Home Blog Page 492

*कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने बालगृह के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया नववर्ष, दी बधाई*

0

*बच्चों को उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री प्रदान कर बेहतर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिला मुख्यालय मुंगेली के रामगढ़ में संचालित बालगृह के बच्चों के साथ केक काटकर नववर्ष मनाया। उन्होने बच्चों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें नववर्ष के अवसर पर उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर, इरेज़र प्रदान कर बच्चों का मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने कहा कि आज बालगृह के बच्चों के साथ नववर्ष मनाने का अवसर मिला, जो खुशी की बात है। उन्होने कहा कि बालगृह के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। जिला प्रशासन बच्चों की बेहतरी के लिए उनके साथ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और अपने आप को स्थापित करने के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। जो हम यहां है। वह शिक्षा के बदौलत हीं है। उन्होने बालगृह के बच्चों से कहा कि वे जितना अच्छा कर सकते है। उतना बेहतर करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी बालगृह के बच्चों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चे एक दूसरे से सीखे और जीवन में आगे बढ़े।

*कलेक्टर-एसपी ने दो बच्चों को जन्मदिन की दी बधाई*

नव वर्ष के अवसर पर 01 जनवरी को बालगृह में दो बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। दोनों बच्चों ने एक साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कलेक्टर और एसपी ने बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर और एसपी को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए।

*कलेक्टर-एसपी ने बाल गृह के बच्चे द्वारा बनाई गई सुंदर ड्राइंग को सराहा*

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बालगृह में रह रहे बच्चे द्वारा बनाई गई सुंदर ड्राइंग का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बच्चें की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान किया। बता दे कि बालगृह में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइंग, पेंटिंग, डांसिंग, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति अंजू बाला शुक्ला, चाईल्ड लाईन केंद्र के समन्वयक श्री उमाशंकर कश्यप और बालगृह के अधीक्षक उपस्थित थे।

 

*जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उतरे फील्ड पर*

0

*अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखा*

*इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

*अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना से 50 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, 75 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाया जाएगा*

*उप मुख्यमंत्री ने सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों का भी किया अवलोकन*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखने पहुंचे। उन्होंने दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यों के निर्माण में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना के इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने किरवई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ड्राइंग-डिजाइन देखकर जल शोधन की प्रक्रिया समझी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्रियों एवं निर्माण की गुणवत्ता की टेस्टिंग के बारे में पूछा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों साइट्स का नियमित भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री साव ने निर्माण एजेंसी से कहा कि इस पूरे क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है। इससे 50 गांवों को पेयजल मिलेगा। इसके सभी घटकों का काम अच्छा होना चाहिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने और गांवों में टंकी निर्माण के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

*करीब 75 करोड़ की योजना, 15 हजार परिवार होंगे लाभान्वित*

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से सिमगा विकासखंड के 50 गांवों के 15 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। शिवनाथ नदी पर तोरा गांव में बने चक्रवाय एनीकट से पानी लेकर गांव-गांव में निर्मित पानी टंकियों के माध्यम से हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी। करीब 75 करोड़ रुपए लागत की इस योजना का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। योजना का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

*पानी टंकी पर चढ़कर गुणवत्ता देखी, महिलाओं से जलापूर्ति का लिया फीडबैक*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। उन्होंने गांव के घरों में जाकर नल से आ रही पानी की धार भी देखी। श्री साव ने सरपंच, पंचों, अन्य ग्रामीणों और महिलाओं से चर्चा कर जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम दोनों समय नल से पर्याप्त पानी आ रहा है। सड्डू में पूर्व से ही संचालित नल जल योजना के तहत 212 घरों में नल कनेक्शन दिए गए थे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में दूसरी पानी टंकी के निर्माण के बाद 292 और घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। दोनों को मिलाकर अब गांव में 504 नल कनेक्शन हो गए हैं। टंकियों को भरने के लिए यहां दो जलस्रोत स्थापित हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि घर-घर लगे नल, गांव में स्थापित पानी की टंकियां और जलस्रोत आपके ही हैं। आप लोगों को ही इनका इस्तेमाल, संधारण, रखरखाव और सुरक्षा करनी है। योजना पूर्ण हो जाने के बाद नल जल योजना का संचालन भी ग्राम पंचायतों को ही करना है। श्री साव के अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना और सड्डू सिंगल-विलेज योजना के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

*ग्राम डिंडोरी में 125 क्विंटल अवैध धान जब्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। वहीं अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र में राजस्व, कृषि एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम डिंडोरी में श्री पुष्पराज साहू द्वारा अवैध धान 312 बोरी (125 क्विंटल) भंडारण पाया गया। पूछताछ करने पर पुष्पराज द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री सी. पी. सोनी एवं श्री शांतनु तारम, आर.ए.ई.ओ. श्री रामेश्वर ध्रुव, श्री अशोक क्षत्रिय, उप निरीक्षक श्री विहर्षवर्धन पाटले और श्री भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

 

*रात्रि में घर घुसकर कर एलईडी टीव्ही व नगदी रकम चोरी करने वाले चोर पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार”*

0

*आरोपी को कुछ घंण्टे के अंदर ही पकडकर चोरी गई एलईडी टीव्ही एवं नगदी रकम की गई बरामद**

*नाम आरोपी**

करन कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे उम्र 24 साल निवासी साई मंदिर के पीछे तालापारा थाना सिविल लाईन |

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण** इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मण पुरी गोस्वामी पिता स्व. पंचपूरी उम्र 52 साल निवासी तालापारा साई मंदिर के पीछे मिनीमाता नगर थाना सिविल लाईन का दिनॉक 31.12.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉक 31.12.2024 को यह रात्रि करीबन 10.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर सहपरिवार मोहल्ले में कार्यक्रम देखने गया था वापस आकर देखा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर का सामान अस्थ व्यस्त पडा था, घर मे लगा एलईडी टीव्ही, एक बोरी चावल, एक हाथ घडी, व नगदी रकम 4000रू को करन कुर्रे व उसके साथी द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट करने पर अपराध सदर कायम किया गया आरोपी करन कुर्रे को पकडकर पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना तथा एलईडी टीव्ही को चोरी कर अपने घर में रखना बताने पर चोरी गई एलईडी टीव्ही को आरोपी के घर से बरामद किया अन्य सामान को अंकित बंजारे, चिकु अंचल के पास होना बताया है, की तलाश जारी है, आरोपी करन कुर्रे को दिनॉक 01.01.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश एवं उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

0

साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाएं छत्तीसगढ़ के शहरों को : श्री अरुण साव

आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने कहा

अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, / उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में बन रहे अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और इनके उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों को गंभीरता और सक्रियता से काम करते हुए राज्य के शहरों को साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., विशेष सचिव श्री आर. एक्का और संचालक श्री कुंदन कुमार भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए अच्छी गुणवत्ता की उत्कृष्ट मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का इस तरह निर्माण करें कि शहर में इसकी विशेष पहचान और दर्शनीय स्थल बनें। उन्होंने प्रदेश के 12 शहरों में बनाए जा रहे नालंदा परिसर के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र काम प्रारंभ करने को कहा। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि नालंदा परिसर का शानदार और आइकॉनिक निर्माण होना चाहिए। नालंदा परिसर और अटल परिसर का निर्माण सरकार के महत्वाकांक्षी कार्य हैं। उन्होंने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को खुद इनकी मॉनिटरिंग करने और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत मिशन 2.0, एसटीपी निर्माण और आकांक्षी शौचालयों के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को रोजाना प्रातः भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने 01 जनवरी से ही इसकी शुरूआत कर शहरों में प्रकाश और सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा। श्री साव ने इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गंभीरता और सक्रियता से प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा। इसमें किसी तरह का हीला-हवाला पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री साव ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च महीने तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गरीबों का आशियाना तैयार करने का काम संवेदनशीलता से करते हुए इनका निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने किफायती आवास परियोजनाओं के तहत निर्मित आवासों का आबंटन हितग्राहियों को तत्काल करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान अनिराकृत प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर इन्हें जल्द से जल्द निराकृत करने को कहा।

श्री साव ने नगरीय निकायों में नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ऊर्जा की अनावश्यक खपत पर रोक लगाते हुए विद्युत देयकों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। लंबित भुगतान के कारण विद्युत देयकों पर सरचार्ज लगने की स्थिति नहीं बननी चाहिए। श्री साव ने नगरीय निकायों में सेट-अप के पुनरीक्षण के लिए आवश्यक जानकारी संचालनालय को भेजने को कहा। उन्होंने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सभी कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालक एवं नगरीय निकायों के अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

0

नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए: श्री विष्णु देव साय

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, हर तरफ बस राधे-कृष्णा की गूंज*

0

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार की शाम को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मथुरा पहुंचे । उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। पूरे भक्तिभाव के साथ पुजारियों के साथ वे पूजा करते दिखे। श्री साहू अपने सुपुत्र निखिल साहू के साथ एक दिवसीय प्रवास पर मथुरा – वृदावंन ,बनारस में है।

*केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाँके बिहारी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए माँगा आशीर्वाद*

प्रेम मंदिर में भी की पूजा-अर्चना, कहा क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकारी हो नया साल।

केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने नए साल की पूर्वसंध्या पर वृन्दावन में बाँके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामना और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पावन धाम में जाकर प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मैंने ये प्रार्थना की है कि नया साल बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र और सम्पूर्ण देश के लिए मंगलकारी और विकास से परिपूर्ण हो। वृन्दावन में मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें। भगवान श्री कृष्ण की भूमि को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देवभूमि में भगवान कृष्ण बाँके बिहारी नंदलाल के रूप में विराजते हैं। यहां जो कुछ भी होता है वो भगवान श्रीकृष्ण की ईच्छा से ही होता है। आज मेरा मन बहुत गदगद है, मैं भावविभोर हूं। वर्षों तक जो सपना संजोया आज उस पवित्र भूमि को स्पर्श करके पूरा हुआ आप कल्पना कर सकते हैं, मेरे भीतर कितना आनंद होगा।’

प्रेम मंदिर में राधा रानी के मनमोहक प्रेम मंदिर को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह प्रांगण प्रेम,आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम है। यहाँ भगवान श्रीकृष्ण की विविध प्रमुख लीलाओं का बेहद ही प्रभावशाली ढंग से हृदय को छू लेने वाला चित्रण देखने को मिलेगा। यहाँ अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा है।

*आईटी एक्ट के फरार आदतन आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में।*

0

♦️ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) के नेतृत्व व निर्देशानुसार रायपुर से पकडे गये आदतन आरोपी ।

नाम आरोपी –
01संदीप आहुजा उर्फ जीवन दीप सिंह पिता संतोष आहुजा उम्र 52 वर्ष साकिन पदमानाभपुर दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) के द्वारा आईटी एक्ट के फरार आरोपियो की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी चकरभाठा श्री डी आर टण्डन को निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में थाना बिल्हा मे टीम बनाकर फरार आरोपी का रायपुर में पता चलने से थाना बिल्हा से टीम रवाना किया गया था जिसमें प्रकरण के आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर थाना बिल्हा लाया गया प्रकरण सदर के प्रार्थी सुशील अग्रवाल पिता स्व. किशोर अग्रवाल उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं 3 बिल्हा थाना बिल्हा के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के दोस्त सरन साहू जो कि वार्ड नं 14 बिल्हा का निवासी है, जिसके द्वारा मुझे यह कहा गया कि मै दिनांक 15.06.24 को संदीप आहूजा नामक व्यक्ति को फोन पे के माध्यम से 10000 रुपये दिया था, जो पैसा वापस नही करने पर मुझे दिनांक 27.06.24 को बताया, तब मेरे द्वारा संदीप आहूजा उर्फ जीवनदीप सिंह के मोबाइल नंबर 9244147820 पर काल किया गया, जिस पर उसके द्वारा कहा गया कि मै। घंटे मे थाना पहुंचकर पैसा देता हूँ, । घंटा बाद जब मेरे द्वारा काल किया गया तो मोबाइल बंद बताया गया, फिर दिनांक 28.06.2024 को लगभग दोपहर 02.00 बजे वाट्सअप मैसेज कर अश्लील गंदे शब्दो का प्रयोग किया गया, जिसके बाद मेरे द्वारा उसे ब्लाक कर दिया गया, दिनांक 29.06.24 को दोपहर 02.00 बजे ट्रकालर पर मैसेज कर अश्लील गंदी गंदी मां की गाली गलौच किया है। उसके द्वारा किया गया गाली गलौच से मुझे बहुत बुरा लगा है। उसके द्वारा सरन साहू को दिये गये विजिटिंग कार्ड मे दिये गये मोबाइल नंबर 9993047820 एवं विजिंटिंग कार्ड को दिखाकर लोगो से जानकारी लेने पर यह पता चला कि उसका वास्तविक नाम जीवनदीप सिंह है। आरोपी गिरफ्तारी टीम में उप निरी, जी एल चन्द्रकार, प्र आर बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक गोवर्धन शर्मा, आर. ज्वाला सिंह का विशेष योगदान रहा।

*सिम्स अस्पताल से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

सिम्स अस्पताल से चोरी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

आरोपी द्वारा सिम्स अस्पताल से वीवो कंपनी का एक नग मोबाईल व नगदी रकम, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रात्रि में किया था चोरी |

नाम आरोपी :-

01. संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई पिता विजय निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी नेपनिया थाना नेपनिया जिला बलौदा बाजार छ.ग. । जप्त की गई सामान – कब्जे से 01 नग वीवो मोबाईल फोन जप्त ।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 16.08.24 को प्रार्थी सुयश दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.08.24 को अपनी मां राखी दुबे को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था, दिनांक 16.08.24 को समय रात्रि में टेबल स्टैण्ड पर एक मोबाईल वीवो कंपनी, पर्स में रखे नगदी रकम, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रख कर सो गये थे, रात्रि 04.00 बजे नींद खुली तो सामान नहीं जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था की चोरी होने की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अप. क. -347 / 24 धारा 305 बीएनएस के प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया था, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी एवम चोरी गए समान का पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 31.12.24 को मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई पिता विजय निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी नेपनिया थाना नेपनिया जिला बलौदा बाजार को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठ एवं हमराह स्टॉफ के द्वारा ग्राम नेपनिया बलौदा बाजार पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया पुछताछ किया गया जो सिम्स अस्पताल से में चोरी करना स्वीकार किया। जो आरोपी के पास 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया हैं शेष मशरूका नगदी रकम को खाने पीने में खर्च होना बताया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 305 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, . आर – नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है ।

छत्तीसगढ़ में कृषि और पशुपालन को नई दिशा देने वाला उपकरण फोल्डस्कोप

0

छत्तीसगढ़ राज्य के 20 जिलों के किसान कर रहे हैं फोल्डस्कोप का उपयोग उन्नत तकनीक के जरिए किसान मिट्टी की गुणवत्ता और पौधों की बीमारियों का पता लगाने में हो रहे सक्षम

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में खेती को उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए लगातार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किए जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धुरी भी कृषि है। छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को हर संभव मदद दे रही है।

छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप के उपयोग के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के सहयोग से राज्य के 20 जिलों के किसानों को ’’फोल्डस्कोप’’ नामक पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वितरित किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती और पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों से सशक्त बनाना है। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, सक्ती, महासमुंद, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, कांकेर और बस्तर जिलों के 30 से अधिक गांवों में फैले इस कार्यक्रम को आईसीएआर – राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

फोल्डस्कोप एक किफायती और पोर्टेबल माइक्रोस्कोप है, जिसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक प्रोफेसर मनु प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित किया है। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था और तब से इसका उपयोग शिक्षा, शोध और निदान के लिए किया जा रहा है। यह उपकरण खेती और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में बेहद उपयोगी और किफायती है। फोल्डस्कोप का उपयोग किसान कीट और रोग का पता लगाने, मिट्टी की गुणवत्ता की जांच और पानी के विश्लेषण के लिए कर रहे हैं। इसकी मदद से फसलों में पाउडरी फफूंदी, पत्ती झुलसा, पत्ती धब्बा और कटाई के बाद होने वाली बीमारियों की पहचान की जा रही है। अब तक, फोल्डस्कोप की मदद से 16 प्रकार के फफूंद रोगों और उनके कारक जीवों की पहचान हो चुकी है। उदाहरण के लिए, गोलोविनोमाइसेस सिचोर-एसेरम और एरीसिफे पॉलीगोनी जैसे रोगजनकों का पता लगाया गया है। फोल्डस्कोप केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पशुपालन में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए वीर्य की गुणवत्ता का आकलन करने में इसका प्रयोग किया गया है। इससे गर्भधारण दर में सुधार हुआ है और देशी मवेशियों की नस्लों की ग्रेडिंग बेहतर हो रही है।

फोल्डस्कोप का उपयोग पांच जैविक कीटनाशकों और दो जैव एजेंटों का परीक्षण करने के लिए भी किया गया है। इससे रसायनों पर निर्भरता घटाने और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फोल्डस्कोप को बनाने का विचार तब आया जब प्रोफेसर मनु प्रकाश ने खेतों का दौरा किया और पाया कि वैज्ञानिक उपकरणों की अनुपलब्धता किसानों के लिए एक बड़ी बाधा है। उन्होंने एक ऐसा उपकरण विकसित किया जो सस्ता, टिकाऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के लिए आदर्श हो। फोल्डस्कोप ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि और पशुपालन को सरल और वैज्ञानिक बना दिया है। यह उपकरण न केवल खेती में लागत कम कर रहा है, बल्कि फसल और मवेशियों की गुणवत्ता में सुधार कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है।