Home Blog Page 496

*दीपका पुलिस द्वारा दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही।*

0

 चोरी के पाँच टन कोयला किया गया जप्त।
 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी
(1) नरेश यादव पिता मुकदा यादव उम्र 49 साल साकिन रेकी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़
(2) किशोर यादव पिता लखन यादव उम्र 46 वर्ष साकिन सरायसिंगार थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़
(3) अनिल कुमार राठौर पिता राम नारायण राठौर उम्र 36 वर्ष सा _रलिया बस्ती थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़
(4) शत्रुहन लाल यादव पिता स सहोरिक लाल यादव उम्र 47 वर्ष सा कुम्हार मोहल्ला थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़
(5) हरनारायण यादव पिता भगत राम यादव उम्र 43 वर्ष सा रेकी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में दीपका खदान से पिछले दो दिनों से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी सुरक्षा अधिकारी दीपका परियोजना द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि पिछले दो दिनों से दीपका खदान से कोयला बाहर भेजने के लिए चोरी किया जा रहा है और उसे रैकी, दर्रा खाँचा, चैनपुर के आसपास डंप किया जा रहा है। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के दिशा निर्देश पर दीपका पुलिस द्वारा उपरोक्त पांचो आरोपियों को पकड़ा गया और बाहर भेजने के लिए अलग-अलग स्थानों में डंप करके रखे पांच टन कोयला को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

*हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब एवं देषी प्लेन शराब ढाबा में रखकर बिक्री करने वाले एवं बिक्री करने के लिए परिहवन ले जाने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

0

◆ दो अलग-अलग प्रकरण में जिसमें ढाबा में रखकर अवैध कच्ची महुआ शराब, देषी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने वाले ढाबा संचालक व अवैध कच्ची महुआ शराब, देषी प्लेन शराब को बिक्री करने के लिए परिवहन कर ले जाते हुए 02 अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपी गिरफ्तार
◆ आरोपीगणों के कब्जे से कुल 23 लीटर 420 एमएल कच्ची महुआ एवं देषी प्लेन शराब बरामद
◆ आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
(01) दिनांक 23.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम षिक्षक नगर हरदीबाजार निवासी प्रमोद यादव अपने मोटर सायकल हीरा स्पेल्डर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के लिए परिवहन कर ले जा रहा है, सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर ग्राम सरईसिंगार बलौदा रोड खनिज बैरियर के पास घेराबंदी किया गयाहरदीबाजार, सरईसिंगार की ओर से आ रही मोटर सायकल हीरो स्पीलेण्डर काला रंग बिना नंबर वाहन को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमोद यादव पिता स्व. अजब सिंह यादव उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम षिक्षक नगर हरदीबाजार, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) बताया मोटर सायकल के डिक्की का तलाषी लेने पर डिक्की में रखा एक सफेद रंग का थैला में रखा प्लास्टिक जरीकेन 10 लीटर देषी महुआ शराब एवं थैला के अंदर 08 नग 180 एमएल वाली देषी प्लेन शराब जुमला शराब 11 लीटर 440 एमएल महुआ शराब एवं देषी प्लेन शराब बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 34(2),49(ए) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
(02) इसी क्रम में दिनांक 23.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ग्राम सईसिंगार बलौदा रोड स्थित महेश ढाबा संचालक मुकेश सिंह यादव द्वारा अपने ढाबा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर लोगों को बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी मुकेष सिंह यादव के द्वारा के अपने ढाबा के पीछे दिवाल किनारे सिंटेक्स के पास छुपाकर रखा एक सफेद रंग का प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर कच्ची देषी महुआ शराब एवं एक सफेद रंग के थैला में रखा 11 नग 180 एमएल वाली देषी प्लेन शराब, बिक्री रकम 440 रूपये, जुमला शराब 11 लीटर 980 एमएल को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 325/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर की गई चालानी कार्रवाई*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में नया बस स्टैण्ड स्थित 13 दुकानों में कोटपा एक्ट उल्लंघन पर 1300 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई और 07 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत गठित प्रवर्तन दल द्वारा कोटपा एक्ट के तहत् यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 05 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 06 के तहत नाबालिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध, धारा 07, 08 एवं 10 के तहत बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है। कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक श्री महेन्द्र देवागंन, सोशल वर्कर श्री बलराम साकत, साइकोलोजिस्ट श्री ओम साहू, उप निरीक्षक श्री अग्निहोत्री सहायक और आरक्षक आमिर चतुर्वेदी मौजूद रहे।

 

*पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया 28 एवं 29 दिसंबर को*

0

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच पदों एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन-आरक्षण प्रक्रिया हेतु समय-सारिणी निर्धारित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि 28 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले के समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, जिला पंचायत के सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित एवं महिला आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह 28 व 29 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे से जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के सभाकक्ष में संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत में सरपंच पद के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित एवं महिला आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

 

*महतारी वंदन योजना सम्मान हेतु (23 दिसम्बर 2024)।*

0


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल‘‘ थीप पर नगर पालिका मुंगेली के कम्यूनिटी हॉल में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुुंगेली के विधायक माननीय श्री पुन्नूलाल मोहले जी शामिल हुए। उन्होने मां सरस्वती एवं भारत मात की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक माननीय श्री पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किय वेद-पुराण के अनुसार जहां नारी की पूजा और सम्मान होता है, वहां भगवान का वास होता है। उसी के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब एवं आम लोगो की समस्या के प्रति संवेदनशील है और उनके लिए योजनाएं बना रहे है। सबसे पहले हर घर में शौचालय योजना लेकर आए, फिर महतारियों के सम्मान में महतारी वंदन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजना की 10 वीं किश्त सभी महिलाओं को मिल चुका है। विधायक माननीय श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार में शपथ लेते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया। 12 लाख से अधिक किसानों को धान की बकाया बोनस की राशि दी गई। पूरे मुंगेली जिला में 02 लाख 12 हजार 449 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभा मिल रहा है। विष्णु देव साय सरकार में सांय-सांय विकास हो रहे है। उन्होने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मिले पैसे का उपयोग घर-परिवार की तरक्की, बच्चों की पढ़ाई और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए करना है। महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान व गौरव में वृद्धि होगी। विधायक माननीय श्री पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम में सुपोषण स्टॉल का अवलोकन किया और दो महिलाओं को गोद भराई और दो बच्चों को सुपोषण टोकरी का वितरण किया। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्रासन कराया। उन्होने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ दिलाई। विधायक माननीय श्री पुन्नूलाल मोहले ने महतारी वंदन योजना के लाभांवित महिलाओं को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया और विष्णु की पाती प्रदान कर उन्हे मुख्यमंत्री के संदेशों से अवगत कराया। इस अवसर पर महिलाओं ने शासन द्वारा उनके सशक्तिकरण, स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि साय सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के रूप में प्रदेश की जनता के हित के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं महिलाओं के लिए कई योजनएं संचालित की जा रही है, इससे सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
एस.डी.एम. श्रीमती पार्वती पटेल ने कहा कि सुशासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर जिलें में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सरकार द्वारा सुशासन के जो आयाम स्थापित किए गए है, उसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके सम्मान में वृद्धि करने के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा हें महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वर्पूा कदम है। बड़े पैमाने पर लोगों का साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप आमजनों को बीमा सुरक्षा का लाभ देने एवं जागरूक करने के लिए विभिन्न गांवों में जन सुरक्षा शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान कुर्सी दौड सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामफल साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, एस.डी.एम. श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय कुमार शतरंज एवं परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार गेंदले सहित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना के हितग्राही उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस : ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर आयोग संचालित हैं। बढ़ती हुई ऑनलाईन खरीददारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ई-कॉमर्स संबंधी नियम भी बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दोषपूर्ण सामान, सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक कृत्यों के खिलाफ आवाज उठाना उपभोक्ता का अधिकार है। ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक और सजग रहना चाहिए।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा – वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

0

 

*राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन*

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को परिवार और समाज में मिला सम्मान

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने महतारी शक्ति ऋण योजना की गई शुरू: वित्त मंत्री

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित


  1. योगेश पाठक ब्युरो रायपुर,। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर आज महतारी वंदन सम्मेलन राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेल, शिक्षा, कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 4 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चेक का वितरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पास बुक का वितरण किया गया।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार बनने के तीसरे महीने ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई और 70 लाख माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के सम्मान के लिए दी जा रही है। महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने वाली योजना है। घर में कोई जरूरत बच्चों की शिक्षा के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य, अपने स्वास्थ्य जैसे छोटे-छोटे जरूरतों को महिलाएं पूरा कर पाती है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली योजना की राशि एकत्र कर सिलाई मशीन, पार्लर खोलकर जैसे अन्य महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास बैंक द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में बिना मॉर्गेज के 25 हजार रूपए का ऋण निकालकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महतारियों के लिए महतारी सदन योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत गांव-गांव में महतारी सदन बन जाएगा। जहां महिलाएं अपनी बैठक, कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कर सकते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने कहा। बच्चों को पढ़ाने से उनका सही विकास होता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। वास्तविक अर्थों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में महिलाओं के आरक्षण से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राशन कार्ड, आवास योजना, महतारी वंदन योजना महिलाओं के नाम कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण सहित महिला लाभार्थी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

0

योगेश पाठक ब्युरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मशहूर फिल्म निर्देशक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री बेनेगल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्याम बेनेगल जी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को सोचने पर मजबूर किया। श्याम बेनेगल जी की फिल्में न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम थीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों और यथार्थ को भी पर्दे पर बखूबी उतारती थी। उन्होंने सिखाया कि फिल्में समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी हो सकती है। पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित श्री बेनेगल जी ने 8 बार नेशनल फिल्म अवार्ड अपने नाम किया और फिल्म इंडस्ट्री को अनेक प्रतिभावान कलाकार दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्री श्याम बेनेगल जी के निधन से फिल्म जगत ने यथार्थवादी फिल्मों का एक अनमोल रत्न खो दिया है।

*NTPC कंट्रोल रूम सीकरी के कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही।*

0

 चोरी के कॉपर वायर एवं नगदी रकम किया गया जप्त।
 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी
(1) संजय चौहान पिता इतवार सिंह चौहान उम्र 26 साल साकिन जमनीमुडा थाना पाली जिला कोरबा
(2) राकेश चौहान पिता प्यारे लाल चौहान उम्र 22 साल साकिनन जमनीमुड़ा थाना पाली

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में NTPC कंट्रोल रूम सीकरी से 150मीटर कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी राजन पिता वर्जिश निवासी सिचाई कॉलोनी रायपुर द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 20/12/2024 की रात्रि को NTPC कंट्रोल रूम सीकरी लोडिंग पॉइंट से 150 मीटर कॉपर वायर को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

*हरिशंकर सिंह राज को डॉक्टर आप फिलॉसफी की उपाधि*

0

लोरमी— राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में पदस्थ श्री हरि शंकर सिंह राज सहायक प्राध्यापक हिंदी को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा ” छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास में पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी का योगदान ” विषय पर डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉक्टर अमित कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय नवीन महाविद्यालय फास्टरपुर के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। उन्होंने शोध कार्य का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी श्रीमती केशरी राज एवं अपने महाविद्यालय के स्टाफ को दिया है।