Home Blog Page 480

*स्वामित्व योजना से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी*

0

*जमीन संबंधित विवादों का होगा अंत – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने भूस्वामियों को वितरित किए स्वामित्व प्रमाणपत्र*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. स्वामित्व योजना के तहत आज कोरबा जिले के किसानों और ग्रामीणों को स्वामित्व (प्रॉपर्टी) कार्ड का वितरण उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लोगों ने वर्चुअली सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामित्व योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसे हितग्राहियों के लिए आर्थिक सुरक्षा की गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि गाँव में आबादी भूमि में बिना कानूनी दस्तावेज के रहने वाले ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए स्वामित्व योजना प्रारंभ की गई है। इससे बैंक में ऋण भी मिल सकता है। कानूनी अधिकार होने से विवाद की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इस सम्पत्ति से जीवन बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने इसे ग्राम स्वराज को जमीन पर उतारने की पहल बताते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सड़क योजना आदि से देश के ग्रामीणों के जीवन में आए बदलाव को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी कहते थे कि भारत की आत्मा गाँवों में बसती है और हमारी सरकार उन्हीं से प्रेरित होकर गाँव के विकास और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव के लिए काम कर रही है। उन्होंने स्वामित्व योजना से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों के लोगों को बहुत लाभ मिलने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने गरीबों की चिंता की है। वे गाँववालों की समस्याओं को जानते हैं और उनके निराकरण की योजना बनाते हैं। श्री साव ने कहा कि स्वामित्व योजना से जमीन संबंधी विवादों का अंत होगा। जमीन को लेकर पड़ोसी, भाई-भाई और अन्य रिश्तेदारों में अक्सर विवाद होता है। इस तरह के विवादों के निराकरण में कई पीढ़ी भी गुजर जाती है। अब आबादी भूमि में रहने वाले परिवारों को एक ऐसा कानूनी दस्तावेज मिल जाएगा, जिसमें जमीन की पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही इस जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड और नक्शा भी रहेगा। किसी प्रकार की हेर-फेर मुश्किल होगी। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में जमीन को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया गया है। स्वामित्व योजना से कोरबा जिले के 137 गांव के नौ हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इससे लोग विधिवत लोन ले पाएंगे। श्री साव ने आज स्वामित्व योजना के 125 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम में कोरबा जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की दो युवतियों कुमारी छोटी और कुमारी रजनी को जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

कार्यक्रम को विधायक श्री प्रेमचंद पटेल और कोरबा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कँवर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा व कटघोरा श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत और निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

*विधि एवं विधायी विभाग ने लिया एक्शन,महिला जज फिर हुई बर्खास्त*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर। महासमुंद में कार्यरत कनिष्ठ न्यायिक सेवा अधिकारी आकांक्षा भारद्वाज की सेवाओं को विधि एवं विधायी विभाग ने हाईकोर्ट की अनुशंसा पर समाप्त कर दिया है। पिछले महीने, भारद्वाज ने सिंगल बेंच में अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ दायर मुकदमा जीतने के बाद पुनः नियुक्ति प्राप्त की थी। राज्य सरकार ने 14 जनवरी को हाई कोर्ट की अनुशंसा पर उनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि आकांक्षा भारद्वाज को सात वर्ष पहले बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर उन्हें सीनियर सिविल जज (2) के पद पर पुनः नियुक्ति दी थी। 3 दिसंबर 2024 को उन्हें महासमुंद में पदस्थ किया गया था।PlayUnmute Loaded: 1.18% Fullscreen Also Read – पंडित धीरेंद्र शास्त्री आएंगे राजिम कुंभ में आकांक्षा भारद्वाज का चयन 2012-13 में सिविल जज (प्रवेश स्तर) के पद के लिए हुआ था। उन्हें 12 दिसंबर 2013 को दो साल की परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने 27 दिसंबर 2013 को जॉइन किया। प्रशिक्षण के बाद, अगस्त 2014 में उन्हें अंबिकापुर में प्रथम सिविल जज वर्ग-2 के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। उनका आरोप था कि जब वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से न्यायिक मामलों में मार्गदर्शन लेने जाती थीं, तो उनका व्यवहार अनुचित होता था, जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की। बर्खास्तगी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने 9 फरवरी 2017 को जारी बर्खास्तगी आदेश रद्द किया जाए और उन्हें पुराने वेतन के बिना सिविल जज-2 के पद पर वरिष्ठता के साथ बहाल किया जाए। इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट और विधि एवं विधायी विभाग ने अपील की थी। अब, 14 जनवरी को अतिरिक्त सचिव दीपक कुमार देशलहरे ने उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। 6 जनवरी 2025 को हाई कोर्ट ने उनकी सेवा समाप्त करने की अनुशंसा की थी, जिस पर विधि एवं विधायी विभाग ने अंतिम आदेश जारी किया।

*अवैध रूप से मदिरा का परिवहन करने वाला आरोपी युवक को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अवैध शराब अभियान के तहत् सचिव सह आयुक्त आर संगीता एवं प्रबंध संचालक सी.एस. एम.सी.एल. श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय धारण के विरूद्ध दिनांक 17.01.2025 को मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार आबकारी वृत्त स. लोहारा के ग्राम गजाईडाबरी थाना सहसपुर लोहारा में आरोपी अजूराम पिता रामकुमार के रिहायशी मकान से 30 बल्क लीटर महुआ शराब 100 kg महुआ लाहन जप्त की गई वही आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, च ,34(2),59(क) के तहत आरोपी युवक को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

—————————————-

*थाना बड़गांव कैम्प मण्डागांव के नजदीक 03 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार।*

0

*बीएसएफ एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

*नक्सलियों को सामान पहुंचाने जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी।

*डेटोनेटर एवं वायरलेस (वाकी टॉक) सेट जब्त।

*वर्ष 2025 में अब तक डीवीसी सहित 07 नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी।

*श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित कांबले (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज कांकेर, उप महानिरीक्षक बीएसएफ श्री विपुल मोहन बाला के मार्ग-दर्शन, श्री आई. के.एलिसेला (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मे बीएसएफ कैम्प मण्डागांव के सामने एमसीपी कार्यवाही के दौरान 01मोटर सायकल में कुल 03 नक्सल सहयोगियों/सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से वाकीटॉक, डेटोनेटर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई ।

*बरामद सामाग्रियो का विवरण:-*
1मोटर सायकल हीरो एच.एम. डीलक्स -01 नग
2 मोबाईल फोन – 03 नग
3एम.आई पावर बैंक – 01 नग
4 मेमोरी कार्ड चीप – 07 नग
5 वाकीटॉकी – 02 नग
6 स्पीकर छोटा – 01 नग
7 डेटोनेटर – 01 नग
8 नक्सली वर्दी पेंट – 01 नग
9 रायफल तेल – 01 शीशी
10 नक्सल साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री

*गिरफ्तार नक्सल सहयोगी/सप्लायर की जानकारी:-*

01 राजेश पोटाई पिता बुधराम पोटाई उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव
02 जगतराम कोवाची पिता सुकालसिंह कोवाची उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव
03 लच्छेनराम पिता परदेशीराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव।

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस की बड़ी सफलता: आत्मसमर्पित हुए 4 इनामी नक्सली*

0

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस की बड़ी सफलता: आत्मसमर्पित हुए 4 इनामी नक्सली*

नारायणपुर नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पुलिस की बढ़ रही सक्रियता से नक्सल संगठन में सक्रिय 32 लाख से अधिक के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

*चुनावी शंखनाद ! नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 15 से प्रबल दावेदार के रूप में समाज सेवी कोमल देवांगन*,

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली 18 जनवरी 2025// नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत मोहम्मद बशीर खा वार्ड क्रमांक 15 से प्रबल दावेदार के रूप में समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर का नाम सामने आ रहा है। इधर जहां छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे है वही शिक्षित युवा सामने आने से वार्डवासियों में काफी उत्साह का माहौल है ।

*जाने कौन है कोमल देवांगन..*

जानकारी के मुताबिक पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 से वार्डवासियों ने शिक्षित पढ़े लिखे समाजसेवी के रूप में अपना दायित्व निभा रहे है। कोमल देवांगन अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी रखते हैं।

*यही सब को देख लोगों के बीच इस सेवक को पार्षद बनाने की आश है*

वर्तमान में कोमल देवांगन यूट्यूबर के अलावा देवांगन समाज के सक्रिय पदाधिकारी समेत छत्तीसगढ़ यूट्यूबर एसोसिएशन संघ के मिडिया प्रभारी के रूप में काम कर रहे है। कोमल देवांगन मोहम्मद बशीर खा वार्ड में लोगों के हित में कार्य करते हुए कुम्भकार परिवार को मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु चाक मशीन दिलाने की बात हो चाहे लोगों को आवास, पेंशन और राशन कार्ड जैसे अनेक योजनाओं से लाभ दिलाकर उनके बीच जगह बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे जनमन पुस्तिका बाटने की बात, या महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने प्रयास हो इसके लिए लगातार काम करते आ रहे है। कोमल देवांगन यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से देवांगन समाज मुंगेली माता परमेश्वरी महोत्सव को प्रदेश स्तर में अव्वल स्थान तक पहुँचाने में विशेष भूमिका रहा है।

कोमल सभी कार्यों को पूरी निष्ठा लगन एवं ईमानदारी के साथ करके जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के बीच भी एक अलग पहचान बनाया है और सभी पत्रकारों के सम्पर्क में रहकर काम भी किया है। मुंगेली जिला को एक नई पहचान दिलाने में सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यूट्यूब चैनल के माध्यम से दिखाने व सोशल मीडिया के माध्यम से अलग पहचान दिलाने पर उन्हें कई संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

इस 2025 में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी कोमल देवांगन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 मुंगेली से उन्होंने भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन पत्र पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष दिए हैं, यदि पार्टी उन्हें BJP से प्रत्याशी बनाती है तो पूरी निष्ठा ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और पार्टी के मार्गदर्शन पर एक सेवक के रूप में काम करते रहूंगा।

*पंडरिया विधानसभा की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुलिया निर्माण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन*

0

0.हरिनाला पुलिया निर्माण की राह हुई आसान, विधायक भावना बोहरा ने किया पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा वासियों की सुविधा और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए हरिनाला पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और इस सौगात के लिए जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि विगत वर्षों से पंडरिया विधानसभा वासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है बारिश के मौसम में इस नाले में पानी ओवर फ्लो होने की वजह से आवागमन बाधित हो जाता था इस समस्या को देखते हुए हरिनाला में पुल निर्माण के लिए लगातार विधायक भावना बोहरा द्वारा भी प्रयास किया जा रहा था जिसके लिए भाजपा सरकार द्वारा 76 लाख 29 हजार रुपए की राशि का टेंडर जारी कर दिया गया है इससे हरिनाला में 18 मीटर पुल का निर्माण होगा जिसका आज विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है विगत वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार हरिनाला में पुल निर्माण हेतु मांग की जा रही थी आज उनकी यह मांग पूरा होते देख बहुत ही प्रसन्नता हो रही है इस पुल के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को अब बारिश के मौसम में आवागमन बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगा वहीं बिना किसी अवरोध के वे अपने दैनिक व निजी कार्यों के लिए आवागमन कर सकेंगे इसके लिए 76 लाख रुपए से अधिक राशि से लगभग 18 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को रोड कनेक्टिविटी में कोई अवरोध उत्पन्न न हो इसके जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और भूमिपूजन का कार्य आज सम्पन्न हुआ है और तय समय मे इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और मैं स्वयं इस कार्य को तय समय मे पूरा करने व गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त करती रहूंगी यह पंडरिया विधानसभा वासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात है जिसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के समस्त लोगों को बधाई देती हूँ डबल इंजन भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से आज हर व्यक्ति को सुविधा एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया गया उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था उन युवाओं के लिए निर्णय लिए गए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस दिया 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं अधोसंरचना विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 मार्च से शुरू होगी 4 अतिरिक्त निशुल्क बस सेवा का संचालन*

0

0.लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के शुभारंभ पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छात्राओं को दी बड़ी सौगात 8 मार्च से शुरू होगा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 4 अतिरिक्त निःशुल्क बसों का संचालन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बेटियों और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं बेहतर शिक्षा के साथ ही उनकी सुविधाओं के लिए भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में विगत वर्षों में कई प्रयास किये गए हैं जिनसे सैकड़ों छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों को इसका लाभ मिल रहा है इसी क्रम में भावना बोहरा द्वारा16 जनवरी को पंडरिया में पहले लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारम्भ किया गया जहाँ पंडरिया विधानसभा के युवाओं को IIT-JEE, NEET एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की अनुभवी शिक्षकों द्वारा निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा इससे क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को एक बेहतर स्थान मिलेगा जहाँ सुविधाओं तथा संसाधनों के आभाव में जो युवा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने में असमर्थ थे अब उन्हें उनके घर के नजदीक ही निशुल्क कोचिंग मिलेगी जिससे उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक बेहतर मंच व उनके परिवारजनों को आर्थिक संबल मिलेगा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा,सुविधा और उनके सुरक्षित आवागमन की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा की है भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए 4 अतिरिक्त निशुल्क बस सेवा संचालन करने की सौगात दी है इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ लेने के लिए फ़रवरी 2025 से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन चारों बसों का शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने बताया की प्रथम चरण में इन चार बसों का संचालन पंडरिया पांडातराई एवं इंदौरी के आसपास में रहने वाली छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने हेतु सुगम आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा इन बसों का संचालन प्रमुखता विधानसभा के उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहाँ सार्वजानिक परिवहन सुविधा का आभाव है ताकि वहां निवासरत छात्राएं निर्बाध रूप से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें विदित हो कि इसके पूर्व भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा छात्राओं के लिए 3 निशुल्क बसों का संचालन विगत वर्षों से किया जा रहा है जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष 200 से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है इस सेवा का लाभ लेने और पंजीयन कराने के लिए छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकती हैं विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत ही ख़ास है हमारे पंडरिया विधानसभा के ऐसे प्रतिभावान युवा विद्यार्थी जो संसाधनों के अभाव में या घर की पारिवारिक परिस्थिति कमजोर होने की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ हैं उनके लिए लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में आज से कोचिंग सुविधाएँ शुरू हो गई हैं मैं सभी बच्चों से कहना चाहूंगी की वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें किसी भी समस्या के समाधान व दुविधाओं को यहां उपस्थित अनुभवी शिक्षकों से सहयता लेकर अपने लक्ष्य की ओर एकाग्रता से आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा कर हम सभी का और हमारे क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करें सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी अग्रिम शुभकामनाएं है इसके साथ ही भावना दीदी की गारंटी में पंडरिया विधानसभा की मेरी बहनों के लिए हमने जो वादा किया था उसे भी पूरा करते हुए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए 4 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत हम करने जा रहे हैं 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन चारों बसों को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया जाएगा इसके संचालन की समय सारिणी और मार्ग भी जल्द से जल्द आप सभी के साथ साझा की जाएगी ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल सके और साथ ही उनके परिजनों को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता न रहे और संसाधनों के अभाव में हमारे विधानसभा की कोई भी बेटी-बहन शिक्षा से वंचित न रह सके जिसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस निःशुल्क बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की मेरी उन बहनों को संबल मिलेगा जो पढ़ना चाहती हैं जो अपनी आकाँक्षाओं को पूरा करना चाहती हैं अपने अंदर निहित प्रतिभा को दिखाना चाहती हैं और हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का सामर्थ्य रखती हैं परन्तु संसाधनों की कमी की वजह से कहीं न कहीं वह पीछे रह जाती हैं हमारा यही प्रयास और लक्ष्य है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा मैंने पंडरिया विधानसभा की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का जो संकल्प किया है उसमें हमारी बहनों और बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अच्छी शिक्षा हेतु प्रेरित करना भी हमारा प्रमुख उद्देश्य है पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के आशीर्वाद,मार्गदर्शन एवं सुझाव से ही हम आज पंडरिया विधानसभा की प्रगति एवं उन्नति के साथ ही हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान देने का प्रयास कर रहें हैं हमारे प्रतिभावान युवाओं के साथ ही पंडरिया विधानसभा की हमारी बेटियां जो हर क्षेत्र में आज अपने माता-पिता के साथ ही हमारे क्षेत्र व हम सभी का गौरव बढ़ा रहीं हैं उनकी सुविधा और बेहतर शिक्षा के लिए हम कृतसंकल्पित हैं इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, कोचिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन व विशिष्टजन उपस्थित रहे।

—————————————-

*🔸मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न पर कुल 17 कार्यवाही की गई।*

0

*🔸39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया*

*🔸ध्वनी प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-ध्वनी प्रदूषण रोकथाम हेतु जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् की कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 17 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

*कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें व साथ ही साथ मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करे।इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।*

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 5 इनामी नक्सली ढेर*

0

*नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 5 इनामी नक्सली ढेर*

बंदेपारा-कोरंजेड़ क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी 5 हार्डकोर नक्सली ढेर हुए। पुलिस द्वारा घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।