Home Blog Page 489

*जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों से15 फायर आर्म्स एवं 19 कारतूस जप्त।।*

0

पकड़े गये 16 आरोपियों से 15 फायर आर्म्स एवं 19 कारतूस जप्त*

जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट:-पुलिस अधीक्षक जबलुपर सम्पत उपाध्याय जी के दिशा-निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं फायर आर्म्स के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही में थाना शहपुरा-* 1 दुर्गेश पटैल निवासी ग्राम घुन्सौर थाना शहपुरा ( 1 देशी कट्टा एवं 1 कारतूस) थाना हनुमाताल-* 1सैफू खान निवासी रजा चौक अधारताल ( 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस)
2-चिराग सोनकर निवासी भानतलैया हनुमानताल (1 पिस्टल एवं 1 कारतूस)
3-विशाल सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग (1 पिस्टल एवं 1 कारतूस) थाना रांझी -* 1 अनुज ठाकुर निवासी बड़ा पत्थर रांझी ( 1 देशी कट्टा )
2- प्रवीण रजक निवासी शोभापुर (1 पिस्टल एवं 3 कारतूस)
थाना माढ़ोताल-* 1 शोभित सूर्यवंशी उर्फ राजा निवासी ग्राम मनेरी थाना बीजाडांडी (1 पिस्टल एवं 1 कारतूस)
लखन चौधरी निवासी हिनौता थाना पनागर (1 रिवाल्वर एवं 1 कारतूस)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध फायर आर्म्स एवं मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आसमाजिक तत्वों की पतासाजी कर सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार सेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाली दुबे के द्वारा क्राईम ब्रंाच एंव थानों की टीमों को लगाया गया, टीमों के द्वारा पतासाजी करते हुये आरोपियों के कब्जे से 15 फायर आर्म्स देशी पिस्टल एवं रिवाल्वर तथा कट्टा 19 कारतूस सहित जप्त किया गया है। उक्त फायर आर्म्स कहां से और कैसे प्राप्त किये के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

बीजेपी जिला अध्यक्षो की सूची की जारी, रायपुर शहर बने ठाकुर तो रायपुर ग्रामीण से बने नारंग

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर// बीजेपी जिला अध्यक्ष की सूची जारी।अब तक 15 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बाकी जिलों के अध्यक्षो के नाम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे।

ये है सूची

रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर
रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग
भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन
दुर्ग जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र कौशिक
बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लालजी यादव
सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरलीधर सोनी
मुंगेली जिला अध्यक्ष – दीनानाथ केशरवानी
रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष – अरुणधर दिवान
बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जायसवाल
मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह
कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह
कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष – मनोज शर्मा
बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष – चेमन देशमुख।

*कुर्मी समाज का वृहद स्तर पर परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन,संजोग पुस्तिका का किया गया विमोचन*

0

परिचय सम्मेलन

कुर्मी समाज का वृहद स्तर पर परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन,संजोग पुस्तिका का किया गया विमोचन समाज के प्रतिभावान युवक युवतियों को किया गया सम्मानितएंकर

आशीष कश्यप बिलासपुर के उस्लापुर स्थित पाटीदार भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहे। समाज को एकजुट करने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन बेहद सफल रहा….
कार्यक्रम में समाज के होनहार युवक-युवतियों को उनकी शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज के परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ‘संजोग’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें समाज की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया गया है।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया,और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक सहित अन्य बड़े बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे……

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी में पुलिस की धाकड़ कार्रवाई: खेतों के बीच सजी जुआ की फड़ पर छापा, 18 जुआरी गिरफ्तार!*

0

* थाना प्रभारी शिवरीनारायण सागर पाठक और उनकी प्रशिक्षित टीम ने आज शाम गुरिल्ला स्टाइल ऑपरेशनमें खेतों के बीच चल रहे जुए के अड्डे को तहस-नहस कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष सूचना के आधार पर अंजाम दी गई।

जुआरी पेशेवर तरीके से खेतों के बीच अपनी फड़ सजा कर खेल रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस को चकमा देने के लिए गांव के चारों ओर अपने आदमी निगरानी पर लगा रखे थे। लेकिन यह साजिश पुलिस के अद्भुत समर्पण और कौशल के सामने टिक नहीं सकी। थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ अदृश्य तरीके से घेराबंदी की और मौके पर ताबड़तोड़ रेड मारी।
 जुआ खेलने के इस गोरखधंधे में शामिल 18 जुआरी मौके पर ही धर दबोचे गए। पुलिस की अप्रत्याशित कार्रवाई के सामने सभी के होश उड़ गए।

दो टैक्टर में भरकर लाया गया जप्त किये गये 15 नग मोटर सायकल। एक स्विफट कार क्रमांक CG 10 AW 4838 भी किया गया जप्त। कुल 10 नग मोबाईल फोन किया गया जप्त। कुल 09 बंण्डल 52 परी ताश (लांसर) कंपनी का ताश, एक ताल पतरी नीले रंग का, एक बोरी पानी पाउच कुल नगदी रकम 565000/- ( पांच लाख पैसठ हजार) रूपये, जुमला कीमती – नगदी एवं वाहन – 14,15,000/- (चौदह लाख पंद्रह हजार रूपयें।)

आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही।

नाम आरोपियान –

01. राजेश कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी बंसुला थाना जैजैपुर जिला शक्ति
02. अनिरुद्ध निषाद उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला शक्ति
03. मदन साहू निवासी 29 साल निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति
04. दिनेश कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी चाटीपाली थाना डभरा जिला शक्ति
05. ओम प्रकाश साहू निवासी 26 साल निवासी तेंदूदरहा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
06. महावीर साहू साहू उम्र 43 साल निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ
07. लालाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
08. गणेशाराम बघेल उम्र 42 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
09. जितेंद्र कुर्रे उम्र 40 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
10. मनोज मनहर उम्र 30 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
11. शिवकुमार कश्यप उम्र 52 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़
12. अनिल भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
13. दिनेश मनहर उम्र 42 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
14. हरप्रसाद केवट उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
15. फिरंगी पटेल उम्र 35 साल निवासी सेमरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
16. विकास खुंटे उम्र 43 साल निवासी बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा
17. सद्दाम सिंह जाटवर उम्र 32 साल निवासी सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ
18. लीलाधर उम्र 44 साल निवासी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा *पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खिलाने एवं खेलने वालो के विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही करने के निर्देशन में आज दिनांक 03.01.25 को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी खार में कुछ लोग मय 52 पत्ती ताश से रूपयें पैसा से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना पर *अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कश्यप एवम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्री यदुमणि सिदार* कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान मौके से भाग गये तथा मौके पर ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते उपरोक्त आरोपीगण को गिरफतार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं घटना स्थल से नगदी रकम 565000/रू, 01 नग कार, 15 नग मोटर सायकल, 10 नग मोबाईल, एक बोरी पानी पाउच, 09 बण्डल 52 पत्ती तास, एक नग नीले रंग ताल पतरी को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का क़त्य अपराध धारा सदर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

पुलिस द्वारा गैर कानूनी कार्यवाही/गतिविधि में लिप्त लोगो के विरूध निरंतर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संकल्प बध है। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है – चाहे कितनी भी चालाकी और साजिश क्यों न हो, पुलिस की नजरों से बच पाना नामुमकिन है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकाश शर्मा, प्रवीण साहू, द्वारीका साहू, राजेश कौशिक, लीलाराम साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप, तेरस साहू, सैनिक राधेश्याम कश्यप, थाना शिवरीनारायण की अहम भूमिका रही।

*♦️24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को राजगामार पुलिस ने सुलझाया*

0

*♦️24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को राजगामार पुलिस ने सुलझाया*

*नाम आरोपी:-*
झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया पिता सुकूल सिंह अगरिया उम्र 45 साल साकिन मुढूनारा चौकी रजगामार जिला कोरबा छ०ग०

*अप. क- 20/2025 धारा- 103 बीएनएस*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2025 को प्रार्थी नारद राठिया पिता स्व० रतउ राठिया उम्र 65 साल साकिन ढेंगुरडीह चौकी रजगामार आकर मर्ग तथा अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया किया कि दिनांक 03.01.2025 के शाम को मुढूनारा निवासी झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया हमारे घर आया था अपने हाथ में टंगिया रखा हुआ था बेटा रामकुमार राठिया को घर से बुलाकर ले गया था। जो उसे बस स्टैण्ड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब पीने के लिये राम कुमार से पैसा मांगने की बात पर विवाद करते हुये । झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया के द्वारा टंगिया से रामकुमार के गले पर वार करके हत्या कर दिया था और वहां से भाग गया था। रामकुमार राठिया का शव लहूलुहान हालत में बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पड़ा हुआ था। कि प्राथी कि रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में आरोपी को पकड़ने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मामले को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उसके द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूपीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी राजगामार के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले की विवेचना में आरोपी का पता तलाश करने पर आरोपी झूल सिंह अगरिया उर्फ भैरा अगरिया को छुईढोड़ा अस्पताल के आसपास मिला जिसे हिरासत में लेकर चौकी रजगामार लेकर आये जिसे घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्र. आर. गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आर. अजय महिलांगे, राजू लहरे, करण सिंह की मुख्य भूमिका रही।

*जिला मुंगेली फिंगर प्रिंट शाखा में NAFIS (नेशनल ऑटोमैटिक फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) के माध्यम से मिली बड़ी सफलता।*

0

➡️ *चोरी के दो शातिर अपराधियों का भारत के अन्य राज्य में किये गये अपराधों से डेटाबेस का हुआ सफल मिलान।*

➡️ *शातिर अपराधियों की तैयार की जा रही है जन्मकुण्डली।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों का जड़ से सफाया करने जिला क्षेत्रांतर्गत अपराधियों को टेक्निकल तरीके से पकड़ने की मुहिम चलाई जा रही है, इसी अनुक्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपराधियों का निर्धारित प्रोफार्मानुसार फिंगरप्रिंट लेकर नेफिस शाखा के माध्यम से एंट्री करवाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे अपराधियों को पकड़ने एवं अपराध पर अंकुश लगाने में सहायता मिल सके। उक्त आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी फिंगरप्रिंट) के कुशल मार्गदर्शन में NAFIS फिंगरप्रिंट शाखा में कार्यरत विकास तिवारी आर. क्रमांक 254 (नेफिस युजर) एवं टिकेश्वर ध्रुव आर. क्रमांक 219 द्वारा जिले के प्रत्येक थानों में विभिन्न अपराध में गिरफ्तार आरोपियों सहित संदेही/निगरानी/गुंडा/बदमाश / अज्ञात मृतकों एवं जेल में निरूद्ध हुए अपराधियों का सर्च स्लिप एवं रिकॉर्ड स्लिप फिंगरप्रिंट तैयार कर NAFIS पोर्टल मे ऑनलाईन/ऑफलाईन में अपलोड किया जा रहा हैं। जिले में अब तक वर्ष 2023-24 में 3300 से अधिक गिरफ्तार आरोपियों का फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप NAFIS पोर्टल में अपलोड किया जा चुका हैं।

NAFIS सिस्टम में पुरे भारत देश के समस्त राज्य के नेफिस ऑपरेटर द्वारा आरोपियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिस पर छत्तीसगढ राज्य में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर (छ.ग.) एवं पुरे देश में DELHI NCRB द्वारा सतत् पैनी नजर भी रखी जा रही हैं। जिसमें शातिर बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की जन्मकुण्डली तैयार की जा रही हैं साथ ही साथ डाटाबेस के माध्यम से आरोपियों के विरूद्ध दर्ज अन्य प्रकरणों की जानकारी संबंधित थाना के विवेचना टीम को लगातार प्राप्त हो रही हैं जो उनके संबंधित विवेचना अधिकारी को अपराध विवेचना में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आदतन अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाया जा सके एवं आपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाई जा सके।

इसी कड़ी में जिला मुंगेली के थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 142/24 धारा 379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत चोरी के एक प्रकरण में जिले की नेफिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिसके दो आरोपी (01) नीरज सिसोदिया पिता नाथुलाल सिसोदिया उम्र 42 वर्ष (02) प्रशांत सिसोदिया पिता गणेश सिसोदिया उम्र 23 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसका जिले के फिंगरप्रिंट शाखा में डेटाबेस तैयार किया गया था उक्त नेफिस सिस्टम के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपीगण आदतन अपराधी हैं जो कि कर्नाटका राज्य के विजय नगर जिले के जलकाडिया में दर्ज अपराध धारा 380, 511 भा.द.वि. से सफल मिलान हुआ हैं जिसमें आरोपी को पूर्व में सजा भी हुई है, साथ ही मुंगेली थाना के इसी प्रकरण में आरोपी प्रशांत सिसोदिया को दीगर राज्य मध्य प्रदेश के बगदेही थाना बोडा जिला राजगढ़ के अपराध क्रमांक 151/24 धारा 457,380 भा.द.वि. के अपराध में गिरफ्तारी हुई हैं। इसके अतिरिक्त गुलखेडी पिपलिया थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के अपराध में एवं तेलगांना राज्य के अपराध क्रमांक 210/21 धारा 420,380, भा.द.वि. के अतंर्गत दिनांक 03.03.2021 को गिरफ्तारी हुई हैं। साथ ही साथ जटखेडी थाना बागपचोर राजगढ़ (म. प्र.) के अपराध क्रमांक-97/18 धारा 380, 411, 34 भा.द.वि. में दिनांक-27.03.2018 को गिरफ्तारी हुआ हैं, जिससे ये गिरफ्तार आरोपीगण चोरी के शातिर आदतन अपराधी होना सिद्ध पाए गए हैं, इनके विरूद्ध अन्य राज्यों में भी चोरी के बड़े प्रकरणों में शंका संलिप्तता होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, इस बड़ी सफलता एवं सराहनीय कार्य पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के थाना प्रभारी श्री संजय राजपूत एवं उनकी पूरी टीम सहित एम.ओ. बी. आरक्षक राधे लाल ध्रुव क्रंमाक-261 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की कार्यवाही*

0

➡️ *लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहडण्डा नदी किनारे मे जुआ खेलते पाये से 02 प्रकरण मे 08 आरोपियों के कब्जे से नगदी 17310 रूपये व 52 पत्ती तास जप्त*

➡️ *आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 04/25, 05/25 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रति.अधि.वर्ष 2022*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-दिनांक 04.01.2025 को मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जुआ सट्टा आबकारी एक्ट अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल,सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली व थाना लालपुर का संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर 02 प्रकरण जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमे ग्राम मोहडण्डा नदी किनारे मे अलग-अलग फड़ मे बैठकर आमजगह पर रुपए पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए जुआडियान 1. सुरेश बंजारे पिता शंकर बंजारे उम्र 55 वर्ष साकिनान खपरी खुर्द थाना लालपुर 2. रूद्रकुमार पिता हरिचंद महिलांगे उम्र 40 वर्ष साकिन बैजलपुर थाना चिल्फी 3. ब्रिजकुमार वर्मा पिता जैतराम वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन गोरखपुर थाना लालपुर 4. रूपचंद रात्रे पिता धनीराम रात्रे उम्र 27 वर्ष साकिन मोहडण्डा थाना लालपुर के कब्जे से नगदी 8655 रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी व 1. सौखी रात्रे पिता रामखिलावन रात्रे उम्र 36 वर्ष 2. नैनदास अंचल पिता सुदर्शन उम्र 35 वर्ष, साकिनान ग्राम मोहडण्डा थाना लालपुर 3. ज्ञानिक बंजारे पिता जोगी बंजारे उम्र 25 वर्ष साकिन कोइलारी थाना फास्टरपुर 4. राजकुमार कुर्रे पिता जयराम कुरें उम्र 45 वर्ष साकिन खपरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से 8655 रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी जप्त कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया आरोपीगण का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रति.अधि. की धारा 3(2) की कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, प्र.आर. अयोध्या कोशले, दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, अतुल ठाकुर, हेम सिंह, महेन्द्र ठाकुर, गिरीराज सिंह, राकेश बंजारा, गुलाब रात्रे की अहम भूमिका रही।

*माता कर्मा की साधना को मिली राष्ट्रीय पहचान,डाक टिकट जारी*

0

माता कर्मा का राष्ट्रीय सम्मान साहू समाज के लिए गौरव: तोखन

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने किया प्रेस – वार्ता


आशीष  कश्यप बिलासपुर। भक्त माता कर्मा की डाक टिकट जारी करने के लिए नोटिफिकेशन होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहां है कि देशभर में साहू समाज में हर्ष का माहौल है। सिर्फ 10 दिनों में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की डाक टिकट जारी होने के बाद आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए शहरी विकास केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि यह साहू समाज के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री सिंधिया तथा चंद्रशेखर के प्रति आभार जताया और कहा कि साहू समाज दशकों की मांग 10 दिन में केंद्र की सरकार ने पूरी कर दी है। साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा ने जगन्नाथ तक की यात्रा की थी। एक सवाल के जवाब में श्री साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गिरेबान में झांक कर देखें सत्ता में नहीं है तो तिलमिला रहे हैं । उन्होंने अपने बड़े नेताओं को भी नहीं छोड़ा और ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी उन्होंने झूठ बोला। यही कारण है कि पूर्व की कांग्रेस की निकम्मी सरकार को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया‌ आगामी पंचायत चुनाव तथा नगरी निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होने वाली है। विधानसभा लोकसभा चुनाव में जिस तरह यहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा की जीत हुई है रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। क्योंकि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। इसी तरह अब नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीत मिलेगी उन्होंने अभी कहा कि झारखंड में चार सीटों में से तीन सीट वाले प्रभार में उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई अब उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है, दिल्ली में भी साहू समाज के लोग अधिक संख्या में हैं और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विकास कार्यों को लोकार्पण, भूमि पूजन करने के बाद शहर पहुंचे यहां पर 3 करोड़ 60 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भूमि पूजन केंद्रीय राज्य मंत्री ने पेंड्रा में किया है। पेंड्रा में आयोजित कार्यक्रम में मवाई के विधायक प्रणव मरपचची भी उपस्थित थे।

*चिकित्सक एवं स्टाफ अनुशासित एवं संवेदनशील होकर मरीजों को सेवा प्रदान करें – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर ने निक्षय निरामय अभियान की समीक्षा, बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव ने शुक्रवार शाम को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में की जा रही सोनोग्राफी, एक्स-रे, लैब जांच, ओ.पी.डी. सेवायें आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्टाफ को अनुशासित और संवेदनशील होकर मरीजों को सेवा प्रदान करें। आपके कार्य से लोगों के बीच में आपकी पहचान होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सको की उपस्थिति की जानकारी ली और सभी चिकित्सको को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में अनुबंध पर कार्यरत अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सकों पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ऐसे चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने निक्षय निरामय अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। इस अभियान के तहत मितानीन बहनें घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया और वृद्धजनों की बीमारियों की पहचान कर उपचार कर रही हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे सर्वे टीम का सहयोग करें, ताकि समय पर जांच और उपचार हो सके। कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 70 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में विभिन्न मदों से प्राप्त राशि के उपयोग की जानकारी भी ली। उन्होंने 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय मुंगेली में 01 स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं 01 शिशुरोग विशेषज्ञ की पदस्थापना करने हेतु मांग पत्र संचालक स्वास्थ्य सेवायें को तत्काल पत्र प्रेषित करने निर्देशित किया। बैठक दौरान जिले को टीबी मुक्त करने शपथ भी लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध से बचाव के संबंध में दी जानकारी*

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि सभी अस्पताल के सीसीटीवी चालू हालत में रहें और जहां नहीं लगे हैं वहां तत्काल लगाये जायें। समय-समय पर सीसीटीवी ऑडिट भी कराये जायें। उन्होंने कहा कि अस्पताल, थाना और न्यायालय समाज के बहुत ही महत्पूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि लीगल प्रकरणों में भी चिकित्सक की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है। अनेकों बार चिकित्सक सही रिपोर्ट नहीं देते हैं या अस्पष्ट रिपोर्ट देते हैं, जिससे अपराधी साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से छूट जाते हैं। अतः लीगल प्रकरणों को भी चिकित्सकों को गंभीरता से लेना चाहिये। सभी स्वास्थ्य अमला ड्रेस कोड का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई दलाल किसी स्टाफ के माध्यम से मरीजों को बरगलाने की कोशिश करता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और कहा कि इस नंबर पर संपर्क करके साइबर अपराध से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

*कलेक्टर-एसपी ने औषधि भंडार शाखा का किया अवलोकन, फार्मासिस्ट को हटाने के दिए निर्देश*

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय के औषधि भंडार शाखा का निरीक्षण किया और स्टॉक पंजी से सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पंजी के अनुरूप सामग्री न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और फार्मासिस्ट श्री अरविंद राय को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और अव्यवस्थित कार्यों के लिए सीजीएमएससी के इंजीनियर को फटकार लगाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सह प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी.एल. यादव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, डॉ. शिवपाल सिंह सिदार, डॉ. देवेश खाण्डे, डॉ. देवनारायण साहू, डॉ. नेहा स्मृति लाल, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री गिरीश कुर्रे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली का किया निरीक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में सभी न्यायालयों व अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकार्ड रूम में रिकार्ड रखने हेतु रैक की व्यवस्था करने, पार्किंग स्थान को बढाने, जिला न्यायालय भवन में संचालित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को हाईजेनिक कर उक्त कक्ष के जीर्णाेधार, रिकार्ड रूम की गली को रिडिजाइन करते हुए लाइब्रेरी रूम का जीर्णाेधार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय भवन के औचक निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नये बार रूम, नवनिर्मित लॉयरहाल, टायलेट काम्प्लेक्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने मालखाना में ऐसी संपत्ति जिनका निराकरण हो चुका है, उसे विधिवत निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्रीय पंजीयन अनुभाग कक्ष छोटा होने के कारण विधिवत काउंटर व्यवस्था करने और न्यायालय भवन के सभी अनुभागों में जगह की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश द्वारा पूर्व में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश के परिपालन में कार्याे का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अज़गल्ले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्तागण, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल और न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।