♦️ *क्षेत्र में चोरी छिपे लिख रहा था सट्टा पट्टी।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित रू. 2500 नगदी किया गया जप्त।*
♦️ *प्रकरण मंे बीएनएस के तहत् संगठित अपराध की धारा लगाकर किया गया कार्यवाही।*
♦️ *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*
——————————————————–
*नाम आरोपी:-*
01. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय पिता मदन लाल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. हरिश वंशकार पिता स्व. सुन्दर लाल वंशकार उम्र 35 वर्ष निवासी बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 19.12.2024 को सूचना मिला कि बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा एवं चांटीडीह में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा सट्टा पट्टी खिलवा रहे हैं, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुयेमुखबीर के निशानदेही पर रामायण चौक चांटीडीह में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं बंधवापारा में हरिश वंशकार को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिनसे पूछताछ किया गया जिनके द्वारा देवेन्द्र सोनी के कहने पर मजदूरी में सट्टा लिखना बताये, जिनकी तलाशी पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 2500रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत् संगठित रूप से अपराध कराने पर देवेन्द्र सोनी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय एवं हरिश वंशकार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।









केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने सांसद में राहुल गांधी पर भाजपा सांसदों के साथ धक्का मुक्की करने और भाजपा सांसदों को घायल करने का आरोप लगाया। तोखन ने कहा कि गुरूवार को संसद के प्रवेश द्वार पर हुई घटना ने राहुल गाँधी और पूरी कांग्रेस पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरे को देश के सामने बेनकाब कर दिया है।
किया जाना है नगरीय निकाय चुनाव के लिये नगर पंचायत, नगरपालिका, नगरनिगम के वार्डो का आरक्षण निकाला गया। नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा मिले पूर्व में नगर पंचायत के दौरान यहाँ कुल 15 वार्ड थे नगरपालिका होने पर वार्ड 15 से 18 हो गए लोरमी नगरपालिका का चुनाव सम्पन्न होने है जिसके लिये मुंगेली कलेक्टर कार्यालय में सभी 18 वार्डो का आरक्षण निकाला गया आरक्षण सूची इस प्रकार से है-







