Home Blog Page 506

*अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*⚡⚡

0

♦️ *चिंगराजपारा में आरोपी द्वारा किया जा रहा था अवैध नशीले टेबलेट की बिक्री।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से 700 नग टेबलेट किमती 3010रू. बरामद।*

♦️ *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी -*
मयंक उर्फ सन्नी सूर्यवंशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी प्रभातचौक चिंगराजपारा सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी, जिस संबंध में मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था। कि दिनांक 10.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा में सन्नी सूर्यवंशी अपने घर में नशीला प्रतिबंधित टेबलेट छिप-छिप कर बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल काय्रवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान चिंगराजपारा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां संदेही सन्नी सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ कर विधिवत् तलाशी पर सफेद रंग के थैला में रखे 6 डिब्बा नाइट्रोसन टेबल कुल 700 नग बरामद हुआ जिस संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु रखना एवं ग्राहक की तलाश करना बताया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*पुलिस का सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार‘‘सट्टा खिलाते 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

*पुलिस का सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार‘‘

 सट्टा खिलाते 03 आरोपी गिरफ्तार*

नाम आरोपी 1.जय रजक पिता चंदूलाल रजक उम्र 38 साल पता बापू खोली पुराना पोस्ट ऑफिस के पास थाना तोरवा
2.वंश भवनानी पिता सुरेश भवनानी उम्र 21 साल पता देवरीखुर्द राजा डेयरी के समाने थाना तोरवा
3.वेद राम साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 साल पता राधा कृष्ण मंदिर के पीछे शंकर नगर थाना तोरवा बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक राहुल तिवारी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर सट्टा खिलाने वाले आरोपी –
1.जय रजक पिता चंदूलाल रजक उम्र 38 साल पता बापू खोली पुराना पोस्ट ऑफिस के पास थाना तोरवा
2.वंश भवनानी पिता सुरेश भवनानी उम्र 21 साल पता देवरीखुर्द राजा डेयरी के समाने थाना तोरवा
3.वेद राम साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 साल पता राधा कृष्ण मंदिर के पीछे शंकर नगर थाना तोरवा बिलासपुर के विरुद्ध धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. एवं 112 BNS कायम कर आरोपी के कब्जे से नगदी 13040 रुपए व सट्टा पटटी 2 नग मोबाइल और कैलकुलेटर जप्त किया गया आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

*मुंगेली जिले के कलेक्टर के पांच साल पूर्व आदेश पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही, पूर्व cmho ऊपर अबतक नहीं हो पाया एफ आई आर दर्ज,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिले के तत्कालीन कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के कार्यकाल के समय फर्जी नियुक्ति मामले में स्वास्थ्य विभाग में पूर्व cmho डॉ जगदीश चंद्र मेश्राम व संतोष कुमार यादव के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने के लिए आदेश जारी किया गया था, जिसमें आज तक इस मामले में कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई है, बताते चले कि एक अभ्यार्थी को बिना आवेदन के स्वीपर पद पर पदस्थ किया गया था, जिसके फलस्वरूप मामले में शिकायत हुई शिकायत में जांच में यह सही पाया गया कि आवेदक ने बिना आवेदन के ही इसे नियुक्ति तत्कालीन cmho के द्वारा की गई है अतः दोनों के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने के आदेश जारी किया गया था तत्पश्चात 17,6,2022 को स्वीपर को बर्खास्त किया गया था, लेकिन इस पूरे मामले में आज दिनांक तक एफ आई आर दर्ज नहीं कार्य किया गया है व वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का यह कहना है कि इस पूरे मामले में अबतक एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाया है, व संपूर्ण दस्तावेज थाना सिटी कोतवाली को दिया जा चुका है।

आदेश की कापी

*शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान हम सबक़े लिए प्रेरणादायक -मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान हम सबक़े लिए प्रेरणादायक -मुख्यमंत्री श्री साय*

*सोनाखान में खुलेगा पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगेंगे सोलर हाई मास्ट लाईट*

*शहादत दिवस एवं सोनाखान मड़ई मेला के लिए 15 लाख रूपये देने की घोषणा*

*हम होंगे कामयाब क़े तहत 13 युवाओं को सम्मान पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौपा चाबी*

*पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत 2 गांव क़े पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान*

*मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर उन्हें दी श्रद्धांजलि* 

योगेश पाठक संपादक रायपुर,:-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 दिसम्बर मंगलवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने,सोनाखान मड़ई मेला क़े लिए 15 लाख देने,23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने,सोनाखान क़े 3 तालाबों का अमृत सरोवार में उन्नयन तथा शहीद वीर नारायण क़े वंशज जो पेंशन क़े लिए वंचित हैं उन सभी सदस्यों को भी पेंशन देने क़ी घोषणा क़ी। इसके साथ ही 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपा। हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड का वितरण,पीएम जनमन आदर्श पंचायत बल्दाकछार एवं औवराई का सम्मान, आदिवासी समाज के युवा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की शहीद वीर नारायण सिंह क़े जन्म एवं कर्मभूमि में मुख्यमंत्री क़े तौर पर पहली बार आया हूं। यह पवित्र भूमि गरीबों क़े लिए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों की प्राण रक्षा एवं आत्मसम्मान क़े लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिए जो हम सब क़े लिए प्रेरणादायक है। जिस समय सोनाखान क्षेत्र में आकाल पड़ा तो भूख से तड़पते लोगों क़ी दशा देखकर द्रवित हो गए और गोदाम से अनाज निकाल कर बाँट दिए। उन्होंने अंग्रेजो क़े विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका दिए। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर क़े जय स्तम्भ चौक में फांसी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनेक जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए है जिन्हे उचित सम्मान नहीं मिल पाया था लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति विभूतियों को सम्मान देने क़ा काम कर रहे है। प्रधानमंत्री ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने क़ी घोषणा क़ी है। विशेष पिछडी जनजाति समुदाय क़े लोगों क़े विकास क़े लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू किया गया है। पीएम ग्राम उत्कर्ष योजना क़े तहत प्रदेश क़े 6 हजार गाँवो को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में 9 करोड़ क़ी लागत से शहीद वीर नारायण संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी क़ी गारंटी क़े तहत अधिकांश वायदे पूरा कर दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अन्याय और अत्याचार क़े खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज क़े विकास और सम्मान क़े लिए काम कर रहे हैं। अब जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज देश क़ा प्रथम नागरिक आदिवासी समाज क़ी बेटी है तथा प्रदेश का मुखिया भी आदिवासी किसान का बेटा है।क़ृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले सोनाखान बहुत पिछड़ा क्षेत्र था। हमारी सरकार आने क़े बाद यहाँ तेजी से विकास शुरू हुआ। सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।आज एक आदिवासी किसान का बेटा प्रदेश का कमान संभाल रहे है और विकास क़ी गंगा बहा रहे हैं।

इस अवसर पर जिले क़े प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी,शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय दिवस*

0


मुंगेली,लोरमी,,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के तृतीय दिवस में प्रातः काल की बेला में नशा मुक्ति भारत अभियान से संबंधित नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। योग ध्यान की विधि सिखाई गई ।मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। डिजिटल साक्षरता, मतदान जागरूकता एवं नशा मुक्ति भारत अभियान की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता , रामचरितमानस से संबंधित प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौद्धिक परिचर्चा के दौरान बिलासा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र गंधर्व द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना में अनुशासन के महत्व को बताते हुए अपने जीवन को अनुशासित करने की शिक्षा दी गई। बिलासा पब्लिक स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रहलाद सकत द्वारा राम की महिमा बताते हुए रामचरितमानस की पंक्तियों के साथ जीवन को राम की तरह मर्यादित रूप से जीने की शिक्षा दी गई। बालिका वर्ग की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर निधि सिंह ने कहा कि रामचरितमानस से शिक्षा ग्रहण करते हुए राम की तरह गुरुकुल में रहते हुए 7 दिन के शिविर को त्रेता युग की तरह जिए ताकि आपका जीवन आनंद मय बन सके। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रो.एस.के. जांगड़े , प्रो.एच.एस.राज, प्रो.अमित निषाद , प्रो. मनीष कश्यप , बिलासा पब्लिक स्कूल के संचालक दुर्गा प्रसाद साहू , श्रीमती अहिल्या साहू,शिक्षक सोनू राम साहू ,सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे!

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के समग्र विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है यह स्वीकृति जिले की बुनियादी ढांचे और सामुदायिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न मदों से दी गई है, जिससे विकास के नए रास्ते खोलेंगे इसके तहत विधायक निधि से 6 कार्यों के लिए 18 लाख रुपए, ओबीसी प्राधिकरण से 15 कार्यों के लिए 1 करोड़ 28 लाख रुपए, समग्र योजना से 37 कार्यों के लिए 95 लाख रुपए, और अधोसंरचना पर्यावरण मद से 27 कार्यों के लिए 1 करोड़ 91 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले के विकास को गति देते हुए सीसी रोड आहता निर्माण, चबूतरा निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड, रंगमंच, विभिन्न भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, शौचालय निर्माण और चौक निर्माण किया जाएगा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन कार्यों के निर्माण से जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है और इससे क्षेत्रीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलेगा उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कबीरधाम जिले के हर नागरिक की जिंदगी को बेहतर बनाना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में बुनियादी ढांचा और विकास कार्य तेजी से हो हमें उम्मीद है कि ये कार्य न केवल जिले के विकास को गति देंगे बल्कि स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता और समृद्धि भी लाएंगे उन्होंने सभी अधिकारियों से इन परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके इस पहल से कबीरधाम जिले में विकास के कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर प्रगति होगी, जिससे स्थानीय समुदाय की जीवनशैली में सुधार आएगा।

—————————————-

*7वा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = जिले में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें रमा पांडेय शर्मा, किरण यादव, मनीषा साहू, श्रद्धा सिंह ठाकुर को योग के क्षेत्र में सफल प्रदर्शन करने हेतु पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर डॉ डोगेश्वर साहू , श्वेता कुर्रे द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ प्रेमलाल पटेल, (अध्यक्ष भारतीय प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक संघ छत्तीसगढ़), कार्यक्रम का आयोजन डॉ उमेश यादव (डायरेक्टर ड्रीम पाथ नैचुरोपैथी सेंटर), कार्यक्रम का संयोजक डॉ श्वेता मार्को (प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय व महाविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में आयोजित किया गया,

*पुलिस के बढ़ते प्रभाव से ‘माओवाद मुक्त’ हो रहा छत्तीसगढ़: बीजापुर में 3 इनामी नक्सलियों सहित 5 ने किया आत्मसमर्पण*

0

जिला बीजापुर में माओवाद उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पुलिस की बढ़ती सक्रियता से 8 लाख के इनामी, माओवादी संगठन पीएलजीए कंपनी न.2 सदस्य, 2 लाख के इनामी गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य एवं 1 लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित कुल 5 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

*अपराध नियंत्रण हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त*

0

 


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व और एएसपी यू.बी.एस. चौहान के पर्यवेक्षण में एक प्रभावी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, कोरबा जिले के नागरिकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट से पिछले एक वर्ष में खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त किए गए हैं।

*चाकूबाजी और अपराध रोकथाम के उद्देश्य से कदम*
यह पहल “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य चाकूबाजी की घटनाओं को रोकना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और गंभीर अपराधों जैसे शारीरिक हमले (बॉडी ऑफेंस) को रोकना है। बटनदार चाकू जैसे घातक हथियार अक्सर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

*जनता की भागीदारी और जागरूकता*
कोरबा पुलिस ने इस अभियान में जनता का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया। सभी नागरिक जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू खरीदे थे, उन्होंने पुलिस के आह्वान पर स्वेच्छा से उन्हें जमा किया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसे बटनदार चाकू की जानकारी मिले तो वो पुलिस को उसकी सूचना दें।

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में ‘निक्षय निरामय अभियान’ का किया शुभांरभ*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार को जिले में ‘निक्षय निरामय’ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी से अभियान के प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अभियान के तहत जिले के टीबी मरीजों को निक्षय किट विरतण किया गया और स्थानीय कुष्ठ रोग के मरीज को 12 हजार रूपये का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में 07 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है, जिसमे प्रदेशभर की मितानीन बहने द्वारा घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया और वयोवृद्ध लोगों के विभिन्न बिमारीयों की पहचान कर उपचार किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सर्वे टीम घर में आती है, तो उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग करें। किसी भी प्रकार के बीमारियों का लक्षण है, तो सर्वे टीम को सही जानकारी से अवगत करावें, ताकि समय पर जांच व उपचार किया जा सके। उन्होंने उपस्थित मितानीन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वास्थ्य अमला को इस अभियान का सतत निगरानी करने हेतु निर्देश दिए।
इसी कड़ी में विकासखण्ड स्तर पर भी मुंगेली में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने सैकड़ो मितानीन बहनों की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित मितानीन बहनों, महिला आरोग्य समिति के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के उपस्थिति में ज़िले को टीबी एवं कुष्ठ एवं मलेरिया मुक्त बनाने हेतु शपथ लिया गया। निक्षय निरामय अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर सीएमएचओ डॉ प्रभात चंद्र प्रभाकर, डीपीएम गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन डाॅ एम के राॅय, डीटीओ डॉक्टर सुदेश रात्रे, डाॅ कमलेश खैरवार, डीएच्ओ डाॅ रवि देवांगन, बीएमओ डाॅ ज्वाला प्रसाद कौशिक, टीवी कार्यक्रम के अमिताभ तिवारी, धीरज रात्रे, उत्तम धुरी, गोविंद साहू, कैलाश, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन समन्वयक सुमन, मितानीन कार्यक्रम के विकासखण्ड समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक एवं मितानिन तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।