Home Blog Page 491

*36वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ*

0

*कलेक्टर-एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला मुख्यालय स्थित पड़ाव चौक में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ 31 जनवरी तक जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगी।

*सभी लोग यातायात को लेकर जागरूक रहें – कलेक्टर*

कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह स्वयं के साथ-साथ दूसरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। सड़क पर चलते समय सतर्क रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सड़क पार बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा यदि वाहन चला रहे हैं, तो गति सीमा का पालन करें और संकेतों का ध्यान रखें। जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, जो नियमों का उल्लंघन करता है, उनका लाईसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करें। सभी लोग यातायात को लेकर जागरूक हों, ताकि कम उम्र में खोने वाली जिदंगियों को बचाया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि सरगांव क्षेत्र से 04 जगहों पर ब्लैक स्पॉट का निराकरण पुलिस विभाग के प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किया गया है। वहां लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्था अच्छी हो गई है। अब वहां किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करने की बात कही।

*यातायात नियमों के बारे में जानकारी अवश्य रखें – पुलिस अधीक्षक*

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा तरीका भी है। इससे दुर्घटनाएं कम होने के साथ यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से वाहन का इस्तेमाल करता है। हम सभी यदि वाहन और यातायात नियमों के बारे में जानकारी नहीं रखेंगे, तो निश्चित रूप से बड़ी संकट में फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने वाहन का नियमित जांच कराएं। वाहन चलाने के लिए ड्रायविंग लाईसेंस और बीमा अवश्य होना चाहिए। नाबालिक बच्चा वाहन बिलकुल न चलाएं। हम अपनी वाहन किसी को देते हैं, तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उस व्यक्ति को वाहन चलाने आना चाहिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना के कुछ उदाहरण दिए और सावधानी बरतने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षित रहेंगे, तो जनता सुरक्षित रहेगी और हमारा शहर भी सुरक्षित रहेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत 31 जनवरी तक आम नागरिक, स्कूल, कॉलेजों, युवाओं को नियमों के प्रति जागरुक करने प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उन्होने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और कहा कि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाएं, सतर्क रहे, सुरक्षित रहे। बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाना सुरक्षित नहीं है। शराब पीकर वाहन न चलाएं। जल्दबाजी न करें सड़क पार करने से पहले चारों तरफ देखें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। कार में बैठे प्रत्येक व्यक्ति सीट बेल्ट जरूर लगाए। गाड़ी चलाते समय फोन उपयोग का पर 01 हजार से 05 हजार रूपए का जुर्माना या 06 महीने से 01 साल का कारावास या दोनों है। वाहन चलाते समय इयरफोन का इस्तेमाल न करें। बीच सड़क पर वाहन न रोकें। तेज गति से वाहन न चलाएं। बच्चों को सड़क पर न खेलने दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

*आमलोगों को वितरण किया गया छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जनपद पंचायत मुंगेली में आमलोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण किया गया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जनपद पंचायत कार्यालय पहुुंचे लोगों ने जनमन पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई-नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रिका को उपयोगी बताया और अन्य लोगों को भी पठन के लिए प्रेरित करने की बात कही।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सरकार द्वारा आमलोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, जिसकी जानकारी आमलोगों को इन्हीं पत्रिकाओं के माध्यम से मिलती है। इस पुस्तिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी.,व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही

♦️ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

*गिरफ्तार आरोपी*
रामसिंह धनुहार पिता मुरू धनुहार उम्र 55 साल साकिन धनुवार मोहल्ला सोठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

*जप्ती शराब*-
30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 02.01.2025 को थाना सीपत की जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया। जहां रामसिंह धनुहार पिता मुरू धनुहार उम्र 55 साल साकिन धनुवार मोहल्ला सोठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्र आर परमेष्वर, आरक्षक प्रकाश जगत, सुभाष मरावी, मुरीत राम बघेल, ज्ञानेश्वर यादव का सराहनीय योगदान है।

 *शराब के नशे में स्कूल अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को थाना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 *शराब के नशे में स्कूल अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को थाना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आरोपी :– 1. भूपेश बघेल पिता वेदप्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष
2. सोमेश्वर दिनकर पिता दुर्योधन दिनकर उम्र 28 वर्ष
3.समेर दिनकर पिता संतोष दिनकर उम्र 18 वर्ष
4. राहुल मरावी पिता कन्हैया मरावी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बघेलकापा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ. ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। थाना कोटा में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 02.01.2025 को आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट किया गया है। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 11/2025 धारा 296,351(2),333,3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध 03/03/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस. एस. कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में उप निरीक्षक मीना ठाकुर , सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले , एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है।

*विकास खंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा संजय जायसवाल ने सेवा निवृत्ति के दिन सौपा पेंशन अदायगी आदेश की कॉपी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विकास खंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा के अंतर्गत पदस्थ प्रधानपाठक 31/12/2024 को सेवानिवृत होने वाले राजीव श्रीवास्तव प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्य शाला कैलाशनगर ,रामरतन शर्मा प्रधानपाठक शास पूर्व माध्य शाला पथर्रा एवं अशोक कुमार पाण्डेय शास पूर्व माध्य शाला मक्के को अर्धवार्षिकी पूर्ण करने पर सेवानिवृत के दिन पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया गया साथ ही अर्धवार्षिकी पूर्ण करने पर केशलाल साहू बीआरसी अजय चंद्रवंशी अनिल केशरवानी एवं मुदिता गुप्ता सहा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा एवं समस्त स्टॉप उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई ज्ञापित किया गया।

—————————————-

*रायपुर पुलिस की सतर्कता: नकली पुलिस बनकर अवैध वसुली करते 3 आरोपी गिरफ्तार*

0

रायपुर आरोपियों द्वारा नकली पुलिस बनकर प्रार्थी से अवैध वसूली किए जाने की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरंग पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से पीएसओ द्वारा पहनी जाने वाली नकली नीली वर्दी, नकली बत्ती लगी हुई चारपहिया व अवैध रूप से वसूले गए पैसे जब्त किए।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश प्रारंभ*

0

0.हमारा लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, सुविधा और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है भावना बोहरा द्वारा पंडरिया में लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की जा रही है जिसमें प्रवेश की प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इस सेंटर में पंडरिया विधानसभा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जो IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व भावना दीदी की गारंटी में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए संकल्प किया था जिसके तहत पंडरिया में लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की जा रही है 2 जनवरी 2025 से इसके लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है और जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से इच्छुक छात्र-छात्राएं एडमिशन हेतु प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं फॉर्म में पूछे गए सामान्य जानकारियों को भरकर और जिस विषय में विद्यार्थी कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं उसकी जानकारी प्रवेश फॉर्म में अंकित कर जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र में जमा करना होगा जिसके पश्चात् छात्र-छात्राओं का नामांकन दाखिल किया जाएगा और वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जहाँ वे IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे और अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को कोचिंग के साथ-साथ समय-समय पर उनका मार्गदर्शन और मोटिवेशन किया जाएगा उन्होंने बताया कि लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं ऐसे ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को हम इस सेंटर के माध्यम से वे सभी सुविधाएँ एवं कोचिंग उपलब्ध कर सकें ताकि वे निश्चिन्त होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा साथी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें उन सभी के अन्दर भी अपार सामर्थ्य है कौशल है जिससे वे पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल सकते हैं हम हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और एक मंच देना चाहते हैं जिसके माध्यम से वे सही राह पर चल सकें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर अपने समाज माता-पिता, क्षेत्र और हम सभी का नाम रोशन कर सके अपने लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके एवं आर्थिक व संसाधनों के अभाव में पीछे न रह सकें हमारे इस प्रयास में पंडरिया विधानसभा की जनता और आप सभी युवा साथियों का सहयोग व मार्गदर्शन हमेशा अपेक्षित रहेगा ताकि हम बेहतर कार्य करते रहें आने वाले समय में हम ऐसे और भी प्रयास आप सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते रहेंगे विदित हो कि पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और खासकर बेटियों की शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं उनके द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए तीन निशुल्क बसों का संचलान किया जा रहा है समाज सेवा से लेकर जनसुविधाओं के लिए उनके द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहें हैं जिससे आमजनों को लाभ मिल रहा है वहीं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उन्होंने भावना दीदी की गारंटी में किये अपने वादे अनुरूप आपातकालीन परिस्थति में त्वरित सहयता हेतु 8 निशुल्क एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य परिक्षण हेतु 1 निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन किया जा रहा है उनके नेतृत्व में विगत एक वर्ष में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं,ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण, तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं।

—————————————-

अटल आवास मुरम खदान के पास एक* व्यक्ति का शव मिलने पर मौके पर पुलिस*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:- अटल आवास मुरम खदान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर मौके पर पुलिस, fsl और डॉग स्क्वायड पहुंची जहां पर शव की पहचान खगेंद्र ठाकुर निवासी अटल आवास मुरूम खदान के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस द्वारा उस दिशा में विवेचना एवं पतासाजी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक नशे का आदी होना एवं नशे में आसपास के लोगों से अक्सर वाद-विवाद करना ज्ञात हुआ है। संभवतया यह घटना ऐसे ही किसी वाद विवाद के कारण होना प्रतीत हो रहा है।शीघ्र ही प्रकरण में खुलासा किया जाएगा।

*महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीधा की कंचन बाई, जो कभी एक-एक पैसे के लिए मोहताज हुआ करती थीं, आज महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग करके अपने जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। कंचन बाई ठेला लगाकर गुपचुप बेचकर बमुश्किल गुजारा कर रही थी। कम आय होने के कारण से घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद नहीं मिल पा रही थी। ऐसे समय में उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरा। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत उन्हें अब प्रतिमाह 01 हजार रूपए मिल रहा है, जिससे अब घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है। कंचन बाई पूरी मेहनत से अपने व्यवसाय को भी आगे बढ़ा रही है। योजना का लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया। उन्होंने प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपए की राशि को अपने व्यवसाय में निवेश करना शुरू किया। इस राशि का सही तरीके से उपयोग करने के कारण उनका व्यवसाय धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उनकी आमदनी भी बढ़ने लगी।
कंचन बाई ने बताया कि उनके परिवार में 04 बच्चे सहित कुल 06 सदस्य हैं। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग ठेले के लिए आवश्यक सामान जैसे कि गुणवत्ता वाली सामग्री, ठेले की मरम्मत और अन्य उपकरण खरीदने में किया है। इसके परिणामस्वरूप, वह न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिल रहा है। वह अपने व्यवसाय से अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। उनके व्यवसाय की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी है, बल्कि वह अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं। कंचन बाई का यह संघर्ष और सफलता दर्शाता है कि सही दिशा में किए गए प्रयास और योजनाओं का लाभ व्यक्ति की स्थिति को बदल सकता है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
योजना की राशि का सहारा मिलने पर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कंचन बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसायों को सशक्त बना सकें और अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। इस योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं, जिससे वे समाज में सशक्त हो रही हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रही हैं।

 

*पटवारी गांव-गांव जाकर करेंगे बी-वन का वाचन*

0

*नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार एवं नक्शा बंटाकन के प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण*

*कलेक्टर के निर्देश पर पथरिया एस.डी.एम. श्री ठाकुर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के द्वारा जिले के सभी पटवारी को फील्ड में भेज कर बी-वन का वाचन करने एवं अभियान चलाकर नामांतरण, बंटवारा, नक्शा बटांकन आदि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पथरिया एसडीएम श्री बी.आर.ठाकुर द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम श्री ठाकुर ने बताया कि हल्का पटवारी गांव में उपस्थित होकर बी-वन का वाचन करेंगे और जो खातेदार बी-वन वाचन के समय उपस्थित नहीं हुए हैं उनके घर-घर जाकर त्रुटि सुधार, फौती नामांतरण की जानकारी प्राप्त करेंगे और इसका दैनिक रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल के माध्यम से सभी पटवारियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है और इसकी सतत मॉनिटरिंग के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
श्री ठाकुर ने बताया कि अनुविभाग के थाना प्रभारियों की बैठक कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को असामाजिक तत्वों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि में गुटका तंबाकू आदि नशीले पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित दुकानों एवं ठेला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अनुविभाग के राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियमित भौतिक सत्यापन, अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पथरिया तहसीलदार श्रीमती छाया अग्रवाल, सरगांव तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।