Home Blog Page 501

*तिफरा स्थित आश्रयदत्त कर्मशाला की एक मुक़बाधिर लड़की ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली*

0

तिफरा स्थित आश्रयदत्त कर्मशाला की एक मुक़बाधिर लड़की ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिटटी में दिनांक 12/12/24 को सुचना प्राप्त हुई की तिफरा स्थित आश्रयदत्त कर्मशाला की एक मुक़बाधिर लड़की ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है थाना सिरगिट्टी में मर्ग क्रमांक 98/2024 धारा 194 BNSS दर्ज कर जाँच प्रारम्भ की गयी जांच पर निरीक्षण घटना स्थल फौरनसिक टीम के साथ की गयी वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य का संकलन किया गया साथ ही घटनास्थल का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गयी
मृतिका कुमारी पल्लवी बोलने व सुनने मे अक्षम थी बिलासपुर मंडी रोड तिफरा स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला मे कम्युटर की पढाई कर रही थी गवाहो के कथन के माध्यम से उजागर हुआ कि उसके साथ पढ़ने वाला मुक़बाधिर लड़का आकाश घटना के पूर्व मृतिका से मारपीट किया था जिससे वो परेशान थीं इस बात को मृतिका द्वारा घटना दिन को अपने बहन को वीडियो कॉल के माध्यम से इशारो से आकाश द्वारा मारपीट करने की बात बताई थीं मामले मे आरोपी आकाश रवि पिता जगदलराम रवि उम्र 19 साल निवासी ग्राम महगई थाना रामानुज नगर जिला सूरजपुर छ.ग. को तलब किया गया जो मुकबधीर होने के कारण आश्रय दत्त कर्मशाला तिफरा के छात्रावास स्टाफ केयर टेकर के साथ उपस्थित आया।आकाश रवि से साइन लेंगवेज एक्सपर्ट से पूछताछ करने पर उसके द्वारा आरोप स्वीकार करने पर आरोपी आकाश का कृत्य आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 921/2024 धारा 108 बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
दिनांक 18.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है मामले में अग्रिम विवेचना की जा रही है

*रायगढ़ पुलिस की सतर्कता: पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों के कब्जे से जब्त किए 22 लाख से अधिक के कैश*

0

रायगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान इंदिरा नगर में मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के कब्जे से नकद 22.5 लाख रुपये बरामद किए और इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर उक्त रकम को जब्त किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 19 दिसम्बर को करेंगे रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 19 दिसम्बर को करेंगे रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आज 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरू होगी। किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवि सम्मेलन 5.0 का किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवि सम्मेलन 5.0 का किया शुभारंभ

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर रायपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले, उन्होंने यह कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार श्री केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्म श्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म श्री डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुश्री अनामिका जैन अंबर, डॉ. अनिल चौबे, श्री स्वयं श्रीवास्तव और श्री रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लालपुर धाम में गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल मंदिर और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लालपुर धाम में गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल मंदिर और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही सरकार- मुख्यमंत्री श्री साय

गुरू घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए की 50 लाख रूपए की घोषणा,लोरमी में नालंदा परिसर का होगा निर्माण

  योगेश पाठक संवाददाता रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोरमी के लालपुर धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री साय सहित अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सतनामी कल्याण समिति के सदस्यों ने गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को अपनाते हुए हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया, मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक दर बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के विकास पर ध्यान देते हुए प्राधिकरण का गठन किया गया है। यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को पढ़ाई और बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है सभी शिक्षित होकर आगे बढ़े। इसके लिए उन्होंने लोरमी में नालंदा परिसर का निर्माण करने की बात कही। इसके साथ ही लालपुर में गुरू घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लालपुर धाम में हर समाज के लोग आते हैं और श्रद्धा के साथ सर झुकाते है। आज बाबा की 268वीं जयंती मना रहे हैं, ताकि बाबा के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने अपनी साधना और तपस्या के बल पर पूरे मानव समाज को एकता के सूत्र में बांधा। छूआछूत की भावना को दूर करते हुए सर्व समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने संत समाज को नमन करते हुए सांसद निधि से लालपुर के विकास के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सब को साथ लेकर चलना बाबा का संदेश था और इसी सन्देश का संकल्प लेकर हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसग़ढ का सांय-सांय विकास हो रहा है। उन्होंने सभी को गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि लालपुर में उपस्थित होकर बाबा गुरु घासीदास जी के पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला। बाबा ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आप सभी उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। इस दौरान स्थानीय कोमल गिरी गोस्वामी, फणीश्वर पाटले, भुनेश्वर पात्रे, रामेश्वर बंजारे, डीएल भास्कर, श्याम लाल खांडेकर, सन्त प्रसाद पात्रे, रामकुमार पात्रे, रोहित घृतलहरे, नरेश पाटले, धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, विक्रम सिंह, महेन्द्र खत्री, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, विश्वास दुबे, नरेन्द्र खत्री, घनश्याम खत्री, पवन घृतलहरे, प्रकाश बघेल, कमरू बंजारे, किशुनदास, भागवत बघेल जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर और संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी मौजूद रहे।

*विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पंडरिया के कुई में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क स्थापना जल्द करने सदन में उठाया मुद्दा*

0

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पंडरिया के कुई में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क स्थापना जल्द करने सदन में उठाया मुद्दा

0.राशन कार्ड नवीनीकरण, नगरीय निकाय क्षेत्रों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं उचित मूल्य दुकानों के संचालन के संबंध में भी पूछा प्रश्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क की स्थापना को लेकर प्रश्न उठाया इसके साथ ही नगरीय निकायों में रिक्त पदों पर अस्थाई व्यवस्था, राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं संलग्नीकरण किये गए एवं नवीन उचित मूल्य की दुकानों के संबंध में भी प्रश्न किया भावना बोहरा ने पूछा की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र एवं फूड पार्क की स्थापना हेतु ग्राम कुई, विकासखंड पंडरिया में कुल रकबा 11498 हेक्टेयर शासकीय भूमि का चयन किया गया था एवं भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही न्यायालय नायब तहसीलदार, कबीरधाम के समक्ष प्रक्रियाधीन थी क्या इसका निवारण किया जा चुका है यदि नहीं तो कब तक किया जावेगा तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अमूमन कितने समय में औद्योगिक एवं फूड पार्क की स्थापना की जावेगी जिसके प्रतिउत्तर में विभागीय मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क की स्थापना हेतु ग्राम कुई तहसील पंडरिया में कुल रकबा 11.498 हेक्टेयर शासकीय भूमि के हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है जिसे कलेक्टर जिला-कबीरधाम द्वारा भूमि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित की गई है भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के उपरांत जल्द ही फूडपार्क की स्थापना की जा सकेगी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पंचायत इंदौरी में कौन-कौन से पद रिक्त हैं उनमे भर्ती कब तक की जाएगी एवं रिक्त पदों पर अस्थाई की गई है तो उसके संबंध में जानकारी के संबंध में प्रश्न पूछा! जिसके उत्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पंडरिया में उप अभियंता, लेखापाल, सहायक वर्ग 02, राजस्व उप निरीक्षक के 1-1 पद एवं सहायक वर्ग-03 के 2 पद रिक्त हैं नगर पंचायत पांडातराई में उप अभियंता एवं लेखापाल के 1-1 पद तथा नगर पंचायत इंदौरी में उपअभियंता, लेखापाल, राजस्व उप निरीक्षक एवं सफाई दरोगा के 1-1 पद एवं सहायक वर्ग-03, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं भृत्य के 2-2 पद रिक्त हैं जिसमें भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं नगर पालिका परिषद् पंडरिया में उप अभियंता के अस्थाई व्यवस्था हेतु डी. आर. साहू उप अभियंता, नगर पंचायत बोड़ला को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी की नगर पालिका पंडरिया में लेखापाल के अस्थाई व्यवस्था हेतु अजय पटेल, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत पांडातराई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है नगर पालिका परिषद् पंडरिया में सहायक ग्रेड़-03 के अस्थाई व्यवस्था हेतु भूपेन्द्र मानिकपुरी, सहायक ग्रेड़-03, नगर पंचायत पांडातराई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है नगर पंचायत पांडातराई में उप अभियंता के अस्थायी व्यवस्था हेतु पी.एल. इन्दौरिया, उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है नगर पंचायत इंदौरी में उप अभियंता का पद रिक्त है अस्थाई व्यवस्था हेतु संजय मोटवानी उपअभियंता, नगर पंचायत देवकर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है इसी प्रकार नगर पंचायत इंदौरी में लेखापाल का पद रिक्त है अस्थाई व्यवस्था हेतु राजेश चन्द्रवंशी लेखापाल नगर पंचायत पिपरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है भावना बोहरा ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संबंध में प्रश्न भी उठाया कि वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के मध्य संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में से किन-किन दुकानों का संलग्नीकरण कर, कब से संचालित किया जा रहा है? क्या उक्त संलग्नीकरण किए गए दुकानों के पुनः आबंटन के संबंध में निविदा की प्रक्रिया अपनाई गई? यदि हां तो अब तक किन-किन दुकानों के संबंध में निविदा बुलाई गई तथा कितने आवेदन प्राप्त हुए साथ ही संलग्नीकरण किए गए तथा वर्तमान में संचालित हो रहे उचित मूल्य की दुकानों का विवरण भी उन्होंने माँगा! इसके प्रतिउत्तर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल जी ने जानकारी दी की वर्ष 2022-23 में कुल 6, वर्ष 2023-24 में 5 एवं 2024-25 में कुल 3 उचित मूल्य की दुकानों में संलग्नीकरण किये गए तथा नवीन आबंटित उचित मूल्य की दुकानें संचालित है जिसमें कुछ दुकानों के लिए पुनः नवीन आबंटन हेतु विज्ञापन दिया गया है इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में कुल 246 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं भावना बोहरा ने राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल कितने नवीन राशन कार्ड बनाए गए हैं नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु कितने आवेदन वर्तमान स्थिति में लंबित हैं तथा पुराने राशन कार्ड के नवीनीकरण आदेश पश्चात कबीरधाम जिले में कुल कितने पुराने राशन कार्डों का नवीनीकरण किया गया है एवं कितने राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाना शेष है जिसके प्रतिउत्तर में खाद्य मंत्री जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत 01 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक कुल 6815 नवीन राशनकार्ड बनाए गए हैं। वर्तमान में नवीन राशनकार्ड बनाए जाने हेतु 408 आवेदन लंबित हैं। कबीरधाम जिले में कुल 266494 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया गया है एवं 10257 राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु शेष हैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु विधानसभा में सक्रियता से जनहित के मुद्दों व क्षेत्र के विकास के संबंध में विषयों को उठाया जा रहा है भावना बोहरा ने कहा कि औद्योगिक एवं फ़ूड पार्क की स्थापना से हमारे पंडरिया विधानसभा में आर्थिक गतिविधयों को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है की हम जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करें और क्षेत्र में विकास व व्यासायिक गतिविधयों को बढ़ावा दें ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके और हमारा क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

—————————————-

*नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी एवं आरोपी को शरण देने वाला आरोपी के भाई को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्युरो शक्ति:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया 11.12.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी लड़की कोड ए पढ़ने के लिये नैशनल कॉन्वेन्ट स्कूल डभरा के निकली थी जो वापस नही आई है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 449/2024 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा. पु.से) द्वारा महिला संबंधी अपराधो में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी करने का कड़ी निर्देश प्राप्त होने पर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर सक्षम अधिकारी से कथन कराया गया जिन्होने अपने कथन में आरोपी उमेन्द्र जांगडे के द्वारा जबरन दुष्कर्म करना लेख कराने से धारा 64(1),3(5) बीएनएस, 04 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी उमेन्द्र जांगडे पिता लालदास जांगडे उम्र 21 वर्ष को एवं आरोपी को शरण देने वाला आरोपी के भाई धमेन्द्र प्रताप साकिन छुहीपाली थाना डभरा को आज दिनांक 14.12.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, प्र.आर मिथुन सुल्तान, हरिहर सिंह, सुरज सिदार, लक्ष्मी उराव का विशेष योगदान रहा।

*आपसी षडयंत्र कर नामांतरण पंजी मे काट-छाट करवाकर 07 एकड़ भूमि को अपने नाम पर दर्ज कराने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 

आनंद राठौर ब्युरो शक्ति:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डोलनारायण पटेल पिता जीवराखन लाल पटेल उम्र 64 वर्ष साकिन रेड़ा थाना डभरा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वयं के पॅतृक भूमि 07 एकड़ जमीन को आरोपी शिवनंदन, खगेश्वर, घासीलाल, हेमप्रसाद लक्ष्मीनारायण पटेल तथा देवनारायण पटेल के द्वारा 1994-95 में राजस्व कर्मचारियो के साथ आपसी षडयंत्र कर मिली भगत से बिना बिक्री एवं वैध नामांतरण से आदेश के उनके स्वत्व की भूमि को अपने नाम से राजस्व अभिलेखो पांचशाला खसरा भू-अभिलेख में चढ़ावाकर तथा नामांतरण पंजी में काट-छाट कर खसरा पांचशाला मे के पन्नों को बदलकर तथा बसरा नं. को बदवाकर लोक दस्तावेजों में कुट रचना कर अपने नाम पर दर्ज कर लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 323/2021 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा गंभीर अपराधों में जल्द साक्ष्य संकलन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने का कड़ी निर्देश प्राप्त होने पर राजस्व अभिलेखो नामांतरण पंजी, खसरा पांचशाला, बी-1 के अवलोकन से आरोपी की पुष्टि पाये जाने से आरोपी 01. घासीलाल पटेल पिता स्व. जीवनलाल पटेल उम्र 66 वर्ष, 02. हेमप्रसाद प्रसाद पटेल पिता स्व. जीवनलाल पटेल उम्र 62 वर्ष, 03. देवनारायण पटेल पिता रघुनंदन पटेल उम्र 46 वर्ष, 04. खगेश्वर पटेल पिता शिवनंदन पटेल उम्र 58 वर्ष साकिनान रेड़ा पारा बिजनी थाना डभरा को आज दिनांक 14.12.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, उप निरीक्षक सी.एम.मालाकार प्र.आर मिथुन सुल्तान, रमेश चंद्रा एवं समस्त थाना डभरा स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

*घर घुस कर मारपीट कर मोटर साइकिल को जलाने एवं सिलाई मशीन को तोड़फोड़ करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*।

0

*घर घुस कर मारपीट कर मोटर साइकिल को जलाने एवं सिलाई मशीन को तोड़फोड़ करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*।

➡️ *आरोपी — टेकेशवर उर्फ संतोष पांडेय पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 30 साल ग्राम सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ति।*

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी चंद्रकांत पांडेय पिता पदुम पांडेय उम्र 19 साल ग्राम सकर्रा का दिनांक 10.12.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर अंदर घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट करते जान से मारने की धमकी देते मोटर साइकिल को जला दिया एवं हाथ में रॉड रख कर सिलाई मशीन को तोड़फोड़ किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से *सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति,* सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.)अति. पुलिस अधीक्षक महोदया , एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी घर में मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी को दिनांक 17.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही *निरीक्षक राजेश पटेल* थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में उप निरी. सी.पी. कंवर, प्र. आर. दामोदर जायसवाल, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

*संतोषी मंदिर कतियापारा के पास धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार*

0

 *संतोषी मंदिर कतियापारा के पास धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार*

जप्त हथियार-01 नग स्टील का धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर |

नाम आरोपी :-

सुमित वर्मा पिता मित लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी संतोषी के पास कतियापारा जुना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक- 17.12.2024

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 17/12/2024 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि सुमित वर्मा नाम का व्यक्ति कतियापारा संतोषी मंदिर के पास स्टील का धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – सुमित वर्मा पिता मित लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी संतोषी के पास कतियापारा जुना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को कतियापारा से पकडा गया जिसके पास एक धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 608 / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में उनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर कृष्ण कुमार पाण्डेय, आर. रत्नाकर सिंह, संजय श्याम के विशेष योगदान रहा है।