Home Blog Page 482

🔷 *36 वाँ सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सरगांवऔरपथरिया थाना अंतर्गत जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन*।

0

🔷 *यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ और नुककड़ नाटक के जरिये यातायात नियमो कों आमजनों तक पहुंचाया गया*।

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ⏩ 36 वाँ सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार आमनागरिकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं, इसी क्रम मे दिनांक 15/01/25 कों यातायात पुलिस द्वारा पथरिया और सरगांव थाना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमनागरिकों कों यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया, यातायात पुलिस टीम द्वारा पथरिया के स्वामी आत्मानद स्कूल मे जाकर सड़क सुरक्षा के महत्त्व बताकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, नाबालिक के द्वारा गाड़ी ना चलाने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाईस दी गई, सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन कर सड़क दुर्घटनाओ की संख्या कों कम किया जा सकने की जानकारी छात्रों कों दी गई।
⏩गुड सेमेरिटन के बारे मे बताया कि गंभीर रूप से घायल को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचने वाले को अब 25000 रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है
⏩ अगले कार्यक्रम मे थाना सरगांव जाकर बस स्टैंड मे नुककड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर आधारित नाटक कि प्रस्तुति जिसमे मुख्यतःहेलमेट के ना पहनने से होने वाले नुक्सान के बारे मे बताया नाटय कलाकारों के द्वारा बड़े ही सुन्दर तरीके से यातयात नियमों का पालन करने के लिये आम जनता को प्रेरित किया साथ ही यातायात विभाग मुंगेली के द्वारा भीड़ मे बैनर पम्पलेट बाँट कर लोगोँ को नियमों का पालन करने कि अपील कि
⏩ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी अमित गुप्ता ,स उ नि यशवंत राजपूत , आरक्षक अजीत ठाकुर ,आरक्षक सीतराम बर्मन आर मुरारी सोनी आर राकेश यादव ,नुककड़ नाटक के कलाकार और थाना सरगांव के स्टॉफ मौजूद रहे

*ऋण वसूली एजेंट के द्वारा दुर्व्यवहार करने पर कार्यवाही करने कलेक्टर ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी को पत्र लिखा है कि विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी , बैंक से ऋण लेने वाली महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स / बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कम्पनी, बैंक एजेंट के द्वारा लोन लेने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की उनके विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही है।
फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी की शिकार एवं विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी / बैंक से ऋण लिए महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स / बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार / दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हो रही है। जिससे वसूली प्रक्रिया के दौरान उन्हें अनुचित तनाव या अपमान का सामना करना पड़ रहा है। ऋण वसूली एजेण्ट द्वारा किया जाने वाला ऐसा कृत्य शासकीय तथा आर.बी.आई. के दिशा निर्देशों के प्रतिकूल है।

अतः ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

*जल जीवन मिशन: ग्राम करही में शतप्रतिशत घरों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल*

0

तिज राम साहू ब्युरो मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप, उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में हर घर तक स्वच्छ जल की आपूर्ति करना है, जिससे ग्रामीणों की जीवन-शैली में सुधार हो और जलजनित बीमारियों में कमी आए। योजना के तहत मुंगेली विकासखंड के ग्राम करही में अब शतप्रतिशत घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, जिससे यहां के निवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। पहले जहां ग्रामीणों को पानी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी, वहीं अब उन्हें स्वच्छ जल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। गांव के लोग अब जलजनित बीमारियों से भी सुरक्षित हैं। यह पहल ग्रामीण विकास और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जो स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए लाभकारी है।

*ममता को सड़क पार करके दूर-दराज से पानी लाने से मिली मुक्ति*

ग्राम करही की ममता साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीणों के लिए एक नई उम्मीद की किरण प्रदान की है। पहले सड़क पार करके दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जो उनके लिए न केवल समय की बर्बादी थी, बल्कि यह एक कठिन कार्य भी था। लेकिन अब योजना के तहत स्वच्छ और शुद्ध पेयजल घर पर ही उपलब्ध हो रहा है। अब उन्हें पानी लाने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ता और उनका समय बचता है, जिससे वे अन्य जरूरी कामों में अपना ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

*भगवती को पानी के लिए अब लंबी कतारों का नहीं करना पड़ता इंतजार*

ग्राम करही की भगवती ने बताया कि पहले नल में कतार लगाकर पानी लाने की कठिन प्रक्रिया का सामना करना पड़ता था। यह न केवल समय की बर्बादी थी, बल्कि परिवार के हर सदस्य को इस काम में शामिल होना पड़ता था, जिससे अन्य आवश्यक कामों के लिए समय मिलना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। नल से सीधे पानी की आपूर्ति होने से उनके परिवार का जीवन आसान हो गया है। इस योजना ने उनके जीवन स्तर को बेहतर किया है और पानी की उपलब्धता ने उनके समय और श्रम को भी बचाया है।

*ग्राम के 410 घरों में की जा रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति*

लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राणा ने बताया कि ग्राम करही में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल नल जल प्रदाय योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत 121.08 लाख रुपए की लागत से 410 घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ग्राम के सरपंच ने बताया कि जल जीवन मिशन ने न केवल पानी की उपलब्धता में सुधार किया है, बल्कि ग्रामीणों की जीवन-शैली में भी सकारात्मक बदलाव लाया है, जिससे उनकी जिंदगी अधिक सरल और स्वस्थ हो गई है।

 

*मुंगेली पतंग महोत्सव में उमड़ा पतंगबाजों का हुजूम, आसमान में उड़ते रंग बिरंगे पतंगों ने लोगों का मोहा मन।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया । इस अवसर पर दूसरे शहर के प्रतिभागियों ने भी सहभागीता निभाई । मुंगेली के साथ ही पंडरिया, लोरमी से पहुंचे पतंगबाजों ने भी अपने पतंग का करतब दिखाया। शहीद वीर नारायण सिंह मैदान पर सायं 4:00 बजे से पतंगबाजी प्रतियोगिता आरंभ हुआ । इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक पतंगबाजों ने हिस्सा लिया और अपने पतंगबाजी के माध्यम से दिल जीत लिया। मैदान के बाहर सैकड़ों दर्शक ताली बजाकर उत्साह बढ़ाते रहें और आसमान की ओर सिर करके पतंगबाजी का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता पांचवें वर्ष हो रहा है और लगातार वर्ष दर वर्ष पतंगबाजों की संख्या बढ़ते जा रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि लोगों को यह आयोजन अच्छा लग रहा है। पतंगबाजी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के पत्रकारों ने भी अपने अपने विचार आयोजन के संदर्भ में रखे और शहर के लिए नया कार्यक्रम बताते हुवे आयोजक संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को बधाई दी। पतंगबाजी प्रतियोगिता में आयुष देवांगन ने प्रथम, रौनक दरड़ा ने द्वितीय और प्रीत देवांगन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस आयोजन में डिजाइनर पतंगबाज के रूप में रोशन साहू, सीनियर पतंगबाजी के रूप में राज व जूनियर पतंगबाज के रूप में सागर साहू का चयन किया गया। विजेता सभी प्रतिभागियों को सम्मान राशि के साथ मुख्य अतिथि के हाथों से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पतंग महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पाठक, सुशील शुक्ला, जयकुमार ताम्रकार, प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक अशोक गुप्ता, विनोद राय, निखलेश लाल, अलीम मिर्जा, नीलकमल सिंह, आनंद गुप्ता अथिति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामपाल सिंह ने और आभार प्रदर्शन सह संयोजक रामशरण यादव ने किया। पतंगबाजी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सँस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, आयोजन प्रभारी सतपाल मक्कड़, नीलेश केशरवानी, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, नागेश साहू, चित्रकान्त सिंह, आर्या सिंह, राहुल मल्लाह, पवन यादव, पप्पू शर्मा, दिलबाग सिंह, आशीष सिंह, श्रीओम सिंह सहित सँस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

*भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण,कांग्रेस इसे शून्य करवाना चाहती थी : अरुण साव*

0

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान : भाजपा की आंतरिक व्यवस्था से अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा वर्ग को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व*

*कांग्रेस का बवाल करवाने का बयान निंदनीय, कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब करने का लगातार षड्यंत्र कर रही है : अरुण साव*

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की स्थिति बहाल रहेगी एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है, वह मुद्दों के अभाव से जूझ रही है राजनीतिक पतन की तरफ बढ़ रही है इसलिए केवल वर्ग संघर्ष की बात करना, प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास करना, षड्यंत्र करना यही कांग्रेस का काम रह गया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तो वास्तव में ओबीसी आरक्षण के विरोध में कोर्ट जाने वाले और ओबीसी का आरक्षण रोकने वाले लोगों को पुरस्कृत करने का काम किया है। भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर करती रहेगी और कांग्रेस का झूठ अब चलने वाला नहीं है।

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विस्तार से आरक्षण के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। श्री साव ने कहा कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोधी रही है। वह आरक्षण के खिलाफ रही है। तब की कांगेस सरकार द्वारा ‘कालेलकर आयोग’ की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल देने के बाद आगे फिर ‘मंडल आयोग’ तक का इंतज़ार करना पड़ा।

पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के आरक्षण विरोधी वक्तव्यों के अनेक संदर्भ आपको गाहे ब गाहे दिख भी जायेंगे। मसलन 1961 में मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में पंडित नेहरु ने कहा था कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की संस्तुति से किनारा कर लिया था। राजीव गांधी ने तो यहां तक कह दिया था कि आरक्षण से हम बुद्धुओं को बढ़ावा देते हैं।

इस प्रकार बार-बार प्रमाणित हुआ है कि कांग्रेस पूरी तरीके से आरक्षण विरोधी रही है।

आरक्षण संबंधी सभी संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री साव ने कहा कि देश के संसद में 73वां 74वां संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सशक्त और जवाबदेह पंचायत एवं नगर पालिका बनाने का प्रावधान संविधान में किया गया और साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े हुए नागरिकों के किसी भी वर्ग के पक्ष में आरक्षण के लिए उपबंध (प्रावधान) करने का अधिकार राज्य के विधान मंडल को दिया गया है। साथ ही सभी वर्ग में महिलाओं के लिए भी आरक्षण से संबंधित उपबंध (प्रावधान) दिये हैं। अनुच्छेद 243 (घ) में पंचायतों के स्थानों के आरक्षण से संबंधित प्रावधान है, जिसमें 243(घ)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का प्रावधान है। 243(घ)(2) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का प्रावधान और 243(घ)6 में पिछड़े हुए नागरिकों के लिए आरक्षण के संबंध में उपबंध है।

इस प्रकार नगर पालिकाओं में आरक्षण से संबंधित प्रावधान 243(न) में उपबंधित है, जिसमें 243(न) (1) में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के उपबंध है। 243(न)(2) में महिलाओं के आरक्षण से संबंधित उपबंध है एवं 243(न)(6) में कमजोर वर्गों से संबंधित आरक्षण के उपबंध है।

नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में धारा (11) स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा (11) (1) में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। धारा (11) (2) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का उपबंध करता है एवं धारा (11) (3) में महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। इसी प्रकार नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) में स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है। 29 (क)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(3) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 13 में ग्राम पंचायत के गठन से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा 13 (4)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। 13 (4)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है एवं 13 (4)(5) महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है।

उक्त में पंचायत एवं नगर पालिकाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान इस प्रकार थे कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को मिलाकर 50% या 50% से आरक्षण कम होने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को एकमुश्त 25%आरक्षण देने का प्रावधान था।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलाकर कुल आरक्षण 50% से अधिक होने को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें किशोर कृष्ण राव गवली विरूद्ध महाराष्ट्र शासन आदेश दिनांक 04.01.2021 और सुरेश महाजन विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन आदेश दिनांक 10.05.2022 के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय ने कुल आरक्षण 50% तक सीमित करने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करने की अनिवार्यता प्रतिपादित किया।

उक्त प्रावधान के अनुपालन में राज्य सरकार नें 16.07.2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया और आयोग ने प्रदेश के पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सुझाव एवं अनुशंसाए दिनांक 24.10.2024 को राज्य शासन को प्रस्तुत किया। उक्त प्रतिवेदन में आयोग द्वारा वर्तमान में पंचायत एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण की एकमुश्त सीमा 25% को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 50% की सीमा तक आरक्षण का प्रावधान किया जाये। उक्त प्रतिवेदन को मंत्रिपरिषद् द्वारा 28.10.2024 को स्वीकृति प्रदान की गई।

तदनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, नगर पालिका निगम 1956 एवं नगर पालिका अधिनियम 1961 में सुसंगत धाराओं में संशोधन किया गया। उपरोक्त के अनुसार पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आरक्षण किया गया।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अनुपालन में किये गये आरक्षण में जनसंख्या के अनुपात में किये गये आरक्षण के कारण नगरीय निकाय के आरक्षण में विशेष अंतर नहीं पड़ा, परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में 33 में से 16 जिले अधिसूचित जिले है तथा राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 12.72% है। उस अनुपात में 4 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इस तरह से कुल 33 में से 20 सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई, जोकि 50% से अधिक है। इसलिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का कोई पद आरक्षित नहीं हो पाई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नियमानुसार पद आरक्षित हुए है। इस प्रकार राज्य सरकार ने जो आरक्षण निर्धारित किया है, वह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के नियमानुसार ही है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के उक्त दोनों फैसले सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करना अर्थात् आयोग का गठन करना एवं उसके अनुशंसा को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करना बंधनकारी है। इसी के पालन में मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा जैसे राज्यों ने भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत एवं नगरीय निकायों में प्रावधान करके चुनाव कराया है, जबकि झारखण्ड जैसे राज्य हैं जहां पर आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना 2021-22 में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं का चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई भी सीट आरक्षित किये बिना चुनाव संपन्न कराया है।

प्रेस वार्ता में मंत्री टंकराम वर्मा ,लक्ष्मी राजवाड़े,प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

*माओवाद उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 लाख के 3 इनामी नक्सली ढेर*

0

*माओवाद उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 लाख के 3 इनामी नक्सली ढेर*

पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी IED Expert सहित 18 लाख के 3 इनामी नक्सली ढेर हुए। पुलिस द्वारा घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।

*शराब के अवैध कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार: 2 महिला सहित 6 गिरफ्तार*

0

*शराब के अवैध कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार: 2 महिला सहित 6 गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-सीपत पुलिस द्वारा ग्राम मटियारी में शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी कर 2 महिला समेत 6 आरोपी आरोपियों को गिरफतार किया। आरोपियों के कब्जे से 425 लीटर कच्ची महुआ शराब व 20 पाव देशी व अग्रेंजी शराब जब्त किए गए।

*नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का प्रहार: 1 क्विंटल गांजा समेत 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*

0

जशपुर:-तपकरा थाना क्षेत्रांतर्गत घुमरा-बनडेगा मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर उत्तरप्रदेश निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा 1 क्विंटल गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल सहित 35 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।

*अंतर्राज्यीय शराब तस्करी और गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई*

0

*जीपीएम पुलिस ने पेश किया वर्ष 2024 के कामों का वार्षिक प्रतिवेदन*

*अंतर्राज्यीय शराब तस्करी और गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) पुलिस ने वर्ष 2024 में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 09 मामलों में 569 किग्रा गांजा और 07 मामलों में 529 नशीली दवाएं जब्त की गईं।
ओडिशा के नक्सली क्षेत्र से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के सरगना अजीत राणा समेत कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 07 चारपहिया वाहन भी जब्त किए।

इसके अलावा, अवैध शराब तस्करी पर भी बड़ा प्रहार किया गया। कुल 1682 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी राजनारायण जायसवाल समेत 05 तस्करों को पकड़ा गया।

जिले के 05 अंधेकत्ल के प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को जिला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसमें 7 वर्ष से लंबित थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 201/2017 के प्रकरण में आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया है।

जिले में सुने घरों में गिरोह बना कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। थाना पेंड्रा एवं मरवाही में हुए 08 चोरियों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में मोटरसाइकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिले में हुए 05 आरोपियों से 42 मोटर साइकल बरामद कर किया गया है।

जिले में महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर 278 प्रकरणों में 285 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया है।

*पेंड्रा और मरवाही के दो बड़े सट्टा नेटवर्क ध्वस्त*

सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत पेंड्रा और मरवाही क्षेत्र में राजा-रानी ग्रुप के प्रमुख संचालकों और मरवाही में सक्रिय नंबरी सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

पेंड्रा क्षेत्र से कुल 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

मरवाही में गिरोह संचालक स्नेहिल गुप्ता समेत 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

*अपराधियों पर सख्ती: अपराध के ग्राफ में गिरावट*

जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

धारा 110 दं.प्र.सं. के तहत कुल 47 अपराधियों को बाउंड ओवर किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51.61% अधिक है।

12 नए हिस्ट्रीशीटर चिन्हांकित किए गए।

01 आरोपी को जिला बदर करने की प्रक्रिया पूरी की

*मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले वासियों को 160 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात*

0

दंतेवाड़ा, । प्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले में अपने प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 160 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर 111 करोड़ 68 लाख 24 हजार रूपये की लागत के 20  कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 करोड़ 5 लाख 57 हजार रूपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया।जिसके अंतर्गत भूमिपूजन कार्य में प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना कार्य झिरका, कुम्हाररास, गुड़से, घोटपाल-2, पालनार 80.59 लाख रुपए, सोलर पॉवर प्लांट स्थापना एवं सोलर ड्यूल पंप संयंत्र कार्य हल्बारास 30.68 लाख रुपए, जिले के चारों विकासखण्ड दन्तेवाड़ा 5 नग, गीदम-5 नग, कटेकल्याण-5 नग एवं कुआकोण्डा में 5 नग ग्राम पंचायत हाईमास्क लाईट लगाने का कार्य 107.56 लाख रुपए, आश्रम भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य 960.95 लाख रुपए, जिला दंतेवाड़ा के बुरगुम समेली मार्ग के किमी 3ध्6 पर मलगेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य 386.10 लाख रुपए, दंतेवाड़ा में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड निर्माण कार्य 1852.37 लाख रुपए, जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य 697.76 लाख रुपए,जनसुविधा हेतु पुलिया निर्माण कार्य 192.47 लाख रुपए, डोम शेड निर्माण कार्य डुमामपारा तुमकपाल 78.57 लाख रुपए, जनसुविधा हेतु सड़क निर्माण कार्य 244.65 लाख रुपए, वृद्ध आश्रम हारम में निर्माण कार्य 28.84 लाख रुपए, ग्राम पंचायत झोडियाबाड़म में पैराबॉयलिंग एवं ड्राईंग यूनिट स्थापना कार्य 28.84 लाख रुपए, संकुल स्तरीय संगठन कक्ष निर्माण कार्य 48 लाख रुपए, मॉडल पंचायत भवन विस्तार कार्य 24 लाख रुपए, ग्राम पंचायत फुलपाढ़ जनपद पंचायत कुआकोण्डा में 57 हितग्राहियों को सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वृक्षारोपण कार्य 61.28 लाख रुपए, साप्ताहिक बाजार का नवीनीकरण एवं सौन्दर्गीकरण कार्य 99.97 लाख रुपए, नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य 318.37 लाख रुपए, जिला दंतेवाड़ा के नगरपालिका किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत जल आवर्धन योजनान्तर्गत जलशोधन संयंत्र हेतु इंटेकवेन एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य 4453.75 लाख रुपए तथा जिला दंतेवाड़ा के नगर पंचायत बारसूर क्षेत्रान्तर्गत जल आवर्धन योजनान्तर्गत जलशोधन संयंत्र हेतु इंटेकवेन एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य 1473.49 लाख रुपए शामिल है।

1473.49 लाख रुपए शामिल है।

इसके अलावा लोकार्पण कार्य जनसुविधा हेतु सड़क निर्माण कार्य 98.81लाख रुपए, जनसुविधा हेतु आरसीसी नाली निर्माण कार्य 30 लाख रुपए, बीएलसी घटक (मोर मकान मोर आवास)- हितग्राही मूलक 725.46 लाख रुपए, आरआरपी-2 योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा के छिंदनार से बड़ेकरका मार्ग के किमी 2ध्4-8 इन्द्रावती नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 3378 लाख रुपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र अरनपुर 28.36 लाख रुपए, सिंगल नलजल प्रदाय योजना 398.37 लाख रुपए, आश्रम शाला का जीर्णोद्धार कार्य 38.92 लाख रुपए, जनसुविधा हेतु पुलिया निर्माण कार्य 109.59 लाख रुपए, वन अधिकार प्राप्त कृषक हेतु चैनलिंग फेसिंग कार्य 50.87 लाख रुपए तथा फोर्स एम्बुलेंस क्रय कार्य 47.19 लाख रुपए शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा एमआईएस योजना के तहत तीन फोर्टिफाइड थानों भांसी, थाना अनरपुर एवं थाना मालेवाही ( लागत 750.00 लाख रुपये) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर हितग्राहियों का सामग्री सहित उपकरण भी वितरित किया।