Home Blog Page 494

*विकलांग एवं मुख बघिर व्यक्ति ठण्ड से कापते रोड पर पड़ा था मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल*

0

 *विकलांग एवं मुख बघिर व्यक्ति ठण्ड से कापते रोड पर पड़ा था मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल➡️ परिजनों ने किया धन्यवाद

➡️ *घटना- रिंग रोड 2 बिलासपुर, जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️ डायल -112, छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी एवं आपातकालीन सेवा है जो अब मानवता की मिसाल बनती जा रही है डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रिंग रोड 2 में एक विकलांग व्यक्ति ठंड से कांपते हुए रोड में पड़ा हुआ है। सिविल लाइन डायल ११२ टीम के आरक्षक 495 राकेश कान्छी एवं चालक रमेश साहू तत्काल घटना स्थल पहुँचे जहाँ एक 35 वर्षीय युवक जो मुकबधिर था ठंढ और भूल से परेशान रोड में पड़ा हुआ था जिसे तत्काल उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेजाकर ईलाज कराया गया | इतना ही नहीं उनके परिजनों का पता नहीं मिले डायल-११२ के आरक्षक द्वारा गस्त दौरान उक्त व्यक्ति का फोटो दिखाकर आसपास लोगों से पता तलाश कर तस्दीक करने पर पता चला कि वह व्यक्ति मिनी बस्ती का निवासी है जिसके घर जाकर उसके मां से मिलकर उनके पुत्र को सिम्स अस्पताल में भर्ती करना बताया गया। जो अपने पुत्र को सही सलामत पारकर उसके चेहरे में मुस्कान आई।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने 112 टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

*हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा नगर पंचायत इंदौरी, प्रकाश व्यवस्था,सीसी रोड एवं चौक निर्माण के लिए मिली 1 करोड़ 78 लाख से अधिक की स्वीकृति*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना विकास के लिए आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति मिली है पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं से लेकर सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, पुल-पुलिया व चौक-चौराहों के निर्माण जैसे विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रही है आज नगर पंचायत इंदौरी में भी सीसी रोड, चौक निर्माण एवं हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात मिली है वहीं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 34 लाख 4 हजार एवं नगर पालिका परिषद् पंडरिया हेतु 49 लाख 37 हजार रुपए की लागत से अधोसंरचना विकास हेतु स्वीकृति मिली है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्य हेतु लगातार स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है इन विकास कार्यों से जहाँ जनता को लाभ मिल रहा है तो वहीं अधोसंरचना विकास के कार्यों से जनता की सुरक्षा,सुविधा एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो रही है आज नगर पंचायत इंदौरी में भी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके तहत सीसी रोड निर्माण चौक-चौराहों का निर्माण सहित क्षेत्र के प्रमुख स्थानों व सड़को में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट व स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जाएगा हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता के साथ एवं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने बताया कि नगर पंचायत इंदौरी के साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में भी अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से छाल रहें हैं

नगर पंचायत पांडातराई हेतु अधोसंरचना मद के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि में पूर्व में 1 करोड़ 11 लाख 9 हजार रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और आज सोलर हाई मास्ट लाईट शेड निर्माण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु कुल 6 कार्यों के लिए 34 लाख 4 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है इसी तरह नगर पालिका परिषद् पंडरिया हेतु अधोसंरचना मद के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत 3 करोड़ रुपए की अनुदान राशि में से 2 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपए की स्वीकृति पूर्व में प्रदान की जा चुकी थी और आज आहता निर्माण प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच जैसे 6 विकास कार्यों के लिए 49 लाख 37 हजार रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से एक वर्ष में ही पंडरिया विधानसभा एवं पूरे प्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो या किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना हो युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर आदिवासी समाज के कल्याण के लिए शासकीय योजनाओं का संचालन आज जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है पंडरिया विधानसभा में भी अबतक सड़क निर्माण, अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोड़ों की सौगात जनता को मिल रही है जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए हमारी सरकार जनहित के विषयों, योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी यह कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

—————————————-

*डॉ रमेश कश्यप को दी गई बहुत बड़ी जिम्मेदारी नागरिक सूचना विभाग में राष्ट्रीय सचिव बनाये गये*

0

डॉ रमेश कश्यप को दी गई बहुत बड़ी जिम्मेदारी नागरिक सूचना विभाग में राष्ट्रीय सचिव बनाये गये

आशीष कश्यप बिलासपुर:-डॉ रमेश कश्यप को नागरिक सूचना विभाग में राष्ट्रीय सचिव बनाएं जाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं

*संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण*

0

*ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  // श्री महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2024 को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है।

पक्षकार अब अपने प्रकरणों के वर्तमान स्थिति के सम्बंध में जानकारी वेबसाईट रेवेन्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://revenue.cg.nic.in) एवं आपको डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी रेवेन्यू(www.cgrevenue) पर अद्यतन स्थिति की ऑनलाइन भी जांच कर सकेंगें। श्री महादेव कावरे द्वारा न्यायालय संभागायुक्त आयुक्त बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से राजस्व वर्ष 2023-24 दिनांक 30 सितम्बर, 2024 की स्थिति में 2310 दर्ज प्रकरण में से 252 प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश पारित / निराकरण पश्चात् 2058 शेष दर्ज है। इसी तरह अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से 1194 दर्ज प्रकरण में से सुनवाई कर 227 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकृत पश्चात् 967 लंबित है।

राजस्व वर्ष 2024-25 जो कि कलेण्डर वर्ष 01 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर 2025 तक होता है। इस दौरान 01 अक्टूबर 2024 से दिनांक 27 दिसम्बर 2024 की स्थिति में आयुक्त न्यायालय में विगत वर्षों के लंबित प्रकरणों सहित 72 नये प्रकरण दर्ज होकर 2130 प्रकरणों में से 79 प्रकरणों पर आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अपर आयुक्त के न्यायालय में 67 नये प्रकरण दर्ज होकर 1034 प्रकरणों में से 62 में आदेश प्रसारित किया गया है।

वर्तमान में आयुक्त न्यायालय में 2051 एवं अपर आयुक्त न्यायालय में 972 लंबित, इस प्रकार कुल ऑनलाईन 3023 प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। संभागायुक्त न्यायालय बिलासपुर द्वारा शासन के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रकरणों की ऑनलाईन एण्ट्री के साथ विशेष रूप से पक्षकार एवं उनके अधिवक्तागणों की सुविधाओं की दृष्टि से उनके मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिंक किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे कि सम्बंधितों को प्रकरण की अद्यतन स्थिति का संदेश प्राप्त हो सके।

*वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा ग्लोबल लैंग्वेज बन चुकी है। इसके महत्व को कोई भी नकार नहीं सकता । प्रशासनिक क्षेत्र हो या रोजगार के अवसर , प्रत्येक क्षेत्र में अंग्रेजी जानने वालों को प्रमुखता दी जाती है।*

0

वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा ग्लोबल लैंग्वेज बन चुकी है। इसके महत्व को कोई भी नकार नहीं सकता । प्रशासनिक क्षेत्र हो या रोजगार के अवसर , प्रत्येक क्षेत्र में अंग्रेजी जानने वालों को प्रमुखता दी जाती है।

जांजगीर चांपा उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर अकलतरा नगर में जीत कोचिंग 5 जनवरी से पुन प्रारंभ की जा रही है । इसमें न सिर्फ अकलतरा नगर वरन आसपास के असंख्य विद्यार्थियों को धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने, पढ़ने एवं लिखने का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जाएगा ।

जीत कोचिंग को स्वर्गीय सत्यजीत राहा सर की पावन स्मृति में नगर वासियों की मांग के अनुरूप पुन प्रारंभ किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में 28 वर्षों का दीर्घकालिन अनुभव प्राप्त पंकज भारती के द्वारा विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है । पंकज भारती को डीएवी संस्थान ,जो राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा संस्थान है, में अध्यापन एवं प्राचार्य के रूप में सेवाएं देने का लंबा अनुभव है ,जो कि अंग्रेजी सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद होगा ।

अतः अकलतरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के सम्मानित अभिभावक बगड़िया भवन अकलतरा में 5 जनवरी से पुनः प्रारंभ होने जा रहे जीत कोचिंग में अपने पाल्य का नामांकन करवा सकते हैं।

*जुआ खेलने वाले 05 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों के कब्जे से नगदी 19,500 /रू, 04 नग मोबाईल एवं 52 पत्ती तास को किया गया बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 27.12.2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी तालाब के पास रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया कि *आरोपीगण* 01. अजय साहू उम्र 31 वर्ष साकिन कीर्तिनगर वार्ड क्रं 11 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर 02. शिव कुमार चौहान उम्र 33 वर्ष साकिन कोटमीसोनार वार्ड क्रं 19 थाना अकलतरा 03. राहुल टाण्डी उम्र 25 वर्ष साकिन कीर्तिनगर वार्ड क्रं 11 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर 04. गांधीदास मानिकपुरी 38 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा 05. निखिल कुमार श्रीवास उम्र 20 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से 04 नग मोबाईल नगदी 19500/रू एवं 52 पत्ती तास, बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 613/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरी.पारस पटले, सउनि के.के.कोसले थाना अकलतरा एवं सायबर सेल से सउनि विवेक सिंह, प्र.आर मनोज तिग्गा, आर.रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव शहबाज खान एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

**पुलिस चौकी दशरंगपुर के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न**

0

कबीरधाम :-आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को पुलिस चौकी दशरंगपुर (थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम) के नवीन चौकी भवन के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर *माननीय विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा* ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर नाग, थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री कमलकांत शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप चौबे और श्री रूपराम पट्टावि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर *माननीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा* ने कहा, “दशरंगपुर चौकी का यह नवीन भवन क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से यह परियोजना साकार हो रही है। मुझे विश्वास है कि यह भवन नागरिकों को समय पर सहायता प्रदान करने, अपराध नियंत्रण में मददगार बनने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन न केवल सुरक्षा का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी एक नई दिशा देगा।”

*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)* ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कहा, “नवीन चौकी भवन का निर्माण कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और अपराध नियंत्रण को नई दिशा मिलेगी।”

**स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल**
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “चौकी भवन का निर्माण हमारी सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भवन हमारे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में सहायक होगा।”

अनेक नागरिकों ने यह भी व्यक्त किया कि पुलिस चौकी की आधुनिक सुविधाओं से न केवल अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री खिलेश्वर साहू, श्री भुनेश्वर चंद्राकर और श्री मनोज राजपूत ने भी इस परियोजना के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

**आधुनिक और सुविधाजनक भवन होगा**
यह चौकी भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिसमें पुलिस कर्मियों के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चौकी का यह भवन क्षेत्र में पुलिस की प्रभावशीलता को बढ़ाएगा और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करेगा।

स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से यह चौकी भवन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा और दशरंगपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नई आशा का केंद्र बनेगा।

**नाबालिग के साथ अपराध में शामिल आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी**

0

थाना सूर्यनगर, जिला बेंगलुरु (कर्नाटक) में बाल संरक्षण समिति के अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने शासकीय अस्पताल, बेंगलुरु में नवजात शिशु को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सूर्यनगर में **धारा 376 भारतीय दंड संहिता (BNS), 4, 5(l), 6 पॉक्सो एक्ट** और **बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9** के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान घटना स्थल थाना पंडरिया (जिला कबीरधाम) क्षेत्र का होने की पुष्टि होने पर अग्रिम विवेचना हेतु प्रकरण की डायरी थाना पंडरिया को प्रेषित की गई। प्रकरण की जानकारी **पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)** को दी गई, जिन्होंने प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

**आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन**
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के दिशा निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में **उप निरीक्षक ज्ञान सिंह** के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को आरोपी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए **आरोपी लक्ष्मण सोनवानी (पिता गोकुल सोनवानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी तेंदुआडीह, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम)** को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, “यह प्रकरण बेहद संवेदनशील है और इस प्रकार के अपराध समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते हैं। पुलिस प्रशासन अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

**केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का फुलवारी एफ में हुआ भव्य स्वागत*

0

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भस्करा में प्रवेश द्वारा का किया उद्घाटन*

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ग्राम लीलापुर में जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए*

आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू आज संसदीय क्षेत्र के सघन दौरा किये । श्री साहू का ग्राम फुलवारी एफ में भव्य स्वागत हुआ,पुरा गांव तोखन साहू की जयकारे से गुंज रहा था । गांव में अनाज और लड्डू से तुलादान किया गया। श्री साहू के स्वागत में घर-घर से पुजा की थाली और आरती सजाई गई थी । लोगों के प्यार और स्नेह से श्री साहू भावुक हो गये थे।
श्री साहू ने ग्राम फुलवारी एफ में स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की घोषणा किये ।
ग्राम भस्करा में जनपद सदस्य श्रीमती शशि मोहित साहू के द्वारा निर्मित प्रवेश द्वारा का उद्घाटन किये।
ग्राम लीलापुर, तहसील लोरमी में
आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने लोरमी तहसील साहू समाज के अध्यक्ष श्री राजेश साहू एवं जनपद पंचायत सदस्य श्री विश्वनाथ साहू जी के यहां जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
मंत्री जी ने इस पावन अवसर पर बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित किये।

*बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *चोरी करनेवाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही*

♦️ *आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपी*
1. रघुबीर उर्फ छोटे सिदार पिता धनीराम सिदार उम्र 32 साल सा० झलमाला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.12.2024 को अपने ट्रैक्ट्रर क्रमांक CG10 DA-0540 को रात्रि करीबन 8. 00 बजे ग्राम झलमला के बाजार के पास अनूप साहू के घर के सामने खड़ी कर ड्राईवर सफर अली के साथ खाना खाने अपने अपने घर चले गये थे 30 मिनट बाद करीबन

8.30 बजे मै ड्राईवर को उसके घर से लेकर ट्रैक्ट्रर के पास गये तो देखे कि ट्रेक्ट्रर में लगा EXIDE BATTEY XP880 नही था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर द्वारा गांव के रघुबीर उर्फ छोटे सिदार चोरी करना पता चलने पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके मेमोरेण्डम पर से चोरी गये मशरूका उक्त बैट्री जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उसे मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।