Home Blog Page 481

**जिला कबीरधाम में पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह रुकवाया गया**

0

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो कवर्धा छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15.01.2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम को ग्राम झोलाबहरा में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परियोजना तरेगांव जंगल, सेक्टर दलदली की पर्यवेक्षक एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी माया बरगाह ने पुलिस टीम के साथ विवाह स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाए। उप निरीक्षक तारन दास डहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक और बालिका के माता-पिता को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया।

माता-पिता को बताया गया कि जब तक लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण नहीं होती, विवाह करना गैरकानूनी है। इसके साथ ही उन्हें बाल विवाह के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद माता-पिता ने बाल विवाह को रोकने का निर्णय लिया।

इस कार्रवाई में सउनि बोनीफांश मिंज और आरक्षक विलकेश कोसरिया का भी सराहनीय योगदान रहा।

जिला पुलिस कबीरधाम, सभी नागरिकों से अपील करता है कि बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग करें। यदि किसी को बाल विवाह की सूचना मिले, तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को दें।

 *सीपत बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोडफोड करने वाले 06 आरोपी गण के विरुद्ध सीपत पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *आम जनता में बन गया था भय का महौल सीपत पुलिस 06 आरोपी को किया गया गिरफ्तार अन्य आरोपी फरार जल्द होगी गिरफ़्तारी*

♦️ *आरोपीयों को 14 साल वाले सजा के गंभीर धाराओ के तहत् भेजा गया जेल*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
1. विकास वर्मा पिता पिता रमेश वर्मा उम्र 26 वर्ष
2. आशीष साहू उर्फ चिंटू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष
3. निकेश वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 18 वर्ष
4. प्रकाश वर्मा उर्फ पांगन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 23 वर्ष
5. रोशन खरे पिता गांधीराम खरे उम्र 19 वर्ष
6. यश खरे पिता नंद खरे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम सीपत थाना सीपत बिलासपुर ।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.01.2025 के रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर सो रहा था कि अचानक प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के कई लड़कों के द्वारा पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर कर मारा है। जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, माटर पंप, बीजली मीटर को तोडफोड किया है रिपोर्ट पर कई गंभीर धाराओं के तहत् अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये हालात से विरष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देश पर सीपत पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी गण के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस के सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

*बिलासा चौक शनिचरी के पास धारदार स्टील के चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जप्त हथियार-01 नग स्टील का धारदार चाकू ।

नाम आरोपी :-

01. सत्यम यादव पिता राजू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अटल आवास विजयापुरम थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक 14.01.25


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 14/01/2025 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि सत्यम यादव नाम का व्यक्ति बिलासा चौक शनिचरी के पास धारदार चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – सत्यम यादव पिता राजू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अटल आवास विजयापुरम थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास एक धारदार स्टील का चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.-31/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में प्रआर राकेश तिवारी हमराम स्टॉफ आर गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर रत्नाकर सिंह, संजय श्याम के विशेष योगदान रहा है।

* सीपत बाजार चैक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोडफोड करने वाले फरार 01 और आरोपी गिरफ़्तार*

0

♦️ गुंडागर्दी करने वालों पर सीपत पुलिस की कार्यवाही रहेगी निरंतर जारी

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*- अनीष वर्मा पिता स्व जुठेल वर्मा उम्र 19 साल निवासी बाजार पारा ग्राम सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के लड़कों द्वारा पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर मारा है जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, माटर पंप, बीजली मीटर को तोडफोड किया है।उक्त प्रकरण में पूर्व के आरोपी 1. विकास वर्मा 2. आशीष साहू 3. निकेश वर्मा 4. प्रकाश वर्मा उर्फ पांगन वर्मा 5. रोशन खरे 6. यश खरे सभी साकिनान ग्राम सीपत थाना सीपत बिलासपुर को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था प्रकरण के अन्य आरोपी फरार था। जिसका पता साजी किया जा रहा था पता साजी दौरान अनीष वर्मा पिता स्व जुठेल वर्मा उम्र 18 साल निवासी बाजार पारा ग्राम सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफतारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा ।

*बरेला में अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में बिना किसी अनुज्ञा या पारित लेआउट के भूमि विक्रय करने वाले 09 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि नगर पंचायत बरेला में मिंटू अरोड़ा, विद्याभूषण देवांगन, सत्येंद्र, पवन गुप्ता, सरिता तिवारी, गंगोत्री गुप्ता, देवकी बाई धुरी, रामाधार धुरी और चन्द्र कुमार धुरी द्वारा अवैध प्लाटिंग कर 05 डिसमिल से कम छोटे-छोटे भूखंडों में भूमि विक्रय किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशानुसार इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

*कलेक्टर ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी का पृथक वेतन देयक प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

0

*कलेक्टर ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी का पृथक वेतन देयक प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू  ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी का पृथक वेतन देयक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकांश आहरण एवं संवितरण अधिकारी जिला कोषालय द्वारा किए गए पत्राचार और इस संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। भविष्य में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपना वेतन देयक पृथक से तैयार कराएं, जिसका बिल यूनिट-999 अंकित हो। इससे कार्यालय के कतिपय अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश पारित होने की स्थिति में आदेश का पालन न होने पर संबंधित डीडीओ का वेतन रोकी जा सके।

*उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 24 जनवरी तक*

0

*उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 24 जनवरी तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम नवागाव ची. में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 24 जनवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं।
मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

*कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 08 फरवरी को, प्रवेश पत्र जारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 08 फरवरी को आयोजित की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए 02 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा हेतु कुल 277 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट Https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार हेतु प्रधान पाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शीघ्र जमा करने के लिए कहा है।

*एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधक व राधिका कैवर्त पर किया गया अपराध दर्ज*

0

*योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रकम की ठगी करने के सम्बंध में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – फ्लोरा मैक्स कम्पनी के माध्यम से महिलाओं से हुए ठगी के सम्बंध में पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज थाना कोतवाली द्वारा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधक व राधिका कैवर्त एवं अन्य के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रकम की ठगी करने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला आवेदक द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि राधिका कैवर्त एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के बैंक प्रबंधक द्वारा मिलकर योजनाबद्ध तरीके से फ्लोरा मैक्स कंपनी के टॉप टेन लीडर सरोजनी चंद्रा के अंदर लीडर राधिका कैवर्त व फिन केयर बैंक के प्रबंधक के द्वारा सांठगांठ कर आपस में षडयंत्र कर बिना दस्तावेज को जांच किये 3 हजार रूपए कमीशन लेकर लोन दिलाया गया हैं। राधिका कैवर्त एवं फिन केयर बैंक प्रबंधकों द्वारा मुझे अधिक लाभ का प्रलोभन देकर प्रार्थी से लोन दिलाकर 40 हजार रूपए की ठगी किये हैं।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 34/2025 धारा 318(4), 61(1) (ए) बीएनएस का आरोपी फिन केयर माईको फायनेंस बैंक कटघोरा के बैंक प्रबंधक, राधिका कैवर्त निवासी मुड़ापार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा इसी प्रकार प्रार्थिया श्रीमती सवित्री पति मानसिंह सेद्राम निवासी बांधापारा लेपरा थाना बांगो द्वारा भी आज थाना में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि एचडीएफसी बैंक कर्मचारी व प्रबंधक, संतोषी साहू सेमीपाली थाना उरगा निवासी द्वारा मिल कर योजनाबद्ध तरीके से षड़यत्र रच कर 10-15 महिलाओं को इकट्ठा करने को ये लोग एक राय होकर बोले, तब प्रार्थिया अपने जेठानी चंद्रकला के निवास में बैठ कर फ्लोरा मैक्स कंपनी के पाम्पलेट और सामानों के विषय में अवगत कराई तथा 30-30 हजार रूपये इकट्ठा करो जिसके एवज में 40 हजार रूपये का सामान मिलेगा और महिलाओं को लोन एचडीएफसी बैंक से दिलाई तथा उक्त पैसे को निकाल कर सभी महिलाएं 30-30 हजार रूपये फ्लोरा मैक्स कंपनी में जमा कर रसीद ली, इस प्रकार एचडीएफसी बैंक का लखन निषाद एवं संतोषी साहू के साथ मिल कर सांठगांठ कर षडयंत्र कर लोगों को 30-30 हजार रूपये का लोन दिला कर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 61(1) (ए) बीएनएस का आरोपी एचडीएफसी बैंक कर्मचारी लखन निषाद व प्रबंधक संतोषी साहू एवं अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में स्मार्ट क्लास की शुभारंभ ,स्वेटर वितरण और न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली में स्मार्ट क्लास शुभारंभ स्वेटर वितरण एवं न्योता भोज काआयोजन रखा गया। कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। आए हुए अतिथियों का पुष्प माला एवं तिलक लगाकर विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों के द्वारा स्वागत किया गया। सर्वप्रथम एचडीएफसी बैंक द्वारा सी एस आर मद के राशि से स्मार्ट क्लास बनाया गया है। जिसका शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत एवं आए हुए अतिथियों के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील शर्मा abeo सर के द्वारा बताया गया की स्मार्ट क्लास के माध्यम से हम शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की नए नए शिक्षा की जानकारी दे सकते हैं। जिससे विद्यार्थियों को सिखाने में आसानी होता है। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया। इस अवसर पर समिति की ओर से श्री नरेश अग्रवाल श्रीमती सीमा अग्रवाल तथा मंटी जायसवाल उपस्थित रहे।समिति के सदस्य मंटी जायसवाल ने बताया कि हमारी समिति प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण कर मदद करना ही उनके लिए सच्चा उपहार होता हैं। विद्यालय के विद्यार्थी स्वेटर पाकर बहुत आनंदित हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत ने कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास में एस एम सी पालक एवं ग्राम वासियों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। ग्राम वासियों को विद्यालय को शासकीय न मानकर अपना विद्यालय समझकर चलना चाहिए। जिसका उदाहरण आज हम गुनापुर स्कूल को देखकर लगा सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद दिए। व्याख्याता श्री पोषण साहू जी ने पढ़ाई के बारे में बताते हुए कहा कि जिस विद्यार्थी का सिर पुस्तक की ओर झुका रहता है उसी विद्यार्थी का सिर भविष्य में ऊंचा होता है। श्री नरेश अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को अपनी-अपनी लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने को कहा । संकुल प्राचार्य श्री अशोक ध्रुव ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए जिससे आगामी परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर स्कूल, गांव, विकासखंड तथा जिले का नाम रोशन करे । श्री नरेश अग्रवाल जी लोरमी के द्वारा श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शाला में न्योता भोज का आयोजन रखा गया जिसमें खीर ,पूरी ,सब्जी, शलाद ,केला, भजिया , अचार ,पापड़ की व्यवस्था की गई। विद्यार्थी , पालक ,ग्रामवासी, एसएमसी सदस्य एवं सहायता समूह के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिए। अतिथियों के द्वारा शाला परिसर का भ्रमण किया एवं और सकारात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर सीएससी कृष्णा राजपूत एवं मिल्लूराम यादव, शिक्षक धनंजय राजपूत ,प्रधान पाठक राम सिंह ठाकुर, लाल सिंह राजपूत ,गिरीश राजपूत, रामनाथ कुलमित्र ,भारत साहू, डीडी वैष्णव ,सहायक शिक्षक अभिजीत तिवारी, रूपेश राजपूत, हरपाल राजपूत, पूर्व उप सरपंच रेशम यादव, रसोईया कुमारी बाई साहू, सरोजिनी बैगा पंच श्रीमती शांति बाई कश्यप ,एसएमसी अध्यक्ष दीपक साहू ,दुर्गेश यादव ,संदीप निषाद, कोमल यादव, ज्ञान साहू, किशन साहू, किशन कश्यप, धर्मराज कश्यप,, लताबाई निषाद,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अभिजीत तिवारी द्वारा किया गया।अंतिम में संस्था प्रमुख रघुनाथ राठौर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम समापन का धोषणा किया गया।