Home Blog Page 497

*”विकासखण्ड धरसीवा डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 से कांग्रेस के प्रबल दावेदार होंगे दिनेश देवांगन”*

0

रायपुर// रायपुर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड धरसीवा डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 से आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार के रूप में दिनेश देवांगन का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान में पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत देवांगन ने इस क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए हैं।
उन्होंने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम किया है, जिनमें रोड, नाली, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख हैं। इसके अलावा, उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड, मजदूर कार्ड और मतदाता परिचय पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए हितग्राहियों को जागरूक किया और लाभ पहुंचाया। 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे दिनेश देवांगन ने समाजिक क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने देवांगन समाज में रीति-नीति, समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही, दिसंबर 2022 में एक सड़क दुर्घटना में देवांगन दंपति की मृत्यु हो जाने पर, उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन से पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने में भी सक्रिय सहयोग किया। दिनेश देवांगन का सामाजिक और राजनीतिक योगदान क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक है और आगामी चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर इलाके में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

*छत्तीसगढ़ बिगेस्ट इनफ्लुएंसर्स मीटअप बिलासपुर में हुए सम्पन्न*

0

कोमल देवांगन मुंगेलिहा // छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, छत्तीसगढ़ बिगेस्ट इनफ्लुएंसर्स मीटअप दो दिवसीय 20 एवं 21 दिसम्बर को बिलासपुर शहर के हॉटल सिल्वर ओक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यूट्यूबरो, रील्स, फोटोग्राफी, ब्लॉगर, फोटोग्राफी सहित अन्य सोशल मीडिया के लोगों का मीटअप किया गया। मीटअप कंपटीशन में सिल्वर ओक, कैनन, हल्दीराम, क्रोमा, सत्या फिल्म स्टूडियो, कौशल शुभम और छत्तीसगढ़ ग्रैंड इंफ्लुएंसर्स मीप, रविराज इवेंट्स द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से अलग-अलग जिले से आए हुए यूट्यूबरो, इंस्टाग्राम, रिल्स सहित अन्य सोशल मीडिया के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सोशल मीडिया यूट्यूबर, रील्स, फोटोग्राफी, ब्लॉग और फोटोग्राफी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य साम्रगी क्रोमा इन स्टोर ऑनलाइन मोबाइल द्वारा भेंट कर सभी लोगों को सम्मानित किया गया।

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने गीत गाकर बांधा समां, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया प्रेरित*

मीटअप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत गाकर समा बांधा। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों को याद करते हुए आगे युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न सोशल मीडिया से आए हुए लोगों ने सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा से सवाल जवाब भी किया। सुप्रसिद्ध गायक शर्मा ने बताया कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो कोई काम छोटा बड़ा नही होता। कोई भी कार्य को पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने पर एक न एक दिन उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि विगत 15 वर्ष पहले सीडी के जमाने मे छत्तीसगढ़ी गीत को लेकर लोगों के रुझान बहुत कम थी लेकिन आज सोशल मीडिया होने से कलाकारों को एक नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में काम कर रहे लोगों को पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

*इनफ्लुएंसर्स ने अपनी संघर्षों को याद करते-करते हुए भावुक*

छत्तीसगढ़ के तमाम जिले से आए हुए लोगों ने मंच के माध्यम से अपने-अपने बात लोगों के बीच रखी। इस दौरान इस इनफ्लुएंसर्स ने अपने संघर्षों को दोनों को याद करते हुए भावुक हो गए और नम आंखो से आंसू भी आ गए। इनफ्लुएंसर्स बताते है कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होते है और पढ़ाई लिखाई के बाद रोजगार नही मिला तो मन बहुत ही ज्यादा टूट जाता है और जब किसी भी प्रकार के आगे बढ़ाने के लिए कोई माध्यम नहीं मिल रहा था तब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच अपनेहुनर दिखाने के मौका मिला और उनमें कामयाबी भी मिले और आज सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 30 से 40 हजार रुपए तक की कमाई कर परिवार के आर्थिक स्थिति सुधार कर रहे है।

*सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल, जनमन पुस्तक का किया वितरण*

जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने पर *सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल* जनमन पुस्तक वितरण कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान जनमन पुस्तक में खुशियों का नोटिफिकेशन, महतारी वंदन योजना कहानी संग्रह, विष्णु का सुशासन और आदिवासियों का उत्थान, हमने बनाया है हम ही सवारेंगे जैसे अनेक पुस्तक भी वितरण किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए ₹50000 रुपए की आर्थिक सहायता दिया जाता है। इसी तरह महतारी सदन योजना 202 ग्राम पंचायत में बनाए जा रहे महतारी सदन, 179 महतारी सदनों के निर्माण हेतु 44.21 करोड रुपए जारी, युवाओं का कल्याण पारदर्शिता एवं दोषियों पर कार्रवाई, 19 विभागों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, भू स्वामियों को राहत केवल ₹500 में दान बटवारा एवं हक त्याग, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण ल, नियद नेल्ला नार योजना ल, श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना जैसे अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान इनफ्लुएंसर्स ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियां को सार्थक बताया।

*जिले से कोमल देवांगन को यूट्यूब के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु किया सम्मानित*

सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम रखा गया। मीटअप में शामिल होने मुंगेली जिला के लगभग 05 से 07 लोगों ने फॉर्म भर अपना नाम एंट्री करवाया। केटेगिरी एवं सब्सक्राइब को देखते हुए जिले से कोमल देवांगन यूट्यूबर का नाम तय हुआ। इस दौरान श्री देवांगन को सोशल मीडिया यूट्यूब के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शील्ड, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य सामग्री क्रोमा द्वारा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने यूट्यूबर कोमल देवांगन को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष देवांगन ने बताया कि कोमल देवांगन प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी दायित्वो के साथ -साथ जिला जनसंपर्क विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर, फोटोग्राफी और मुंगेली जिले में लगातार धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों को अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को रूबरू कराते रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आसपास के क्षेत्र में भी जाकर कवरेज पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते है। इसी वजह से मुंगेली व्यापार मेला में सोशल मीडिया के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया। इसके साथ ही देवांगन समाज मुंगेली द्वारा माता परमेश्वरी महोत्सव में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश स्तर तक महोत्सव को पहुंचाने हेतु सम्मानित, छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा द्वारा महोत्सव का बेहतरीन क्रियान्वयन हेतु कोमल देवांगन को स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित और रक्तदान करने हेतु लोगों को प्रेरित करने एवं स्वयं रक्तदान करने पर संस्थान द्वारा हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। लगातार सम्मानित होने पर देवांगन समाज मुंगेली को बहुत ही गौरवान्वित कर रहे हैं। कोमल देवांगन स्वयं कड़ी मेहनत कर अपनी सोशल मीडिया के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई है। और यह पूरा प्रदेश देवांगन समाज के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रदेश युवा टीम उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सीनियर इंजीनियर प्रदीप साहू, प्रियंका ठाकुर, शिखा साहू, डॉक्टर आकांक्षा साहू, अदिति महिपाल, पुष्पेंद्र देवांगन, सृष्टि राय, शुभम कोसले, संस्कृति सिंह, आशीष बेक, राहुल सिंह, प्रकृति खन्ना, प्रवीण सिंह, ब्रजराज रजक, दीपक पटेल, राहुल सिंह, प्रकाश भैना का विशेष योगदान रहा।

फ़ोटो कैप्शन

लोरमी वनांचल के ग्रामीणों को साल व कम्बल वितरण किया गया

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर // लोरमी – उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वनांचल के ग्रामीणों से सौजन्य भेंट वार्ता कर साल एवं कंबल वितरण किया गया।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव के मार्ग दर्शन में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा टीम बनाकर अलग अलग ग्राम पहुँचे जहां वनांचल के ग्राम औरापानी, पटपरहा, बोइरहा, राजक, बिसौनी, सरसोहा, डंगनिया, बाबुटोला, घमेरी, शांतिपुर, महामाई, जमुनाही, अतरिया, सुरही, बम्हनी, कटामी के ग्रामो में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा वनांचल के ग्रामीणों से सौजन्य भेंट करते हुए उपस्थित वनांचल के ग्रामीणों को साल व कम्बल वितरण किया गया, वही बढ़ती ठंड में वनांचल के ग्रामीण गर्म कपड़े साल व कंबल पाकर काफी खुश हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को भाजपा सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दिए साथ सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात कहे। गुरमीत सलूजा, विनय साहू, विक्रम सिंह, महाजन जायसवाल, अभिषेक पाठक, रवि शुक्ला, घँशु राजपूत, सुशील यादव, राजेन्द्र साहू, लेखराज ठाकुर, सरोज मरावी….@

महेश गागड़ा बने ‘छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ’ के नए प्रदेश अध्यक्ष: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

0

योगेश पाठक ब्युरो रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं।छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश गागड़ा के साथ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हेें किया नमन

योगेश पाठक ब्युरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है। श्री साय ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।

*भारी वाहनों के ओवरस्पीड एवं ओवरलोड की व्यवस्था सुधारने हुई बैठक*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मुलमुला। छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) के द्वारा बनाहील नरियरा बाई पास सड़क पर कोयला राखड़ सहित अन्य भारी वाहनों के ओवरस्पीड एवं ओवरलोड की समस्याओं के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद शनिवार शाम 4 बजे मुलमुला थाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा उमेश कश्यप एस डी एम अकलतरा विक्रांत अंचल, तहसीलदार अकलतरा के के जायसवाल थाना प्रभारी मुलमुला विनोद जाटवर की उपस्थिति में के एस के प्रबन्धन से उज्ज्वल सिंह राखड़ निकालने का कार्य करने वाली रिफेक्स के अधिकारी संजय पंडा, तारेकर सहित सभी ट्रांसपोर्टर उपस्थित हुए थे, जिसमें बनाहील नरियरा मुलमुला के बीच मे भारी वाहनों के ओवरस्पीड एवं ओवरलोड गाड़ी से गिरने वाले राखड़ से आमजीवन को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तथा दुर्घटनाओं की सम्भावना तथा पूर्व में घटित घटनाओं को बारे में विचार करने उपरांत उक्त बाय पास सड़क में भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने जानकारी दिया कि हमारे संघ के तरफ से आम जनजीवन श्रमिकों तथा छात्र छात्राओं को रोजना ओवरलोड से गिरे राखड़ के प्रदूषण से आंखों में जलन तथा कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तथा ओवरस्पीड के वजह से बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई थी, छात्र नेता भवानी सिंह ने कहा कि नरियरा मार्ग पर ओवरलोड बड़ी बड़ी गाड़ी चल रही है, जिससे राखड़ उड़ कर आवगमन करने वाले राहगीरों के आंखों पर पड़ कर असहनीय पीड़ा पहुंचाती है, जिससे लोग बहुत ही ज्यादा बहुत ही ज्यादा परेशान है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के द्वारा ट्रांसपोर्टरों को यह हिदायत दी गयी है कि फिलहाल आप लोग वाहनों को नियंत्रित गति तथा ओवरलोड के बिना गाड़ियों का परिचालन करे, यदि आप लोगो के द्वारा आम जनजीवन को प्रभावित करते हुए नियमविरुद्ध गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा तो उचित कार्यवाही की जाएगी, तथा जल्द ही जिला प्रशासन को बैठक में आये सुझाव का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा, साथ ही के एस के मुख्य गेट के पास खड़ी गाड़ियों को भी पार्किंग एरिया में रखने के लिए निर्देश दिया गया है उक्त बैठक में एचएमएस कार्यवाहक अध्यक्ष शेरसिंह राय उपमहामंत्री दाऊलाल लहरे, नरियरा से भाजपा नेता दुर्गेश यादव रवि निर्मलकर शामिल सहित अन्य आसपास के जनप्रतिनिधि शामिल थे।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में आदिवासियों को वन आवासीय पट्टा, किसानों को कृषि पम्प एवं पीएम फसल बिमा योजना सहित नई औद्योगिक नीति के संबंध में पूछा प्रश्न*

0

6

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आदिवासी परिवारों को वन आवासीय पट्टा, किसानों को कृषि पम्प एवं प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना साथी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के संबंध में प्रश्न पूछा भावना बोहरा ने कहा कि हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों के कल्याण हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वहीं कृषकों को हर सुविधा उपलब्ध हो और योजनाओं का लाभ उन्हें निरन्तर मिलता रहे इसके लिए विधानसभा में इन प्रश्नों को मैनें प्रमुखता से रखा इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने एवं व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने नई औद्योगिक नीति बनाई है जिसके संबंध में अधिक से अधिक जानकारी हमारे व्यापारी भाईओं को मिल सके इसके संबंध में भी आज विधानसभा में मैनें प्रश्न पूछा छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति के संबंध में प्रश्न करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-2030 में B2B सेक्टर के लिए नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति (NET SGST Reimbursement) की पॉलिसी क्या है इसके साथ ही नई औद्योगिक नीति के तहत स्थापित किये जा रहे औद्योगिक पार्क, इंजीनियरिंग पार्क, आई. टी. पार्क, फूड पार्क आदि जिनके उत्पादों का उपयोग पूँजीगत स्थापना के लिए B2B सेक्टर के लिए किया जायेगा उनके लिए नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति की पॉलिसी क्या है वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी ने बताया की छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले उद्यमों को नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति दिये जाने का प्रावधान किया गया है B2B का प्रावधान क्रियान्वयन नियमावली में उपलब्ध होता है क्रियान्वयन नियमावली तैयार कर जारी किये जाने की प्रक्रिया में है नई औद्योगिक नीति के तहत स्थापित किये जा रहे पात्र उद्यमों/सेवा उद्यमों को नियमानुसार नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी B2B का प्रावधान क्रियान्वयन नियमावली में उपलब्ध होता है क्रियान्वयन नियमावली तैयार कर जारी किये जाने की प्रक्रिया में है भावना बोहरा ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के हित के लिए प्रश्न करते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत कबीरधाम जिले अंतर्गत विगत 03 वर्ष में वर्ष 2022-23 से नवम्बर 2024 तक कुल कितने आदिवासी हितग्राहियों को वन आवासीय पट्टा प्रदान किया गया है सीमांकन हेतु कितने प्रकरण लम्बित हैं और उनका निराकरण कब तक होगा फर्जी पट्टा एवं अवैध वन आवासीय कब्जे से सम्बन्धित कितने प्रकरण उनमें लिप्त दोषियों एवं भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही और वन भूमि अहस्तांतरणीय के संबंध में जानकारी मांगी जिसके प्रतिउत्तर में आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि उक्त अवधि में आवासीय प्रयोजन हेतु वितरित वन अधिकार पत्रों की संख्या शुन्य है तथा उस अवधि में आवासीय प्रयोजन हेतु फर्जी एवं अवैध कब्जे संबंधी कोई भी प्रकरण प्राप्त नहीं हुए हैं वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अनुसार व्यक्तिगत वन अधिकार हेतु वन भूमि प्राप्त कोई भी अधिकार वंशागत होगा किन्तु संक्रमणीय या अंतरणीय नहीं होगा जिला कबीरधाम अंतर्गत वनभूमि के अवैध नामांतरण एवं हस्तांतरण के कोई भी प्रकरण प्राप्त नहीं हुए है कृषि व कृषकों के सन्दर्भ में भावना बोहरा ने पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023 एवं 2024 में, नवम्बर 2024 तक किन-किन गांव के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मिला है क्या बीमा से लाभान्वित गांव के किसानों से बीमा राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत प्राप्त हुई है और प्राप्त शिकायतों पर क्या कार्यवाही की गई जिसके प्रतिउत्तर में कृषि एवं आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जानकारियों का संधारण तहसीलवार किया जाता है विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में शामिल तहसील-पंडरिया, कुकदुर, कुण्डा, सहसपुर-लोहारा एवं पिपरिया में मौसम खरीफ वर्ष 2023 से नवम्बर 2024 तक तहसीलवार, ग्रामवार, दावा भुगतान से लाभांवित कृषक संख्या एवं फसल क्षति (दावा) प्रतिशत की जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र अनुसार है उक्त अवधि में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में सम्मिलित तहसीलों के ग्रामों में कुल 136 कृषकों का दावा भुगतान से संबंधित शिकायते जैसे कम दावा राशि प्राप्त होने, बैंक खाता के जानकारी में बदलाव, नया आईएफएससी कोड एवं नया बैंक खाता जोड़ने आदि के संबंध में शिकायते प्राप्त हुई इन शिकायतो के निराकरण हेतु उप संचालक कृषि एवं सदस्य सचिव,जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (प्र.मं.फ.बी.यो.), जिला-कबीरधाम के माध्यम से संबंधित कृषकों का वांछित दस्तावेज प्राप्त कर क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया गया है सिंचाई हेतु कृषकों को कृषि पम्प की उपलब्धता के संबंध में भावना बोहरा ने पूछा की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023-24 से दिनांक 30 नवंबर, 2024 तक अस्थाई व स्थाई कृषि पंप कनेक्शन हेतु विभाग को कितने आवेदन प्राप्त हुए इनमें से कितने अस्थाई एवं कितने स्थाई कनेक्शन दिए जा चुके हैं व कितने लंबित हैं इसके साथ ही कितने आवेदकों को कार्यादेश जारी होने के बाद भी विद्युत कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया है सौर सुजला योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत अब तक कुल कितने कृषकों का चयन किया गया है योजना के तहत कृषि भूमि में 3 और 5 एचपी क्षमता के कुल कितने सोलर पम्प लगाये जा चुके हैं जिसके उत्तर में कृषि एवं आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023-24 से दिनांक 30 नवंबर, 2024 तक कृषि पंपों हेतु अस्थाई व स्थाई कृषि पंप कनेक्शन के लिए 2091 एवं 1440 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से अस्थायी कनेक्शन हेतु प्राप्त सभी 2091 तथा स्थाई कनेक्शन हेतु प्राप्त 1440 में से 386 स्थाई कनेक्शन प्रदान कर दिया गया है इसके साथ ही 597 आवेदकों को कार्यादेश जारी होने के बाद भी विद्युत कनेक्शन प्रदान नहीं किया जा सका है सौर सुजला योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 196 कृषकों का चयन किया गया है योजना के तहत कृषि भूमि में 3 एचपी क्षमता के 68 और 5 एचपी क्षमता के 12 इस प्रकार कुल 80 सोलर पम्प लगाये जा चुके है शेष चयनित 116 कृषकों को सौर सुजला योजना वर्ष 2024-25 में शामिल कर सोलर पम्प स्थापित किये जाने का प्रयास है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने PET मशीन खरीदी में अनियमितता का उठाया मुद्दा, रीपा के तहत औद्योगिक पार्क स्थापना एवं पीएम ग्राम सड़क योजना सहित स्वास्थ्य सेवा के विषय में पूछा प्रश्न फ़ोटो:- भावना बोहरा की फ़ोटो।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन खरीदी में हुए अनियमितता को लेकर प्रश्न किया। इसके साथ ही उन्होंने कबीरधाम जिले में रीपा के तहत कितना औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जानी है वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन मशीन की खरीदी तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडरिया विधानसभा में सड़कों के निर्माण के संबंध में प्रश्न किया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन स्वास्थ्य सेवाओं में एक अत्यंत ही आवश्यक मशीन है जिसके माध्यम से प्रदेश के गरीब मरीजों में कैंसर जैसी घातक बीमारी का पता लगाने में बहुत ही जरुरी है जिससे उनका सही समय पर ईलाज होने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है उन्होंने प्रश्न करते हुए पूछा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के द्वारा किस वर्ष में पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन क्रय की गई थी इसके खरीदी हेतू निर्धारित नियमानुसार प्रशासकीय स्वीकृति शासन से ली गई थी या नहीं क्या शासन या विभाग ने पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन की क्रय प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता की जाँच किसी गठित समिति द्वारा करायी गई है यदि हाँ तो जांच में परिणाम स्वरूप अनियमितता पायी गई या नहीं जाँच रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति वर्तमान में क्या है और इसके आधार पर अभी तक क्या-क्या कार्यवाही की गई है जिसके प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के द्वारा वर्ष 2018 में पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET) मशीन का क्रय किया गया था एवं इसकी खरीदी हेतु नियमानुसार प्रशासकीय स्वीकृत नहीं ली गयी थी पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET) मशीन की क्रय प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता की जांच शासन के द्वारा 06 सदस्यीय समिति निर्मित की गयी थी जांच में परिणाम स्वरूप PET मशीन की क्रय के संबंध में अनियमितता पायी गयी जिसके आधार पर छ.ग. शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा PET CT के क्रय में किये गये भ्रष्टाचार के संबंध में संचालक चिकित्सा शिक्षा को प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया डॉ. विवेक चौधरी के द्वारा उपरोक्त आदेश के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी जिसमें माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार छ.ग. शासन चिकित्सा शिक्षा के निर्देश को स्थगित किया गया यह प्रकरण आज दिनांक तक माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है भावना बोहरा ने कबीरधाम जिला अंतर्गत रीपा के तहत औद्योगिक पार्क की स्वीकृति के संबंध में प्रश्न पूछते हुए जानकारी मांगी की कबीरधाम जिले में किन-किन स्थानों में औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु स्वीकृति मिली है और शासन द्वारा कुल कितनी राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है औद्योगिक पार्क में स्थापित उत्पादन इकाईयो में कौन-कौन से उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है इन उत्पादों के निर्माण एवं संचालन की जिम्मेदारी कौन-कौन से स्व सहायता समूह को दी गई हैअब तक कुल कितने मात्रा में उत्पाद निर्मित किए गए एवं बेचे गये हैं इसके साथ ही उन्होंने कुशल प्रशिक्षक कर्मचारियों के वेतन तथा उपकरण खरीदी एवं उपलब्धता के विषय में भी प्रश्न किया जिसके उत्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि कबीरधाम जिले के 4 विकासखण्डों कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहरा एवं पंडरिया में (प्रति विकासखंड में दो) कुल 8 औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु स्वीकृति मिली है तथा प्रति औद्योगिक पार्क हेतु 2 करोड़ यानी कुल 16 करोड़ रुपए की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कवर्धा विकासखंड में ग्राम मजगांव एवं दशरंगपुर, बोड़ला विकासखंड में ग्राम सिल्हाटी एवं दलदली, सहसपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर एवं पेंड्रीतराई (सुरजपुरा) में औद्योगिक पार्क की स्थापना की जानी है जहाँ सभी उपकरण उपलब्ध हैं एवं कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जा रहा है और महिला स्व सहयता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य इसका सञ्चालन हो रहा है साथ ही इस पार्क में सेनेटरी नैपकिन,पेपर कप, आचार-पापड़, गोबर पेंट, नमकीन प्रोडक्ट,मसाला उत्पादन, दोना पत्तल जैसे विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं दैनिक उपयोग की चीजों का निर्माण स्वसहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है इसके बाद भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण क लेकर प्रश्न किया कि 1 जनवरी, 2024 से 30 नवंबर, 2024 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कितनी सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है कितनी सड़कें प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु लंबित हैं एवं लंबित सड़कों की स्वीकृति कब तक प्रदान की जावेगी निर्माण कार्य हेतु कितनी रस्शी स्वीकृत हुई हैं गुणवत्ता की जांच की गई है या नहीं और क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर विभाग द्वारा क्या कदम उठाये गए हैं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने बताया कि 01 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम-जनमन) के तहत 26 सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है तथा समस्त सड़कों की स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मरम्मत कार्य हेतु विधानसभावार कार्यवार राशि प्राप्त नहीं होती बजट में एकमुश्त राशि प्रावधान किया जाता है जिन सड़कों में मरम्मत कार्य कराया गया है, उन सड़कों में भुगतान की राशि का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्यों के संबंध में क्षेत्रवासियों से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है स्वास्थ्य विभाग के संबंध में प्रश्न करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूछा ने कि कबीरधाम जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में किस- किस मद से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन मशीन कितनी मशिने खरीदी गई, कितनी मशीन चालू और कितनी मशीन बंद हैं वर्तमान में किस शासकीय संस्थान में इन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है तथा पीएम केयर्स से कितने वेंटीलेटर प्राप्त हुए और इनमें से वर्तमान में कितने वेंटीलेटर चालू स्थिति में हैं और कितने बंद/खराब हो चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कबीरधाम जिले में उक्तअवधि में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन मशीन का क्रय नहीं किया गया तथा पीएम केयर्स से 01 वेंटिलेटर प्राप्त हुआ है जो वर्तमान में चालू अवस्था में हैं।

—————————————-

आम जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें अधिकारी व चिकित्सकःस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

0

स्वास्थ्य विभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, /स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर मे 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर, चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, राज्य में एमबीबीएस की हिन्दी में पढ़ाई जैसे निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए। विभागीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलों से आए अधिकारी भी उपस्थित थे।

खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश

0

अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी धान खरीदी के एवज में 13.19 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान हो चुका हैअब तक के कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका उठाव इस वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।

खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है।

बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में राज्य 13.19 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14058 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। धान के उठाव में तेजी लाने के प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए गए हैं। अब तक कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रेणु जी पिल्ले, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक डॉ. सरांश मित्तल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के ओएसडी श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री जी.एस. सीकरवार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।