
आशीष कश्यप बिलासपुर , /ग्राम पंचायत खैरा(ल) में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियों से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर द्वारा 26 दिसंबर 2024 तक आवेदन सीलबंद लिफाफे में मंगाए गए है।
उचित मूल्य दुकान का संचालन ऐसे सकहारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह को दिया जाएगा, जो आवेनद पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो। पंजीयन प्रमाण पत्र में संबंधित पंचायत हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा अन्य पंचायत का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्ण दस्तावेजों के अभाव में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर में सीलबंद बॉक्स में जमा करेंगे।
आवेदन करने हेतु महिला स्व. सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का जीवित पंजीयन प्रमाण की छायाप्रति। बैंक खाता संचालन एवं तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु समूह, समिति का सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें समिति का कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख हो। स्व. सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति जिसका उल्लेख पंजीयन प्रमाण-पत्र में हो पंजीयन प्रमाण-पत्र जारीकर्ता प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के साथ संलग्न करें, जिसमें पंचायत हेतु पंजीयन है। कार्यक्षेत्र का उल्लेख अनिवार्य रूप से हो। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस पंचायत के लिए आवेदन किया गया है, उस पंचायत का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।
*राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन 26 दिसंबर तक*
*माइक्रो एटीएम का अधिक उपयोग करने निर्देश*
*धान परिवहन की गति बढ़ाएं : संभागायुक्त*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कोरबा जिले के पाली धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने माइक्रो एटीएम का अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रचार करने कहा ताकि लोगों की भीड़ बैंकों में ज़्यादा ना लगे | संभागायुक्त ने मॉइस्चर मीटर से धान का मॉइस्चर नपवाया, साथ ही धान को अपने समक्ष तौलवाया, सीसीटीवी बैकअप भी चेक किया । अभी इस केंद्र में 53 हज़ार बारदाने उपलब्ध हैं, 13 हज़ार 753 क्विंटल धान में से 6672 क्विंटल धान परिवहन किया गया। संभागायुक्त ने धान परिवहन की गति बढ़ाने एसडीएम को निर्देश दिए| निरीक्षण दौरान एसडीएम पाली , तहसीलदार एवं प्रबंधक भी उपस्थित थे ।
*कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के खिलाफ़ शासकीय भूमि मे अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है, जिस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया । रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है।
ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण को प्राप्त हुई। जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए।उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।
मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर पांच वाहनों को किया गया जप्त
मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर पांच वाहनों को किया गया जप्त
योगेश पाठक संवाददाता रायपुर// मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 05 वाहनों को जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः कालीन वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0491 वाहन चालक विकास कुमार साहू एवं वाहन क्रमांक सीजी 11 एजी 0749 वाहन चालक सुनील कुमार द्वारा मुरूम एवं रेत अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे थाना जरहागांव मुंगेली की सुरक्षा में रखी गई है।इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 3430 चालक करण यादव, वाहन क्रमांक सीजी 22 एबी 3446 वाहन चालक विजय साहू एवं वाहन क्रमांक सीजी 07 एवी 2935 चालक राजकुमार यादव द्वारा मिट्टी एवं मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे खनिज एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर तीन वाहनों को रक्षित केंद्र पुलिस लाइन मुंगेली की सुरक्षा में रखी गई है और खनिज अधिनयम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शिकार के लिये लगाए विस्फोटक पदार्थ से एटीआर के एसटीपीएफ का पैदल गार्ड घायल, परसवारा सामान्य वन परिक्षेत्र का मामला
अवैध शिकार के लिये लगाए विस्फोटक पदार्थ से एटीआर के एसटीपीएफ का पैदल गार्ड घायल, परसवारा सामान्य वन परिक्षेत्र का मामला

योगेश पाठक संवाददाता रायपुर// – लोरमी वन परिक्षेत्र के परसवारा सर्किल के कक्ष क्रमांक 1535 पीएफ में गुरुवार सुबह जंगली सुअर के लिए लगाए गए बम की चपेट में आने से अचानकमार टाइगर रिजर्व का एसटीपीएफ का पैदल गार्ड घायल हो गया। जिसकी जानकारी आनन फानन में अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन और लोरमी वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद दोनों वनपरिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर जांच करने पहुँचे।
बतां दें कि लोरमी वनपरिक्षेत्र के परसवारा सर्किल में आये दिन जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारियों के द्वारा तरह तरह जाल बिछाये जाते है ताकि जंगली सुअर या अन्य जानवरों का शिकार किया जा सके। पहली बार देखने को मिला है कि जानवरो का शिकार करने के लिए बम जिसे ग्रामीणों के बताये अनुसार सुअर बम कहा गया का इस्तेमाल किया गया हो जिसकी चपेट में विभाग का कर्मचारी घायल हो गया। इस मामले जब घायल अचानकमार टाइगर रिजर्व के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दामोदर राजपूत से बात की गई तब उन्होंने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हम 4 लोगो की टीम बनाकर परसवारा सर्किल होते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर रहे थे उसी दौरान हम लोग कक्ष क्रमांक 1535 के पास रुके जहां पर मेरा पैर बम की चपेट में आ गया जिससे जोरदार धमाका हुआ जिससे मैं घटना स्थल से दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर मेरे तीनो साथी मेरे पास आये और घटना की जानकारी लिए। जिसके पश्चात हमने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। वहीं घायल पैदल गार्ड ने आशंका जाहिर की घटना स्थल के आसपास शिकारियों द्वारा जानवरो का शिकार करने के लिए और बम रखे हो सकते है।
वहीं इस मामले में लोरमी वनपरिक्षेत्र के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचा जहां पर और बम होने की आशंका पर छानबीन की गई लेकिन कोई और दूसरा बम हमे घटना स्थल के आसपास हमे प्राप्त नही हुआ। फिलहाल हम घटना स्थल की और जांच करेंगे साथ ही बम लगाए लोगो की पतासाजी कर रहे है।
आपको बता दे कि परसवारा सर्किल की बात करे तो पूर्व में भी शिकारियों के द्वारा शिकार करने के लिए बिजली के तार बिछाये जाते रहे है जिसकी चपेट में आने से कई जंगली जानवरों की मौत भी हो चुकी है। ये पहला ऐसा मामला है जिसमे बम का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इस मामले को लोरमी वन विभाग गम्भीरता से नही ले रहा है लेकिन बम फटने की घटना बड़ी है अब देखना यह है कि वन विभाग लोरमी और अचानकमार टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार अधिकारी इस बड़ी घटना को कितनी गम्भीरता से लेकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करती है।
नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – श्री डेका
नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – श्री डेका
राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक
योगेश पाठक ब्युरो रायपुर, /राज्यपाल और कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन श्री बृजेश मिश्र, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम और सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।
बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। इन विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाईडलाइन और शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। विश्वविद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, उनको व्यवसाय का संस्थान न बनाये। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के लिए लागू विनियमन को उन्हें मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालयों के लिए विनियामक आयोग का गठन बहुत अच्छी पहल है। राज्यपाल ने कहा कि रायपुर एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो सकता है जिसके लिए सभी का प्रयास जरूरी है।
श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में अकादमिक कैलेण्डर का पालन करें। उन्होंने नियमित शिक्षकों की नियुक्ति और विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को ही पी.एच.डी. के लिए गाइड नियुक्त करने संबंधी निर्देष दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मापदंडों का पालन नहीं करने वाले, विश्वविद्यालय पीएचडी नहीं करा पायंेगे। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से अब तक जितनी पी.एच.डी. डिग्री दी गई है उसकी जानकारी देने कहा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय, स्थानीय व लघु उद्योगों से समन्वय कर विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कार्य करें। विद्यार्थी, विनिमय कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षकों का रिफ्रेेशर कोर्स एवं प्रशिक्षण कराये, जिससे वे अपने विषयों में अपडेट रहें ताकि विद्यार्थी भी अध्ययन के प्रति आकर्षित हो और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। साथ ही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अन्य विश्वविद्यालयों के साथ एम.ओ.यू. करें। लाइवलीहुड के लिए भी विश्वविद्यालय नवाचार करें। राज्यपाल ने कहा कि बैठक में जो निर्णय होते हैं उनका पालन अनिवार्य रूप से करें और अगली बैठक में प्रतिवेदन लेकर आये। उन्होंने हर तीन माह में समीक्षा करने की बात कहीं।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने कहा कि नई शिक्षा नीति को सही तरीके से लागू करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को दिये जाने वाली डिग्री एवं अन्य दस्तावेजों को डिजिटल रूप से भी अपलोड करें। अनुसंधान में नये विषयों में शामिल करें जिससे विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ की कल्पना को साकार किया जा सकें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अनुसंधान और नवाचार में निजी विश्वविद्यालयों की मदद् के लिये योजना बनाई है।
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ विनियामक आयोग के चेयरमेन श्री मिश्रा ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के निरिक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं अन्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया।
बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये नवाचार एवं अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी।
बैठक में कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर, आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय दुर्ग, सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय रायपुर, ओ.पी. जिदंल विश्वविद्यालय रायगढ़, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय गरियाबंद, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर, मर्हिषी विश्वविद्यालय बिलासपुर, ए.ए.एफ.टी. विश्वविद्यालय रायपुर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय दुर्ग, के. के. मोदी विश्वविद्यालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग, आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपतिगण उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री डेका से वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधियों मंडल ने भेंट की
राज्यपाल श्री डेका से वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधियों मंडल ने भेंट की

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वनवासी कल्याण आश्रम रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर जनजातिय विषयों से संबंधित पुस्तकंे भेंट की एवं आश्रम की गतिविधियों से अवगत कराया।इस अवसर पर श्री संतोष, श्री रामनाथ, श्री कृष्ण कुमार वैष्णव, श्री रघुराज सिंह, श्री वेदप्रकाश भगत जी भी उपस्थित थे।
*दो लड़कियों ने आपस में की शादी 7 लाख खर्च कर*

यूपी। कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ। लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए। उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली
यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। बदायूं की लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ती गई। दोनों साथ-साथ वक्त गुजारने लगीं। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि उन्होंने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दोनों के परिवार वालों को जब पता चला तो विरोध भी हुआ। परिवार वालों ने दोनों को समझाया। लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की जेंडर परिवर्तन कराने के लिए तैयार हो गई।
डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटाई। यहां तक कि जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय भी ली। फिर, शादी के लिए जिला प्रशासन के सामने अर्जी भी डाली।
*नशे की डिमांड की,दुल्हन ने सुहागरात के दिन थाने पहुंचा मामला पढ़िये पूरी खबर*

यूपी। सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।
मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दूल्हे ने अपने परिवार को बताया कि दुल्हन की डिमांड मुंह दिखाई में बीयर तक ही नहीं रही, पत्नी ने कहा कि बीयर लाते हुए गांजा भी लेते आना। इसके बाद डिमांड बढ़ती गई और उसने बकरे का मांस भी लाने के लिए कहा। यह सब सुनकर पति हैरान रह गया। घटना को लेकर पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है, इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। वहीं पति ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है।
जब मामला पुलिस थाने पहुंच तो पति ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, दोनों ही पक्ष में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति और रिश्तेदारों को बुलाकर मामला निपटने की बात कह कर घर लौट गए।
*साइबर ठगी के पीड़ितों को ठगी की राशि वापस दिलाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा आरक्षक को दिया गया नगद इनाम*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-डॉ संजीव शुक्ला,पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर के मार्गदर्शन में रेंज अंतर्गत 08 जिलों के थानों में पदस्थ चिन्हित कर्मचारियों को अब तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है । प्रशिक्षण में थाना चकरभाठा से शामिल आर. मनीष साहू ने 04 प्रकरणों में NCCRP पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाकर *04 प्रकरणों में कुल 1,21,093 रुपये* माननीय न्यायालय के आदेश उपरांत प्रार्थी/आवेदकों को वापस दिलवाया ।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के द्वारा आरक्षक मनीष साहू को उक्त सराहनीय कार्य के लिए *1000 रुपये का ईनाम देकर* उत्साहवर्धन किया गया।










