Home Blog Page 488

*मुख्यमंत्री 7 जनवरी को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दंतेवाड़ा जाएंगे*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साय सवेरे 9.35 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.35 बजे कारली पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे। श्री साय दोपहर 1.35 बजे राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।

*,,,महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित,,,*

0


लोरमी,,,, राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे महाविद्यालयीन रेडक्रास समिति,महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,श्रीराम सेवा समिति लोरमी, जिला अस्पताल मुंगेली के संयुक्त तत्त्ववधान मे रक्तदान शिविर का आयोजन 06 जनवरी को किया गया. इस संबंध मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि रक्तदान शिविर के आरम्भ मे सर्वप्रथम सरस्वती पूजन, राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान हुआ तातपश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने विद्यार्थियों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त कोशिकाओं की पूर्ति होती है और नई, स्वस्थ कोशिकाएं बनती हैं. इससे शरीर की ताज़ा रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है. रेडक्रास के संयोजक प्रो एन एस परसते ने कहा कि रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा कम होता है. रक्तदान करने से शरीर में

आयरन का स्तर कम होता है, जिससे ऑक्सीडेटिव क्षति कम होती है. एन एस एस के बालक बालिका इकाई के संयोजक डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है और रक्त की चिपचिपाहट कम होती है. इससे रक्त के थक्के और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. श्रीराम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष श्री मुकेश जायसवाल मोदी ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि ऐसा करके आप कहीं किसी की जान बचा सकते हैं। डोनेट किए गए ब्लड को रोगियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें सर्जरी या फिर कैंसर जैसे उपचार के दौरान जरूरत पड़ती है.उदबोधन के पश्चात् रातदान आरम्भ हुआ जिसमे महाविद्यालय के प्रो डॉ आर एस साहू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लोरमी इकाई के श्री नरेश अग्रवाल श्री दया राम साहू, मनीष साहू श्री हर्ष साहू ,प्रो गुरुदेव निषाद कामधेनु गौ सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष तथा शिवसेना लोरमी विधानसभा के अध्यक्ष श्री रामलला श्रीवास सहित अनेक विद्यार्थियों ,दिव्या,संगीता,संतोषी,एकता ,
छत्रपाल,मनीष,मंजेशी , प्रिया,प्रियंका,सफूरा, संतोषी,सुजीता,ललित,गौरव,चंदन, शिखर सहित 31 राकदाताओं ने रक्तदान किया. इस दौरान श्रीराम सेवा समिति के
मुकेश जायसवाल मोदी,छत्रपाल जायसवाल,दुर्गेश यादवअजय अहीरवार
सावन डडसेना,कवि केशरवानी,मनीष यादव
समर साहू,जिला अस्पताल मुंगेली से,किरन सिंह,मुकेश गौतम,कमलेश जांगड़े,रोहित ध्रुव,रामबिहारी बघेल,पूनम राजपूत
धरोखा कुमार के साथ हीं आयोजन को सफल बनाने वाले राजा कश्यप, अमित साहू, रिंकू जायसवाल, ललित लाठिया, रानी कश्यप, के साथ हीं महाविद्यालय प्रो एस के जांगड़े, डॉ एच एस राज, श्री पी पी लाठिया,प्रो महेन्द्र पात्रे, प्रो विवेक साहू, डॉ अर्चना भास्कर, प्रो हेमा आर टंडन, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, प्रो अमित केवट, प्रो मनीष कश्यप, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो सुषमा डहरिया, डॉ गंगा गुप्ता, श्री पुणेश जायसवाल, श्री नन्हूराम जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल,श्रीमती सुषमा उपाध्याय श्री सोनू यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अविनाश साहू, श्री अनुराग श्रीवास,श्री सुबुद्धि यादव, श्री नरेन्द्र ध्रुव,आदि की उपस्थिति रही.

*चकरभांठा पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में 03 आरोपी को किया गिरफ्तार।*

0

*प्रकरण के मुख्य आरोपी चोर द्वारा मोटर सायकल चोरी कर अपने साथी को कर दिया था बिक्री।*

*चोरी गये मोटर सायकल का पता सिलतरा में चलने पर दबिस देकर किया गया चालक को गिरफ्तार।*

*आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल यामहा आर-15 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को किया गया बरामद।*

नाम आरोपी:-

1. आशीष उर्फ गोल्डी टण्डन पिता स्व. गोकुल प्रसाद टण्डन उम्र 27 वर्ष ग्राम टेकारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रकाश यादव उर्फ पकलू पिता बरन यादवं उम्र 24 वर्ष साकिन टिकारी मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर पिता लक्ष्मीनारायण दिनकर उम्र 22 वर्ष साकिन कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजूदास मानिकपुरी पिता स्व. श्रवणदास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी कीर्ति नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.11 2024 के शाम 06.00 अपने मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 से अपने गांव ग्राम कड़ार तालाब के पास गया था जहां ज्यादा नशा होने के कारण अपने घर ना जाकर अपना मोटर सायकल को वही तालाब के पास खड़ी कर सो गया था कुछ देर बाद उठा तो देखा प्रार्थी का मोटर सायकल वहां नही था आसपास अपने मोटर सायकल यामहा का पता तलाश किया नहीं मिला मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना चकरभांठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया दौरान विवेचना जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोटर सायकल सिलतरा में काम करने वाला एक व्यक्ति रखकर चला रहा है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर दबिश दिया गया जो उस व्यक्ति के कब्जे से मोटर सायकल मिला जिसे एवं उनके साथियो को थाना लाकर पुछताछ किया गया आरोपी आशिष उर्फ गोल्डी तथा प्रकाश यादव दोनो निवासी ग्राम टेकारी मस्तूरी द्वारा दिनांक 21.11.2024 को शाम घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी करना तथा खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर निवासी कुरेली बिल्हा के पास बिक्री करना बताये। आरोपी खेमचंद्र उर्फ राहुल दिनकर के कब्जे से मोेटर यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को जप्त कर तीनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे सउनि राधेलाल ध्रुर्वे, जीवन जायसवाल, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*नाबालिक लड़की से बलात्कार करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

🔷 *महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन एवं पुलिस स्टाफ के टीम गठित कर लगातार महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27.11.2024 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पूर्व में दिनांक 18.11.2023 को संदीप लास्कर अपने क्लीनिक में जबरदस्ती बलात्कार किया था, अपने द्वारा खींची गई फोटो को वायरल करने की धमकी दिया था उसके बाद धमकी एवं ब्लैकमेल करते हुए शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती मेरी मर्जी के खिलाफ बलात्कार करता रहा है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगायी गयी। आरोपी घटना की रिपोर्ट के बाद से सकुनत से फरार था। जिसकी लगातार ग्राम पौंसरा, जलसो सेमरताल, आसपास के गांव तथा आरोपी के रिश्तेदारी में तथा सीपत, मस्तूरी क्षेत्र में होने की सूचना पर सीपत थाना क्षेत्र, मस्तूरी थाना क्षेत्र लगातार पतासाजी किया जा रहा था। दिनांक 04.01.2025 को मुखबीर से आरोपी संदीप लास्कर के ग्राम किरारी थाना मस्तूरी क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर आरोपी संदीप लास्कर को ग्राम किरारी के शासकीय प्राथमिक शाला के आसपास होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। *आरोपी संदीप लास्कर पिता नंद कुमार लास्कर उम्र 25 साल साकिन पौंसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर* को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, आरक्षक वीरेंद्र भाई, उदय पाटले ,भास्कर साहू,म.आर. उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान है।

*बालको पुलिस ने काली मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा*

0

*🔹बालक सिक्योरिटी गार्ड के मदद से मंदिर में हुई चोरी का पता चला*

*🔹आरोपी के कब्जे से मंदिर में हुए सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम 81279 रुपए मिले*

*नाम आरोपी:-*

01. संजीत कुमार गुप्ता पित्ता किशोरी लाल गुप्ता उम 32 वर्ष, निवासी नेहरूनगर झंडा चौक के पास थाना बालकोनगर जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे और ब्यूरो कोरबा:-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष विश्वास थाना उपस्थित आकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको प्लांट में सुरक्षा विभाग में लीड एडमिन के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 04.01.2025 को रात्रि में बालको क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी लगी थी। अस्सिटेंट मैनेजर बालको आवेश बुन्देला सर, पेट्रोलिंग सुपरवाईजर ओमप्रकाश केवर्त, सुरक्षाकर्मी सुनील सिंह भी थे। सभी दिनांक 04-05 जनवरी 2025 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग पर जी. एम. बंगला तरफ करीबन 02:20 बजे के आसपास पहुंचे थे तो उसी समय हमें एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति घूमते दिखा। जिसके मोटर सायकल टंकी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान रखा हुआ दिखा तथा पिट्ठू बैग में लादे हुए दिखा। जिसे रोक कर पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया और बोरी का सामान दिखाने के लिए बोले जाने पर आना कानी करने लगा फिर बाद में उसने पूछताछ करने पर बताया कि वह काली मंदिर बालको में दिनांक 05.01.2025 के रात्रि लगभग 01:30 बजे काली मंदिर का ताला तोडकर मंदिर के दान पेटी का रकम नोट एवं सिक्का को एवं काली माता की मूर्ति को पहनाये हुए सोने, चांदी के आभूषण को चोरी कर मोटर सायकल से भाग रहा था तब उसे लेकर काली मंदिर बालको में जाकर देखे तो उस व्यक्ति की कहीं हुई बाते सही निकली। मंदिर के पीछे हिस्से का खिड़की का जाली काटा हुआ व मंदिर एवं दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। दान पेटी में रकम नहीं होना एवं काली माता की मूर्ति के आभूषण नहीं होना दिखा तब हम उक्त व्यक्ति संजीत कुमार गुप्ता पिता किशोरी लाल गुप्ता उम 32 वर्ष, निवासी नेहरूनगर झंडा चौक के पास थाना बालकोनगर एवं उसकी मोटर सायकल आई स्मार्ट क्रमांक सीजी 12 ए. क्यू 9257 तथा उक्त व्यक्ति का पीठू बैग एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी जिनमें चोरी का सामान रकम, सोने चांदी के आभूषण तथा खिड़की का जाली काटने एवं ताला तोडने का कटर, हथोडी, छेनी सामान होना बताया है। जो आरोपी संजीत कुमार गुप्ता को मय चुराये हुए सामान, मोटर सायकल व चोरी करने में इस्तेमाल किये गये औजार सहित थाना लाकर उचित कार्यवाही हेतु पेश किया। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपराध सदर घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी किये रकम जिसमें नोट एवं सिक्के, सोने, चांदी के आभूषण थे तथा घटना में प्रयुक्त कटर, छेनी, हथौडी एवं मोटर सायकलल आई स्मार्ट क्र. CG 12 AQ 9257 को पेश किया जिसे नगदी रकम को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर निक अभिरक्षा में भेजा गया।

*सैलानियों को लुभा रहे बिलासपुर के पर्यटन स्थल*

0

*शहर की यात्रा कर इन जगहों की खूबसूरती को करें महसूस*


आशीष कश्यप बिलासपुर ,/पर्यटन एक ऐसी यात्रा है जो न केवल हमें नये स्थानों से परिचित कराती है बल्कि हमारे जीवन को भी समृद्ध बनाती है। पर्यटन हमें नये अनुभव प्रदान करता है। नये लोगों से मिलने का अवसर देता है। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों को संवारने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा पहल की जा रही है। प्राकृति ने यहां अपनी पूरी छटा बिखेरी है। घने जंगलों से आच्छादित इस जिले में नदियां और पहाड़ भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नित नये प्रयास किये जा रहे हैं। सैलानियों को ठहरने की सुविधा देने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा कुरदर और बेलगहना में रिजॉर्ट बनाया गया है वहीं पर्यटन स्थलों में पहुंचमार्ग से लेकर सौंदर्यीकरण आधारभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
*ताला*
यह अतीत में वापस जाने और कालातीत मूर्तियों द्वारा मंत्रमुग्ध होने जैसा है। निश्चित रूप से अनंत काल और कलात्मक पत्थर की मूर्तियों की भूमि ताला अमेरिकापा के गांव के पास मनियारी नदी के तट पर स्थित है। ताला शिवनाथ और मनियारी नदी के संगम पर स्थित है। देवरानी-जेठानी मंदिरों के लिए सबसे मशहूर, ताला की खोज 1873-74 में जे.डी. वेलगर ने की थी, जो प्रसिद्ध पुरातत्वविद् अलेक्जेंडर कनिंघम के सहायक थे। इतिहासकारों ने दावा किया है कि ताला गांव 7-8 वीं शताब्दी ईस्वी की है।
ताला के पास सरगांव में धूम नाथ का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान किरारी के शिव स्मारक हैं, और मल्हार यहां से केवल 18 किमी दूर है। ताला बहुमूल्य पुरातात्विक खुदाई की भूमि है जिसने उत्कृष्ट मूर्तिकला के काम को प्रकट किया है। पुरातत्त्वविदों और इतिहासकारों को जटिल रूप से तैयार पत्थर की नक्काशी से मंत्रमुग्ध कर दिया जाता है। इन उत्कृष्ट खुदाई 6 वीं से 10 वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान ताला की समृद्धि का वर्णन करती हैं। हालांकि, विभिन्न खुदाई वाले खंडहर प्राप्त हुए और मूर्तिकला-शैली हमें विभिन्न राजवंशों को बताती है जो ताला में शासन करते थे और भगवान शिव के भक्त और शिव धर्म के प्रचारक थे।
*देवरानी – जेठानी मंदिर, अमेरीकांपा (जिला बिलासपुर)*
प्राचीन काल में दक्षिण कोसल के शरभपुरीय राजाओं के राजत्वकाल में मनियारी नदी के तट पर ताला नामक स्थल पर अमेरिकापा गाँव के समीप दो शिव मंदिरों का निर्माण कराया गया। देवरानी, जेठानी मंदिर भारतीय मूर्तिकला और कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
*दुर्लभ रुद्रशिव*
1987-88 के दरमियान देवरानी मंदिर में प्रसिद्ध खुदाई में भगवान शिव की एक बेहद अनोखी ‘रुद्र’ छवि वाली मूर्ति प्रकट हुई। शिव की यह अनूठी मूर्ति विभिन्न प्राणियों का उपयोग करके तैयार की जाती है। यह विशाल एकाश्ममक द्विभूजी प्रतिमा समभंगमुद्रा में खड़ी है तथा इसकी उचांई 2.70 मीटर है। यह प्रतिमा शास्त्र के लक्षणों की दृष्टी से विलक्षण प्रतिमा है। इसमें मानव अंग के रूप में अनेक पशु, मानव अथवा देवमुख एवं सिंह मुख बनाये गये हैं। इसके सिर का जटामुकुट (पगड़ी) जोड़ा सर्पों से निर्मित है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहाँ के कलाकार को सर्प-आभूषण बहुत प्रिय था क्योंकि प्रतिमा में रुद्रशिव का कटी, हाथ एवं अंगुलियों को सर्प के भांति आकार दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतिमा के ऊपरी भाग पर दोनों ओर एक-एक सर्पफण छत्र कंधो के ऊपर प्रदर्शित है। इसी तरह बायें पैर लिपटे हुए, फणयुक्त सर्प का अंकन है। दुसरे जीव जन्तुओ में मोर से कान एवं कुंडल, आँखों की भौहे एवं नाक छिपकली से, मुख की ठुड्डी केकड़ा से निर्मित है तथा भुजायें मकरमुख से निकली हैं। सात मानव अथवा देवमुख शरीर के विभिन अंगो में निर्मित हैं।
*लुतरा शरीफ*
बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह के रूप में प्रसिद्ध “लुतरा शरीफ” बिलासपुर में स्थित है। जो पुरे छत्तीसगढ़ में धार्मिक सौहार्द्र, श्रध्दा और आस्था का पावन स्थल तथा प्रमुख केंद्र माना जाता है। हजरत बाबा का पवित्र स्थल लुतरा शरीफ छत्तीसगढ़ में एक पवित्र और चमत्कारिक दरगाह के रूप में विख्यात है। यहां वर्ष भर मनौतियां मानने वालो का मेला लगा रहता है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह एक ऐसा दरगाह है जिसकी आस्था सभी धर्माे के लोगो में है। यह दरगाह एक धर्म विशेष से ऊपर उठकर कल्याणकारी होने का जीवंत उदहारण है।यह पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। श्रद्धालु, पर्यटकों के लिए यह पवित्र दर्शनीय स्थल है। बिलासपुर क्षेत्र में धार्मिक आस्था केंद्र के रूप में विख्यात लुतरा शरीफ दरगाह में माथा टेकने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पर्यटक आते हैं।
*मल्हार*
मल्हार नगर बिलासपुर से दक्षिण-पश्चिम में बिलासपुर से शिवरीनारायण जाने वाली सडक पर स्थित मस्तूरी से 14 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। मल्हार में ताम्र पाषाण काल से लेकर मध्यकाल तक का इतिहास सजीव हो उठता है। मल्हार के उत्खनन में ईसा की दूसरी शती की ब्राम्हीव लिपी में आलेखित उक मृणमुद्रा प्राप्त हुई है, जिस पर गामस कोसलीया (कोसली ग्राम की) लिखा है। कोसली या कोसल ग्राम का तादात्यपी मल्हार से 16 किमी उत्तर पूर्व में स्थित कोसला ग्राम से स्थित जा सकता है। कोसला गांव से पुराना गढ़ प्राचीर तथा परिखा आज भी विद्यमान है, जो उसकी प्राचीनता को मौर्याे के समयुगीन ले जाती है। वहां कुषाण शासक विमकैडफाइसिस का एक सिक्का भी मिला है। सातवीं से दसवीं शदी के मध्य विकसित मल्हार की मूर्तिकला में उत्तर गुप्त युगीन विशेषताएं स्पष्ट परिलक्षित है। मल्हार में बौद्ध स्मारकों तथा प्रतिमाओ का निर्माण इस काल की विशेषता है। मल्हार में भीम किचक मंदिर, माता दाई डिड़िनेश्वरी का निवास, ऋषभदेव नाथ मंदिर, भगवान बुद्ध व महावीर की इत्यादि मूर्तियां है। यहां से ताम्र पत्र, शिलालेख और अनेक मूर्तियां खुदाई से प्राप्त हुई है।
*रतनपुर*
बिलासपुर-कोरबा मुख्यमार्ग पर 25 कि.मी. पर स्थित आदिशक्ति महामाया देवी कि पवित्र पौराणिक नगरी रतनपुर का प्राचीन एवं गौरवशाली इतिहास है। त्रिपुरी के कलचुरियों ने रतनपुर को अपनी राजधानी बना कर दीर्घकाल तक छ.ग. मे शासन किया। इसे चतुर्युगी नगरी भी कहा जाता है. जिसका तात्पर्य इसका अस्तित्व चारो युगों में विद्यमान रहा है। राजा रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर के नाम से अपनी राजधानी बसाया।
श्री आदिशक्ति माँ महामाया देवी – लगभग नौ वर्ष प्राचीन महामाया देवी का दिव्य एवं भव्य मंदिर दर्शनीय है। इसका निर्माण राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में कराया गया था। 1045 ई. में राजा रत्नदेव प्रथम ने श्री महामाया देवी का भव्य मंदिर निर्मित कराया। मंदिर के भीतर महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी स्वरुप देवी की प्रतिमाएं विराजमान है। मान्यता है कि इस मंदिर में यंत्र-मंत्र का केंद्र रहा होगा। रतनपुर में देवी सती का दाहिना स्कंद गिरा था। भगवान शिव ने स्वयं आविर्भूत होकर उसे कौमारी शक्ति पीठ का नाम दिया था। जिसके कारण माँ के दर्शन से कुंवारी कन्याओ को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नवरात्री पर्व पर यहाँ की छटा दर्शनीय होती है। इस अवसर पर श्रद्धालूओं द्वारा यहाँ हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किये जाते है।
*कानन पेंडारी*
बिलासपुर शहर कानन पेंडारी चिड़ियाघर के लिए प्रसिद्ध है। यह मुंगेली रोड पर बिलासपुर से लगभग 10 किलोमीटर सकरी के पास स्थित एक छोटा चिड़ियाघर है। सिटी बस का संचालन बिलासपुर सिटी बस लिमिटेड द्वारा यात्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है।
*खूंटाघाट (खारंग जलाशय)*
खूंटाघाट बांध बिलासपुर का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह बांध बिलासपुर में रतनपुर में स्थित है। यह बांध रतनपुर से करीब 4 किलोमीटर दूर है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। खुटाघाट बांध को खारंग जलाशय भी कहा जाता है। यह बांध खारंग नदी पर बना हुआ है। यह बांध पर्यटकों के लिए एक अच्छी जगह है। यहां एक सुंदर गार्डन भी है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 6 जनवरी को रायपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 6 जनवरी को दोपहर एक बजे रायपुर के स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर ढाई बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बलौदाबाजार में जिला ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। वे शाम पांच बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े छह बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

*समावेशी शिक्षा के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/ जिला कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा देवकीनन्दन स्कूल में समावेशी शिक्षा अन्तर्गत ज़िला स्तरीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सेकेंडरी स्तर के 40प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं के साथ साथ 20 दिव्यांग बच्चों के पालकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रारंभिक स्तर के ज़िले के विभिन्न विकासखंडों के प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 62 प्रधान पाठकों ,शिक्षकों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांगता के 21 प्रकार,दिव्यांगों के साथ व्यवहार के तरीक़े,सहायक उपकरणों के उपयोग ,शासकीय योजनाओं की जानकारी आदि संबंध विषयों पर जानकारी दी गई।
ज़िले के 67 बच्चे जो अति गंभीर निःशक्तता से बाधित है और गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे है उनके माता पिता को सूक्ष्मता से बच्चों में जीवन कौशल के विकास की तकनीक ,सामाजिक समावेशन,पुनर्वास का व्यक्तित्व विकास में प्रभाव,दिव्यांग बच्चों के अधिकार और उनके प्रति समाज के दायित्व,फ़िज़ियोथेरिपी(शारीरिक व्यायाम )आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान कर समस्या समाधान किया गया.
ज़िला मिशन समन्वयक अनुपमा राजवाड़े ने प्रशिक्षण में सीखे कौशल और ज्ञान को शाला स्तर तक पहुँचाने आह्वान किया गया। डॉ मुकेश पांडेय ने प्रशिक्षण की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।सहायक कार्यक्रम समन्वयक डॉ अखिलेश तिवारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 से अवगत कराते हुए दिव्यांग जनों के अधिकारों के संरक्षण और अधिनियम के अनुपालन को आवश्यक बताया.मास्टर ट्रेनर आराधना शर्मा,उत्तम भारद्वाज,पूर्णिमा ख़ोबरागढ़े,सुष्मिता दिवाकर,सुदीप,भूपेन्द्र,कमलेश,विनीता,गोविंद प्रवीण,मोना,वंदना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.
प्रतिभागी शिक्षकों और पालकों ने प्रशिक्षण के विषय वस्तु और प्रस्तुति की सराहना करते हुए इस प्रकार के उन्मुखीकरण कार्यक्रम की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री ने शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने माताओं के साथ आए शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और उन्हें दुलार कर उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 जनवरी मतलब आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से पूर्वान्ह 11.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचेंगे और खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा 12.55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर आएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण महासमुंद आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।