Home Blog Page 504

*रेडक्रॉस ने प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देने लगाया प्रशिक्षण शिविर*

0

आशीष कश्यप प्रधान संपादक की रिपोर्ट बिलासपुर से/ /भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर द्वारा प्रार्थना सभाकक्ष में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में रायपुर से आए प्रशिक्षकों द्वारा स्कूल एवं महाविद्यालय से आए 47 रेड क्रॉस प्रभारी शिक्षकों को सीपीआर एवं अन्य आपदाओं के समय पर प्रभावी ढंग से निपटने के गुर सिखाए गए। दूसरे सत्र में शासकीय वाहन चालकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सत्र का प्रारंभ श्री पी के पांडे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के मुख्य आतिथ्य में सर हेनरी ड्यूनॉट की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलंकर शिविर का उद्घाटन किया गया । साथ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर साहू, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी, डॉक्टर एम ए जिकनी नोडल अधिकारी और डॉ बी एल गोयल, श्री अनिल तिवारी एवं श्री सौरभ सक्सेना उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में विभागों के 64 शासकीय वाहन चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । रायपुर से आए प्रशिक्षक डॉक्टर यशवंत चंद्राकर एवं श्री बालमुकुंद दुबे ने प्रायोगिक तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया। इस क्रम में कल 15 दिसंबर को न्यू सर्किट हाउस के सभा कक्ष में प्रथम सत्र में औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी एवं द्वितीय सत्र में नगर निगम के कछार स्थित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आदित्य पांडे ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण मिश्रा,सुशील राजपूत,गीतेश्वरी चंद्रा और रचना राय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
पटेल/

*श्रीरामलला दर्शन योजना से लोगों का सपना हो रहा साकार*

0

*श्रीरामलला दर्शन योजना से लोगों का सपना हो रहा साकार*

*यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

*कहा रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात, मुख्यमंत्री ने निभाया अपना वादा*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. राज्य शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना से प्रदेश के हजारों लोगों का सपना पूरा हो रहा है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा करवा रही है। विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर श्रीरामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराया जा रहा है। दोनों जगहों की यात्रा से लौटे प्रदेशभर के श्रद्धालु इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य शासन के प्रति आभार जता रहे हैं। यात्रा के अपने सुखद अनुभवों को साझा करते हुए वे कहते हैं कि रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात है। हमें वहां भेजकर मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है। श्रीरामलला के दर्शन और यात्रा के दौरान अच्छी व्यवस्थाओं के लिए हम उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

विशेष ट्रेन से अयोध्या से दर्शन कर लौटे बिलासपुर शहर के कोनी निवासी श्री संतोष कोरी ने कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीबों को भी श्रीरामलला के दर्शन का सुअवसर मिल रहा है। अयोध्या धाम का दर्शन सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यात्रा में सभी की सुविधा का ख्याल रखा गया, किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। सभी यात्रियों की सुविधाओं के लिए सरकार ने बेहतर इंतजाम किए थे। उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री कोरी ने बताया कि यात्रा के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में लिया और विशेष देखभाल की, जिससे उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई थी। सरकंडा की श्रीमती उर्मिला अग्रवाल ने भी सुखद यात्रा और श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग से अब तक छह विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई हैं। बिलासपुर जिले के 1200 से अधिक लोगों को श्रीरामलला के दर्शन का मौका मिला है। योजना के तहत यात्रा कर लौटे निवासी श्री अभिमन्यु पाण्डेय और उनकी पत्नी श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने अपनी अयोध्या यात्रा के सुखद अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। सारी व्यवस्था बहुत अच्छी रही। मौका मिलने पर वह दोबारा जाना चाहती हैं। खान-पान से लेकर स्वास्थ्य सुविधा और यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था। श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने बताया कि इस यात्रा का अनुभव उसके लिए अविस्मरणीय है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ*

0

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत*

0

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत*

*योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी श्री लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।*

*बिलासपुर जिला के अंतर्गत ग्राम लखराम में अगहन पुन्नी पर होंगे बैठक*

0

*सात गांव जुराव में मुंगेली देवांगन समाज होंगे शामिल*

*देवांगन समाज के बैठक में हुए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // बिलासपुर एवं जिला के अंतर्गत ग्राम लखराम में 15 दिसम्बर रविवार को अगहन पुन्नी के पावन अवसर पर सात गाँव देवांगन समाज का बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुंगेली देवांगन समाज द्वारा सामाजिक बैठक कर 07 गांव देवांगन समाज में शामिल होने निर्णय लिया गया। बैठक में समाज में एकजुटता लाने और समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए भी चर्चा किया गया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों ने बताया कि 110 साल पुरानी चली आ रही यह परंपरा विगत 03- 04 वर्षो से बैठक नही होने के कारणों से सामाजिक गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रहे थे। जिससे समाज बिखर सा हो गया था। बुजुर्गों ने कहा कि जुराव अर्थात बैठक में शामिल होने से समाज के बुजुर्गों द्वारा समाज में हो रही सामाजिक परेशानियों को दूर करने समाज के बीच बात रखा जाता था और समाज इसे दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए समाज में ही निराकरण कर दिया जाता है। इसके साथ ही युवक युक्तियों व शादी योग्य लड़के लड़कियों की रिश्ता जोड़ने में यह बैठक सार्थक साबित होता है। सात गांव जुराव में सभी समाज व रिश्तेदारों से मिलने का अवसर भी मिलता है। इस वर्ष मुंगेली देवांगन समाज जुराव को लेकर समाज के लोगों लोगों में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिल रहे है। देवांगन समाज मुंगेली द्वारा बैठक में शामिल होने के लिए सभी ने अपना-अपना सहमति जताते हुए सामाजिक एकता का परिचय देने के लिए ड्रेस कोड भी चयन किया गया है।

*सात गांव जुराव में इन गांवों के लोग होंगे बैठक में होंगे शामिल*

रविवार अगहन पुन्नी के अवसर पर बिलासपुर एवं मुंगेली जिला के अंतर्गत 07 गांव देवांगन समाज के लोग बैठक में शामिल होंगे जिसमें बिलासपुर जिला के ग्राम लखराम में बैठक आयोजित किया गया है । बैठक में ग्राम अकलतरी, घुटकू, शेन्द्री, रानीगांव, अरपापार बिलासपुर, तखतपुर, गनियारी, लोफन्दी, नवागांव, जिला बिलासपुर और जिला मुंगेली शामिल होंगे। इस अवसर पर देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने समाज के सभी लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। बैठक में युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन, संरक्षक शत्रुहन लाल देवांगन, जगदीश देवांगन, अजय देवांगन, अनिल देवांगन, बलराम देवांगन और सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित समाज के वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य नागरिक, युवाओं की टीम मौजूद रहे।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. प्रदेश अध्यक्ष.जिला अध्यक्ष…..सौजन्य मुलाक़ात*

0

मुंगेली:-राष्ट्रीय अध्यक्ष. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. प्रदेश अध्यक्ष.जिला अध्यक्ष…..सौजन्य मुलाक़ात

*पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस की कार्यवाही*

0

➡️ अवैध रूप से रूपये पैसे का लालच देकर अंको की सट्टा पट्टी जुआ खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार
➡️सटोरिया लालबहादुर कोशले के विरूद्ध थाना मे अपराध क्र. 506/24 धारा छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब व नशा व्यापार करने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.12.2024 को मुखबिर सूचना पर बशीर वार्ड मुंगेली मे लालबहादुर कोशले अवैध रूप से आम व्यक्तियों को रूपये पैसे का लालच देकर अंको पर कागज मे सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है, जिसे थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किये जिस पर लालबहादुर कोशले पिता स्व. नंदराम उम्र 35 वर्ष निवासी बशीर वार्ड मुंगेली छ.ग. के कब्जे से नगदी 210 रूपये व एक कागज मे अंक लिखित सट्टा पट्टी, 01 नीला पेन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 13.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्र. 506/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 कायम कर आरोपी लालबहादुर कोशले को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली, प्र.आर. मनोज सिंह ठाकुर आर. संजय यादव, अरूण साहू, मनोज टण्डन की अहम भूमिका रही।

*भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवं जनकल्याण के एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की बदली तस्वीर : भावना बोहरा*

0

0.भाजपा सरकार के एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में तीव्र गति से हो रहा विकास – भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने एक वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इस एक वर्ष में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किये बहुत से वादों को पूरा किया वहीं प्रदेश में विकास की गति ने भी रफ्तार पकड़ी है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के वर्ष में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है विगत पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में बदहाली झेल रहा था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज एक वर्ष पूर्ण होने पर वही छत्तीसगढ़ खुशहाली व समृद्धि की ओर डबल इंजन की गति से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा में भी विकास की गति तेज हुई है हमने भावना दीदी की गारंटी में जो संकल्प किये हैं वह भी धरातल पर उतर रहें हैं और जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि हमने भावना दीदी की गारंटी में पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने का संकल्प किया था आज पूरे विधानाभ में 24 घंटे 7 दिन 8 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा से हजारों परिवारों को लाभ मिल रहा है। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं क्षेत्र की प्रगति में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज विधानसभा के 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की है क्षेत्र के युवाओं के लिए हम 1 जनवरी 2025 से IIT-JEE, NEET एवं CGPSC की निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहें हैं इसके साथ ही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए तीन निशुल्क बस सेवा भी अनवरत जारी है किसान हित को देखते हुए हमने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया और भाजपा की सरकार बनते ही हमारा वह संघर्ष सफल हुआ आज सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र के 26 से अधिक गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति होगी अधोसंरचना विकास के लिए हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं पंडरिया विधानसभा में 220 किलोमीटर लंबाई के 181 मार्गों की 183 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है व कार्य प्रगति पर हैं अधोसंरचना विकास के तहत नगर पालिक पंडरिया में 2 करोड़ 65 लाख, नगर पंचायत पांडातराई में 2 करोड़ 35 लाख और नगर पंचायत इंदौरी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है इससे अधोसंरचना विकास सड़कों का विस्तार, सौंदर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण व जनता की मुलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है हमारे विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तार हेतु पीएम जनमन योजना के तहत 22 सड़कों के निर्माण हेतु 58 करोड़ 25 लाख रुपये एवं 3342 आवासों को स्वीकृति मिली है भावना बोहरा ने आगे कहा कि केवल एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है विधायक निधि अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक, अनुपूरक बजट में बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना के तहत 60 करोड़ रुपये,मंडी बोर्ड के तहत 6 करोड़ से अधिक, समग्र शिक्षा अभियान के तहत शालाओं के विकास हेतु 2 करोड़ 50 लाख से अधिक, मुख्यमंत्री समग्र विकास एवं अधोसंरचना संधारण व उन्नयन प्राधिकरण के तहत लगभग 2 करोड़ जैसे करोड़ों के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है यह सभी स्वीकृति से पंडरिया विधानाभा के हर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में भी छत्तीसगढ़ नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भाजपा सरकार बनते ही हमने भ्रष्टाचार व अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कड़ा प्रहार किया सीजी पीएससी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले हों या शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोबर घोटाला और गोठान घोटाला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई हमने महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने के अपने वादे को पूरा किया आज महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है किसानों के दो वर्ष का बकाया उन्हें दिया 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है प्रदेश के 13 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा मिल रहा है उज्ज्वला योजना से धुएं से आज़ादी मिल रही पीएम जनमन योजना से हमारे आदिवासी भाई-बहन विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहें हैं अधोसंरचना विकास तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं अपराध व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है सुशासन की सरकार में जनहित की योजनाओं से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है महिला, युवा, किसान के कल्याण के साथ ही हमारे वरिष्ठजनो को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है विकास भी विरासत भी के संकल्पों के साथ आज हमारा देश एवं प्रदेश विकास के साथ साथ धार्मिक, संस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का काम भाजपा सरकार के नेतृत्व में हुआ है आज हम प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भाजपा के एक वर्ष का उत्सव मना रहे हैं यह उत्सव हमारे सभी कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथक परिश्रम एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से ही संभव हुआ है जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त कर अभिनंदन करती हूं।

—————————————-

*कोलेगांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण: विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने कोलेगांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ रीबन काटकर इस बहुप्रतीक्षित केंद्र को जनता को समर्पित किया यह भवन छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, दुर्ग संभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 27.73 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से निर्मित हुआ है यह ग्रामीण जनजीवन में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा

विधायक भावना बोहरा का नेतृत्व: जनसेवा की मिसाल

लोकार्पण समारोह में विधायक भावना बोहरा ने कहा, “यह स्वास्थ्य केंद्र हमारी सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति का एक उदाहरण है हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है उन्होंने आगे कहा कि यह भवन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि जनसेवा की भावना का विस्तार करेगा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और टीम को इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों को 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा

यह नया उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा अब यहां 24×7 स्वास्थ्य सुविधाएं विशेष रूप से प्रसव सेवाएं, उपलब्ध होंगी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा इसके अलावा, सामान्य बीमारियों और आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी यह केंद्र ग्रामीणों की हर आवश्यकता को पूरा करेगा।

प्रशंसनीय योगदान देने वाले अधिकारी

इस परियोजना को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल, और बीपीएम प्रदीप सिंह ठाकुर का योगदान सराहनीय है इन अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सुनिश्चित किया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो डॉ. बी.एल. राज ने बताया “यह केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद को समय पर और प्रभावी सेवाएं मिलें वहीं डॉ. अनामिका पटेल ने इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और समुदाय को इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया

पंडरिया स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां

पंडरिया स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं कोलेगांव के इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से विभाग ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा है यह भवन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा और हर जरूरतमंद के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करेगा।

समुदाय की प्रतिक्रिया: जनसेवा का प्रतीक

कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्री सोहन सारथी ने कहा “यह स्वास्थ्य केंद्र हमारे गांव के लिए एक वरदान है इससे ग्रामीणों को प्राथमिक और आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव के भीतर ही मिलेंगा यह केंद्र जनसेवा के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भावी योजनाओं का संकेत

विधायक भावना बोहरा ने समारोह के दौरान यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता अडिग है उन्होंने कहा “हमारी सरकार गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए दृढ़संकल्पित है यह स्वास्थ्य केंद्र कोलेगांव के विकास में एक नई सुबह लाएगा।

निष्कर्ष:-

कोलेगांव का यह उप स्वास्थ्य केंद्र न केवल एक इमारत है, बल्कि जनसेवा की भावना, सरकार की नीतियों और स्वास्थ्य विभाग के समर्पण का जीवंत उदाहरण है विधायक भावना बोहरा और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण जनजीवन को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है यह केंद्र भविष्य में ग्रामीणों की हर स्वास्थ्य संबंधी जरूरत का समाधान बनेगा।

—————————————-

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 13 दिसंबर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया और कुकड़ुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा इस शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा जिसमें मेडिसिन विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और अस्थि रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे इस दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श जाँच, दवा और उपचार की सुविधा दी जाएगी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है शिविर में विभिन्न बीमारियों की जाँच और उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

स्थान और तिथियां::-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंडरिया – 13 दिसंबर 2024
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुकदूर – 13 दिसंबर 2024
समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक।

*विशेष सुविधाएं:*

मेडिसिन विशेषज्ञों से परामर्श
शिशु, महिला और अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क सेवाएं
विभिन्न स्वास्थ्य जाँच और दवाओं का वितरण किया जाएगा।

नोट: शिविर में सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी-

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाकर इसका लाभ उठाएं।

—————————————-