Home Blog Page 495

’सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

0

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी प्रदर्शनी का आयोजन अब 29 दिसम्बर तक

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। प्रदर्शनी में अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धियों लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, सुशासन एवं अभिसरण, ईआफिस, छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल उन्मूलन एवं जनजातीय उत्थान, सामाजिक समृद्धि एवं प्रगति, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति सहित नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवा कल्याण, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए संचालित योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन, डिजिटल भारत की सेवाएं जैसी योजनाओं के अलावा योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को लोगों की सराहना मिल रही है। लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी की तिथि अब 29 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

*श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक*

0

मुंगेली// छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। उन श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक नवीनीकरण हेतु मोबाइल एप श्रमेव जयते, विभागीय वेबसाइट या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसम्बर के बाद अनवीनीकृत श्रमिकों को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 077-3505050 से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

गले में स्वर यंत्र कैंसर से पीड़ित सुशील मुण्डा की ऑपरेशन के बाद लौटी आवाज

0

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्वर यंत्र के कैंसर का सफल इलाज

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के निर्देशन में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो रही है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे है।
स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इस कड़ी में कान, नाक, गला विभाग द्वारा जशपुर निवासी 33 वर्षीय सुशील मुण्डा का डीन डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन किया गया।
उल्लखेनीय है कि जशपुर निवासी 33 वर्षीय मरीज सुशील मुण्डा के लिए यह एक विकट स्थिति थी। वह पिछले दो वर्षों से खाँसी की समस्या से पीडि़त थे और पिछले छ: महीनों से उसकी आवाज ने भी उसका साथ छोड़ दिया था। वे कई जगह ईलाज के पश्चात निराश होकर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुँचे। नाक, कान, गला रोग विभाग में विभिन्न तरह की जांच से पता चला वह स्वर यंत्र के कैंसर से पीडि़त है। जिसका इलाज महँगा है और बड़े महानगरों में होता है, किंतु कान, नाक, गला रोग विभाग के विशेषज्ञ सर्जन ने उन्हें आश्वस्त किया कि इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में संभव है और विशेषज्ञ सर्जन द्वारा इलाज की विभिन्न प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। रोगी की सहमति के बाद विभिन्न विभागों ने मिलकर सर्जरी की तैयारी की गई। कान, नाक, गला, रोग, विभाग की सर्जन टीम में विभागाध्यक्ष डॉ.जया साहू, डॉ.दिनेश पटेल सहप्राध्यापक, डॉ नीलम नायक सहायक प्राध्यापक, डॉ.आयुषी सिंह, डॉ.अनिल कुमारी, डॉ स्वाति पवार, डॉ.रमेश पटेल, डॉ भावेश साहू, डॉ खुशबू पटेल, निश्चेतना विभाग टीम के विभागाध्यक्ष डॉ.ए.एम.लकड़ा द्वारा जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया जिसमें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.जितेन्द्र नायक का भी विशेष सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रोगी को आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया जहाँ निश्चेतना विभाग, मेडिसिन विभाग, डाइटीशियन और नर्सों की परिचर्या के उपरांत आज रोगी पूर्णत: स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
*क्या है टीएलपीपी जाने ईलाज की प्रक्रिया*
विशेषज्ञ सर्जन एवं सहप्राध्यापक ईएनटी डॉ.दिनेश पटेल ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम टीएलपीपी ( टोटल लेरिंजेक्टमी पार्शियल फेरिंजेक्टमी) है। इसमें पूरा स्वर यंत्र, स्वाँस नली और खाद्य नली का ऊपरी हिस्सा निकाल दिया जाता है, फिर खाद्य नली, स्वाँस नली दुबारा बनाया गया है। मरीज को कुछ दिनों तक आईसीयू मैं रखना पड़ता है। जहां डाइटिशियन की निगरानी में पौष्टिक नियंत्रित आहार दिया गया। बातचीत दुबारा सिखाने के लिए स्पीच थेरेपिस्ट कुमारी विकासलता लकड़ा एवं श्रीमती सृष्टि महाशब्दे द्वारा थेरेपी की गई। अब मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है एवं बोलने में सक्षम हैं। इस ऑपरेशन का निजी अस्पताल में पाँच से छह लाख का खर्च आता है। यह सुविधा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं, जिसमें मरीज का संपूर्ण जांच एवं इलाज नि:शुल्क किया गया।

*आगामी निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित*

0

मुंगेली // निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आगामी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नाम निर्देशन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि निर्वाचन की सूचना से आठवें दिवस तक नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। इसके पश्चात प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सवींक्षा की जाएगी। नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने सभी आरओ एवं एआरओ को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिए।
अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने नाम निर्देशन की वैधता को सघनता से जांचने के निर्देश दिए। संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सावधानी एवं सतर्कता बरतने, एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर ने निर्वाचन नामावली से अभ्यर्थी व प्रस्तावक के निर्वाचन क्रमांक की जांच त्रुटिरहित करने, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने गत निर्वाचन के अनुभवों को इस निर्वाचन में उपयोग करते हुए त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने नाम निर्देशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरओ, एआरओ, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी, श्री जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री चंद्रशेखर उपाध्याय, श्री राघवेंद्र सोनी, श्री मोहन उपाध्याय मौजूद रहे।

 

राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी के गुरुद्वारा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम मे हुए शामिल

0

वीर साहिबजादों की शहादत पूरे समाज के लिए है प्रेरणादायी – राज्यपाल श्री डेका

अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए वीर बालकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री श्री साय

योगेश पाठक ब्युरो रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडरी स्थित गुरुद्वारा पहुँचे और दशम गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर सपूतों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए उनका नमन किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के कम आयु के वीर बालको का धर्म रक्षा के लिए बलिदान देना अतुलनीय कार्य है, ऐसा उदाहरण बहुत कम ही मिलता है। इनकी शहादत आने वाली पीढ़ीयों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। श्री डेका ने कहा कि सिक्ख समाज मेहनती और देश की रक्षा के लिए सदैव आगे रहने वाला समाज है। गुरुद्वारों में लंगर और गुप्त दान की परंपरा बहुत ही सराहनीय है । उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल के विकट समय को याद करते हुए कहा कि देश के विभिन्न गुरुद्वारों में आम लोगों की सेवा में सिक्ख समाज ने तत्पर रहकर अत्यंत सराहनीय योगदान दिया था।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर वीर बालकों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की वीरगाथा का स्मरण करते हुए उनके द्वारा अपने धर्म और संस्कृति के लिए दिए गए बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस से आने वाली पीढ़ीयों को सदैव प्रेरणा मिलती रहे, इसके लिए छत्तीसगढ़ में इन वीर बालकों की वीरगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है l

इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत करते हुए वीर बालको की वीरगाथा को छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम मे शामिल करने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम मे विधायक श्री किरण सिंह देव तथा गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी श्री भूपेंद्र सवन्नी ने भी सम्बोधित करते हुए वीर साहिबजादो की वीरगाथा का स्मरण किया l वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थेl

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया दुःख व्यक्त

0

योगेश पाठक ब्युरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

*बिलासागुडी में होटल प्रबंधकों की बैठक के मुख्य दिशा निर्देश*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-आज दिनांक 25.12.2024 को पुलिस लाइन स्थित बिलासागुडी में शहर के सभी होटल,रेस्टोरेंट,मैरिज पैलेस एवं आगामी नए साल पर कार्यक्रम आयोजित करने वाली सभी संस्थाओं की मीटिंग श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री उदयन बेहार,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय साबद्रा,प्रशिक्षु (आईपीएस) सुमित कुमार, एसडीम बिलासपुर पियुश तिवारी, तहसीलदार बिलासपुर के द्वारा ली गई मीटिंग में आगामी नव वर्ष के दौरान 31 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये

बिलासागुडी में होटल प्रबंधकों की बैठक के मुख्य दिशा निर्देश

किसी सेलिब्रिटी को यदि बुलाया गया है तो इसकी जानकारी और अनुमति लेना अनिवार्य ,होटल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रमों की अनुमति, प्रवेश के लिये कूपन प्रणाली,नए साल के कार्यक्रमों के दौरान लाइसेंस अनिवार्य है (FL5 लाइसेंस की अनुमति यदि नही है तो आबकारी अधिकारी को लाइसेंस के लिए आवेदन करें सभी बार रात 12 बजे बंद हो जाएंगे,रात 10 बजे के बाद छतों या होटलों में डीजे का उपयोग करते समय डेसिबल नियंत्रित होना चाहिए; लाइव म्यूजिक सिस्टम में हल्का संगीत होना चाहिए होटल मे सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाउंसरों की ड्यूटी ,सभी होटल 12.00 बजे बंद हो जाएं।,सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए और पार्किंग की सुविधा किया जाना और गार्डों को पहले से जानकारी दी जानी चाहिए
होटल में मेहमानों के प्रवेश के लिए रजिस्टर बनाए रखें। , हुक्का, रसायन, ड्रग्स, हथियार, चाकू जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। पिस्तौल जैसे लाइटर भी प्रतिबंधित हैं।
जैसे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

♦️ *मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*

0

♦️ *रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर चोरी गई मशरूका किया गया बरामद।*

♦️ *होटल में खाना खाने के दौरान पास के कुर्सी में रखे मोबाईल को किया था चोरी।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी किये मोबाईल किमती 12000 रू. किया गया बरामद।*

*नाम आरोपी:-*
गोविंद दास मानिकपुरी पिता गोकुल दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी रामाग्रीन सिटी के सामने खमतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय कुमार पटेल पिता नरहरि प्रसाद पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 1, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर का दिनांक 24.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 08.00 बजे अशोक नगर स्थित लालू बिरयानी सेंटर में खाना खाने गया था, खाना खाते समय अपने मोबाईल मोटोरोला कंपनी का मॉडल जी-45, 5जी किमती 12000रू. को जेब से निकालकर पास के कुर्सी में रखा था, खाना खाने के बाद वह अपने मोबाईल को देखा तो कुर्सी पर नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि खमतराई मंे एक व्यक्ति मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते घूम रहा है, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद दास मानिकपुरी निवासी खमतराई का बताया जिसकी तलाशी पर मोटोरोला कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ, मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लालू बिरयानी सेंटर से चोरी करना बताया, जो उक्त अपराध की मशरूका होने से मोटोरोला मोबाईल किमती 12000रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

*पति से हुई लड़ाई तो थाने पहुंची पत्नी, पुलिस वालों के सामने खुदको लगाई आग… 3 माह की बेटी भी झुलसी*

0

छत्तीसगढ़ में पुलिस से जनता का भरोसा उठता जा रहा है. आज राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने 3 माह की मासूम बच्ची के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया. सूत्रों की मानें तो पति से झगड़े को लेकर महिला ने पुलिस से पहले शिकायत की थी. लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज महिला ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की. थाने के बाहर हुई इस घटना को देख थाने में मौजूद पुलिस जवान भी हतप्रद रह गए. आनन फानन में जवानों ने दौड़ते भागते आग में जलती महिला और बच्ची को बचाने का प्रयास किया. जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है. तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा मंगलवार शाम अपनी दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थी. यहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई. लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से वह निराश हो गई. बातचीत के बाद वह थाने के बाहर आई और केरोसिन डालकर खुदको आग के हवाले कर दिया. थाने के बाहर आगजनी की जानकारी मिलने के बाद तैनात पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए.

पुलिसकर्मी थाने के बाहर आए. महिला एवं उसकी बच्ची पर लगी आग को बुझाने लगे. लेकिन बताया जा रहा है कि घटना में महिला के साथ बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई है. दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में भर्ती करवाया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में थाना प्रभारी और तहसीलदार भी पहुंच गए.

 

*शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
◆ रंजीत काटले पिता स्व. हीरा लाल उम्र 40 साल निवासी रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छग

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कुमार तिवारी खनिज जांच चौकी लावर द्वारा दिनांक 22.12.2024 को थाना उपस्थित आकर दिनांक 22.12.2024 रात्रि समय 12.45 am बजे खनिज जांच चौकी लावर मस्तुरी में रंजित काटले निवासी रिस्दा आकर कर्मचारियो को अश्लील गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ खनिज जांच चौकी लावर में तोड़ फोड़ करने की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध धारा 221, 296,351(2), 324(4) BNS सदर कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी रंजित काटले को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126,135(3) BNSS के तहत दिनांक 22/12/24 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।