Home Blog Page 483

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सुकमा पुलिस को एक और सफलता: आत्मसमर्पित हुए 43 लाख के 9 इनामी नक्सली*

0

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सुकमा पुलिस को एक और सफलता: आत्मसमर्पित हुए 43 लाख के 9 इनामी नक्सली*

सुकमा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस के बढ़ती सक्रियता से नक्सल संगठन में सक्रिय 2 महिला सहित 43 लाख के 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 *गरियाबंद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में आंगनबाडी सहायिका के पद हेतु कूटरचित अकंसूची पेश करने वाले तीन महिला आरोपियो को किया गिरफ्तार।*

0

💥 *आंगनबाडी सहायिका की नौकरी के लालच में अपने अंकसूची में किया था हेर-फेर* ।

💥 *सम्पूर्ण कार्यवाही थाना देवभोग।*

गरियाबंद – थाना देवभोग में आंगनबाडी सहायिका के पद हेतु तीन अनावेदिका द्वारा अपने आठवी के अंकसूची में कुटरचित कर आपने प्राप्त नम्बर पर काट-छाट करने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु शिकायत प्राप्त हुआ था। उक्त शिकायत को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी देवभोग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी देवभोग द्वार शिकायत में आवेदनकर्ता नीला यादव व सुभद्रा यादव तथा गायत्री डोंगरे के विरूद्ध अपराध का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग जिला गरियाबंद(छ.ग.) आंगनबाड़ी सहायिका हेतु विज्ञापन जारी किया था। उक्त विज्ञापन के आधार पर नीला यादव व सुभद्रा यादव के द्वारा नौकरी हेतु आवेदन पेश किया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर दोनो का आठवी का अंकसूची का शिकायत के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती कमेटी के द्वारा संलग्न दस्तावेजो का भर्ती प्रक्रिया के दौरान खण्ड शिक्षाअधिकारी देवभोग से जांच कराये थे जो खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग के द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन मे अनावेदिका नीला यादव का कक्षा 08 वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *बी ग्रेड* एवं अनावेदिका सुभद्रा यादव का कक्षा 08 वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *सी ग्रेड* होना उल्लेखित कर प्रेषित किये थे, परियोजना अधिकारी देवभोग से समस्त दस्तावेजो का सत्यापित प्रति प्राप्त कर अवलोकन एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झाखरपारा एवं निष्ठीगुड़ा के प्रधान पाठक से अनावेदिका नीला यादव एवं सुभद्रा यादव के कक्षा 08 वी के अध्ययन वर्ष के वार्षिक मूल्यांकन पंजी का सत्यापित प्रति प्राप्त किया गया जो नीला यादव के कक्षा 08 वी के अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *ग्रेड बी* एवं सुभद्रा यादव के कक्षा 08 वी के अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *ग्रेड सी* होना उल्लेखित किये है। शिकायत जांच से अनावेदिकागण नीला यादव एवं सुभद्रा यादव के द्वारा बेईमानी पूर्वक आवेदित पद का लाभ लेने हेतु अपने कक्षा 08 वी की मूल अंकसूची मे कूटरचना कर काट-छाट करना पाया गया है जो आरोपियान नीला यादव एवं सुभद्रा यादव का कृत्य अपराध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 3(5) भान्यासं0 के अंतर्गत अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 15/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में पर्याप्त सबुत पाये जाने से आरोपियान नीला यादव पति ओमप्रकाश यादव एवं सुभद्रा यादव पति नीलम कुमार साकिनान ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु कुटरचित अंकसूची पेश कर नौकरी पाने के शिकायत जांच पर अनावेदिका गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोंगरे के द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका हेतु प्रेषित आवेदन पत्र के साथ संलग्न कक्षा 08 वी के अंकसूची मे संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *ग्रेड ए* एवं कुल प्राप्तांक अंको का प्रतिशत 84 प्रतिशत उल्लेखित अंकसूची को संलग्न किये थे जो आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती कमेटी के द्वारा संलग्न दस्तावेजो का भर्ती प्रक्रिया के दौरान खण्ड शिक्षाअधिकारी देवभोग से जांच कराये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग के द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन मे अनावेदिका गायत्री डोंगरे का कक्षा 08 वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *बी ग्रेड* एवं कुल प्राप्तांक अंको का प्रतिशत 78 प्रतिशत होना उल्लेखित कर पत्र प्रेषित किये परियोजना अधिकारी देवभोग से समस्त दस्तावेजो का सत्यापित प्रति प्राप्त कर अवलोकन एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हड़ईकला के प्रधान पाठक से अनावेदिका गायत्री डोंगरे के कक्षा 08 वी के अध्ययन वर्ष के वार्षिक मूल्यांकन पंजी का सत्यापित प्रति प्राप्त किया गया जो गायत्री डोंगरे के कक्षा 08 वी के अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र मे *ग्रेड बी* एवं कुल प्राप्तांक अंको का प्रतिशत 78 प्रतिशत होना उल्लेखित किये है। शिकायत जांच से अनावेदिका गायत्री डोंगरे के द्वारा बेईमानी पूर्वक आवेदित पद का लाभ लेने हेतु अपने कक्षा 08 वी की मूल अंकसूची मे कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना प्रथम दृष्टिया अपराध का पाए जाने से अनावेदिका गायत्री डोंगरे का कृत्य अपराध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) भान्यासं0 के अंतर्गत अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 16/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोगरे उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम कुम्डईकला, थाना देवभोग जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया।
दो अपराध में आरोपियान के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जोने से तीन महिला आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना देवभोग पुलिस टीम का विशेष भूमिका रही।

*नाम आरोपी अपराध क्रमांक 15/2025*

01) नीला यादव पति ओमप्रकाश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद
02) सुभद्रा यादव पति नीलम कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद

*नाम आरोपी अपराध क्रमांक* *16/2025*

01) गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोगरे उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम कुम्डईकला, थाना देवभोग जिला गरियाबंद

*गांजा के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, 1 क्विंटल गांजा समेत 68.40 लाख की संपत्ति जब्त*

0

*गांजा के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, 1 क्विंटल गांजा समेत 68.40 लाख की संपत्ति जब्त*

रायगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 111 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 कार, मोबाइल, नकदी समेत 68.40 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।

*यातयात विभागमुंगेली कि नवीन पहल नुककड़ नाटक के जरिये कराया जा रहा है यातयात नियमों के प्रति जागरूक*

0

⏩नाटक के जरिये यातयात नियमों का पालन ना करने पर होने वाले नुकसान के बारे मे बताया
⏩सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर आधारित नाटक

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज दिनांक 13/01/2025 दिन सोमवार 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह2025 के तहत जन जन मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये जारहागांव के साप्ताहिक बाजार मे नुककड़ नाटक के माध्यम से लोगोँ के बीच जाकर यातयात नियमों का पालन ना करने पर उसके नुकसान के बारे मे बताया गया साथ ही सड़क पर चलाते समय या वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा. के थीम पर आधारित नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सड़क पर नियमों का पालन ना करने पर क्या क्या नुकसान हो सकता है को नाट्य रूपनांतरण कर बताया कि ज़ब भी दुपहिया वाहन चालये हेलमेट लगाएं, नशे मे वाहन ना चलाये ,वाहन के कागजात हमेशा साथ रखें , नाबालिक को वाहन चलाने ना दें, उक्त कार्यक्रम मे यातयात प्रभारी उप निरी अमित गुप्ता, स उ नि यशवंत राजपूत , आर सीताराम बर्मन , आर रोशन साहू उपस्थित रहे

*विवेकानंद जयंती पर शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने किया भोरमदेव-दर्शन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-जिले के ग्राम नुनियाकछार पालचुवा एवं खैरवार के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्य से कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया
जिसमें बच्चों को भोरमदेव मंदिर प्राचीन मूर्ति संग्रहालय सरौदा बाँध घूमाया गया
इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को भोरमदेव मंदिर के इतिहास का परिचय कराते हुए वहाँ के आसपास के स्थलों को घूमाया
यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के उत्साह के साथ-साथ ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण रहा क्योंकि जिसे प्रत्यक्ष देखकर अनुभव किया जाता है वह सदैव स्मृति में रहता है
शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारी शैक्षिक योजना होती है कि हम विद्यालय के बच्चों को नए-नए महत्वपूर्ण स्थलों का एक बार जरूर भ्रमण करांए
नुनियाकछार खैरवार एवं पालचुवा के सभी स्टॉफ सहित कुल 52 विद्यार्थियों ने इस पिकनिक का आनंद उठाया जिसमें शिक्षिका सुधा राजपूत प्रिया भास्कर मालती जांगड़े राजूसिंह मार्को ओमप्रकाश अंचल चंदूराम अंचल मनीष जायसवाल प्रकाश श्रीवास प्रमुख रहें

*ग्राम पंचायत चोकावड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया 16 टीम हिस्सा लेंगे*

0

शुरुआत मैच में कलचा और कचौरा के मध्य खेला गया

सुभारंभ से पहले भारत माता राष्ट्र गान के बाद ग्राम के देवी देवता का विधि विधान के साथ पूजा करने के बाद खेल को शुरुआत किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय किया सभी खिलाड़ियों से और खेल शुरुआत हुआ

मुख्य अतिथि श्री हरि साहू, महादेव बघेल सरपंच गरावंड,खगेश्वर पुजारी, बिरेंद साहू, बैधनाथ नाग सरपंच चोकावड़ा,दुजेश्वर देवांगन, सोनाधर नाग, डमरूधर बघेल उपसरपंच, गुलाब सिंग,तन्नू,महेंद, सतीश,फगनूराम,
राम,शिवटी, सदन, बनसिंग सेठिया और ग्राम पंचायत के बड़े बुजुर्ग युवा साथी उपस्थित रहे

➡️ **उत्कृष्ट पुलिसिंग और सतत प्रयासों से मिली बड़ी सफलता**

0

➡️ **नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार**
➡️ **पुणे, महाराष्ट्र से आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद**
➡️ **आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया**
➡️ **ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया**

कबीरधाम :-थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री कपड़े सिलाई कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी और बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आस-पास खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रार्थी को संदेह हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 301/2024, धारा 137(2) **भारतीय दंड संहिता (BNS)** और गुम इंसान क्रमांक 63/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए **पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.)** के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालमन साव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, नेटवर्क ट्रेसिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे, महाराष्ट्र में दबिश दी और आरोपी संदीप धुर्वे (पिता संतुराम छेदावी, निवासी बचेडी, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम) के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।

थाने लाकर नाबालिग बालिका से महिला अधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहलाया-फुसलाया और जबरदस्ती संबंध बनाए। इस खुलासे के आधार पर आरोपी संदीप धुर्वे के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड) **BNS**, 4(1), 6 **पॉक्सो एक्ट** के तहत अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कबीरधाम में प्रस्तुत किया गया।

‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में **सउनि बलदाऊ भट्ट**, सायबर सेल से **सउनि चंद्रकांत तिवारी**, **आरक्षक राजू सोनवानी** और **महिला आरक्षक प्रियंका साहू** का विशेष योगदान रहा।

**जिला कबीरधाम पुलिस** न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने बल्कि समाज के कमजोर और पीड़ित वर्ग की सुरक्षा और मदद के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऑपरेशन मुस्कान जैसे अभियानों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बच्चा सुरक्षित और संरक्षित रहे।

➡️ **नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार।**

0

➡️ **आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।**

कबीरधाम :-मामला थाना कुंडा क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का है। प्राप्त लिखित आवेदन पर थाना कुंडा में धारा 75(2), 137(2), 87, 351(3) *भारतीय दंड संहिता* (BNS) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

महिला एवं बालिका के विरुद्ध अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इस पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी महेश प्रधान द्वारा तत्काल टीम गठित की गई।

टीम ने अपराध पंजीबद्ध होते ही घेराबंदी कर आरोपी *सतेन उर्फ जगदेव (पिता: राजेश उर्फ मोहन चंद्रवंशी, उम्र: 19 वर्ष, निवासी: अखरा, थाना कुंडा)* को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG09JP7399) को भी जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना कुंडा के उपनिरीक्षक विनोद खांडे, प्रधान आरक्षक अरुण बघेल, आरक्षक जयंत पटेल, चित्रा, नुमति साहू और बबली चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

जिला कबीरधाम पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति संवेदनशील है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

♦️ *विनोबा नगर हत्या के फरार आरोपी बलिया उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।*

0

♦️ *विनोबा नगर हत्या के फरार आरोपी बलिया उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।*

♦️ *मृतक हरिओम के हत्या करने वाले मुख्य आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *06 आरोपियो को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।*

*नाम आरोपीः- 1. इंद्रजीत यादव पिता स्वामीनाथ यादव उम्र 26 वर्ष सा. बेलसीपाह थाना नरही जिला बलिया उ.प्र. हा.मु राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर ⏩⏩⏩⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.10.2024 को मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना तारबाहर में पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच दौरान प्रकरण में मृतक हरिओम की हत्या मृत्यु संदिग्ध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 333/2024 धारा-103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूर्व में संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी इंद्रजीत यादव घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पता तलास किया जा रहा था सायबर सेल बिलासपुर से आरोपी का काल डिटेल, टावर लोकेशन प्राप्त कर आरोपी के लोकेशन बलिया उ.प्र. में मिलने से तत्काल टीम दीगर राज्य बलिया उ.प्र. रवाना किया गया था आरोपी को टीम द्वारा उत्तरप्रदेश में लगातार पतासाजी किया जा रहा था आरोपी बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल कि मदद से घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी इंद्रजीत यादव को गिर. कर ट्राजिट रिमाण्ड पर लाया गया है आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग डंडा जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा हैंै।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय, सउनि संजय शर्मा, आर. राहुल राजपूत, ख्वाजा असलम का विशेष योगदान रहा।

*एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*कार से शहर में घुम घुम कर महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क, राजकिशोर नगर, के एसबीआई एटीएम मशीन के शटर बाक्स में पटटी लगाकर किये है चोरी*

*आरोपीयान एटीएम मशीन में शटर बाक्स लगाकर आस पास छिपे रहते थे पैसा निकालने वाले पैसा नहीं पर चले जाने के बाद पटटी हटाकर रूपये की किये चोरी |*

*एटीएम में लगे कैमरे के फूटेज के आधार पर एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस के सयुक्त टीम के द्वारा आरोपीयों को त्वरीत पकडा गया*

*जप्ती सामाग्री -*

1- नगदी रकम 30000 रूपये

नग।

1- घटना मे प्रयुक्त एक स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड’ 5129 एवं एटीएम के शटर बॉक्स पर लगाने वाली पटटी 03 नाम आरोपी – –

1. निलेश चंद्रवंशी पिता राजेन्द्र कुमार उम्र 31 साल निवासी 27 खोली विकास नगर थाना सिविल लाईन

2. विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पिता जगनूराम उम्र 38 साल निवासी मुर्रा भटठी रोड हेमू नगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर 3- महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश पिता अशोक पटेल उम्र 28 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ

4- योगेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 22 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 11-01-2025 को प्रार्थी आशीष पंकज कुमार पिता स्व उदित कुमार उम्र 30 साल निवासी मंगला थाना सिविल लाईन का बापजी पार्क कामर्शिलय काम्पलेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 01.00 बजे पैसा निकालने गया था और 9500 रूपये निकालने के लिए टाईप किया पर्ची बाहर आया रूपये बाहर नही आया तो शटर बॉक्स के पैसे के निकासी द्ववार पर एक सफेद रंग व नीला रंग का पटटी लगा हुआ दिख रहा था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने के नियत से पटटी लगाया गया था प्रार्थी के द्वारा डायल 112 एवं एटीएम के टोल फ्री पर सूचना दिया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कि सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एंव नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह को दी गई के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम, थाना सिविल लाईन पुलिस की सयुक्त टीम के द्वारा एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरी का फूटेज के आधार पर पता तलाश की गई की फूटेज के हुलिया के आधार पर आरोपीयान स्वीट डीजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड- 5129 में पुराना बस स्टैण्ड ईमलीपारा में पकडे गये से ‘पुछताछ करने पर बताये कि महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10000रू, बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500रू एवं 5000रू, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500रूपये कुल 30000रूपये एटीएम के शटर बॉक्स के उपर नीले रंग के पटटी को चिपका देते थे ग्राहक का इंतजार करते थे पैसा पटटी तक आकर फंस जाता था ग्राहक के जाने के बाद रूपये निकाल लेना बताये आरोपीयो से कुल 30000 रूपये एवं 03 नग पटटी व घटना में प्रयुक्त स्वीट डीजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड- 5129 जप्त की गई आरोपीयो को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।