Home Blog Page 487

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों एवं शहीद वाहन चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर भावुक हुए मुख्यमंत्री*

0

दंतेवाड़ा, । दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर श्री विक्रम मण्डावी, पूर्व सांसद श्री दीपक बैज, पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा सहित डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एडीजीपी श्री विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., डीआईजी द्वय श्री कमलोचन कश्यप एवं श्री अमित काम्बले, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं वन मंत्री श्री कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया।

      ज्ञात हो कि 06 जनवरी को कुटरू-बेदरे मार्ग में ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में डीआरजी प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा पिता श्री पाण्डू कोरसा ग्राम बड़े तुंगाली, पोस्ट थाना जांगला, जिला बीजापुर, बस्तर फाईटर्स सोमड़ू वेट्टी पिता श्री सन्नू वेट्टी ग्राम परचेली बंडीपारा थाना कटेकल्याण  जिला दंतेवाड़ा, बस्तर फाईटर्स सुदर्शन वेट्टी पिता श्री आसाराम ग्राम  गुमलनार थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा, बस्तर फाईटर्स सुबरनाथ यादव पिता श्री श्रीधर यादव  ग्राम छोटे तुमनार थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा, बस्तर फाईटर्स हरीश कोर्राम पिता गोन्डू ग्राम गढ़मिरी थाना कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा, डीआरजी आरक्षक डूम्मा मरकाम पिता श्री आयतु मरकाम ग्राम मड़कामीरास थाना किरन्दुल जिला दन्तेवाड़ा, डीआरजी आरक्षक पण्डरू राम पोयाम पिता स्वर्गीय जोगा पोयाम ग्राम कावड़गांव थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा, डीआरजी आरक्षक बामन सोढ़ी पिता स्वर्गीय हड़मा सोढ़ी ग्राम करकावाड़ा थाना बांगापाल जिला बीजापुर तथा सिविलियन वाहन चालक तुलेश्वर राना ग्राम आरापुर थाना परपा जिला बस्तर शहीद हुए थेr

*नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में आनंद देवांगन का नाम प्रमुखता से आ रहे है सामने*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली / मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में आनंद देवांगन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है वर्तमान में देवांगन समाज के अध्यक्ष है । हालांकि यह पद सामान्य है, मुंगेली नगर पालिका में देवांगन समाज के मजबूत वोट बैंक को देखते हुए और और आम जनता में उनकी लोकप्रिया को देखते हुए पार्टी का यह रणनीतिक कदम हो सकता है, क्योंकि समाज के लगभग 5000 वोट एक महत्वपूर्ण संख्या बन सकते हैं।आनंद देवांगन की लोकप्रियता और उनकी ईमानदारी, मेहनत, और कार्यक्षमता के कारण उनका समर्थन और बढ़ सकता है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन, जो विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद रही हैं, ने देवांगन समाज के लिए करोड़ों रुपए का कार्य कराया है। इस कार्य के कारण अन्य समाजों के लोग भी उन्हें समर्थन देने के इच्छुक हैं। आनंद देवांगन की छवि एक पढ़े-लिखे, कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता के रूप में स्थापित हो चुकी है। उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में है जो समाज की भलाई के लिए काम करता है और यह गुण उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं। स्थानीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के भी करीबियों में से एक नाम आनंद देवांगन का है, जो उनके समर्थन को और भी मजबूत कर सकता है। इस सबके आधार पर अगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार के रूप में चुनती है, तो उन्हें भारी बहुमत से जीत मिल सकती है।

* लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहडण्डा नदी किनारे मे जुआ खेलते पाये से 02 प्रकरण मे 08 आरोपियों के कब्जे से नगदी 17310 रूपये व 52 पत्ती तास जप्त*

0

➡️ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की कार्यवाही

➡️ आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 04/25, 05/25 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रति.अधि.वर्ष 2022

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जुआ सट्टा आबकारी एक्ट अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल,सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली व थाना लालपुर का संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर 02 प्रकरण जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमे ग्राम मोहडण्डा नदी किनारे मे अलग-अलग फड़ मे बैठकर आमजगह पर रुपए पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए जुआडियान 1. सुरेश बंजारे पिता शंकर बंजारे उम्र 55 वर्ष साकिनान खपरी खुर्द थाना लालपुर 2. रूद्रकुमार पिता हरिचंद महिलांगे उम्र 40 वर्ष साकिन बैजलपुर थाना चिल्फी 3. ब्रिजकुमार वर्मा पिता जैतराम वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन गोरखपुर थाना लालपुर 4. रूपचंद रात्रे पिता धनीराम रात्रे उम्र 27 वर्ष साकिन मोहडण्डा थाना लालपुर के कब्जे से नगदी 8655 रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी व 1. सौखी रात्रे पिता रामखिलावन रात्रे उम्र 36 वर्ष 2. नैनदास अंचल पिता सुदर्शन उम्र 35 वर्ष, साकिनान ग्राम मोहडण्डा थाना लालपुर 3. ज्ञानिक बंजारे पिता जोगी बंजारे उम्र 25 वर्ष साकिन कोइलारी थाना फास्टरपुर 4. राजकुमार कुर्रे पिता जयराम कुरें उम्र 45 वर्ष साकिन खपरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से 8655 रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी जप्त कर आरोपीगण का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रति.अधि. की धारा 3(2) की कार्यवाही की गई।

*20 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 22864 करोड़ रूपए का भुगतान*

0

*अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

*धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव*

*कुल खरीदी का लगभग 78 प्रतिशत धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी*

*46.47 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 22 हजार 864 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक कुल धान खरीदी का 78 प्रतिशत धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 46.47 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 06 जनवरी 2025 को 69 हजार 922 किसानों से 3.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 81 हजार 556 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 75 हजार 907 टोकन जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

*वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा बीजापुर में मेसर्स सुरेश चंद्राकर के फर्म का किया गया जीएसटी निरीक्षण*

0

*27 दिसंबर को किए गए निरीक्षण में 2 करोड़ रुपए से अधिक के अपात्र आईटीसी दावों का खुलासा*

*वाणिज्यिक कर विभाग मामले की कर रही है विस्तृत जांच*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी का अपवंचन करने वाले वाणिज्यिक फर्मों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों पर विगत 27 दिसंबर को निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य वाणिज्यिक कर विभाग की जांच में पाया गया है कि फर्म द्वारा विगत वर्षों में पात्रता से अधिक आईटीसी दावों की पहचान की गई है। वाहनों और कपड़ों जैसे अपात्र वस्तुओं पर आईटीसी का दावा किया गया जो जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ है। व्यावसायिक स्थल पर आवश्यक रिकॉर्ड और चालान अधूरे पाए गए हैं। सीमेंट और सरिया के क्रय दिखाकर बड़ी राशि का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया है, उस अनुपात में बिटूमीन क्रय नहीं दिखाया है।

विक्रेता ने इन विसंगतियों को स्वीकार करते हुए 30 दिसंबर 2024 को 30 लाख रूपये टैक्स का प्रारंभिक भुगतान किया है। अन्य भुगतान दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी लंबित हैं। विभाग द्वारा जीएसटी रिटर्न और बैंक विवरणों के मिलान सहित रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे अंतिम देयता निर्धारित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी अपवंचन के मामलों में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर राज्य में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर वाणिज्यिक फर्माें की जांच की जा रही है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के तेलघानी नाका चौक पर राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक श्री संदीप साहू और पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

*उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात*

0

*छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*

*भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वदेश दर्शन 2.0 में दो बड़ी योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को सौंपे गए*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। इस दौरान राज्य में पर्यटन विकास की दो बड़ी योजनाओं के प्रस्ताव के उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत महाप्रभु वल्लभाचार्य यज्ञ कुंड परिसर, चंपारण्य के सौंदर्यीकरण और भोरमदेव कॉरिडोर जिला कबीरधाम की परियोजनाओं के लगभग 200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भारत सरकार को सौंपे गए।

इस प्रस्ताव में महाप्रभु वल्लभाचार्य यज्ञ कुंड परिसर, चंपारण्य में परिसर का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, तालाब ब्यूटीफिकेशन, पार्किंग एरिया, महाप्रभु वल्लभाचार्य की भव्य प्रतिमा, म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर, भागवत कथा एवं प्रवचन हॉल, बच्चों के लिए गार्डन, कैफेटेरिया, सड़क निर्माण, लैंडस्कैपिंग, सोवेनियर शॉप, पेयजल और पब्लिक टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है।

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर परिसर का विकास, सौंदर्यीकरण, पर्यटक सूचना केंद्र, शिव प्लाजा, झील और सरोदा डैम का सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए पार्क, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, म्यूजियम, भंडारा भवन, मेला ग्राउंड, प्रवेश द्वार और पार्किंग का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त छेरकी महल, मड़वा महल और रामचूआ मंदिर का सौंदर्यीकरण तथा जल क्रीड़ा के लिए घाट निर्माण का भी प्रस्ताव है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन योजनाओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को इनके क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ पर्यटन को एक नई पहचान और दिशा मिलेगी।

*मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की स्थिति में अंतिम प्रकाशन*

0

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की दी जानकारी*

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर मतदाता सूची अपलोड, मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची कर सकते हैं डाउनलोड*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में बताया कि अंतिम प्रकाशन की फोटोरहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। आम नागरिक मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 हो गई है। इनमें एक करोड़ चार लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता, एक करोड़ छह लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य में निर्वाचकों का लिंगानुपात (Gender Ratio) 1024 है। उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग समूह में चार लाख 52 हजार 134 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24 हजार 371 मतदान केन्द्र हैं।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानातंरण के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी.एस, ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रुपेश वर्मा भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ को देश का अव्वल राज्य बनाने के लिए काम कर रही सरकार – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने जिला ऑडिटोरियम एवं मनोविकास केंद्र का किया लोकार्पण*

*21 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन*

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने एक करोड़ 85 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा की*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में नवनिर्मित जिला ऑडिटोरियम का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान छह करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित जिला ऑडिटोरियम और नवीन कृषि उपज मंडी में संचालित होने वाले मनोविकास केंद्र के लोकार्पण सहित 21 करोड़ 29 लाख रुपए के 56 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बलौदाबाजार में आज दो करोड़ रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन तथा 19 करोड़ 29 लाख रुपए के 52 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला ऑडिटोरियम का नाम बलौदाबाजार के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण केशरवानी के नाम पर करने जिला प्रशासन को राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। श्री साव ने कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले के नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के अंतर्गत 60 युवाओं को रोजगार पत्र, अंत्यवसायी विभाग के 359 हितग्राहियों को 35 लाख 90 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि का चेक एवं ‘बिहान’ योजना की दस दीदियों को लखपति दीदी सम्म्मान पत्र प्रदान किया।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है जिसका ध्येय छत्तीसगढ़ को देश का अव्वल प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग ईमानदार हैं और मेहनत से आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में खनिज एवं प्राकृतिक सम्पदा प्रचुर मात्रा में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास के काम तेजी से कर रही है। मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि जिला ऑडिटोरियम जिले के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आज का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे प्रदेश में सभी क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हो रही है। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आज बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल और जिला पंचायत की सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिल रहा भरपूर समर्थन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद जिले में 217 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हमारा संकल्प है कि-हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारेंगे। डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने सड़क और हवाई कनेक्टीविटी के साथ-साथ कई रेल परियोजनाओं की भी मंजूरी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया है। सबका साथ-सबका प्रयास और सबका विकास के क्रम में महासमुंद जिले में विकास का पहिया अब तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में विकास में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद में विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 217 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 111 करोड़ रूपये के 335 कार्यों का लोकार्पण और 106 करोड़ रूपये के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में 271 हितग्राहियों को करीब सवा करोड़ रूपये की सामग्रियों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृति की गारंटी दी थी। उसे पूरा करते हुए शपथ के दूसरे ही दिन ही हमारी सरकार ने आवासहीन हितग्राहियों के आवास की स्वीकृति दी। अभी साढ़े तीन लाख आवास की स्वीकृति और मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महासमुंद जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राचीन नगरी सिरपुर और देवाधिदेव भगवान गंधेश्वरनाथ महादेव की ख्याति पूरे देश में है। लक्ष्मण मंदिर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने की दिशा में हम तेजी से प्रयास कर रहे हैं। इको पयर्टन के क्षेत्र में कोडार जलाशय को विकसित किया जा रहा है। वहीं शिशुपाल पर्वत का सौंदर्यीकरण करने की दिशा में भी काम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महासमुंद जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़क बरोंडा चौक महासमुंद से बम्हनी तक सड़क चौड़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण का हमने शिलान्यास किया है। अब इस मार्ग पर आवागमन सुलभ होगा। इसी प्रकार महासमुंद से तुमगांव-अछोला मार्ग चौड़ीकरण और सात महतारी सदन निर्माण के लिए भी शिलान्यास हुआ है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकारी निरंतर कार्य कर रही है। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ योजना में महासमुंद ने राज्य में अव्वल स्थान हासिल किया है। महासमुंद जिले के कुल 551 ग्राम पंचायतों में से 292 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करके महासमुंद ने छत्तीसगढ. में प्रथम स्थान हासिल किया है। महासमुंद के हृदय स्थल पर सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण कराया गया है। इस तरह से युवाओं के बौद्धिक और समन्वित विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान भाईयों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीद रही है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की जयंती सुशासन दिवस पर गारंटी के अनुरूप हमने किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस का भुगतान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश अच्छी होने के साथ ही फसल भी अच्छी हुई है, इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्री रामलला दर्शन योजना का शुभारंभ कर प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भेज रही है। अभी तक 20 हजार राम भक्तों को रामलला का दर्शन लाभ मिल चुका है। महतारी वंदन योजना में हम प्रदेश की 70 लाख से अधिक माता और बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए भुगतान कर रहे हैं। महासमुंद जिले की सवा तीन लाख से अधिक माताओं-बहनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।