Home Blog Page 493

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0

राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने मुख्यमंत्री से कहा ओलंपिक में मेडल लेकर आना मेरा सपना

मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, ओलंपिक में मेडल लाने लगातार मेहनत करने की दी सीख

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है।

हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व व्यवसायिक शिक्षा का बच्चों को मिल रहा है प्रशिक्षण : स्कूली बच्चों द्वारा तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई खुशी

0

शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने और रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो रही साकार : मुख्यमंत्री श्री साय

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी। उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कला को सीखने के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा और जब उन्हें पता चला कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने यह सीखा है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यही उद्देश्य था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करें बल्कि अपने रुचि के कार्यों में भी पारंगत हो। शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चों ने काष्ठ पर उकेरे गए संविधान की उद्देशिका भेंट की और उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा को पोट्रेट भेंट किया। स्कूली बच्चों के साथ आए शिक्षक श्री शिवचरण साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेम प्लेट को 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने अपने हाथों से तैयार किया है। वहीं पोट्रेट को खिलेंद्र बघेल ने और संविधान की उद्देशिका को छात्र सागर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत यह प्रशिक्षण मिला है और बच्चे रुचि के साथ इसे सीख रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख रुपए इन कलाकृतियों के विक्रय के माध्यम से उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार यह कलाकृतियां अब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

0

पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्य की निगरानी ‘ऑनलाईन ट्रैकिंग एप’ के माध्यम से करने के निर्देश

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए।

मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यकारिणी सभा की 89वीं बैठक में ये निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु कव्हर पेपर एवं इनर पेपर क्रय एवं अन्य निविदाएं जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल और श्री बसवराजु एस., पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

*➡️नवापारा खार में 08 आरोपी के कब्जे से 41900 रूपये व ग्राम खर्राघाट में 04 आरोपी के कब्जे से 5210 रूपये कुल 47000 रूपए जप्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-दिनांक 28.12.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जुआ सट्टा आबकारी एक्ट अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.आर.घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना व साइबर सेल की टीम गठित कर मुखबिर सुचना पर 02 प्रकरण जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमे ग्राम नवापारा खार में 1. शिवराज पिता सन्तु उम्र 37 वर्ष साकिन धनगांव 2 प्रदीप कुमार पिता विरेन्द्र उम्र 32 वर्ष निवासी मानिकपुर 3 अयोध्या जोशी पिता शिवराज उम्र 43 वर्ष निवासी ठक्कर वार्ड मुंगेली 4. भुवन आहिरे पिता मोहित उम्र 24 वर्ष 5. कृष्णा जांगड़े पिता मनोहर उम्र 31 वर्ष निवासी हेडसपुर 6. रामकुमार आहिरे पिता अमरदास उम्र 31 वर्ष निवासी I नवापारा मुंगेली 7. नरेश जांगडे पिता आत्माराम उम्र 33 वर्ष निवासी हेडसपुर 8 सुनील कुमार पिता अशोक कोशले उम्र 36 वर्ष निवासी चातरखार मुंगेली को आम जगह पर रूपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती से हार जीत नामक जुआ खेलते पाये जाने से नगदी रकम 41900 रूपये जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क 517/24 धारा छ ग. जुआ प्रति.अधि. की धारा 3(2) की कार्यवाही की गई व ग्राम खर्राघाट बड़े पुलिया के पास मुंगेली में आरोपीगण 1. इनदास भास्कर पिता महासिंग उम्र 54 वर्ष निवासी चातरखार 2. खुमानदास म्ानिकपुरी पिता अनुपदास उम्र 29 निवासी शिवाजौ वार्ड मुंगेली 3. बसंत उर्फ छोटा-पिता आनंद सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी रामगढ़ 4. रामगोपाल दुबे पिता रामकृपाल उम्र 40 वर्ष निवासी परहंस वार्ड मुंगेली को जुआ खेलते पकड़े जिनके कब्जे से नगद रकम 5210 रूपये 52 पत्ती तास अधजली मोमबत्ती माचिस जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपीगण, के विरूद्ध अपराध क्र. 518/24 धारा छ.ग. जुआ प्रति.अधि. की धारा 3(2) की कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी सायबर सेल मुंगेली सउनि मधुकर प्र.आर. राजेश बंजारे दयाल गवास्कर लोकेश राजपूत यशवंत डाहिरे आर भेषज पाण्डेकर राजु साहू अतुल ठाकुर हेम सिंह, महेन्द्र ठाकुर गिरीराज सिंह, राकेश बंजारा की अहम भुमिका रही

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा बना रेफर सेंटर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा सर्दी खांसी बुखार के अलावा कोई ईलाज नही हो रहा है। निजी अस्पताल में कमीशन पाने के लिए मरीज से दुर्व्यवहार कर रेफर किया जाता है। गरीब मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करने कोई कसर नही छोड़ रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ प्रमोद चन्द्रा के द्वारा गरीब मरीजों को निजी अस्पताल में कमीशन कमाने के लिए पहले डराया जाता है उसके बाद उनसे दुर्व्यवहार कर सरकारी अस्पताल में इलाज न करते हुए निजी क्लीनिक में भेजते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाते तक मरीज मर जाता है इसके जिम्मेदार कौन रहेगा यह सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह है। सरकार एक तरफ जितने भी सरकारी डॉक्टर है उनके निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगा रही है वही कमीशनखोर डॉक्टरों के द्वारा मोटी रकम कमाने निजी अस्पतालों में धड़ल्ले से रेफर किया जा रहा है। सरकार उन्हें तनख्वाह लाखों रुपए देती है फिर भी इनको कमिशन कमाने गरीबों के जान से खिलवाड़ करते हैं
गौरतलब है कि सरकारी हॉस्पिटल में सफाई के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए का बिल पास कराया जाता है परंतु बावजूद सफाई के नाम पर कलंक साबित हो रहा है। तरीका के साथ सफाई व्यवस्था ही नहीं है और वहीं पर निजी क्लीनिक अथवा अस्पतालों को देखा जाए तो निजी क्लीनिक पूर्णता साफ सफाई में रहता अच्छा रहता है। खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी सफाई की व्यवस्था पर निरीक्षण करने नहीं जाते हैं सिर्फ कागजों तक ही इनके निरीक्षण कार्य चलते हैं। गरीब मरीज भटकते हुए बिलासपुर एवं अन्य स्थान में जाकर ट्रीटमेंट करवाते हैं।
रेफर के आड़ में कमीशनखोरी की शिकायत जांच पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी स्वाति वंदना सिसोदिया से मीडिया द्वारा बात किया गया जिस पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी स्वाति वंदना सिसोदिया के द्वारा जांच कर उचित कारवाई करने की बात कही गई है। भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी पर अब किस प्रकार कारवाई होगी ये जनमानस को इंतजार रहेगा।

प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के समस्त मंत्रीगण का आभार धन्यवाद

0

साय साय आदेश हेतु मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी का आभार धन्यवाद

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर//आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से माननीय खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी के माध्यम से छ. ग़.राइस मिल समन्वय समिति द्वारा 22/23 के भुगतान हेतु आग्रह किया गया, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार की आज कैबिनेट बैठक में वर्ष 22/23 के भुगतान एवं परिवहन का भाड़ा देंने निर्णय हुआ। मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी मंत्री, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, श्री ओ. पी. चौधरी जी मंत्री, वरिष्ठ जन श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सौरभ सिंह जी, श्री राम गर्ग जी का प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति छत्तीसगढ़ में विजय गोयल,प्रीतेश गांधी,विष्णु बिंदल,रमेश अग्रवाल,वेदराम मनहरे,अमर सुलतानिया,सतेन्द्र गवेल,बँटी गोयल, संदीप मित्तल,कांतिलाल बोथरा, रणजीत पांडेय, प्रदीप देवांगन, समन्वय समिति के सदस्य गौतम दुगढ़, रामनिवास अग्रवाल,नीतीश अग्रवाल, सतीश शर्मा, बाके अग्रवाल,मनोज मित्तल जिले से नितेश अग्रवाल(मिंटू अग्रवाल) विष्णु बिंदल उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार कहा – बस्तर ओलंपिक का आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 117वीं कड़ी में देश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक-2024 की प्रशंसा की। श्री मोदी ने कहा पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। यह ओलंपिक उस क्षेत्र में हो रहा है जो जगह कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। श्री मोदी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का शुभंकर है वनभैंसा और पहाड़ी मैना – इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है। इस बस्तर खेल महाकुंभ का मूलमंत्र है, ‘करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर’ यानी खेलेगा बस्तर, जीतेगा बस्तर।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर ओलंपिक-2024 की सराहना करते हुए कहा कि पहली ही बार में बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के 7 जिलो के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं युवाओं के संकल्प की गौरव गाथा है। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और बॉलीवॉल हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात में बस्तर ओलंपिक के प्रतिभागियों के उत्साह का भी जिक्र किया। उन्होंने बस्तर की कारी कश्यप का जिक्र करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है, वे कहती हैं बस्तर ओलंपिक ने हमें खेल का मैदान नहीं जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सुकमा की पायल कवासी जी की बात भी कम प्रेरणादायक नही है, जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर के दोरनापाल में रहने वाले पुनेम सन्ना की कहानी को नए भारत की प्रेरक कथा बताते हुए कहा कि एक समय नक्सलियों के प्रभाव में आए पुनेम जी आज व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीत रहे हैं, उनका साहस और हौसला हर किसी के लिए प्रेरणा है। कोंडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी जी को बस्तर यूथ आइकॉन चुना गया है, उनका मानना है बस्तर ओलंपिक दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर दे रहा है। बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं यह ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है, जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे खेल आयोजन को प्रोत्साहित करें और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह खेल भावना के विकास के द्वारा समाज को जोड़ने का भी एक सशक्त एवं प्रभावकारी माध्यम है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार बस्तर में बदलाव और यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने दृढ़संकल्पित है। बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक लोगों का प्रतिभागी होना ओलंपिक की सफलता को दर्शाता है। बस्तर में अब बंदूक की आवाज नहीं, खेलों का शोर सुनाई देता है, हंसते-खेलते लोगों के चेहरे दिखाई देते हैं। निश्चित ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस प्रोत्साहन और विश्वास से हमारी सरकार को बस्तर की प्रगति के लिए कार्य करने की नई ऊर्जा मिलेगी, साथ ही बस्तरवासियों का मनोबल बढ़ेगा। लोगों के उत्साह ,ऊर्जा और सहभागिता ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह आयोजन भविष्य में भी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है।

*पीड़िता को बदनाम करने के नियत से उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर दीवालों में चस्पा करने वाला आरोपी को गिरफ्तार*।

0

 *पीड़िता को बदनाम करने के नियत से उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर दीवालों में चस्पा करने वाला आरोपी को गिरफ्तार*।

 

➡️ *आरोपी — सरोज कुमार डनसेना पिता गणेश राम डनसेना उम्र 30 साल ग्राम पुसलदा थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ. ग.)।*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जीजा जो पीड़िता को बदनाम करने का धमकी दिया है, दिनांक 14.01.2024 को इसकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर गांव के दीवालों पर चस्पा किया है प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति एवं महिला संबंधी होने से *सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति,* सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.)अति. पुलिस अधीक्षक महोदया , एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी घर में मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी को दिनांक 27.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही *निरीक्षक राजेश पटेल* थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में प्र.आर. योगेश्वर बंजारे आरक्षक नन्ही यादव, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

*आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण*

0

आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण ।

♦️आरोपीं को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. धीरेन्द्र पटेल पिता भगत राम पटेल उम्र 26 साल निवासी किसान परसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनाक 28.12.2024 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें आरोपी धीरेन्द्र पटेल द्वारा 2 वर्षों से लगातार शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से दैहिक शोषण करने आरोप लगाया रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1643/2024, धारा 376, भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी धीरेन्द्र पटेल पिता भगत राम पटेल उम्र 26 साल निवासी किसान परसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़ कर पुछताछ करने पर पीड़िता से शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करना स्वीकार किया आरोपी को विधीवत दिनांक 29.12.2024 के 14.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।।

 *रेल्वे मे नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख 40 हजार का ठगी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार*

0

 *रेल्वे मे नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख 40 हजार का ठगी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार*

♦️ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व व निर्देशनुसार भागलपुर बिहार से पकड़े गए शातिर आरोपी!

📌 ग्राउण्ड इनपुट व टेक्निकल इनपुट से मिला आरोपी का सुराग*

📌 *एसीसीयू बिलासपुर व थाना बिल्हा की संयुक्त कार्यवाही ।

नाम आरोपी –
01.रुपेश कुमार रजक पिता दीपलाल रजक उम्र 31 वर्ष साकिन मयागंज बक्सल मिस्त्री लेन थाना बरारी जिला भागलपुर (बिहार)
02.श्रीमति रोमा कुमारी पति रुपेश कुमार रजक उम्र 24 वर्ष साकिन मयागंज बक्सल मिस्त्री लेन थाना बरारी जिला भागलपुर (बिहार)


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) के द्वारा फरार आरोपियो की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी चकरभाठा श्री डी आर टण्डन को निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में थाना बिल्हा मे टीम बनाकर एसीसीयू बिलासपुर के तकनीकी सहयोग से फरार आरोपीगणो का भागलपुर बिहार में पता चलने से थाना बिल्हा से टीम रवाना किया गया था जिसमें प्रकरण के आरोपी पति पत्नि को भागलपुर बिहार से गिरफ्तार कर थाना बिल्हा लाया गया प्रकरण सदर के प्रार्थी डोमन कुमार राजपूत पिता श्याम कुमार राजपूत निवासी उमरिया थाना बिल्हा के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कुछ दिन पूर्व प्रार्थी का मुलाकात रूपेश कुमार रजक पिता श्री दीपलाल रजक, निवासी- मायागंज बरारी भागलपुर बिहार, वर्तमान निवास पुरानी बस्ती खरसिया जिला रायगढ़ वाले से डोंगरगढ जाते समय ट्रेन में हुई थी। उसने अपने आपको रेल्वे में लोको पायलट के पद पर खरसिया में पदस्थ होना बताया। उसके बाद से हम दोनो की दोस्ती हो गई और हम दोनो का एक दूसरे के परिवार में आना जाना शुरू हो गया। बातचीत के दौरान मै रूपेश को बताया था कि रेल्वे ग्रुप डी में फार्म भरा हॅू, मेरा पेपर होने वाला है, तब उसने रेल्वे के उच्च अधिकारी से अपना उठना बैठना बताया। डीआरएम, जीएम से संपर्क बताया। और कहा कि डीआरएम सर सब बना देंगे तुम्हारा नौकरी लग जायेगा। छरू लाख रूपये लगेगा अभी कुछ देना पडेगा कहकर मुझसे 3,00,000/- तीन लाख रूपये की मांग किया था तब मैने अपने पिता श्याम कुमार राजपूत के सेंट्रल बैंक बिल्हा के एकाउन्ट से चेक क्रमांक 044138 के माध्यम से रूपेश कुमार रजक के यूनियन बैंक मायागंज बरारी बिहार के खाता नंबर 624402010006307 में दिनांक 26.5ण्2022 को तीन लाख रूपये ट्रांसफर किया। कुछ दिन बाद हम लोग एक साथ परिवार सहित दिल्ली, आगरा घुमने गये। तब उसकी पत्नी रोमा कुमारी भी मुझे व मेरी पत्नी अनुराधा को नौकरी लगाने का विश्वास दिलाती रही और अपने पति को भी रेल्वे मे नौकरी करना तथा उच्चाधिकारियो से संपर्क होना बताती थी। 06 दिन बाद हम लोग वापस आ गए। उसके कुछ दिन बाद रूपेश रजक मुझे फोन कर बताया कि आपका सलेक्शन हो गया है, और वाटसअप में दिनांक 07.07.2022 को एक लिस्ट भेजा जिसमें मेरा नाम था। तथा एलाटमेंट लेटर के लिए मुझसे दो लाख रूपये की मांग किया, तब मै फोन पे के माध्यम से अलग-अलग दिनांक को कई किस्तो में 2,00,000/- दो लाख रूपये उसके फोन पे नंबर 6200569905 में ट्रांसफर किया। उसके बाद मुझे माह सितंबर में फिर से एलाटमेंट लेटर के लिए चालीस हजार रूपये की मांग किया तब मै 03.09.2022 को फोनपे से चालीस हजार रूपये उसको ट्रांसफर किया। उसके कुछ दिन बाद वह मुझे अपने घर बुलाकर एलाटमेंट लेटर दिया और छाल रायगढ स्टेशन में ज्वाइनिंग कराना बताया और ज्वाइनिंग लेटर अलग से आयेगा कहा। एक दो माह बाद भी ज्वाइनिंग लेटर मुझे नही मिला तो उससे ज्वाइनिंग लेटर के बारे में पूछताछ किया तो वह टाल मटोल करने लगा। नौकरी नही लगने पर मेरे द्वारा पैसा वापस मांगा गया तो पैसा देने के लिए घुमाता रहा। आरोपी गिरफ्तारी टीम में उप निरी, जी एल चन्द्रकार, प्र आर बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, म आर जीवन्ती और एसीसीयू बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।