Home Blog Page 505

*हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर खुलासा कर 05 आरोपियो को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी*
01. अशोक पटेल उर्फ मोन्टू पिता स्व. नेतराम पटेल उम्र 23 वर्ष
02. नंदन उर्फ परदेशी पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 19 वर्ष
03. फेकू लाल सहिस पिता फिरन सहिस उम्र 56 वर्ष
04. लक्ष्मण सिंह सिदार पिता स्व. मदन लाल उम्र 31 वर्ष
05. ममतेष कुमार सहकर पिता स्व. संतोष कुमार उम्र 31 वर्ष
सभी निवासी ग्राम सांकर थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना अकलतरा के मर्ग क्रमांक 133/24 मृतक सूरज पटेल उम्र 40 साल निवासी सांकर की जांच दौरान मृतक की मृत्यु मारपीट करने से शरीर में चोटे आने के कारण होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 600/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

हत्या को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण में मृतक के हत्या के संबंध में ग्राम सांकर जाकर पूछताछ पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर अशोक पटेल, नंदन उर्फ परदेशी पटेल, फेकू लाल सहिस, लक्ष्मण सिंह सिदार एवं ममतेष कुमार सहकर सभी निवासी ग्राम सांकर को हिरासत में लेकर कडाई के व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया । जिन्होने बताया की मृतक सूरज पटेल के द्वारा अपने दो साल की बच्ची को पटकने की विवाद पर मृतक द्वारा आरोपियों को नशे की हालत में गाली गलौज करने से गुस्से में आकर लात घूसा, चप्पल, बेल्ट व लाठी से मारपीट कर हत्या करना अपना अपना जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.12.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाउलाल बरेठ, प्र.आर. विवेक सिंह, निसार परवेज, आरक्षक शोमेश शर्मा, शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*राष्ट्रीय सेवा योजना का पंचम दिवस*

0


मुंगेली,लोरमी,,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के पंचम दिवस में मां वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बौद्धिक परिचर्चा का कार्यक्रम आरंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री श्रीवास के द्वारा भारतीय शिक्षा में हुए बदलाव को उजागर करते हुए nss वालंटियर को प्राचीन शिक्षा पद्धति अपनाने की शिक्षा दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निधि सिंह द्वारा टीवी मुक्त भारत के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को शपथ दिलाते हुए भारत को टीवी मुक्त बनाने का अभियान प्रारंभ हुआ ।ग्राम पंचायत फुलवारी के गली और मोहल्ले में डिजिटल साक्षरता एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।इस दौरान अन्य अतिथि के रूप में मंच में विद्यमान प्रोफेसर सुशील कुमार जांगड़े, विभाग अध्यक्ष इतिहास, प्रोफेसर डॉ.एच.एस.राज विभागाध्यक्ष हिंदी,प्रो नितेश गढ़वाल, प्रो हेमा टंडन, श्री रविंद्र श्रीवास्तव कार्यालय प्रमुख, श्री पी.पी.लाठियां ग्रंथपाल प्रो. श्रीमती गंगा गुप्ता , प्रो. श्रीमती श्रेया , प्रो.गुरुदेव , प्रो.अमित निषाद,श्री अविनाश निर्मलकर क्रीड़ा अधिकारी प्रो.मनीष कश्यप ,श्री रैतराम साहू बिलासा पब्लिक स्कूल शिक्षक वीरेंद्र गंधर्व,प्रहलाद साकत, सोनू राम साहू ,गंगा, पद्मिनी, पूजा, मंजूश्री, कामिनी, ऐश्वर्या, सावित्री आदि अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

*थाना संजीवनी नगर अंतर्गत चंदन कालोनी गंगानगर में हुई अंधी हत्या का पर्दाफाश।।*

0

थाना संजीवनी नगर में दिनांक 1-12-24 को प्रातः चंदन कलोनी तिराहे के पास एक व्यक्ति के मृत पडे *होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को संतोष सेन उम्र 28 वर्ष निवासी चंदन कालोनी गंगानगर ने बताया कि उसके साथ उसके माता पिता भी किराये के मकान में रहते हैं वह तथा उसके पिताजी केशरी सेन मजदूरी करते हैं । दिनंाक 30-11-24 केा पिता केशरी सेन मजदूरी करने गये थे जो देर रात तक घर वापस नहीं आये थे। 1-12-24 को सुवह लगभग 5-30 से 6 बजे के बीच मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तुम्हारे पिताजी केशरी सेन, चंदन कालोनी तिराहे में पड़े हैं उसने जाकर देखा पिताजी बीच रास्ते में पड़े थे जिनके चेहरे एवं हाथ की दूसरी एवं तीसरी उंगुली केा सुअरों ने पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था, पिता के शव के पास कंक्रीट के दो टुकड़े पड़े हुए हैं। उसके पिता केसरी सेन उम्र 55 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में पत्थर से चोट पहुॅचा कर हत्या कर दी गई है।


मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी रवि सेन एवं श्रीमति गायत्री सेन को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि केसरी सेन पिछले 10-12 साल से शराब पीकर घर आता था एवं गालीगलौज कर प्रताडित करता था। घटना दिनॉक को भी शराब पीेकर घर आकर गालीगलौज कर रहा था, घर जाने को कहने पर जा नहीं रहा था। आये दिन की गालीगलौज एवं प्रताड़ना से तंग आ चुके थे। जबलपुर से जिला व्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई के विभिन्न वार्ड में किया दौरा जनता की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनता की समस्या हो या क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात, पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है आज पांडातराई में भी भावना बोहरा ने जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया इस दौरान उन्होंने पांडातराई महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों की सुविधा व शिक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई के वार्ड क्रमांक 6 एवं 9 में सघन जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निराकरण किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता से लगातार संपर्क और संवाद से ही क्षेत्र का विकास संभव है हमने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि जितना ज्यादा हो सके जनता से सीधे संवाद करें उनके सुझाव प्राप्त करे और उसका निराकरण कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें यह सब जनता और जनप्रतिनिधि के आपसी सामंजस्य से ही पूरा होगा इसलिए हमने यह पहल शुरू की है और जनता का भी इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है हमने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी आज महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया विद्यार्थियों से शिक्षा, शिक्षकों एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की और वहां जो समस्याएं सामने आईं है उसे तत्काल दूर करने के लिए शासन व महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं विगत एक वर्ष में इसी जनसंवाद एवं क्षेत्रवासियों के मार्गदर्शन से हम लगातार पूरे पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात जनता को समर्पित कर रहें हैं सड़क,बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य भी लगातार हो रहें हैं यह सभी विकास कार्य आने वाले समय मे जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास को नई गति एवं दिशा देंगे उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को निर्धारित करके निरंतर कार्य कर रही है यह लक्ष्य तभी संभव हो सकता है जब हम जनता की सुविधाओं का विस्तार करें अधोसंरचनाओं का विकास करें एवं जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जमीनी स्तर तक क्रियान्वयन करें जिसके लिए हमें जनता के बीच जाना होगा एक जनप्रतिनिधि का कार्य यही है कि वह अपने क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे उनकी समस्याओं को सुनें क्षेत्र की प्रगति के लिए उनके सुझावों पर अमल करें इसलिए हम लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जनता के समक्ष पहुंचकर हर संभव प्रयास कर रहें हैं जिससे जनता को सुविधा मिले क्षेत्र की प्रगति हो और पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के हमारे लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें।

—————————————-

*विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सहकारिता विभाग के चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र*

*मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और अपेक्स बैंक की शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ*

*अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार*

योगेश पाठक संवाददाता रायपुर // हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय नौकरियों में भर्तियां कर रही है। पिछले एक साल में ही 9 हजार से अधिक पदों पर हमने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रदेश के आम युवाओं का सपना अब पूरा हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सहकारिता विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 334 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती का यह संकल्प दोहराया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के तमनार और जशपुर जिले के बगीचा में अपेक्स बैंक की दो नवीन शाखा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की नवीन शाखा गढ़पुलझर और सिरपुर का वर्चुअल शुभारंभ और अपेक्स बैंक के नवीन शाखा भवन जशपुर का वर्चुअल लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने अनाज के भंडार लोगों के लिए खोल दिए, परोपकार की यही भावना हम सभी के भीतर होनी चाहिए। श्री साय ने अमूल का उदाहरण देते हुए युवाओं को सहकारिता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने प्रवास के दौरान सहकारिता को लेकर अमूल्य सुझाव दिये, जिसे हम कार्यान्वित कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि सहकारिता का संबंध किसानों से है और हमें साथ मिलकर उनके जीवन में समृद्धि लानी है। उन्होंने सहकारी और अपेक्स बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहकारिता की भी बड़ी भूमिका होगी और इसमें आप सभी का योगदान अग्रणी रहेगा। श्री साय ने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं के मन में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भय या संशय नहीं होना चाहिए, अब किसान, मजदूर के बेटे-बेटियों की प्रतिभा को सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है, यह आप सभी को समझना होगा। किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने की दिशा में आप सभी काम करें। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखाएं खुलने से किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी और हम इस दिशा में आगे भी काम करेंगे।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 1 साल के भीतर 19 विभागों में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, आप सभी अपनी सेवा भी इसी ईमानदारी के साथ करें और आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाने समर्पित होकर कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सहकारिता विभाग के फील्ड ऑफिसर कार्यालय सहायक, समिति प्रबंधक समेत 334 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्रकार सभी चयनित युवाओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह हम सभी के जीवन के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयुक्त सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा, के. एन. कांडे प्रबंध संचालक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गीता जयंती की दी शुभकामनाएं*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गीता जयंती की दी शुभकामनाएं*

योगेश पाठक संवाददाता रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाला साहब देवरस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाला साहब देवरस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया*

योगेश पाठक संपादक रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाला साहब देवरस जी व्यवहार कुशल एवं नेतृत्व क्षमता के धनी थे। बालासाहब देवरस जी के विचार थे कि हम सभी के मन में सामाजिक विषमता के उन्मूलन का ध्येय अवश्य होना चाहिए। हमें लोगों के सामने यह बात स्पष्ट रूप से रखनी चाहिए कि विषमता के कारण हमारे समाज में किस प्रकार दुर्बलता आई और उसका विघटन हुआ। उसे दूर करने के उपाय बताने चाहिए तथा इस प्रयास में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। बाला साहब देवरस जी ने कहा था कि हम सभी को आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है. यह समय है कि हम हर प्रकार की नकारात्मकता छोड़ एक नए मार्ग का निर्माण करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन् 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल की घोषणा कर मीसा जैसे काले कानून के अन्तर्गत अनेक लोगों को जेल में डाल दिया। बाला साहब देवरस जी की प्रेरणा एवं सफल मार्गदर्शन में विशाल सत्याग्रह हुआ और 1977 में आपातकाल समाप्त हुआ। बाला साहब देवरस जी के द्वारा की गई निःस्वार्थ भाव से देश व मानवता की सेवा हम सभी को सदैव मानवसेवा की प्रेरणा देती है।

*राष्ट्रीय सेवा योजना का चतुर्थ दिवस*

0


मुंगेली,लोरमी,,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के चतुर्थ दिवस में मां वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बौद्धिक परिचर्चा का कार्यक्रम आरंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हमारे भोरमदेव कला समिति के संचालक बलवीर गजानंद विश्वकर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा संगीता सदाना की पेंटिंग बनाकर कला के महत्व को समझाया गया । इस दौरान अन्य अतिथि के रूप में मंच में विद्यमान प्रोफेसर सुशील कुमार जांगड़े, विभाग अध्यक्ष इतिहास, श्री वीरेंद्र गंधर्व प्राचार्य ,श्री सोनू राम साहू शिक्षक विलासा पब्लिक स्कूल ,श्री रघुनाथ राठौर शिक्षक गुनापुर स्कूल के द्वारा शिविर में गुरुकुल के समान रहकर विद्या अध्ययन करने तथा विद्यार्थी जीवन के महत्व को बताया गया । कार्यक्रम का बेहतर संचालन करती हुई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एनएसएस वालंटियर पूर्णिमा जाययसवाल द्वारा श्री राम चरितमानस की महिमा का बखान किया गया। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्रीमती निधि सिंह के द्वारा आगामी चुनाव से संबंधित मतदाता जागरूकता अभियान हेतु नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण एनएसएस वालंटियर के माध्यम से करवाया गया । इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के, प्रो. मनीष कश्यप , बिलासा पब्लिक स्कूल के संचालक दुर्गा प्रसाद साहू , श्री रेत राम साहू , श्री जागेश्वर खांडे , संगीता, भूमिका, प्रियंका, आराधना, नेहा, आकांक्षा, रीमा,वर्षा सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे!

*सोषल मिडीया पर अवैध पोर्नोग्राफी कन्टेन्ट अपलोड करने व मनी लाॅर्डिग रैकेट मंे शामिल होने का झांसा देकर फर्जी ई.डी. व मुम्बई पुलिस क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।*

0

⏺️ सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी को सायबर ठगो ने बनाया था निषाना, 20 दिन तक लगातार करते रहे भयभीत।
⏺️ *50 लाख से अधिक की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर सायबर ठगो पर रेन्ज सायबर थाना बिलासपुर एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की बडी कार्यवाही।*
⏺️ आरोपीगण धोखाधडी से प्राप्त रकम को यु.एस.डी.टी. क्रिप्टोकरंसी खरीदकर इन्वेस्ट कर ठगी की राषि को सुरक्षित कर लेते थे।
⏺️ मामले में 03 अंतर्राज्यीय शातिर ठगो को पूर्व में किया गया है गिरफ्तार।
⏺️ गिरफ्तार आरोपीगण के वाॅट्सअप ग्रुप में उपलबद्ध उत्तरी अमेरिका, चाईना एवं युरोप के व्यक्तियो से संबंध की जांच जारी है।
⏺️ फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग।
⏺️ सैकडो आई.एम.ई.आई. नम्बर, मोबाईल नम्बर व बैंक अकाउंट खंगालने के बाद पुलिस पहुॅची शातिर आरोपियो तक।
⏺️ रेंज सायबर थाना बिलासपुर टीम द्वारा राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में डेरा डालकर कार्यवाही करने बाद पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता 02 अन्य अंतर्राज्यीय शातिर ठगो किये गये गिरफ्तार।

*अपराध क्रमंाक 07/2024 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट*

*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
01. निकुंज कुमार पिता ताराचन्द उम्र 21 साल निवासी फेमली लाईन स्कीम न. 03 थााना कोतवाली जिला अलवर (राजस्थान)।
02. लक्ष्य सैनी पिता बाबूलाल सैनी उम्र 20 साल निवासी साहब जौहडा विजय मंदिर रोड पुलिस थाना षिवाजी पार्क जिला अलवर (राजस्थान)।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयदेव सिंह चंदेल निवासी अज्ञेय नगर बिलासपुर (छ.ग.) को विगत जून महिने में ई.डी. व मुम्बई पुलिस क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन काॅल व वाॅट्सअप काॅल के माध्यम से *प्रार्थी को सोषल मिडीया पर अवैध पोर्नोग्राफी कन्टेन्ट अपलोड करने व मनी लाॅर्डिग रैकेट मंे शामिल होने का झांसा देकर प्रार्थी को गिरफ्तारी का भय दिखाकर* से दिनांक 26.06.24 से 15.07.24 तक *कुल 54,30,000 रू की ठगी* कर धोखाधडी किये जाने कि लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियो की जानकारी एकत्र करने सायबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर कर अवलोकन किया गया संदिग्ध बैंक खातो को चिन्हांकित कर *बैंक स्टेटमेट, आॅनलाईन ट्रांजेक्षन व विड्राल* आदि की समीक्षा उपरांत बैंक पंजीकृत मोबाईल नम्बर, काॅलिंग आई.एम.ई.आई. नम्बर काॅलिंग नम्बर आदि की समीक्षा की गई आरोपी हरियाणा व राजस्थान के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई।

*डाॅ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर* एवं *श्री रजनेष सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विषेष निर्देष दिये गये थे इस निर्देष के पालन में एक विषेष टीम निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व मे राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा ओर रवाना की गई टीम द्वारा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में रहकर आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो *आरोपीगण निकुंज कुमार एवं लक्ष्य सैनी का आनेंलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई।*

स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपीगण निकुंज कुमार एवं लक्ष्य सैनी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आॅनलाईन ठगी का काम करना स्वीकार किये ठगी के काम में उपयोग में आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते गाॅव के आसपास के मजदूरी करने वाले व्यक्तियो के नाम पर प्राप्त करना तथा आॅनलाईन फ्राॅड का कार्य कर अर्जित संपत्ति स्वयं के दुसरे व्यक्तियो के बैंक खातो में प्राप्त करना जाहिर किये है। *जांच दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी निखील सैनी धोखाधडी से प्राप्त राषि को अपने वाॅट्सअप ग्रुप के माध्यम से उत्तरी अमेरिका, चाईना एवं युरोप के अपने संपर्क सुत्र से ज्यादा रकम देकर यु.एस.डी.टी. खरीदता था एवं उपरोक्त यु.एस.डी.टी. को निर्धारित से कम रकम पर इन्टरनेषनल प्लेटफार्म पर विक्रय कर धोखाधडी की राषि को अपनी मंहगी आवष्यकताओ को पूरा करने के लिये उपयोग करते थे, मामले मंे गिरफ्तार आरोपीगण निकुंज कुमार एवं लक्ष्य सैनी को माननीय न्यायालय पेष कर ट्रांजीट रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।*

मामले में पुर्व मे आरोपीगण विजय पिता ओमप्रकाष निवासी वार्ड क्रमांक 07 ढाणी शेरवाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा), अमित जालप पिता राजेेन्द्र जालप निवासी वार्ड क्रमंाक 08 सरदुलषहर थाना शारदुल शहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) निखील पिता रमेषचन्द्र सैनी निवासी सरस्वती नगर मकान नम्बर 33 बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को गिरफ्तार जा चुका है *सायबर अपराधियो के विरूद्ध लगातार बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।*

सम्पुर्ण कार्यवाही में *श्री अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर, श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, बिलासपुर* के मार्गदर्षन में *निरीक्षक विजय चैधरी* ए.सी.सी.यू एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर, स.उ.नि. प्रदीप यादव, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, गोर्वधन शर्मा आदि का विषेष योगदान रहा।

*-ः बिलासपुर पुलिस की अपील:-*

सायबर ठग आये दिन नये नये तरीको के माधयम से आम जनता से धोखाधडी करने का प्रयास करते है –

⏯️ *कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को पुलिस का अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास करते है ऐसे काॅल से सावधान रहे।* बिलासपुर पुलिस इस प्रकार के ठगी को रोकने के लिये थानो में आम जनता द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट में मोबाईल नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी हाईड किया जा रहा है।
⏯️ अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे।
⏯️ अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डाॅउनलोड या सर्च करने से बचे।
⏯️ कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये।
⏯️ स्वयं की पहचान छुपाकर सोषल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अष्लील लाईव चैंट) करने से बचे।
⏯️ परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर ़92 नम्बरो से आने वाले वाॅट्सअप काॅल से बचने का प्रयास करे।
⏯️ सायबर ठगो को ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिये उनको बैंक खातो या वाॅलेट की जरूरत पडती है इसके लिये ठग मनी म्यूल बनाते है किसी व्यक्ति को पैसा नौकरी इनाम या निवेष का लालच देकर अपने जाल में फंसाते है ऐसे अवैध रकम को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करवाकर ठगी में शामिल कर लेते है, अन्जान लोगो से किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से बचे।

*साइबर फ्राॅड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते है:-*
⏯️ तत्काल नजदीकी थाना में अपनी षिकायत दर्ज करें।
⏯️ हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
⏯️ https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

*मारपीट गुंडागर्दी करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*⚡⚡

0

♦️ *गुण्डागर्दी करने वाला सीपत पुलिस के गिरफ्त मे।*

♦️ *पैसो की मांग कर रहा था नहीं देने पर कर रहा था मारपीट।*

*गिरफ्तार आरोपी-*
लखेश्वर यादव पिता अनुवाधी यादव उम्र 20 साल साकिन खैरा जयरामनगर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर, छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नारायण लास्कर पिता स्व सुखीराम लास्कर उम्र 47 साल निवासी ग्राम देवरी थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.12.2024 के दोपहर 2.00 बजे ग्राम सीपत शराब भट्टी रोड के पास में लखेष्वर यादव आया और पैसा मांग करने लगा। पैसा देने से मना करने पर लखेष्वर यादव के द्वारा माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये हालात से विरष्ठ अधिकारियों के दिषा निर्देष पर आरोपी लखेष्वर यादव का पतासाजी कर तत्काल थाना लाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।