Home Blog Page 503

*मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का सम्मान समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम शानदार संपन्न हुआ*

0

मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का सम्मान समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम शानदार संपन्न हुआ

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का सम्मान समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सियाराम कौशिक पूर्व बिल्हा विधायक जी एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय डॉ रमेश कश्यप जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल जी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमेश वैष्णव जी राष्ट्रीय प्रवक्ता व कार्यकारी अध्यक्ष कुमार राज कश्यप जी ज्योतिष कश्यप जी प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव जी एवं समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव धरम भार्गव जी प्रदेश महामंत्री मोहित यादव जी संभाग अध्यक्ष शमीम खान दुर्ग, राजेन्द्र पांडेय बस्तर , जयराम साहू सरगुजा संभाग अध्यक्ष बिलासपुर जिला अध्यक्ष नवल वर्मा सहित पूरे प्रदेश से समस्त जिला अध्यक्ष जिला के पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम भारत माता ,व छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र में माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कर शुभारंभ किया गया राष्ट्रगान व राजकीय गीत के पश्चात मातृ शक्तियों के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष जी पुरुषोत्तम जायसवाल जी के द्वारा स्वागत भाषण हुआ जिसमें उपस्थित अतिथियों को आश्वासन दिया कि आगामी समय मानवाधिकार के नाम से छत्तीसगढ़ को जाना जाएगा एवं अपनी मानवाधिकार सहायता संस्थान के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी की संरक्षण के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप जी ने बताया कि मानवाधिकार हमारे स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा को लेकर अंतिम व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाना है एवं पीड़ित परिवार को शासन से राहत दिलाना है यह हमारा मूल उद्देश्य है यह हमारा लक्ष्य है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सियाराम कौशिक जी ने समस्त मानवाधिकार सहायता संस्थान के पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए जन-जन तक शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए जो बेड़ा उठाने हैं उसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिए कार्यक्रम में शिशु भवन हॉस्पिटल के संचालक डॉ श्रीकांत गिरि द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव धरम भार्गव जी ने किया और जिला अध्यक्ष बिलासपुर नवल वर्मा जी ने कार्यक्रम का समापन की घोषणा किया उक्त कार्यक्रम स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार बिलासपुर में संपन्न हुआ

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सफलतम एक साल उपलब्धियों भरा रहा है : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

0

*एक साल मोदी की गारंटी को पूरा करने और सुशासन के लिए जाना जाएगा : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*एक साल में मोदी की गारंटी हुई पूरी, गांवों और निकायों में हुए करोड़ों के विकास कार्य : डिप्टी सीएम श्री अरुण साव*

*नगरीय निकायों को दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की, इन कामों का हो रहा लोकार्पण और भूमिपूजन : डिप्टी सीएम श्री अरुण साव*

*”एक साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी”*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार गांवों और शहरों में अनेक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। नगरीय निकायों को दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है। नगरीय निकायों में अलग-अलग मद में राशि जारी की है। सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं। इन सभी कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण का काम लगातार हो रहा है। रायगढ़, चिरमिरी, अंबिकापुर सहित कई शहरों में विकास कार्यों की सौगात दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जी विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं। प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। अधोसंरचना का विकास हो रहा है, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ये कांग्रेस और भाजपा सरकार में काम का अंतर है। पिछली कांग्रेस सरकार में कैसे विकास कार्य अवरुद्ध हुआ था। और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद विकास कार्य में तेजी आई है।

श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सफलतम एक साल उपलब्धियों भरा रहा है। ये एक साल मोदी की गारंटी को पूरा करने और सुशासन के लिए जाना जाएगा। हमने जो वायदे लिए थे, उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पांच साल में अपनी रिपोर्ट नहीं बता पाई थी, क्योंकि उन्होंने जनता के लिए कुछ किया ही नहीं था। वहीं भाजपा सरकार की एक साल की जो उपलब्धि है, उसे जनता के सामने रखेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डी जी एक साल में सुशासन, विकास और मोदी की गारंटी का हिसाब जनता के बीच रखेंगे। वहीं पूरे प्रदेश में अलग-अलग विभाग के माध्यम से कार्यक्रम करके सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
….. ……

*विकास कार्यों में तेजी विधायक भावना बोहरा ने किया लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

0

0.अमलीमलगी की महिलाओं ने कहा पहली बार देख रहे हैं अपने गांव में इतना विकास।

0.क्षेत्र के लिये एक उम्मीद बनकर उभर रही हैं पंडरिया विधायक।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आज अमलीमालगी गांव में अनेकों निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधायक भावना बोहरा के हाथों सम्पन्न हुआ अमलीमालगी में आज पंडरिया विधायक जी अपने तय समय के अनुसार कार्यक्रम में पहुंची कल दिनांक से विधानसभा का मानसून सत्र चालू हो रहा है जिसके मद्देनजर आस-पास ग्राम पंचायत के सरपंचों द्वारा भी अपने ग्राम के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन करने विधायक जी से आग्रह किया गया जिसे सहजता से स्वीकार करते हुवे सभी ग्राम पंचायत का भूमिपूजन एक ही स्थान में किया गया मुख्य रूप से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य कोयलारी कला सी.सी.रोड निर्माण स्वीकृति राशि – 5.20 लाख प्रतापपुर नाली निर्माण स्वीकृति राशि – 5.91 लाख अमलीमालगी सी.सी.रोड निर्माण स्वीकृति राशि – 5.20 लाख कुआंमालगी सी.सी.रोड निर्माण स्वीकृति राशि – 2.60 लाख मोहतरा कला रंगमंच निर्माण स्वीकृति राशि – 2.00 लाख प्राणखैरा सी.सी. रोड निर्माण स्वीकृति राशि – 5.20 लाख शा. पू. मा. शाला भवन निर्माण स्वीकृति राशि – 22.00 लाख की राशि का विधायक के हाथों भूमि पूजन सम्पन्न हुवा अपने उद्बोधन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा की जो काम पिछली सरकार ने पांच साल में नहीं किया हमने एक वर्ष में करके दिखाया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने वादों के मुताबिक हर कार्य को गारंटी के साथ पूरी कर रही है कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान गरीब किसान मजदूर को आवासहीन कर दिया गया था लोग इस उम्मीद में की आवास का पैसा आने वाला है अपना घर तोड़कर इंतजार करते रहे मगर गरीबों को उनका छत नसीब नहीं हुवा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने तत्काल 18 लाख लोगों को उनका पक्का मकान दिया आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत उनका अधिकार मिल रहा है महिलाएं आज पूरी ताकत से आगे बढ़ रही हैं मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आज किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है आगे अपने उद्बोधन में भावना बोहरा जी ने कहा की हमारी गारंटी की भी गारंटी है हम पूरी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी आने वाले वक्त में सभी मूलभूत आवश्यकताओं सहित स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी निर्णायक कार्य होंगे आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सभी कार्यकर्ता एवं आस पास के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

—————————————-

*शिक्षकों के कौशल उन्नयन हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा एक दिवसीय मंथन स्मार्ट टीचर कार्यशाला का आयोजन*

0

0.शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन मिलने से हमारे विद्यार्थियों का भी होगा सम्पूर्ण मानसिक विकास : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शिक्षा, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं क्षेत्र के विकास हेतु लगातार पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सराहनीय प्रयास एवं पहल की जा रही है क्षेत्रवासियों को उनकी रुचि अनुरूप शिक्षा एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु विधानसभा के 75 ग्राम पंचायतों लाइब्रेरी स्थापना की घोषणा के बाद अब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए उनके द्वारा “मंथन स्मार्ट टीचर” एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में किया गया इस कार्यशाला में खुद भावना बोहरा ने शिक्षकों के साथ संवाद कर विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम लाने व शिक्षा को और बेहतर बनाने से लेकर उसमें सुधार व बेहतर मैनेजमेंट एवं स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए इस दौरान अनुभवी व प्रख्यात कैरियर काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट डॉ. अजीत वरवंडकर ने भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि हमारे शिक्षकों के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वे क्षेत्र की प्रगति के साथ ही इसके सूत्रधार हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अथक परिश्रम करते हैं उनके ज्ञान का विस्तार करते हैं। वर्तमान समय में हमारी शिक्षा आधुनिकता एवं टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ रही है ऐसे में हमारे शिक्षक भी स्मार्ट और टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अच्छे परिणाम भी हमें प्राप्त हो सकते हैं आज इसी उद्देश्य से हमने मंथन स्मार्ट टीचर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें हमारे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के साथ हमने संवाद किया कैसे हम शिक्षा को तकनीक के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण दें क्लास रूम मैनेजमेंट आगामी परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने व पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की इसके साथ ही नई शिक्षा नीति व शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के संदर्भ में भी इस कार्यशाला में सार्थक संवाद हुआ है वहीं मुख्य वक्ता डॉ. अजीत वरवंडकर जी ने भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और उनके मन मे निहित प्रश्नों और दुविधाओं का समाधान भी किया भावना बोहरा ने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम शिक्षक व विद्यार्थियों के मध्य एक बेहतर सामंजस्य स्थापित कर सके शिक्षकों को भी समय-समय पर वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पद्धतियों और पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण कर परिणामों को बेहतर लाने के संदर्भ में संवाद का यह एक अच्छा माध्यम है हमें विश्वास है कि इस कार्यशाला के माध्यम से हमारे शिक्षकों को नए अनुभव प्राप्त होंगे जिससे हमारे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और भी उज्ज्वल होगा इसके लिए हम ऐसे प्रयास निरन्तर करते रहेंगे पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं आज का भी यह कार्यक्रम अपने आप मे बहुत ही महत्वपूर्ण और अनूठा है जिसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ और ऐसे प्रयासों की जितनी सराहना की जाय वह कम है आज के इस कार्यक्रम में जिस प्रकार विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर संवाद किया गया साथ ही शिक्षकों को भी इसके लिए सटीक मार्गदर्शन दिया गया वह अपने आप मे एक बेहतरीन प्रयास है कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उनका अभिनंदन किया एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया इस दौरान कार्यशाला में शिक्षकों ने बहुत से प्रकार की एक्टिविटी में भी सहभागिता निभाई शिक्षकों के लिए विशेष प्रकार के आयोजन भी किये गए थे जिसमें कैसे हम शिक्षा के विस्तार के साथ ही क्लासरूम मैनेजमेंट व बच्चों को परीक्षा के समय उन्हें एकाग्र होकर शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल सके कार्यशाला में आये सभी शिक्षकों ने कहा कि आज के कार्यशाला में हमें बहुत से चीजे सीखने को मिली है इस कार्यशाला से हम जो भी अनुभव लेकर जा रहें हैं उसे हम जरूर अपने-अपने विद्यालयों में उसका पालन करेंगे हम पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भी साधुवाद देते हैं कि उनके द्वारा लगातार शिक्षा और शिक्षा से जुड़े हर सुविधाओ व हम सभी शिक्षकों के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. अजीत वरवंडकर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में शिक्षकों के कौशल उन्नयन के साथ-साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन हेतु मैं उन्हें बधाई देता हूँ ऐसी अनूठे प्रयासों से ही हम शिक्षा के माध्यम से समाज मे सकारात्मक परिवर्तन लाने में जरूर सफल होंगे और आज के इस कार्यशाला का शिक्षकों को शत प्रतिशत लाभ मिलेगा इसके साथ ही मैं भावना बोहरा द्वारा एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र के विकास जनसेवा के कार्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए भी उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूँ इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू कवर्धा जनपद उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहू जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री रूपेश जैन सीताराम साहू राजू पारख धरमपाल कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी सहित तीनों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

—————————————-

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के लोगों से मुलाकात की*

0

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के लोगों से मुलाकात की*

*योगेश पाठक संवाददाता रायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार से अधिक आवासों को बनाने को मंज़ूरी दी*

*नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है*

*हिंसा में लिप्त लोगों को मारना रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है*

*जब बस्तर की एक बच्ची ओलंपिक में पदक जीतेगी, वो पूरी दुनिया को संदेश जाएगा कि हिंसा रास्ता नहीं है बल्कि विकास रास्ता है*

*छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है और इसे पूरे देश में रेप्लिकेट करके हथियार छोड़ने वाले युवाओं को समाज में पुनर्स्थापित किया जाएगा*

*गृह मंत्री ने हिंसा में लिप्त युवाओं से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की*

*मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की सबसे पहली प्राथमिकता बस्तर है*

*हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आने वाले लोगों ने मोदी जी पर भरोसा किया है, उनका भरोसा टूटेगा नहीं और ऐसे लोगों को देख कई युवा हथियार छोड़ विकास की यात्रा में शामिल होंगे*

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुलाकात के बाद अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि 2019 में कश्मीर, उत्तरपूर्व और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में देश के युवा हथियार लेकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे थे, हिंसा कर रहे थे और पूरे क्षेत्र को विकास से दूर रखते थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ये तय किया गया था कि जो लोग हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें ये मौका दिया जाए। श्री शाह ने कहा कि 2019 से 2024 तक सिर्फ नॉर्थईस्ट में ही 9000 से अधिक लोगों ने हथियार छोड़कर सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में भी कई युवाओं ने सरेंडर किया है और अब भारत सरकार ऐसे लोगों और नक्सलवाद से पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए समग्र योजना बना रही है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार मकान बनाने को मंज़ूरी दी है। इसके साथ ही, नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि हिंसा रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है और इसे पूरे देश में रेप्लिकेट करके हथियार छोड़ने वाले युवाओं को समाज में पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

श्री अमित शाह ने हिंसा में लिप्त युवाओं से अपील की कि वे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आ जाएं। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के बारे में बात करते हुए कहा कि बस्तर के होनहार बच्चे भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि 2025 से 2036 के ओलंपिक तक बस्तर के बच्चों को पदक जीतने के योग्य बनाने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। श्री शाह ने कहा कि जब बस्तर की एक बच्ची 2036 के ओलंपिक में पदक जीतेगी, वो नक्सलवाद को एक मज़बूत जवाब और पूरी दुनिया को संदेश होगा कि हिंसा रास्ता नहीं है बल्कि विकास रास्ता है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अब बहुत कम क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जो हिंसा में लिप्त हैं, वे भी हमारे अपने ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को स्कूल, दवाखाने, अस्पताल, मुफ्त अनाज, बिजली, शौचालय, पानी चाहिए और इन सभी सुविधाओं को आपके गांवों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की सबसे पहली प्राथमिकता बस्तर है। उन्होंने कहा कि हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी पर भरोसा किया है और उनका ये भरोसा टूटेगा नहीं और ऐसे लोगों को देखकर कई युवा हथियार छोड़कर विकास की यात्रा में शामिल होंगे।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टी. बी. मरीजों के लिए प्रदाय किए फुड बास्केट*

0
  • *राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टी. बी. मरीजों के लिए प्रदाय किए फुड बास्केट*
    राज्यपाल निःक्षय मित्र बनकर 10 टी बी मरीजों की करेंगे मदद
    योगेश पाठक संवाददाता रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्रों के माध्यम से 3 टी. बी. के मरीजों के लिए प्रोटिनयुक्त फूड बास्केट प्रदाय किये। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल स्वयं निक्षय मित्र बनकर जिले के 10 टी. बी. मरीजों की मदद करेंगे। टी बी मरीजों क़ो दिये जाने वाला फ़ूड बास्केट जिसकी लागत 500 रूपए होती है, जिसमे पौष्टिक खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके सेवन से मरीजों क़ो ताकत मिलती है और वे जल्दी ठीक हो पाते है। निक्षय मित्र के रूप में 6 माह या उससे अधिक समय के लिए बना जा सकता है ।
    राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में रेडक्रॉस को भी जोड़ने के निर्देश दिए।

*तालापारा कादिर के घर के पास स्थित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के विरूध्द की गई कार्यवाही**

0

*कुल 07 जुआडियान रूपियो का हार जीत का दाव लगाकर तास के पत्तो से कट पत्ती जुआ खेलते पकडे गये ।**

*ताशपत्ती व नगदी रकम 16,100 रूपये जप्त**

*नाम आरोपी गण**

01. शेख जुनैद पिता शेख शहबुद्दीन उम्र 23 साल नि० अनुरागी मस्जिद तालापारा

02. इशाद अहमद पिता नियाज अहमद उम्र 28 साल नि0 फैजनगर तालापारा

03. नसीम अली पिता पीर अली उम्र 32 साल नि० तैबा चौक तालापारा

04. इम्तियाज करैशी पिता फयाज कुरैशी उम्र 40 साल नि० तालापारा

05. सरफराज कुरैशी पिता फयाज कुरैशी उम्र 28 साल नि० तालापारा

06. मोहम्मद शमी उल पिता मोहम्मद आफताब आलम उम्र 40 साल नि0 खानबाड़ी तालापारा

07. गुड्डू कुरैशी पिता नजीन कुरैशी उम्र 48 साल नि० तालापारा

आशीष कश्यप बिलासपुर:- आज दिनांक 13.12.2024 को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि तालापारा में नाहिद के मकान के पास सार्वजनिक स्थान पर कुल व्यक्ति जुआ खुल रहे है। उक्त सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा सूचना स्थन पर रेडकार्यवाही की गई। कुल 07 आरोपीगण सार्वजनिक स्थान पर ता के 52 पत्तो से रूपियो का हार जीत का दाव लगाकर कट पत्ती जुआ खेलते पाये गये। जुआ फड़ से नगदी रकम 16,100 रूपये नगदी तथा ताशपत्ती जप्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

🔹 *हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल जुआरियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *जुआ खेल रहे 04 जुआरीयों के कब्जे से कुल 3400 रुपए जप्त*

🔷 *हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले जुआरीयों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस द्वारा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ/सट्टा खेल रहे जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार जुआ/सट्टा/चाकूबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15.12.2024 के शाम थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिला कि बांबे आवासपारा देवनगर कोनी खेत के पास कुछ जुआरीयान रूपए पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अति .पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल कोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर जुआ खेलते 4 आरोपीगण – *01. धनेश्वर दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 37 साल साकिन बंगालीपारा सरकंडा, 02. निखिल राव उर्फ निक्कू राव पिता नरेंद्र राव उम्र 22 साल साकिन देव नगर कोनी 03. प्रियांशु यादव उर्फ लक्की यादव पिता मदन लाल यादव उम्र 25 साल साकिन देव नगर कोनी 04. अमन केंवट उर्फ बांदा पिता अशोक केवट उम्र 19 साल साकी देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग)* के कब्जे से मौके पर फड़ से कुल 3400 रुपए एवं ताश के 52 पत्ते, बैठने का तालपतरी, प्रकाश के लिए मोमबत्ती, मिलने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया। 04 जुआरीयों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अशफाक खान, आरक्षक थामेंद्र रातरे, दीपक मरावी, उदय पाटले, राकेश खांडे का विशेष योगदान रहा।

*सोशल मीडिया प्रचारक एवं समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर ने किया रक्तदान*

0

*खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही किया जा सकता है पूरा :- कोमल देवांगन*

*रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र, हेलमेट, ईयरफोन देकर कोमल को किया सम्मानित*

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // सेवा भारती मुंगेली, भारत माता सेवा समिति की ओर से संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के प्रकाश पर्व पर 15 दिसम्बर रविवार को नगर पालिका स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान देवांगन समाज के युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन शिक्षक के साथ सोशल मीडिया प्रचारक एवं समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर रक्त दान किया । इस दौरान कोमल देवांगन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक कर्तव्य निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर समस्या का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है। रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र, एक सेट हेलमेट, ईयर फोन सहित अन्य साम्रगी भेंट कर देवांगन को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को स्व भरत लाल सोनी की स्मृति में निशुल्क हेलमेट वितरित किया जाएगा अथवा नैकबैंड उपहार स्वरुप प्रदान किया गया। रक्तदान के दौरान आकाश सोनी, आशीष तिवारी, राहुल पाठक, राजा तंबोली, रामकुमार साहू एवं गजेन्द्र साहू, ताकेश्वर साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. प्रदेश अध्यक्ष. जिला अध्यक्ष…..सौजन्य मुलाक़ात*

0

मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का सम्मान समारोह कैलेंडर विमोचन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन कल

आशीष कश्यप प्रधान संपादक :-बिलासपुर लखीराम अग्रवाल इंदौर स्टेडियम में होगा
प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम जिसमें शाहिद परिवार जनों का सम्मान कार्यक्रम कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन एवं मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अमर अग्रवाल जी धरमलाल कौशिक जी बैजनाथ चंद्राकर जी सुशांत शुक्ला जी अटल श्रीवास्तव


दिलीप लहरिया सियाराम कौशिक रामशरण यादव जिला कलेक्टर सम्माननीय श्री कुमार शरण जी जिला के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ रमेश कश्यप जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कुंज बिहारी जायसवाल जी नारद श्रीवाद प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल जी देश कार्य अध्यक्ष कुमार राज कश्यप जी प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव जी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ रमेश वैष्णव जी एवं देश के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री मोहित यादव दीपक पात्रे जी के द्वारा प्रदान किया गया