Home Blog Page 485

*भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन 27 जनवरी तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन 27 जनवरी तक किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं भौतिक व अन्य विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। पंजीयन के लिए वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ और विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

*स्कूल बसों के चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर 12 जनवरी को*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों के फिटनेस जांच और चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी. कॉलेज मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के अधीन उक्त शिविर का आयोजन परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। फिटनेस जांच के अंतर्गत वाहनों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, बीमा वैधता, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाएगी।

*मोवा रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत : जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही उसका डामर उखाड़ दोबारा कार्य कराया जाएगा*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . राजधानी रायपुर में मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर विद्यमान डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का कार्य विगत 3 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। कार्य जल्द पूर्ण करने और यातायात के दबाव के कारण रात्रि 3-4 बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। आज सुबह देखने में आया कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही है, वहां के डामर को उखाड़ कर पुनः कार्य कराया जाएगा। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का भुगतान कार्य की गुणवत्ता के पूर्ण परीक्षण के उपरांत किया जाएगा।

*कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित 11 अधिकारियों और 62 कर्मचारियों को नोटिस जारी*

0

*कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में कार्यालय पहुंचने के दिए सख्त निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 11 अधिकारियों और 62 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि शासन द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 05.30 बजे निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय अवधि में कार्यालय पहुंचने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी और डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज द्वारा जिला कलेक्टोरेट के सभी शाखाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय, आबकारी कार्यालय, आदिवासी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कार्यालय, विपणन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय, अंत्यावसयी विभाग, चिप्स, समग्र शिक्षा, व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सहकारी वितरण संघ, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला योजना एवं सांख्यिकी, जिला निर्वाचन कार्यालय, साक्षरता मिशन, भू अभिलेख शाखा, मछली पालन विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग और खनिज विभाग का निरीक्षण किया।

*उद्योग मंत्री ने कुसुम पावर प्लांट हादसे पर दुःख जताया*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुंगेली जिले के सरगांव थाना अंतर्गत रामबोड़ गांव स्थित कुसुम पावर प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री देवांगन ने घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए है।

गौरतलब है कि आज दोपहर कुसुम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ इस फैक्ट्ररी में साइलो के गिरने से छह मजूदर इसकी चपेट में आ गए, जिसमें से एक श्रमिक की मृत्यु होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में घायल लोगों के बचाव में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के अधिवेशन का करेंगे शुभारंभ*

0

*देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स करेंगे हिस्सेदारी*

*10-12 जनवरी तक आयोजित इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर*

आशीष कश्यप ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है।

इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।

*रमेश जायसवाल भाजपा से बिलासपुर महापौर पद के प्रबल दावेदार*

0

0.महापौर के लिए रमेश जायसवाल की दावेदारी सबसे मजबूत।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद पिछड़ा वर्ग घोषित होते ही अब प्रत्याशी कौन को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं शहर के हर पान ठेले, चाय दुकान गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर एक ही चर्चा है अगला महापौर कौन ..कांग्रेस का तो अब तक पता नहीं, लेकिन भाजपा से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में बीजेपी में सक्रिय भूमिका में 1989 से लगातार क़ई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन नगर निगम परिषद में क़ई बार पार्षद के रमेश जायसवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है छात्र राजनीति मे अध्यक्ष रहे रमेश जायसवाल 1989 से 1994 तक युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष, 1994 से 2000 तक भाजयुमो के जिला महामंत्री रहे हैं बिलासपुर नगर पालिक निगम में कई बार के पार्षद और मेयर कौंसिल के मेम्बर रहने के साथ शुरु से ही तेज तर्रार कार्यशैली व सभी गुटों से बेहतर तालमेल रखने के कारण रमेश जायसवाल के नाम पर आसानी से सहमति बन जाने की संभावना है नगर निगम के कामकाज का अच्छा खासा अनुभव भी रमेश के पास है विधानसभा चुनाव में अपने वार्ड से लीड दिलाने में भी रमेश जायसवाल का रिकॉर्ड रहा है रमेश जायसवाल उच्चशिक्षित पोस्ट ग्रैजुएट होने के साथ वकालत की शिक्षा एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार की डिग्री धारी भी है।

—————————————-

♦️ *शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

0

♦️ *दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी पप्पू निषाद पिता कुमान निषाद उम्र 24 साल निवासी कर्रा बंजर पारा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर ने करीबन 06 माह पूर्व इंस्टाग्राम से दोस्ती किया था और घटना दिनांक 02.01.2025 को आरोपी ने पीडिता को शादी करने की झांसा देकर बुलाकर अपने मौसी के घर ले गया और वहा पर पीडिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और दुसरे दिन शादी करने से इंकार कर वहां से भगा दिया। तब पीडिता अपने मौसी के घर चली गई थी और घटना के बारे में अपने माता पिता को बताई उसके बाद थाना मस्तुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्व कर विेवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त आरोपी का पता तलाश कर आरोपी पप्पू निषाद को दिनांक 09.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
प्रकरण में निरीक्षक सईद अख्तर थाना प्रभारी मस्तुरी, उप निरीक्षक सुजान जगत, प्रधान आरक्षक 591 किशन लाल नवरंग, आरक्षक 922 सद्दाम पाटले, 1175 यशपाल टण्डन विशेष योगदान रहा ।

*रतनपुर पुलिस की सतर्कता से गुम नाबालिक बच्चे को बिलासपुर से किया दस्तयाब ।।*

0

🔹 घर वालों के डॉटने पर घर से भाग गया था नाबालिक ।।
🔹 बच्चे की गुम होने की सूचना के कुछ ही घंटो में किया दस्तयाब ॥

आशीष कश्यप बिलासपुर:- ग्राम सिंघरी निवासी प्रार्थिया नंदनी साहू थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका नाबालिक लड़का दिनाँक 07/01/2025 को बिना बताये कहीं चला गया है, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, मामला गंभीर प्रक़ृति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करने थाना रतनपुर में टीम गठित किया गया। गुम नाबालिक की पता तलाश हेतु आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर व व्हाटसप के माध्यम से ईश्तहार जारी किया गया था। जिसके फलस्वरूप व पुलिस की तत्परता से नाबालिक के तोरवा, चकरभाठा थाना क्षेत्रांतर्गत होने की सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा गुम नाबालिक को दस्तयाब कर नाबालिक के घर वालों के सुपुर्द किया गया।

*प्रेमिका से बदला लेने जलाया उसका घर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

0

प्रेमिका से बदला लेने जलाया उसका घर।

🔻आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ अपराध क्रमांक 09/2025 धारा 331 (4 )326 (छ)बी एन एस

नाम :आरोपी दहराज सिंह मरपश्चि पिता गोरेलाल उम्र 24 वर्ष निवासी खोडरी पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  : इस प्रकार है कि आवेदिका पुलिस सहायता केंद्र जटगा क्षेत्र की जटगा उपस्थित जाकर दिनांक 6.1.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई यह दिनांक 5 /1 /2025 को रोजी मजदूरी करने के लिए कटघोरा गई थी शाम करीब 6:00 बजे वापस आई तो देखी कि इसके घर के अंदर से धुआं निकल रहा है आग लगी हुई है नजदीक जाकर देखी तो घर से आरोपी दहराज सिंह मरपश्चि इसके घर से निकलकर भाग रहा था तब यह डर से रात में अपने घर नहीं गई अपने पड़ोसी के यहां सो गई सुबह घर जाकर देखी आरोपी दहराज इसके घर के अंदर इसके कपड़ा एवं राशन के समान को जला दिया है की रिपोर्ट दर्ज करने पर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि आरोपी द्वारा प्रार्थीया के चरित्र पर शंका करता था इसी कारण प्रार्थीया इससे शादी करने से इनकार कर दी इसी बात के रंजिश रखकर आरोपी ने प्रार्थीया के घर को जला देने के नियत से उसके कपड़े एवं राशन सामान को जला देना पाए जाने पर आरोपी दहराज सिंह पिता गोरेलाल मारपची उम्र 24 वर्ष निवासी खोडरी को आज दिनांक 7/01/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।