Home Blog Page 507

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव धोघट्टी गांव में आयोजित कुर्मी समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल*

0

*डिप्टी सीएम साव ने कुर्मी समाज के भवन के लिए 15 लाख एवं बोईरपारा में रंग मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की*

*कांग्रेस ने एक परिवार का किया महिमा मंडन, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के योगदान को भुलाने की कोशिश की : डिप्टी सीएम साव*

*सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया, एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाया : डिप्टी सीएम साव*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शनिवार को लोरमी क्षेत्र के धोघट्टी गांव में लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, कुर्मी समाज देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को आदर्श मानता है, जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। ऐसा समाज निश्चित ही निरंतर प्रगति रथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक परिवार का महिमा मंडन करके सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के योगदान को कम करने का कुत्सित प्रयास किया। लेकिन वे देश के जनमानस में राज करते हैं।

इस मौके पर उन्होंने समाज के वरिष्ठ जनों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के गौरव एवं प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बात कही। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कुर्मी समाज के भवन के लिए 15 लाख रुपए एवं बोईरपारा में रंग मंच निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।

कार्यक्रम में लेखनी चंद्राकर जी, मेहतर कश्यप जी, सोनू चंद्राकर जी, अरुण जी, दिनेश कश्यप जी, रामनिहोरा कश्यप जी, बसंत कश्यप जी, समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
……. …….

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित राउत नाच महोत्सव में हुए शामिल*

0

*राउत नाच के माध्यम से यदुवंशियों ने शौर्य और पराक्रम का किया प्रदर्शन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*यादव समाज के लिए बनेगा मंगल भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 20 लाख रुपए की घोषणा की*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ,लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बीती रात लोरमी हाईस्कूल मैदान में यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित राउत नाच महोत्सव में सम्मिलित हुए। महोत्सव में यादव समाज के साथियों ने दोहा और नाच से शौर्य का प्रदर्शन किया।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति की धरती है। राउत नाच के माध्यम से शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन होता है। ऐसा अनूठा संगम कहीं और देखने को नहीं मिलता है। ये छत्तीसगढ़ की ताकत है। आज गौ माता के संवर्धन और संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है। गौ माता के सेवा कार्य आपको आगे आकर करना पड़ेगा। किसानों को गौ पालन के काम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। किसान घर में गाय के लिए स्वच्छ और सुंदर जगह बनाए।

उप मुख्यमंत्री साव ने यादव समाज के मंगल भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ इस आयोजन को अगले साल भव्य रूप से मनाने में सहयोग का वादा किया। कार्यक्रम में यादव समाज के पांचों राज के अध्यक्ष धनीराम यादव जी, कृष्ण कुमार यादव जी, सुशील यादव जी, संजय यादव जी, अमीश यादव जी, नरेंद्र यादव जी, विजय जी, रामशरण यादव जी, संतोष यादव जी, समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

….. …….

*साहू समाज, बिलासपुर द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*योग्य जीवन साथी तलाशना कठिन कार्य, साहू समाज का ये परिचय सम्मेलन पुनीत कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव*

आशीष कश्यप बिलासपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्री साव ने परिचय पुस्तिका का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मेलन में योग्य जीवन साथी की तलाश में पहुंचे युवक-युवती को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि, साहू समाज प्रदेश के सभी जिलों में परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उसका लाभ समाज को मिल रहा है। यह आयोजन समाज के लोगों के मदद के लिए है। परिचय पत्रिका के मध्यम से रिश्ता तय हो रहा है। यह समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है। आज साहू समाज के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं। विगत वर्षों में समाज के लोग सभी क्षेत्रों में अपनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

समारोह में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक जी, विधायक संदीप साहू जी, विधायक सुशांत शुक्ला जी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू जी, पूर्व विधायक रामखिलावन साहू जी, केके साव जी, गिरिजा साव की, बृजेश साहू जी, यदु राम साहू, तिलक राम साहू, पवन साहू जी, राजेंद्र साहू जी, गौरी साहू जी, कृष्ण कुमार साहू जी, भगवती साहू जी, शिवचरण साहू जी एवं समाजिक गण उपस्थित रहे।
….. ……

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बलौदाबाजार में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

0

*युवक-युवती परिचय सम्मेलन से समय और पैसे की होती है बचत : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने साहू छात्रावास में पेवर ब्लॉक लगाने और रंग मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की*


रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला बलौदाबाजार के साहू छात्रावास भवन में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन कराना सराहनीय कार्य है। परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती एक मंच में अपना परिचय देते हैं। योग्य साथी चुनने में सामाजिक पत्रिका भी महत्वपूर्ण साबित होती है। ऐसा करने से समाज के लोगों को मदद मिलती है, शादी तय हो जाती है। इससे समय और पैसे की बचत होती है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में स्मारिका पत्रिका, कैलेंडर एवं तेली दिवस पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही छात्रावास कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान समाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले समाज के गौरव को सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर छात्रावास में पेवर ब्लॉक लगाने और यहां रंग मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में भाटापारा विधायक इंद्र साव जी, कसडोल विधायक संदीप साहू जी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार साहू जी, कोष कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू जी, देव कुमारी साहू जी, रेवाराम साहू जी, जीवन साहू जी, जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाजिक गण उपस्थित रहे।
….. ……

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शासकीय पशु चिकित्सालय लोरमी में प्रशिक्षण भवन का किया लोकार्पण*

0

*पशु चिकित्सालय परिसर में लगेगा पेवर ब्लाक, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 5 लाख रुपए की घोषणा की*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शासकीय पशु चिकित्सालय लोरमी में नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया। गो-धन के संवर्धन और संरक्षण के लिए यहां पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लोकार्पण समारोह में श्री साव ने कहा कि, गो-धन के बीमार होने पर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय की आवश्यकता होती है। पशुपालक घर पर भी प्राथमिक इलाज कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यह प्रशिक्षण भवन लगभग 13 लाख रुपए की लागत से बना है। इसके लिए पशुधन विभाग के अधिकारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोरमी पशु प्रशिक्षण केंद्र के डॉक्टर सक्रिय है। यह भवन उनकी मेहनत का ही परिणाम है। आज जिला मुख्यालय मुंगेली में प्रशिक्षण केंद्र नहीं है, पर लोरमी में यह भवन बना है। ये क्षेत्र के पशुपालक के लिए वरदान साबित होगा।

श्री साव ने केंद्र को सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का यह केंद्र बने, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस कार्य के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा।
……

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा- आपकी सफलता में योगदान देने वाले शिक्षक, माता-पिता और भूमि को नहीं भूलना हैं*

*चयनित अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा परिणाम के लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को कहा धन्यवाद*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार की शाम विधायक कार्यालय लोरमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह सम्मान सिर्फ अभ्यर्थियों का नहीं है, पूरे लोरमी वासियों का सम्मान है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोरमी के बेटे-बेटियां सफलता के सोपान पर पहुंचे हैं। आपको और आगे बढ़ना है। यहीं रुकना नहीं है। आपने सफलता की एक सीधी चढ़ी है। यह सफलता आपने अकेले हासिल नहीं किए हैं, इसमें अनेक लोगों का योगदान है, जैसे- शिक्षक, माता-पिता, परिवार, दोस्त और सरकार का भी योगदान हैं, जिसे आप भूल जाते हैं। सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना खर्चा करती है, यह भी ध्यान रखना चाहिए। आपके सफलता के पीछे कितने लोगों का योगदान और त्याग है। इतने लोगों ने योगदान दिया है तो आपकी जवाबदारी भी बनती है, किसी को भूलना नहीं है। श्री साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि, आप से लोरमी वासियों को काफी अपेक्षा है। जितने लोगों का योगदान है, उनको हर क्षण याद रखना है। लोरमी की इस धरती को याद करोगे तो जीवन सफल हो जाएगा। यहां के लिए कुछ करने का अवसर मिले तो आगे आकर जरूर करें।
चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, इस बार पीएससी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई। परिणाम में पहले की तरह किसी प्रकार अनियमित नहीं हुई, इसलिए वे चयनित हुए हैं। सभी ने इसके लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को धन्यवाद दिया है। ये लोरमी के लिए गौरव की बात है।

*इन चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विधायक कार्यालय में पीएससी में चयनित किरण राजपूत जी, प्रेम नारायण साहू जी, रामावतार रामेकर जी, मनोज कश्यप जी, प्रियंका कश्यप जी, विनय कश्यप जी, राजेश कश्यप जी, सोनल यादव जी एवं टामन साहू जी को सम्मानित किया। सभी को उज्ज्वल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी।
….. ……

*24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी*

0

*24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी*

*नाम मृतक* वासुदेव पिता शत्रुहन यादव उम्र 66 वर्ष, 2. नाम मृतिका शांता यादव पति वासुदेव यादव उम्र 64 वर्ष दोनो साकिनान भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

*नाम आरोपी:-*
शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली उम्र 32 वर्ष साकिन भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा के मर्ग क्र. 58/2024 व 59/2024 धारा 194 बीएनएसएस के जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण पर मृतक वासुदेव पिता शत्रुहन यादव उम्र 66 वर्ष, मृतिका शांता यादव पति वासुदेव यादव उम्र 64 वर्ष दोनो साकिनान कमरा नंबर 06 भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला का डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक वासुदेव यादव की मृत्यू गला घोंटने एवं सीना में दबाने से पसलियों के टूटने से अत्यधिक रक्त स्त्राव एवं मृतिका शांता यादव की मृत्यू किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाने से होना पाये जाने पर प्रकरण में अपराध धारा 103(1) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में आरोपी की पतासाजी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये तथा मामले की गुत्थी को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उनके द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा एवं चौकी प्रभारी सर्वमंगला के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले में विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटनास्थल के पास रहने वाले विनोद मसीह से पूछताछ करने पर दिनांक 03.12.2024 के रात्रि 09.00 बजे भिखारीडेरा सर्वमंगला नगर बोर के पास कमल सतनामी, बबला उर्फ शेख रमजान अली एवं वासुदेव यादव को बैठकर शराब पिते देखना एवं कुछ समय बाद वासुदेव यादव के घर में जाकर देखने पर बबला उर्फ रमजान को शांता यादव की पैर पकड़े हुए एवं कमल सतनामी को शांता यादव की गला पकड़े देखना बताये जाने पर बबला उर्फ शेख रमजान अली को तलब कर पूछताछ करने पर दिनांक 03.12.2024 के रात्रि बोर के पास वासुदेव यादव, कमल सतनामी तीनो एक साथ शराब पिना फिर कमल सतनामी वासुदेव यादव के घर जाना कुछ समय बाद वासुदेव को जाना फिर वासुदेव के पिछे स्वयं जाना कमरा अंदर शांता यादव को जमीन में आपत्तिजनक हालत में देखना तब वासुदेव यादव कमल सतनामी को क्या कर रहे हो बोलना उतने में कमल सतनामी वासुदेव यादव को लात से मारना फिर जमीन मे गिर जाने पर कमल सतनामी द्वारा पैरो से जोर जोर से सिने को दबाना तब शांता यादव बोली कि मेरे पति को क्यों मार रहे हो मैं सबको बताउंगी बोलने पर कमल सतनामी ने शांता यादव के गला को हाथ से जोर से दबा दिया यह उसके दोनो पैरों को पकड़ना घटना कारित करने में सहयोग करना बताया है कि गवाहों के समक्ष बबला उर्फ शेख रमजान अली का मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया तथा घटना दिनांक को घटना के पास शराब पीकर शराब फेंके गये शीशी को एवं एवं डिसपोजल को आरोपी के निशांदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण सदर में आरोपी बबला उर्फ रमजान अली के द्वारा घटना कारित करने के बाद बचने के लिए चौकी में उक्त मृतकों की मरने की सूचना दिया है जो कि प्रकरण में साक्ष्य छिपाने व एक से अधिक आरोपी होने से धारा 238, 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। आरोपी शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली उम्र 32 वर्ष साकिन भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रफिक खान, स.उ.नि. विभव तिवारी, सउनि. लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्र.आर. 187 शिव जायसवाल, आर. 678 गजानंद यादव, आर. 733 केशव कंवर, आरक्षक 587 दिपेश प्रधान, आरक्षक 95 दुर्गेश डनसेना, सैनिक 156 सुखनंदन टण्डन एवं सैनिक 93 विजेता कुमार की मुख्य भूमिका रही।

♦️ *चोरी के दो प्रकरण में सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।*

0

♦️ *रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर 2 प्रकरणों में माल मुल्जिम बरामद।*

♦️ *कैमरा एवं सोने चांदी के जेवर जुमला किमती 67000 रू. का मशरूका बरामद।*

*नाम आरोपी:-*
शुभम यादव पिता स्व. गणेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक-16, अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उत्तम पटेल पिता गणेशराम पटेल निवासी अशोक नगर सरकण्डा का थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डीएलएस कालेज के पास किराये के मकान में मशरूम लैब का आफिस चलाता है, उक्त मकान के सामने आफिस है एवं पीछे रूम है जहां इसका भाई रहता है कि दिनांक 06.12.2024 के रात्रि करीब 09.00 बजे अपने आफिस को बंद करने के बाद इसका भाई रूम के अंदर सोया था कि दिनांक 07.12.2024 के सुबह करीब 07.00 बजे अपने आफिस जाकर देखे तो आफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर सामान बिखरा पड़ा था, आफिस में रखे प्रिंटर, कैमरा, हार्ड डिक्स, वायरलेस माइक, अडाप्टर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जुमला किमती 51740/-रू नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1551/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार प्रार्थिया पूजा घाटगे निवासी अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की भांति अपने काम पर गई थी, बच्चे घर में थे जो खेलने के लिए गये थे शाम करीब 07.30 बजे वापस आई तो देखी कि घर का सामान बिखरा हुआ था, पूजा वाले कमरे में रखे पीतल का गुंडी, लोटा, मूर्ति, हेड फोन, चांदी की मूर्ति आदि जुमला किमती 15000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एक ही दिन हुये चोरी की 2 घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया, टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन पर संदेही शुभम यादव निवासी अशोक नगर के रूप में पहचान किये। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम द्वारा संदेही शुभम यादव को उसके सकुनत पर पकड़ा गया। प्रकरणों में चोरी किये मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया। जिसे जप्त कर आरोपी शुभम यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

*राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय दिवस*

0


तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली लोरमी,,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के द्वितीय दिवस में आयोजित शिविर के संबंध मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि शिविर के द्वितीय दिवस में सम्मिलित मुख्य अतिथि श्री मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए उसकी ऊंचाइयों एवं गरिमा से परिचित कराया गया एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। बिलासपुर से आए हुए ब्रह्म कुमारी संस्था के बीके भाई बहनों द्वारा ध्यान विधि बताते हुए जीवन को नई दिशा प्रदान करने की विधि बताई गई तथा सदैव सकारात्मक रहने हेतु प्रेरित किया गया ।समाज कल्याण विभाग से आए हुए सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया गया एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। बालिका वर्ग का कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर निधि सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को 24 घंटे तक पर रहते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्रो.एस के जांगड़े ने कैरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया,. इस दौरान श्री रैतराम साहू, श्री दुर्गा प्रसाद साहू,श्री सोनू राम साहू के साथ हीं महाविद्यालय के प्रो.मनीष कश्यप,डहरिया,श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री भागबली जायसवाल साथ ही दिव्या कश्यप,संतोषी,वर्षा कुलमित्र,दिव्या राजपूत,पूजा राजपूत,रानी कश्यप,पायल वर्मा,हेमा,सीमा, प्रियंका, मंजू, कामिनी, सीमा, गंगा, तुलेश्वरी,सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे!

*अवैध शराब बिकी करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में*

0

आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही । अवैध शराब बिकी करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में । आरोपी के कब्जे से 17 पाव देशी प्लेन शराब एवं 6 केन बियर कुल 06 बल्क लीटर कीमती 2550रू किया गया।

नाम आरोपी – सुमित उर्फ चुन्नी खटिक पिता स्व. पप्पी खटिक निर्वाीस खटिक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा “आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था कि दिनांक 06-12-24 को जरिये || मुखबीर से सूचना मिली कि टिकरापारा के पास कोई अज्ञात व्यक्ति देशी प्लेन शराब एवं बियर केन को घर में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिया गया आरोपी सुमित उर्फ चुन्नी खटिक पिता स्व. पप्पी खटिक निवीस खटिक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 17 पाव देशी प्लेन शराब एवं 06 बियर केन कुल 06 बल्क लीटर कीमती 2550 रू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर कार्यवाही की गई।