Home Blog Page 486

*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार*

🔻नाम पता आरोपी – राम कुमार कमरो पिता सुखलाल सिंह कमरो उम्र 20 वर्ष साकिन घुमानीडांड़ छापरपारा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना बांगो के अपराध क्र० 05/2025 धारा 376 भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के मामले में थाना बांगो क्षेत्रांतर्गत आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया जिससे पीड़िता ने एक नवजात बच्चे को जन्म दी थी। पीड़िता की मां के लिखित शिकायत पर थाना बांगो में उपरोक्त धारा अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना में मामले का आरोपी कमाने खाने तेलंगाना चला गया था जिसे बांगो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राम कुमार कमरो को
विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उषा सोंधिया थाना प्रभारी बांगो, प्रआर. 03 जितेन्द्र कुमार जायसवाल, आरक्षक 760 अशोक खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*36वां सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*

0

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में 36वां सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम यातायात पुलिस विभाग मुंगेली द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हायर सेकेंड्री विभाग के दोनों माध्यम के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी। कार्यक्रम में जिला यातायात प्रभारी श्री अमित गुप्ता द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चालक हमेंशा अपने बायी तरफ ही चले, चौंक आने पर अथवा ट्रैफिक जाम होने पर सिग्नल देखते हुए पूरे समय धैर्य से इंतजार करें, वाहन चलाते समय मोबाइल अथवा ईयर फोन का इस्तेमाल न करें, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन न चलाये, बिना लाईसेंस वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें आदि प्रेरक बातों का उल्लेख किया। उन्होने आगे कहा कि सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का यथासंभव त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाए। राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी प्रकार की वाहन दुर्घटना होने पर टोल फ्री नं. 1033 पर डायल कर आवश्यक सहायता करें। अपने उद्बोधन में शाला प्राचार्य डॉ. आई.पी.यादव ने जीवन का महत्व समझाते हुए कहा कि सभी विद्यार्थीगण अपने साथ-साथ अपने आस-पास रहने वाले सभी व्यक्तियों को इन सब सावधानियों से अवगत करावें एवं नियम उल्लंघन से होने वाली अनहोनी घटनाओं से बचें। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक यशवंत सिंह राजपूत, आरक्षक सीताराम बर्मन एवं अजित परिहार द्वारा सराहनीय सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी उप निरी amit गुप्ता स उ नी यशवंत आर अजीत परिहार और सीता राम बर्मन स्कूल के प्राचार्य आई पी यादव तथा सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एव विद्याथीगण उपस्थित रहें।

*व्याख्याता संघ के मनोनीत अध्यक्ष बने अशोक कश्यप*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली // छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 4084 प्रान्ताध्यक्ष श्री राकेश शर्मा द्वारा श्री अशोक कश्यप, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, समग्र शिक्षा को जिला मुंगेली के लिए अध्यक्ष मनोनित किया है। श्री अशोक कश्यप पूर्व में व्याख्याता संघ के जिला मुंगेली के सचिव रह चुके है। शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं संघ के दायित्वों एवं अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए श्री कश्यप की अलग पहचान है । इनके मनोनयन से व्याख्याताओं एवं अन्य संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है ।

*न्यायालय बाल कल्याण समिति मुंगेली का किया गया गठन अध्यक्ष पद पर आशीष मिश्रा तो वही कु सुनीता ठाकुर व मिथलेश चौबे को सदस्य पद की दी गई जिम्मेदारी,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = छत्तीसगढ़ राज्य में सभी जिलों में बाल कल्याण समिति का गठन किया गया है, बालकों की देख रेख और संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसमें मुंगेली जिले में अध्यक्ष पद हेतु आशीष मिश्रा व सदस्य पद के लिए कु सुनीता ठाकुर व मिथलेश चौबे को सदस्य बनाया गया है, बिलासपुर जिले में रीता बरसैंया को अध्यक्ष पद के लिए जिम्मेदारी दी गई सदस्य पद के लिए मधु तिवारी, नवीन कुमार कौशिक, शिवसागर तिवारी, क्रांतिलाल साहू, के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसी तरह अन्य जिलों में नियुक्तियां की गई हैं बाल कल्याण समिति को प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्राप्त हैं।

*संविधान संवाद -2 का आयोजन पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष के अवसर पर संविधान संवाद श्रंखला के अंतर्गत संविधान संवाद -2 का आयोजन रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में*

0

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर संविधान संवाद -2 का आयोजन
पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष के अवसर पर संविधान संवाद श्रंखला के अंतर्गत संविधान संवाद -2 का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. मोहम्मद आरिफ को आमंत्रित किया गया है।
नागरिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध पूरे देश में सम्मानित शिक्षाविद,अध्येता इतिहासकार प्रो आरिफ भारतीय संविधान के अंतर्निहित मूल्य विषय पर सम्बोधित करेंगे।
प्रो आरिफ अपने व्याख्यानो के द्वारा सामाजिक न्याय, समानता , सद्भाव ,सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता के लिए लम्बे अरसे से शिद्दत के साथ पूरे देश में सक्रिय हैँ ।

विषय – भारतीय संविधान के अंतर्निहित मूल्य

*रायपुर :-13 जनवरी ,सोमवार ,11 बजे ,वृंदावन हाल ,सिविल लाइंस, रायपुर*

*बिलासपुर :- 12 जनवरी ,रविवार, 12 बजे से प्रेस क्लब में*

*दुर्ग :- 14 जनवरी ,सोमवार,11 शैल देवी कॉलेज ,अंडा2.30 बजेसुपेला कॉफी हाउस*

*28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पूर्णिमा का चयन*

0


लोरमी,,,,, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की एम ए हिंदी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की स्वयंसेविका कू पूर्णिमा जायसवाल का चयन नई दिल्ली में आयोजित 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभागी के रूप में हुआ हैं। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि सचिव, भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,युवा कार्यक्रम नई दिल्ली द्वारा 11 एवं 12 जनवरी आयोजित विभिन्न विधाओं सामूहिक लोकगीत,सामूहिक लोकनृत्य, विज्ञान मेला,कविता,कहानी लेखन,चित्रकला तथा तात्कालिक भाषण आदि में राज्य का प्रतिनिधित्व करने संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के द्वारा पूर्णिमा का चयन तात्कालिक भाषण में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु हुआ हैं। पूर्णिमा जायसवाल के चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पूर्णिमा को अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं गई। प्राचार्य एन .के.धुर्वे ने कहा कि पूर्णिमा जायसवाल राष्ट्रीय स्तर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा है, उनका चयन होने पर पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। प्राचार्य के अलावा प्रो एन एस परस्ते,प्रो एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज रासेयो के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह सहित महाविद्यालय के श्री पी पी लाठिया,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो नितेश गढ़ेवाल,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो विवेक साहू, प्रो हेमा टंडन,प्रो देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन आर जायसवाल, श्री पी के जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल,प्रो अमित निषाद, प्रो मनीष कश्यप,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,डॉ गंगा गुप्ता, प्रो गुरुदेव निषाद, श्री अश्विनी निर्मलकर, प्रो सुषमा डहरिया, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री प्रतापभानु शर्मा, श्री भागबली शर्मा,श्री शिव यादव, श्री सोनू यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अविनाश साहू, श्री अनुराग श्रीवास, श्री सुबुद्धि यादव, श्री नरेन्द्र यादव, आदि ने शुभकामनाएं दी हैँ.

*नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

0

नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0.विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क नाली,पुल-पुलिया निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने सोमवार को इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार की लागत से होने वाले कुल 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत पांडातराई में हाई मास्ट लाइट एवं शेड निर्माण हेतु 34 लाख 5 हजार तथा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में कुल 49 लाख 37 हजार की लागत से शेड व आहता निर्माण तथा

सांस्कृतिक कला मंच एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस तरह कुल 2 करोड़ 62 लाख 12 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है इस सौगात के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने बताया कि इसके पूर्व भी हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत जनजातीय समाज के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना के तहत 25 करोड़ से अधिक के कुल 10 सड़कों के निर्माण तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1 करोड़ 45 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

—————————————-

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगरनार प्रखंड के ग्राम पंचायत माड़पाल में सिरहा,गुनिया,नाईक,पाईक, मांझी, मुख्या का सम्मेल हुआ सम्पन्न*

0

*कार्यक्रम का शुभारम्भ मावली माता के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया*

मंच संचालन महादेव बघेल सरपंच गरावंड के द्वारा संचालित किया गया

बस्तर:-मुख्य अतिथि बस्तर सांसद मा.महेश कश्यप जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे की हमारे देश को कैसे तोड़ा जा रहा है एक ओर नक्सली समाज को तोड़ रहे हैं दूसरी ओर ईसाई मिशनरी समाज को संयंत्र के तहत खत्म कर रहे हैं कुछ आदीवासी पड़े लिखे लोग हम हिंदू नही है हमे देवि देवता को नही मानना है करके धुस प्रचार कर रहे हैं जो कि घोर निंदनीय है इन सभी लोगे का एक ही मकसद है समाज को संयंत्र पूर्वक खत्म करना और विदेश धर्म को बड़ावा देना हम सभी सनातनी हिन्दू को एक होने की जरूरत है और हम सभी अपने अपने तरीके से अपने अपने गांव में लोगो को अपने सस्कृति परम्परा को बचाना हम सब लोगो का जिम्मेदारी है नही तो आने वाले समय मे बांग्लादेश जैसे परिस्थिति बस्तर में भी होगा इसी लिए सभी लोगो से मै आग्रह पूर्वक मै निवेदन करता हूं कि हम सभी सनातनी धर्म को सुरक्षित रखे तभी हमारा बस्तर और हमारा देश आगे बढ़ेगा और समाज के साथ साथ देश का भी विकास होगा और भारत देश को पुनः हिंदु राष्ट्र बनाना है

विशिष्ट अतिथि श्री हरि साहू जी ने बताया कि सिरहा,पुजारी, गुनिया,नाईक,पाईक,मांझी, पटेल का कार्य क्या है और कब से चलते आ रहा है जब देश आजाद नही हुआ था और देश का व्यवस्था इन्ही लोगो से गांव हो या सहर गांव के मुख्याओ से चलता था और गांव की संस्कृति रिती निति परम्परा सब सुरक्षित था लेकिन जब से देश आजाद हुआ और पंचायत राज आया देश में चुनाव का प्रथा आया उसके कुछ साल बाद देश का विकास जरूर हुआ लेकिन समाज का नुकसान हुआ हम सब अपनी सस्कृति को भूल गए हैं और हम सब लोग सरकार के ऊपर निर्भर हो गए हैं अब हम सबको अपना जिम्मेदारी को पहले की तरह काम करना है ताकि हमारा समाज बचे ऐसा साहू जी ने कहा

कैलाश ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष जी ने स्पष्ट कहा है कि छेत्र में किसी भी प्रकार का हिंदू विरोधी कार्य होगा उसका विहिप बजरंग दल पुर जोर विरोध करेगा

जयराम नाग लेंस अध्यक्ष जी ने कार्यक्रम की समापन करते हुए सभी मंच और सिरहा,पुजारी,गुनिया,नाईक पाईक,माझी,मुखिया और माता बहन को आभार व्यक्त किया

मुख्य रुप से उपस्थित रहे कैलाश ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष विहिप,जयराम नाग लेम्स अध्यक्ष,लखीधर बघेल,शिवनारायण पांडे,महादेव बाकडा,मुरली दास,धनपति बाज,विकास मुरला,शिवो कश्यप,शेखर देवांगन,भानु पटेल,श्रीमती मंदना नाग,श्रीमती बूदनी बघेल,संपत कश्यप,सुरेश कश्यप,केदार साहनी,गंगाराम पुजारी,जयराम बघेल,सुभाष देवांगन, सुकमन नागेश,मनीराम कश्यप सिरहा,गुप्ते पुजारी, बड़ी संख्या में छेत्र माता बहने विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

*रमेश जायसवाल भाजपा से बिलासपुर महापौर पद के प्रबल दावेदार*

0

*महापौर के लिए रमेश जायसवाल की दावेदारी सबसे मजबूत*


बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद पिछड़ा वर्ग घोषित होते ही अब प्रत्याशी कौन को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं। शहर के हर पान ठेले, चाय दुकान, गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर एक ही चर्चा है, अगला महापौर कौन…
कांग्रेस का तो अब तक पता नहीं, लेकिन भाजपा से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में बीजेपी में सक्रिय भूमिका में 1989 से लगातार क़ई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन , नगर निगम परिषद में क़ई बार पार्षद के रमेश जायसवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। छात्र राजनीति मे अध्यक्ष रहे रमेश जायसवाल 1989 से 1994 तक युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष, 1994 से 2000 तक भाजयुमो के जिला महामंत्री रहे हैं। बिलासपुर नगर पालिक निगम में कई बार के पार्षद और मेयर कौंसिल के मेम्बर रहने के साथ शुरु से ही तेज तर्रार कार्यशैली व सभी गुटों से बेहतर तालमेल रखने के कारण रमेश जायसवाल के नाम पर आसानी से सहमति बन जाने की संभावना है । नगर निगम के कामकाज का अच्छा खासा अनुभव भी रमेश के पास है। विधानसभा चुनाव में अपने वार्ड से लीड दिलाने में भी रमेश जायसवाल का रिकॉर्ड रहा है ।
रमेश जायसवाल उच्चशिक्षित पोस्ट ग्रैजुएट होने के साथ वकालत की शिक्षा एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार की डिग्री धारी भी है।

*मामुली विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार*

0

*मामुली विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार*
नाम आरोपी – मनोज कुमार टंडन पिता पन्ना लाल टंडन उम्र 23 साल साकिन सलनी

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक मनोज कुमार टंडन पिता पन्ना लाल टंडन उम्र 23 साल साकिन सलनी का अपनी पत्नी मृतिका ममता कुमारी टंडन पति मनोज कुमार टंडन उम्र 21 साल ग्राम सलनी को मृत अवस्था में सीएचसी जैजैपुर उपचार हेतु लाया था डाक्टर द्वारा मृतिका को चेक कर उसके मृत्यु की सूचना मेमो के माध्यम से थाना जैजैपुर को प्राप्त हुआ। सूचना प्राप्त होने पर अस्पताली तहर्रीर पर मर्ग कायम किया जाकर पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया। उक्त घटना की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति रमा पटेल (रा.पु.से.) श्री मनीष कुवंर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती के द्वारा त्चरित कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर तथा मृतिका के नवविवाहिता एवं संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने से कार्यपालिक मजि0 की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही की गयी। मृतिका के शव का पीएम डाक्टर के टीम से कराया गया मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की होना लेख करने पर उक्त घटना की सूचना
मर्ग जांच उपरांत वर्णित अपराध धारा का पंजीबध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मृतिका के पति मनोज कुमार टंडन को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घरेलु पति पत्नी के बीच मामुली विवाद पर आवेश में आकर गमछा से अपनी पत्नी के गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरूध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मेें थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही