनका उत्साह बढ़ा है।
रामायण सिंह के साथ आए उनके बेटे ओम प्रकाश ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से किसानों के जीवन में बड़े बदलाव आ रहे है।
ओम प्रकाश ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और वे अपनी मेहनत के सही मूल्य को प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से अब किसानों को केवल अनाज ही नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम का सही पुरस्कार भी मिल रहा है।
रामायण सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती वृंदा, उनका बेटा ओमप्रकाश और बहू शामिल हैं। वे सभी मिलकर अपने करीब 10 एकड़ कृषि भूमि पर मेहनत करते हैं और फसल उगाते हैं। रामायण सिंह का परिवार कृषि को अपनी जीवनशैली मानता है, और इसके लिए सभी सदस्य एकजुट होकर काम करते हैं। परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण से उनकी फसल उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। वे सभी कृषि कार्य में मेहनत और लगन से काम करते हैं, जिससे उनकी भूमि से अधिक से अधिक लाभ मिल रहा है। इस पारिवारिक एकजुटता के कारण ही वे कृषि में सफलता प्राप्त कर पा रहे हैं और अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।
किसान रामायण सिंह ने बताया कि पिछले सीजन में उन्होंने समिति में 168 क्विंटल धान बेचा था और कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें आदान राशि के रूप में 1.50 लाख से अधिक राशि खाते में प्राप्त हुई थी। इस राशि से उन्हें इस खरीफ सीजन में फसल उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। जिससे कृषक अपनी उत्पादन बढ़ाने हेतु उन्नत तकनीकों, उत्तम किस्म के बीजों, खाद, रासायनिक उर्वरकों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर पाते है , जिससे उनकी उत्पादन क्षमता और आय में निश्चित ही वृद्धि होती है। इस वर्ष धान विक्रय से मिलने वाली राशि के उपयोग वे अपने घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही अपनी कृषि को और अधिक समृद्ध बनाने में करेंगे।
किसान रामायण सिंह और उनके बेटे ओमप्रकाश ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “हम छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने किसानों के लिए इस योजना को लागू किया। यह योजना न केवल हमारे श्रम को सम्मानित करती है, बल्कि हमारे उपज का उचित मूल्य भी सुनिश्चित करती है। जिससे हमारी मेहनत को सही पहचान मिल रही है और हम अपनी खेती से अधिक लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं। हम सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हैं और आशा करते हैं कि ऐसी योजनाएं आगे भी हमारे जीवन को बेहतर बनाएंगी।”
स/सुरजीत/कमलज्योति

*बस्तर के तोकापाल की सुश्री बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र*

0

रायपुर/एम्स रायपुर के आडिटोरियम में आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिनों तक टीबी, मलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी तथा उनका उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे लोगों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों से लड़ाई लड़ी और आज स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे हैं। इन्हीं मे से एक हैं बस्तर के तोकापाल की रहने वाली बबीता नाग जो कुछ समय पहले तक टीबी के रोग से पीड़ित थीं। इन्होंने सरकारी अस्पताल में अपनी जांच करायी और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए समय पर दवाइयों और पोषण आहार का सेवन किया। इसकी वजह से बबीता आज पूरी तरह स्वस्थ हैं। बबीता ने अपने स्वस्थ होने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया है जिनकी पहल की वजह से वो टीबी जैसी बीमारी के प्रति जागरूक हो सकीं और समय पर अपना इलाज कराया। मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देने के लिए बबीता आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को अपने हाथों से निक्षय निरामय सूत्र बांधा और प्रदेश में स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़”  100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा । मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे , CY-टीबी जांच व  16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा ।

*विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदानः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*मुख्यमंत्री ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि*

*मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरामय छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर – स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। बीते 12 महीनों में हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा, ये दो ऐसे विषय हैं जो सीधे-सीधे राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े हुए हैं। जब हर नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे राष्ट्र के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ ही सभी चिकित्सकों ने भी प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में हमेशा तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अनेक दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के साधनों की कमी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अंदरुनी गांवों तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं हैं। हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अनेक दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी पदयात्राएं कीं, नदी-नालों को भी पार किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आप लोगों का यह जज्बा सेना के किसी जवान के जज्बे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरामय छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की शुरूआत की जा रही है, मेकाहारा जैसे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए नए अस्पताल भवन तैयार किए जा रहे हैं और चिकित्सकों की लगातार भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए मैदानी अमलों, विशेषकर मितानिन बहनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर निक्षय पोषण योजना के हितग्राहियों को आनलाइन डीबीटी के जरिए राशि प्रदान करने की शुरूआत करने के लिए धन्यवाद दिया।

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने हाथों से हितग्राहियों को पोषण आहार, हियरिंग एड, वाकर और वाकिंग स्टिक प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आरंग विधायक श्री खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव सुश्री प्रियंका शुक्ला एवं एमडी एनएचएम श्री विजय दयाराम के. भी उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में पीजी के दो नये कोर्स को शासन ने दी मंजूरी*

0

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. श्री लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नये कोर्स प्रसुति एवं स्त्रीरोग विभाग हेतु 04 सीट एवं चर्मरोग विभाग हेतु 04 सीट की मंजूरी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के लिए 04 सीट एवं चर्म एवं रजित रोग विभाग के लिए 04 सीट पीजी हेतु अनुमति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी जनरल सर्जरी के 07, एमडी पीडियाट्रिक्स से 04 और जनरल मेडिसीन के 05 की अनुमति प्रदान की गई थी।

*जनजातीय समाज के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आदिवासी समाज को आगे बढ़ने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले रहे सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एक समृद्ध संगठन है। इस संगठन के सभी सदस्यों का लंबा अनुभव रहा है। मुझे विश्वास है कि आदिवासी समाज के प्रतिनिधि के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी को बहुत कुशलता से निभाएंगे ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जनजातीय समाज के विकास के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों सरकारें जनजातीय समाज की चिंता करती हैं। आज हम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हैं जिन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। जब मैं सांसद था तब उन्होंने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया था। आज भारत के राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की महिला सुशोभित हैं और छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री है। यह बहुत गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत विगत 2 अक्टूबर को की है। इस अभियान का लाभ 5 करोड़ जनजातीय लोगों को मिलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के कई गांव शामिल हैं। इन गांवों में सड़क, बिजली और पानी सहित सभी बुनियादी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियां हैं जिनके विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत इन समूहों के लिए बुनियादी सुविधाएं और सेवाएं पहुंचाई जाती हैं। आज जहां-जहां विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहट है वहां सड़क, बिजली, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में अब नई शिक्षा नीति भी लागू है। यह नीति रोजगारपरक है। इससे हमारे बच्चे पढ़कर रोजगार पाने के लिए सक्षम होंगे। आदिवासी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिले इसलिए छत्तीसगढ़ में प्रयास संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देश की राजधानी नई दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे आदिवासी समाज के बच्चों के लिए ट्राइबल यूथ होस्टल की सीटों को बढ़ाकर 200 कर दिया है। हम राजधानी रायपुर की तरह पूरे प्रदेश में नालंदा परिसर बनाने जा रहे हैं। प्रदेश के 22 जिलों में नालंदा परिसर बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। इससे छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों के बच्चे अपने जिले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। जनजातीय समाज की बेहतरी के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण और बस्तर विकास प्राधिकरण कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। आज किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना में 1000 रुपये माताओं-बहनों को दिया जा रहा है। एक साल में सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के साथ समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज का संगठन समाज के शोषित पीडितों की मदद के लिए उनकी आवाज बनकर शासन-प्रशासन तक बात पहुंचाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांताध्यक्ष श्री शिशुपाल सोरी, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर,
श्री बी एल ठाकुर, श्री बीपीएस नेताम, श्री एम आर ठाकुर, श्री फूल सिंह नेताम, श्री जे मिंज, श्री भारत सिंह , डॉ लक्ष्मी ध्रुव, सुश्री वंदना उइके, सुश्री शशि सिंह , श्री आर के राय सहित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास*

0

*206 गांवों की ढाई लाख आबादी को मिलेगा स्वच्छ पेयजल*

*जल जीवन मिशन के तहत 290 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही खुड़िया मल्टी-विलेज योजना*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के खुड़िया में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन के तहत खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों के 206 गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिले के करीब 60 हजार परिवारों को योजना का फायदा मिलेगा। खुड़िया जलाशय के सामने ही 23 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। योजना का काम एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के भूमिपूजन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से खुड़िया जलाशय के पानी को शुद्ध कर गांव-गांव में बनी पानी टंकियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। जल गुणवत्ता से प्रभावित और ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने से संकटग्रस्त गांवों को इससे पूरे साल भर स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। श्री विष्णु देव साय की सरकार में सांय-सांय विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य के चहुंमुखी विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए सक्रियता से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह सहित जिला प्रशासन व पीएचई के अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*योजना से जल गुणवत्ता और गर्मियों में भू-जल स्तर के नीचे चले जाने से प्रभावित गांवों में नहीं होगी पेयजल की समस्या*

खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से मुंगेली जिले के 206 गांवों की करीब ढाई लाख आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। लोरमी विकासखंड के 84 गांवों के 27 हजार 627, मुंगेली विकासखंड के 86 गांवों के 19 हजार 737 और पथरिया विकासखंड के 36 गांवों के 12 हजार 248 परिवारों को योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। योजना के अंतर्गत 423 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के साथ ही तीनों विकासखंडों के गांवों में कुल 216 पानी टंकियों के माध्यम से घर-घर पेयजल पहुंचाया जाएगा। लोरमी विकासखंड में 87, मुंगेली विकासखंड में 91 तथा पथरिया विकासखंड में 38 टंकियां बनाई जाएंगी।

मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से तीनों विकासखण्डों के खारे पानी वाले 19 गांवों और भू-जल स्तर के नीचे चले जाने से प्रभावित 38 गांवों के साथ ही अन्य गांवों को भी साल भर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। शासन द्वारा योजना के लिए 290 करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत पेयजल की आपूर्ति के लिए 430 किलोलीटर क्षमता के एमबीआर के साथ ही अलग-अलग क्षमता के छह जेडबीआर भी बनाए जाएंगे। 45 बीएचपी क्षमता की तीन रॉ वाटर पम्पिंग मशीनरी और 95 बीएचबी क्षमता की तीन क्लियर वाटर मशीनरी भी स्थापित की जाएगी।

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लिया बस्तर ओलंपिक 2024 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की समीक्षा बैठक*

0

*आयोजन स्थल का किया निरीक्षण*

रायपुर/ बस्तर ओलंपिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बस्तर पहुँचकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप और खेलमंत्री श्री टंकराम वर्मा साथ थे। बस्तर जिला के कलेक्टोरेट प्रेरणा सभाकक्ष में उपमुख्यमंत्री ने तैयारियों का विस्तृत चर्चाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि श्री अमित शाह के आगमन के संबंध में भी चर्चा किए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने की पहल है। खेल के द्वारा युवाओं का एक माहौल देना है साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दिया जाना है। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तर के विजेता का समाज में महती भूमिका होगी, ये विजेता बस्तर के नौजवानों को उन्नति के लिए अन्य युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। खेल प्रतियोगिता में बस्तर के अंदरूनी इलाक़ों के अधिक से अधिक पहुँचे और खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करें ।
बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेल संघों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाए। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन किया जा रहा है।इसका सफलता पूर्वक संभाग स्तरीय आयोजन किया जाने हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके अलावा 300 आत्मसमर्पित खिलाड़ियों और नक्सल हिंसा से दिव्यांग खिलाडी शामिल हो रहे है। बैठक में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह की रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक से पहले तीनों मंत्रियों ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था, खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, खेल विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, संचालक खेल विभाग तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।