Home Blog Page 498

महतारी वंदन योजना से श्रीमती पार्वती सोनी बनी आत्मनिर्भर

0

महतारी वंदन योजना से श्रीमती पार्वती सोनी बनी आत्मनिर्भर

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि का सदुपयोग कर जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की निवासी पार्वती सोनी ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली, जिसके माध्यम से वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

श्रीमती पार्वती सोनी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही आज मेरे बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आ रहे है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। परिवार मे महिलाओं की बेहतर भूमिका सुनिश्चित करने, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य में महतारी वंदन योजना सफल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

0

मुख्यमंत्री श्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री श्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी।

आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक,
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया और संस्कार विद्या मंदिर सकेल के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना – राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 21 दिसंबर को

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 21 दिसंबर को शाम 6 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में काया कल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समारोह में लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी दंतेवाड़ा में परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़े

0

पूवर्ती में अब गोलियों की गूंज नहीं, बज रही शहनाई धुर नक्सल इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हो रही है नई जिंदगियों की शुरुआत

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/ छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें निकलना शुरु हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल में नक्सल उग्रवाद के कदम पीछे हट रहे हैं, साथ ही नक्सल पीड़ित जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुकें हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित गांव अब खुशहाल हो रहे हैं।

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के मेंढका डोबरा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर के 220 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे। इन्हीं में एक जोड़ा पूवर्ती गांव का है। पूवर्ती नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है, सरकार बदलने के बाद अब पूवर्ती की तस्वीर बदल रही है। कैम्प खुलने के बाद पूवर्ती के लोग भयमुक्त जी रहे हैं और सरकार की योजनाएं उनका जीवन बदल रही है, जिसके कारण अब पूवर्ती में तैनात जवान ने एक नक्सल पीड़िता के साथ शादी रचाकर नई जीवन की शुरुआत की है। इन 220 जोड़ों में नियद नेल्ला नार गांव के दो जोड़ों ने भी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार आने बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ग्रामीणों का हौसला लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर निर्धन परिवारों को विकास की ओर अग्रसर होने का अवसर मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में यह सामूहिक कन्या विवाह में आज 220 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में कदम रख रहे हैं। यह सब राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से फलीभूत हुआ है, जो सरकार की गरीब परिवारों की सेवा करने की कटिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी भी बधाई के पात्र है जिन्होंने विभिन्न ग्रामों पारा, टोले, मोहल्लों से विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कर सामूहिक विवाह से लाभान्वित किया।

*नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के दो जोड़े भी हुए सामूहिक विवाह से लाभान्वित*

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सप्तपदी के पावन वचनों को अंगीकार करने वाले जोड़ों में से दो जोड़े नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के निवासी थे। इनमें सुश्री सीमा भास्कर एवं सुदरी तेलाम भी शामिल थी। सीमा 10वीं पास है और नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में कार्यरत है । सीमा का विवाह रेमष भास्कर के साथ हुआ जो कृषक है। इसी प्रकार सुंदरी तेलाम कामगार श्रमिक है, धन्नु कुंजाम भी कामगार श्रमिक है। दोनों नव विवाहितों ने शासन की इस योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब और जरूरतमंद के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल हमें शादी के भारीभरकम खर्च से मुक्ति मिली है, बल्कि शादी के उपरांत कन्या के खाते में 35 हजार रूपये की राशि आने से शादी के बाद के खर्चों के लिए संबल भी मिलता है।

भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

0

विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री रमेन डेका

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, /भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नही आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकी प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे है तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने उदबोधन में कहा कि दुनिया आज महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते है। वे अत्याधुनिक शोध के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को हल करने में हमारी मदद कर सकते है।

श्री डेका ने कहा कि सम्मेलन का विषय भौतिक विज्ञान में उभरते रूझान इस उभरते क्षेत्र में अपने ज्ञान पर चर्चा करने और उसे बढ़ाने के लिए शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर वैज्ञानिक जांच और नवाचार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में एक साथ है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखा है। यह अनुसंधान नवाचार और आलोचनात्मक सोच के महत्व पर जोर देता है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरक का काम करेगी। सम्मेलन युवा और नवोदित वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड के माध्यम से अपने संभावित शोध को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करना और उनकी पोस्टर प्रस्तुतियां इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ज्ञान, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शोध और अभिनव समाधानों के लिए यह सम्मेलन उत्प्रेरक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर स्वागत भाषण रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद ने दिया। प्रोफेसर कल्लोल घोष ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर एच.एस धामी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर प्रसाद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शब्दकोश का विमोचन किया गया। राज्यपाल श्री डेेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एनालॉटिकल इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी और नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सभागार परिसर पर पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान: श्री केदार कश्यप*

0

*छात्रावास में मनाया गया शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस*

*जल, जंगल और जमीन के संरक्षक जनजातीय समुदाय*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने हर कालखंड में अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने व संरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज जो जल, जंगल और जमीन संरक्षित है उसमें आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम पाली तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम की अध्यक्षता एवं विशिष्टि अतिथि बिंद्रा नवागढ़ विधायक श्री जनकराम ध्रुव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं और वे आदिवासियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आदिवासी वन पट्टा अधिकार देकर जनजातीय समुदाय को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार वर्तमान समय में 70 प्रकार से अधिक के वनोपजों की खरीदी कर रही है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की जाएगी जिससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे। उन्होंने छात्रावास के उपस्थित बालक-बालिकाओं से कहा कि हमें अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना है और अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करना है। आज हमारे समाज में पाश्चात्य देशों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है जिससे बच कर हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है।
इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का फोटो प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें उनके संघर्षो की गाथा लिखी गई है। छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा कम्प्यूटर, जिम एवं जिला में आदिवासी कौशल विकास प्रशिक्षण शाला की मांग की जिसे श्री कश्यप ने जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सी.एस. उईक, श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला, श्री वेद सिंह मरकाम, श्री सुभाष सिंह परते, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सीएल जायसवाल, वार्ड पार्षद श्री विजय यादव, पूर्व महापौर श्री किशोर राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित थे।

*तखतपुर में 10 राशन दुकान आवंटन के लिए 6 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/ तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 10 राशन दुकान आवंटित करने के लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर एवं 9 दुकान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में उक्त तिथि तक फार्म जमा किये जा सकेंगे। फूड इन्सपेक्टर श्री वस्त्रकार ने बताया कि तखतपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8.9 एवं 10 वार्ड के लिए राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा,बहतराई, विजयपुर, चोरभठ्ठी कला, सकेरी और बूटेना में राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा अन्य सहकारी समितियां दुकान संचालन के लिए पात्रता रखते हैं। महिला समूह का गठन आवेदन तिथि से तीन महीने पहले का होना चाहिए। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर की खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

*आयकर टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयकर विभाग और जिला कोषालय बिलासपुर द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर टीडीएस के प्रति जागरूक करने कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आज दोपहर 2 बजे से टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आयकर कटौती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम मे अपर आयकर आयुक्त श्रीमती अनुभा टाह गोयल, आयकर अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, कोषालय अधिकारी सौमित्र प्रधान, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे व तरला नुरुटी के साथ जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

*जिला कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 26 एवं 27 को*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। इनमें भृत्य एवं अर्दली के पदो के लिए सत्यापन 26 दिसंबर 2024 को और चौकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर पदों के लिए सत्यापन 27 दिसंबर 2024 को होगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। इनमें भृत्य के 25 पद, अर्दली के 1 पद, चौकीदार के 8 पद, फर्राश के 7 पद एवं प्रोसेस सर्वर के 9 पदों में भर्ती के लिए सत्यापन किया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए. कुरूवंशी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है। अभ्यथियों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट क्रम के अनुसार विज्ञापन में जारी आरक्षण नियमों के अनुसार भर्ती हेतु चयन सूची क प्रकाशन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची से विलोपित किया जायेगा।

*स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर की प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधकारी द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं ड्रेसर ग्रेड 1 की प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं www.cghealth.nic.in एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।