Home Blog Page 484

*एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*कार से शहर में घुम घुम कर महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क, राजकिशोर नगर, के एसबीआई एटीएम मशीन के शटर बाक्स में पटटी लगाकर किये है चोरी*

*आरोपीयान एटीएम मशीन में शटर बाक्स लगाकर आस पास छिपे रहते थे पैसा निकालने वाले पैसा नहीं पर चले जाने के बाद पटटी हटाकर रूपये की किये चोरी |*

*एटीएम में लगे कैमरे के फूटेज के आधार पर एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस के सयुक्त टीम के द्वारा आरोपीयों को त्वरीत पकडा गया*

*जप्ती सामाग्री -*

1- नगदी रकम 30000 रूपये

नग।

1- घटना मे प्रयुक्त एक स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड’ 5129 एवं एटीएम के शटर बॉक्स पर लगाने वाली पटटी 03 नाम आरोपी – –

1. निलेश चंद्रवंशी पिता राजेन्द्र कुमार उम्र 31 साल निवासी 27 खोली विकास नगर थाना सिविल लाईन

2. विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पिता जगनूराम उम्र 38 साल निवासी मुर्रा भटठी रोड हेमू नगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर 3- महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश पिता अशोक पटेल उम्र 28 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ

4- योगेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 22 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 11-01-2025 को प्रार्थी आशीष पंकज कुमार पिता स्व उदित कुमार उम्र 30 साल निवासी मंगला थाना सिविल लाईन का बापजी पार्क कामर्शिलय काम्पलेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 01.00 बजे पैसा निकालने गया था और 9500 रूपये निकालने के लिए टाईप किया पर्ची बाहर आया रूपये बाहर नही आया तो शटर बॉक्स के पैसे के निकासी द्ववार पर एक सफेद रंग व नीला रंग का पटटी लगा हुआ दिख रहा था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने के नियत से पटटी लगाया गया था प्रार्थी के द्वारा डायल 112 एवं एटीएम के टोल फ्री पर सूचना दिया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कि सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एंव नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह को दी गई के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम, थाना सिविल लाईन पुलिस की सयुक्त टीम के द्वारा एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरी का फूटेज के आधार पर पता तलाश की गई की फूटेज के हुलिया के आधार पर आरोपीयान स्वीट डीजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड- 5129 में पुराना बस स्टैण्ड ईमलीपारा में पकडे गये से ‘पुछताछ करने पर बताये कि महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10000रू, बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500रू एवं 5000रू, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500रूपये कुल 30000रूपये एटीएम के शटर बॉक्स के उपर नीले रंग के पटटी को चिपका देते थे ग्राहक का इंतजार करते थे पैसा पटटी तक आकर फंस जाता था ग्राहक के जाने के बाद रूपये निकाल लेना बताये आरोपीयो से कुल 30000 रूपये एवं 03 नग पटटी व घटना में प्रयुक्त स्वीट डीजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड- 5129 जप्त की गई आरोपीयो को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।

*महिला के साथ छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*महिला के साथ छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।*

*नाम आरोपी*

विकास रोहरा उर्फ पिता रमेश रोहरा उम्र 37 साल निवासी रॉयल आर्चिड 27 खोली सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर– इस प्रकार है किं प्रकरण के प्रार्थीया द्वारा दिनांक 04.01.2025 को थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी विकास रोहरा के द्वारा सिंधी वाट्सअप ग्रुप में अनर्गल कमेंट करने पर पीडिता दिनांक 03.01.2025 को शाम करीब 05.30 बजे आरोपी के घर 27 खोली राय आर्चिड गई थी मोड के पास खडी थी इतने में आरोपी काले रंग की कार से पीडिता को देखा और कार से उतरा बोला कि मैं आपको जानता पहचानता हॅू कहते हुए चरित्र पर लांछन लगाते हुए बुरी नियत से हाथ बाह को पकडकर छेडछाड किया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी विकास रोहरा उर्फ पिता रमेश रोहरा उम्र 37 साल निवासी रॉयल आर्चिड 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को दिनॉक 12.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

♦️ *क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *आरोपी ने अपने ही पिता के साथ किया मारपीट।*

♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू किया गया बरामद।*

♦️ *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी*
कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष साहू उर्फ डैनी साहू पिता ढेलूराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी डीएलएस कालेज के पीछे सरकण्डा बिलासपुर का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.01.2025 के रात्रि करीब 11.50 बजे इसका लड़का कैलाश साहू अपनी स्वर्गीय मां के बारे में उल्टा सीध बोल रहा था जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे बटनदार चाकू से मारने लगा जिससे बचाव करने पर दाहिने हाथ के अंगूठा के पास चोंट लगा है लड़का कैलाश साहू मारपीट कर भाग गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी कैलास साहू को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के 05 लोगों को सरकण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*
♦️ *आरोपियों के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*
♦️ *सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध आगे भी की जावेगी कार्यवाही।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. अजय राजपूत पिता ईतवारी राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास
02. पवन कुमार साहू पिता राजू साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा।
03. प्रदीप देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
04. नरेन्द्र साहू पिता गोलू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक सरकण्डा।
05. राज देवांगन पिता आनंद देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 11.01.2025 के रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि अशोक नगर बगदई मंदिर के पास कुछ लड़के नशा खोरी कर हुड्दंग करते हुये अशांति फैला रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, मौके पर अजय राजपूत, पवन साहू, प्रदीप देवांगन नरेन्द्र साहू, राज देवांगन को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया, जिससे सभी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई है।

*🔴सराफा व्यापारी के चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल की घटना का पटाक्षेप।*

0

 

*🔴सराफा व्यापारी के चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल की घटना का पटाक्षेप।*

*🔴300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान हुई।*

*🔴पुलिस अधीक्षक के सतत् पर्यवेक्षण में भा.पु.से./रा.पु.से. संवर्ग के 02-02 तथा अराजपत्रित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी वर्ग के 80 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग-अलग 14 टीमें रही सकिय।*

*🔴मृतक का ड्राईवर और उसका भाई ही निकला मास्टरमाइण्ड।*

*🔴दो सगे भाईयों ने शातिर बदमाश के साथ बनाई घटना की योजना।*

*🔴आरोपियों द्वारा ले जायी गई हुण्डई क्रेटा कार एवं लूटा गया मोबाईल जुमला किमती 06 लाख 25 हजार बरामद।*

*🔴02 आरोपी गिरफ्तार और 01 फरार।*

*🔴फरार आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें भिन्न-भिन्न संभावित ठिकानों की ओर रवाना शीघ्र ही गिरफ्त में आने की संभावना।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नचिकेता रॉय सोनी निवासी लालू राम कॉलोनी के यहाँ दिनांक 05.01.2025 की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके पिता गोपाल राय सोनी की हत्या कर घर में रखी केटा कार कमांक झ-01 सीसी-4455 में मृतक गोपाल राय सोनी की अटैची एवं नचिकेता राय सोनी की मॉ का मोबाईल लेकर भाग जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी (भा.पु.से.) उपलब्ध अधिकारियों/कर्मचारियों तथा एफएसएल कोरबा मोबाईल यूनिट डाग स्कायर्ड सहित मौके पर पहुंचे । फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को घटना स्थल पहुंचने के निर्देश दिये जाकर घटना स्थल सुरक्षित किया गया । मृतक के पुत्र नचिकेता राय सोनी की रिर्पोट पर दिनांक 05.01.2025 की रात्रि 23:40 बजे बिना नबंरी चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाईन रामपुर, में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05.01. 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तब देखा कि घर के पोर्च मे खड़ी हुई सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक

झ-01 सीसी-4455 गायब है, फिर वह अपने घर का दरवाजा जिसमें बाहर से कुण्डी लगी थी, जिसे खोलकर घर अंदर गया तो देखा कि उसके पिता श्री गोपाल रॉय सोनी घायल अवस्था मे लहुलुहान बेहोश फर्श पर पड़े थे तथा शरीर से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण फर्श पर बहुत सारा खून फैला हुआ था, घर का सामान अस्त-व्यस्त था आनन फानन मे उन्हे चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टरों ने जाच उपरान्त उनकी मृत्यु होना बताया गया। प्रार्थी ने यह भी बताया कि जब वह घटना उपरांत गेट खेलकर घर के अंदर गया तब उसकी चार पहिया वाहन हुण्डई क्रेटा पोर्च पर खड़ी न होने पर गाड़ी कहा है पूछने के लिए अपने ड्राईवर आकाश पुरी गोस्वामी को फोन किया था जिस पर ड्राईवर ने फोन पर बताया कि चाबी घर मे जहा रखता था वही रखकर घर आ गया हूँ।

इस सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र सीएसईबी में धारा 103 (1),307,309 (4),332 (क),333 बी.एन.एस का बिना नबंरी अपराध पंजीबद्ध किया गया जिस पर थाना सिविल लाइन रामपुर में असल अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शहर के बीचो बीच घटित सनसनी खेज एवं नृशंस हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० श्री संजीव शुक्ला (भापुसे) को घटना से अवगत कराते हुए अपने सतत् पर्यवेक्षण में भा.पु.से./रा.पु.से. संवर्ग के 02-02 तथा अराजपत्रित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी वर्ग के 80 से अधिक पुलिस कार्मिको मे से 14 टीमों को अलग-अलग टॉस्क देकर आरोपियों की पतासाजी में लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, रविंद्र कुमार मीना (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भापुसे) के नेतृत्व में दक्ष पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें बनाकर अंधे कत्ल के इस प्रकरण में शामिल आरोपियों की पहचान स्थापित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घटना स्थल पहुंचकर विवेचना टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे 02 व्यक्तियों के नकाबपोश हालत में देखे जाने की पुष्टि होते ही अलग अलग टीमों द्वारा शहर के विभिन्न रास्तो के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का विश्लेषण एवं अज्ञात नकाबपोशों की पतासाजी के लिए अलग अलग विवेचना टीमें रवाना कर विभिन्न संदेहियों से पूछताछ एवं सूचना तंत्र को सकिय किया गया। तकनीकी विशलेषण हेतु एक दक्ष टीम द्वारा 370 से अधीक सीसीटव्ही कैमरों के एनालिसिस एवं संदेहियों से पूछताछ अलग अलग टीमों द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुंआभठ्ठा निवासी मोहन मिंज के हाथ मे चोट लगी है जिसकी कदकाठी/चाल ढाल सीसीटीव्ही मे देखे गए संदेहियों से मिलती जुलती है। घटना स्थल के निरीक्षण मे जिस तरह मौके पर रक्त स्त्राव हुआ था और घटना मे हुण्डई हण् क्रेटा कार में रक्त के धब्बे पाये गए थे उससे संदेही मोहन मिंज पर युक्ति युक्त संदेह हाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई लेकिन वह अपनी घटना स्थल पर उपस्थिति से इंकार करता रहा। मोहन मिंज के बाए हाथ की मध्यमा अंगुली में लगी चोट के बारे मे टाईल्स काटते समय धोखे से कट जाना बताया परन्तु कब कहाँ टाईल्स का काम कर रहा था नही बता सका। लगातार पूछताछ एवं बयानों की तश्दीक के बाद अंततः घटना में अपनी संलिप्तता बताते हुए मामलें का खुलासा कर ही दिया। मोहन मिंज ने पूछताछ में बताया कि उसके मोहल्ले कुंआ भठ्ठा का रहने वाला सूरज पुरी गोस्वामी जो पहले गोपाल राय सोनी की गाड़ी चलाता था परिचित है एक दिन बोला कि प्लान करके गोपाल रॉय सोनी के यहां चोरी करते है और अभी गोपाल राय सोनी के यहां उसी का भाई आकाश ड्रायवरी करता है वह भी मद्द करेगा अगर सेठ के दुकान की चाबी मिल जाये तो हम लोगों को खुब सारा सोना-चांदी, रूपए पैसे मिल जायेंगा लेकिन दुकान की चाबी सेठ अपनी अटैची में लेकर चलता है। लगभग 01 महीने पहले सूरज ने अपने भाई आकाश से भी मिलवाया और आकाश बोला कि जब सेठजी अकेले घर में रहेगें और नचिकेता भईया बाहर चले जायेगें तब मैं खबर कर दूंगा आप लोग डरा धमका कर चाभी ले लेना और एस.एस. प्लाजा स्थित सेठ जी की दुकान अमृता ज्वेलर्स से चोरी करेगें तो बहुत सारा सोना-चांदी मिल जायेगा। सूरज और आकाश की योजना के अनुसार हम लोग प्लानिंग कर रहे थे कि दिनांक 05.01.2025 को आकाश ने सूरज के माध्यम से खबर दी तब यह नीला जिंस शर्ट और ग्रे कलॅर का जैकेट पहनकर चेहरा छिपाने के लिए मंकी कैप लगाकर सेठ के घर के बगल में जहाँ निर्माण कार्य चल रहा है सूरज के साथ छिपकर बैठे थे इस बीच आकाश ने फोन करके बताया कि अभी घर में सेठ और सेठानी ही हैं जिस पर घर में दिवार के सहारे उतरकर गोपाल राय सोनी के घर कमरें में गये । हम लोगों की योजना थी कि अटैची में रखी चाभी लेकर भाग जायेगें लेकिन सेठ गोपाल राय सोनी उस समय अपनी पत्नि के कमरे मे थे उन्हे आता देखकर हम लोग छिप गए और सेठजी के हॉल के भीतर बने मंदिर तरफ आने पर सूरज पुरी गोस्वामी ने सेठजी को धकेल दिया फिर हम लोगो ने सेठजी को मिलकर दबोचने का प्रयास किये लेकिन सेठ के बीच बचाव करने पर सूरज ने अपने साथ रखे चाकू से अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया सूरज के ताबड़ तोड़ चाकू चलाने से मेरी बायें हाथ की बीच वाली उंगली में गहरी चोट आ गयी और सेठ जी भी घायल होकर नीचे फर्श पर गिर पड़े फिर हम लोग डर गये इस बीच आकाश ने फोन किया कि तुम लोग जल्दी भागो नही तो पकड़े जाओगें। भागते समय अंटी का मोबाईल मैनें (मोहन) तथा सेठ जी का मोबाईल अटैची और डीवीआर लेकर सूरज कमरे के बाहर आयें और गैरेज में रखी सेठ जी की केटा कार जिसें सूरज चला रहा था और मैं बैठा था निकलकर घटना स्थल से राताखार होते हुए बालको गये फिर गाड़ी खड़ा करके अपने-अपने घर आ गये। आरोपी मोहन के मेमोरण्डम पर घटना में प्रयुक्त उसका मोबाईल, सेठ जी की पत्नि से छीना गया मोबाईल बरामद किया गया दिनांक घटना समय को मोहन द्वारा पहना गया स्पोर्ट शू, जिन्स शर्ट, मास्क, मंकी कैप जप्त किया गया षडयंत्र में शामिल आकाश पुरी गोस्वामी (मृतक के वर्तमान चालक) से पूछताछ की गई जिस पर वह अपने आप की संलिप्ता से इंकार करता रहा परंतु मोहन मिंज के साथ आमना-सामना कराने पर आकाश पुरी गोस्वामी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त अपना एवं एक अन्य बटनदार मोबाईल बरामद कराया । आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी की तलाश करने पर घर मे नही मिला संभवतः पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही फरार हो गया है जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी पतासाजी कर रही है।

*प्रकरण में आरोपियों कमशः -*

01. आकाश गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

02. मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कुआभठ्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

*फरार आरोपीः-*

01. सुरज गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

*अब तक की विवेचना मे पाया गया कि मुतक गोपाल राय सोनी के यहा ड्राईवरी काम करने वाले दोनो भाईयों क्रमशः सूरज पुरी गोस्वामी एवं आकाश पुरी गोस्वामी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मोहन मिंज के साथ मिलकर गोपाल राय सोनी के घर से अंमृता ज्वेलर्स कि चाभी चुराकर उसी की क्रेटा कार मे जाकर जेवरात् नगदी चोरी करने कि योजना बनाई गई थी, परन्तु पहचान हो जाने से गोपाल राय सोनी के साथ हुए संघर्श मे धारदार हथियार से सुरज एवं मोहन मिंज ने मिलकर हत्या कर दी।*

इस सनसनी खेज एवं चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल के खुलासे मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, निरीक्षक मोतीलाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कुसमुण्डा, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह थाना प्रभारी बालको, निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी सायबर सेल बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका, उप निरी जितेन्द्र यादव प्रभारी चौकी सीएसईबी, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, सउनि राम पाण्डेय, सउनि अजय सिंह, सउनि महिपाल सिंह, सउनि कुलदीप तिवारी, सउनि अनिता खेस, (सायबर सेल कोरबा से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओगरे, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चौबे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, म. आर. रेणु टोप्पो) प्र.आर. नरेन्द्र रात्रे, प्र.आर. दिलीप झा, प्र.आर. संतोष तिवारी, प्र.आर. चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्र. आर. सुधांशु शर्मा, आर. विपिन बिहारी नायक, आर. चन्द्रकांत गुप्ता, आर. नितेश तिवारी, आर. संजय रात्रे, आर. गंगाराम डाण्डे, आर. विकास कोसले, आर. संदीप भगत, आर. योगेश राजपूत, आर. अशोक चौहान, आर. देव कुर्रे, आर. गोपीराम दिव्य, आर. हेराम चौहान, आर. हरीश मरावी, आर. शैलेन्द्र सिदार, आर. प्रेमेन्द्र चन्द्रा, म. आर. रेहाना फातिमा, आर. हितेश राव, आर. विरेन्द्र पटेल, आर. विशाल वर्मा, आर. ओमप्रकाश निराला, आर. अभिजीत पाण्डेय, आर. कौशल प्रसाद, आर. आशीष साहू, आर. संजू श्रीवास, आर. संदीप सिंह, आर. आलोक पाण्डेय, आर. सुनील सिंह, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. चन्द्रसेन खुंटे, आर. नीरज डेनियल, आर. देवराज, आर. गुफरान, आर. ओमप्रकाश साहू, आर. दिनेश निराला, आर. प्रेम मरकाम, आर. मनबोध भारती, आर. कृपाल सिंह, आर. सूरज भारद्वाज, आर. रितिक पटेल, आर. सुरेश खुंटे आदि की भूमिका सराहनीय रही।

*नगर के मिनीमाता मंगल भवन के सामने स्थित कबीर स्तंभ से अवैध बेजाकब्जा हटाने के लिए मानिकपुरी पनिका समाज ने शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-कबीर स्तंभ जो मानिकपुरी पनिका समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा संत कबीर में आस्था है, कबीर स्तंभ के पास सुखसागर दास उर्फ बिहारी दास द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जिसकी शिक़ायत पूर्व में भी कई बार सामाजिक लोगो के द्वारा की गई थी और कार्यवाही की मांग की गई थी किंतु प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से मानिकपुरी पनिका समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और अवैध कब्जा पर कार्यवाही की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया है। साथ ही एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
इसमे SDM का कहना मौके मे जा
कर जाच कर उचित कार्यवाही करने
को आश्वासन दिया है

साथ ही सभी बड़े बुजुर्ग और सक्रिय समाज सेवक और महिलाएं , आसीन मानिकपुरी ,पुष्पा मानिकपुरी ,उर्मिला मानिकपुरी ,नेहा मानिकपुरी,दीपिका मानिकपुरी ,दीप्ति मानिकपुरी ,सहोदरा मानिकपुरी ,अशोक दास मानिकपुरी ,सिरतू दास मानिकपुरी ,गोपी दास मानिकपुरी ,विवेक दास मानिकपुरी ,मनोज दास मानिकपुरी ,छतू दास मानिकपुरी ,संतोष दास हंसा
संतोष दास मुकरदम
थीर दास मानिकपुरी, अध्यक्ष अजय दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष शशि दास मानिकपुरी, सचिव सतीश दास मानिकपुरी
उपस्थित थे।

*प्रदर्शन को शिवसेना (यू बी टी) द्वारा दिया गया*
मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा कबीर स्तंभ में अवैध कब्जा किए जाने और प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज शिवसेना (यू बी टी) ने समाज को समर्थन दिया है और एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश प्रवक्ता संजय नाग, प्रदेश महासचिव एच एन सिंह, सचिव संतोष मार्कण्डेय, उपाध्यक्ष बल्लू जांगड़े उपस्थित थे

*प्राचार्य और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार… ACB की मुंगेली में इस साल की पहली कार्यवाही…मुंगेली पदमपुर स्कूल का मामला पढ़िये पूरी खबर*

0

*प्राचार्य और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार… ACB की मुंगेली में इस साल की पहली कार्यवाही…मुंगेली पदमपुर स्कूल का मामला पढ़िये पूरी खबर*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ आज 10 जनवरी को एसीबी इकाई बिलासपुर को मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के प्राचार्य मालिक राम मेहर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई और साथ में रिश्वत की मांग में शामिल बाबू सहायक ग्रेड 3 हनी शर्मा को भी एसीबी द्वारा पकड़ा गया हैं।घटना का विवरण इस प्रकार है कि 7 जनवरी 2025 को ऋषभ अपार्टमेंट जबड़ा पारा सरकंडा निवासी ईश्वर लाल भारती द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि वह दिनांक 31.07.24 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति शासकीय मिडिल स्कूल जरहागांव जिला मुंगेली से लिए थे, उनका जीपीएफ ,पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के एवज में डीडीओ सह प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा उससे 30000 रुपए की मांग कर रहे हैं जिसमें वह 20000 रुपए दे चुका है और शेष 10000 रुपए को वह रिश्वत के रूप में नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उनको पकड़वाना चाहता है जिस पर शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाई गई तथा रिश्वत में 10000 रुपए के स्थान पर 8000 रुपए लेने हेतु सहमति आरोपीगण द्वारा दी गई थी।रिश्वत में मांगी गई रकम को देने लिए कार्ययोजना के तहत आज प्रार्थी को आरोपी प्राचार्य के घर भेजा गया जहां प्रार्थी से रिश्वत राशि 8000 रुपए लेने पर आरोपी मेहर को और रिश्वत मांग में लिप्त बाबू हनी शर्मा को बिलासपुर एसीबी की टीम के द्वारा उनके घर पर पकड़ लिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से आसपास में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी मालिकराम मेहर से रिश्वत की रकम बरामद की गई, एसीबी के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही हैं तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

*वरिष्ठ नागरिकों का बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड*

0

*योजनांतर्गत 05 लाख रूपए तक मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के 70 या 70 से अधिक उम्र के नागरिकों का आयुष्मान वंय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। योजनांतर्गत 05 लाख रूपए तक की अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पहले राशनकार्डधारी परिवारों के सदस्यों को एक साथ 05 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय की जाती थी, लेकिन अब वयं वंदना योजना अंतर्गत 70 या 70 से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 05 लाख रूपए तक की अतिरिक्त राशि की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी गई है। योजना में पंजीयन हेतु केवल आधार कार्ड की आवश्यकता है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत् सीएचओ, स्वास्थ्य मितान एवं च्वाईस सेंटर के वीएलई द्वारा मितानिनों के सहयोग से घर-घर जाकर 70 या 70 से अधिक उम्र के नागरिकों का आयुष्मान वंय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है।
जिले के ग्राम रामगढ़ के मंगलराम साहू ने बताया कि उनके परिवार में 07 सदस्य हैं। उनकी उम्र 73 वर्ष है। आयुष्मान वंय वंदना कार्ड बन जाने से उन्हें 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बुजुर्गाें के हित को ध्यान में रखकर इस योजना के संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और शासन-प्रशासन का आभार जताया।

*जल जीवन मिशन: पीएचई एवं विद्युत विभाग की बैठक आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / कलेक्टर एवं जिला जल व स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन अंतर्गत जल प्रदाय करने स्थायी विद्युत कनेक्शन के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय करही में बैठक का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राणा ने बताया कि बैठक में सभी ग्रामों में डिमांड नोट जारी करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आमजनों को योजना से लाभान्वित करने जिन ग्रामों में डिमांड नोट जमा है, वहां तत्काल विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अंशु वासने सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*पेयजल के लिए तीन शहरों में पहुंचेगा खुड़िया जलाशय का पानी*

0

*योजना के लिए 202.84 करोड़ रुपए मंजूर*

*लोरमी, मुंगेली, तखतपुर की बरसों पुरानी मांग होगी पूरी, 17 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ*

*छत्तीसगढ़ की पहली योजना जिसमें तीन नगरीय निकायों को मिलेगा पेयजल*

*लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगी योजना – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. मिशन अमृत 2.0 के तहत तीन शहरों लोरमी, मुंगेली और तखतपुर में पेयजल के लिए खुड़िया जलाशय का पानी पहुंचाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने इसके लिए 202 करोड़ 84 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी योजना होगी जिसमें एक साथ तीन नगरीय निकायों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। तीनों शहरों के कुल 17 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर क्षेत्रवासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। उनके निर्देश पर लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लिए रॉ-वाटर तथा लोरमी शहर के लिए जल शोधन एवं वितरण व्यवस्था के लिए सुडा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत इस योजना की मंजूरी दी है। इस योजना से लोरमी नगर पालिका के नागरिकों को 24×7 शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। योजना को साकार करने पूरे नगर में विस्तृत एवं वृहद सर्वे जलप्रदाय सर्वे विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि उनके शहर के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस योजना से उनकी बरसों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। शुद्ध पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसे उपलब्ध कराना नगरीय निकायों का दायित्व भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना मिशन अमृत 2.0 के तहत यह योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना लोरमी नगर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही मुंगेली और तखतपुर में भी इससे पेयजल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने योजना के बारे में बताया कि खुड़िया जलाशय से लोरमी, मुंगेली और तखतपुर को रॉ-वाटर देने के लिए 75 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। लोरमी में पेयजल आर्वधन के लिए 8.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लोरमी शहर में शुद्ध पेयजल प्रदान करने के लिए आठ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए 80 किलोमीटर वितरण लाइन भी बिछाई जाएगी। योजना के तहत तीन नए उच्च स्तरीय जलागार का भी निर्माण किया जाएगा।

लोरमी, मुंगेली और तखतपुर शहर में पानी पहुंचाने के लिए लोरमी विकासखंड के खुड़िया जलाशय से पंप के द्वारा पानी जलाशय से तीन किलोमीटर दूर कारीडोंगरी लाया जाएगा, जहां निर्मित जलागार में जल को एकत्रित किया जाएगा। जलागार से पानी गुरूत्वाकर्षण पद्धति (ग्रेविटी सिस्टम) से कुल 70 किलोमीटर की दूरी तय कर लोरमी, मुंगेली और तखतपुर पहुंचेगा, जहां से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस पद्धति में किसी भी प्रकार की मशीनरी का उपयोग नहीं किया जाएगा। इससे मशीनों एवं अन्य यंत्रों की खरीदी, बिजली बिल एवं मशीनों के रखरखाव पर होने वाला व्यय बचेगा। तीनों शहरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक स्कॉडा पद्धति से पेयजल व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी।